Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

तोडाभीम के सूखे कुएँ में नवजात भ्रूण मिला, इलाके में हड़कंप

ACAshish Chaturvedi
Dec 27, 2025 07:21:40
Karauli, Rajasthan
सूखे कुएँ में मिला नवजात भ्रूण, क्षेत्र में फैली सनसनी टोडाभीम। बालघाट क्षेत्र के भंडारी बेरूनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सूखे कुएँ में नवजात भ्रूण मिलने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और स्थिति अफरा-तफरी भरी हो गई। सूचना पर बालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और भ्रूण को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट भेजा, जहाँ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। घटना स्थल पर थानाधिकारी महेश चंद मीना, एसआई मुरारी लाल सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Dec 27, 2025 09:03:47
Kota, Rajasthan:कोटा में चंबल सफारी पर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल, बीच नदी में खराब हुई बोट, मगरमच्छों के बीच फंसे सदस्य आएं दहशत में,मोके पर मची चीख़ पुकार, रेसक्यू दल पहुचने में लगा काफी समय, सफारी को लेकर यात्री सुरक्षा पर खड़े हुए अहम सवाल, एंकर- जवाहर सागर डैम क्षेत्र में संचालित चंबल सफारी की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कोटा के बजरंग नगर निवासी आशीष जैन का परिवार, जिसमें 10 से 11 सदस्य शामिल थे,चंबल सफारी पर गया था। इसी दौरान नदी के बीच उनकी बोट अचानक खराब हो गई। बोट चालक द्वारा संचालक बनवारी यादव को सूचना देने के बावजूद करीब एक से डेढ़ घंटे तक कोई वैकल्पिक बोट नहीं पहुंची, जिससे पूरा परिवार नदी के बीच फंसा रहा। इस दौरान चंबल नदी में 12 से 15 फीट लंबे भारी-भरकम मगरमच्छ वीडियो में साफ नजर आए, जिससे बोट में सवार परिवार दहशत में आ गया। परिवार ने वीडियो बनाकर चंबल सफारी के रेस्क्यू सिस्टम, सेफ्टी इंतजाम और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ितों का कहना है कि यदि इस दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाता तो डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू पहुंचने की स्थिति में उनके परिवार के सदस्यों के अवशेष भी शायद नहीं मिलते। परिवार ने आरोप लगाया कि चंबल सफारी के नाम पर प्रति व्यक्ति करीब 2 हजार रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बोट खराब होने के बाद चप्पुओं की मदद से किसी तरह किनारे लगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में टायगर, पैंथर और भालू जैसी वन्यजीवों की साइटिंग होती रहती है, ऐसे में अगर किसी जानवर का हमला हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Dec 27, 2025 09:03:09
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, एंकर -झाडोल के कालिया घाटी में विकेट मोड पर सवारियों से भरी अवैध जीव करीब 150 फीट गहरी खाई में उतर गई। जीप के खाई में उतरने से जीप में सवार करीब आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से झाडोल उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन प्राथमिक उपचार करवा कर सभी घायलों को निजी अस्पताल ले गए। गनीमत रही की जीप ने गहरी खाई में पलटी नहीं खाई ,वरना बड़ा हादसा हो जाता, आपको बता दें कि झाड़ोल क्षेत्र में 100 से ज्यादा अवैध जीपे सवारियों को प्रतिदिन लाती ले जाती है। कार्रवाई के अभाव में इन ओवरलोड जीपो से आए दिन क्षेत्र में हादसे देखने को मिलते हैं। बाइट - घायल युवक
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Dec 27, 2025 09:02:35
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर रिपोर्टर शंकरदान न्यू ईयर सेलिब्रेशन को हाउसफुल हुआ जैसलमेर देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार हुई स्वर्णनगरी, पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की पीक, न्यू ईयर का वेलकम करने को सैलानी पहुंच रहे जैसलमेर, 5 लाख के करीब सैलानी जैसलमेर में करेंगे न्यू ईयर का वेलकम जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर इन दिनों देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार है। हर साल की तरह इस साल भी दिसंबर में क्रिसमस व जनवरी से शुरू होने वाले नववर्ष की पूर्व संध्या पर जैसलमेर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ऩे लगती है। इस साल भी आने वाले साल 2026 के वेलकम को सेलिब्रेट करने के लिए सैलानी जैसलमेर पहुँच रहे है। ऐसे में स्वर्णनगरी जैसलमेर में पर्यटकों की बूम नजर आ रही है। जैसलमेर के सोनार फोर्ट, पटवा हवेली, सालमसिंह हवेली, नथमल हवेली, गढ़ीसर लेक पर सैलानियों की भीड़ से ही जाम लगने लगा है। जिसमे दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में सैलानी जैसलमेर आ रहे हैं। भारी भीड़ के चलते कई रिसोर्ट और होटलों में नो-रूम की स्थिति हो गई है। अब 31 दिसंबर 31st की नाइट को लेकर जैसलमेर में देशी विदेशी सैलानियों की पीक देखने को मिल रही है। हालात यह है कि यहां 31 दिसंबर तक चौगुनी कीमतों में होटल व रिजॉर्ट के रेट बढ़ चुके हैं। ऐसे में जैसलमेर शहर के जहां होटल्स के रेट चौगुने हो चुके हैं वहीं डेजर्ट के नाम से विश्व विख्यात सम क्षेत्र में भी करीब 200 रिसॉर्ट में 7000 से अधिक टेंट लगाए गए है। 1500 रूम रेट की होटल में भी 5000 से कम कमरा बुक नहीं किया जा रहा है। 1500 से 5000 तक की रेट के टेंट 15000 से ₹35000 में बुक हो रहे हैं। वहीं गेस्ट 31st की इस नाइट को यादगार बनाने के लिए कोई कंजूसी रखते नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 दिसंबर की शाम को करीब 5 लाख के करीब सैलानी जैसलमेर में नववर्ष का स्वागत करने के लिए पहुंच रहे हैं। जैसलमेर में सोनार फोर्ट, पटवा हवेली, सलमसिंह की हवेली, नथमल हवेली, गढ़िसर लेक, बड़ाबाग की छतरियां, झरोखे, कुलधरा, सम-खुहडी के रेत के धोरे, सनराइज व सनसेट के मनोहारी नजारें, कैमल सफारी, कल्चरल नृत्य कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोट्स, जीप राइड, पैरा मोटर, डेजर्ट स्कूटर व पैरा सीलिंग आदि सैलानियों को लुभाते हैं। इसी के साथ रात्रि में होने वाली राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कालबेलिया डांस के साथ ही विभिन्न प्रकार के राजस्थानी व्यंजन जब सैलानियों की थाली में परोसे जाते हैं तो उनके आनंद का ठिकाना नहीं रहता है। इन व्यंजनों में दाल बाटी चूरमा के साथ ही राजस्थान की केर-सांगरि की सब्जी, बाजरे की रोटी पर्यटकों को काफी मनभांति है। पर्यटकों की आवक को देखकर पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Dec 27, 2025 09:01:04
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एंकर - गाजियाबाद में दिनदहाड़े बाजार में एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमला इतना जोरदार था कि युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक पर हमला करने की पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरा मामला थाना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला बाजार का है। बाजार में खड़ा हुआ युवक तभी एक लड़के हाथ में कुछ लेकर उसकी तरफ दौड़ते हुए आता है और उस पर हमला कर देता है। इस दौरान एक ओर युवक पीछे से दौड़ता हुआ आता है और हमला कर रहे युवक का साथ देने लगता है। दोनों युवक पर हमला कर मौके से फरार हो जाते है। बाजार में मौजूद लोग और दुकानदार कोई भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं करता है। पुलिस को भी अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Dec 27, 2025 09:00:49
Bhagalpur, Bihar:नववर्ष के शुभ अवसर पर भागलपुर की धरती से माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए आस्था और श्रद्धा का विशाल जत्था रवाना हुआ। जय माता दी सेवा समिति के बैनर तले लगातार 44वें वर्ष आयोजित इस यात्रा में इस बार 125 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन से जैसे ही रवाना हुए, पूरा रेलवे स्टेशन माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। स्टेशन परिसर में हर तरफ भगवा झंडे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय माता दी के नारों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी श्रद्धालु उत्साह और आस्था से सराबोर नजर आए। किसी के हाथ में नारियल था तो कोई माता की चुनरी लिए दर्शन की कामना करता दिखा। श्रद्धालुओं ने न सिर्फ खुद भक्ति के रंग में यात्रा शुरू की, बल्कि ट्रेन को भी फूलों और झंडियों से सजाकर उसे आस्था की चलती हुई झांकी का रूप दे दिया। झूमते-गाते, भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के पावन धाम की ओर रवाना हुए, जहां नववर्ष की शुरुआत वे माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ करेंगे।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 27, 2025 09:00:17
Paradeep, Odisha:Paradip ନଗର ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ ପକ୍ଷରୁ ପାରାଦୀପ ଶ୍ରମିକ ଭବନ ପରିସରରେ ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ୨୯ତମ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ମହା ସମାରୋହରେ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଶତାବ୍ଦୀ ର ମହାପୁରୁଷ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ସ୍ରଷ୍ଟା ବିଜୁବାବୁଙ୍କ ପୂଜ୍ୟପୂଜା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଅଠରବାଙ୍କୀ ରେ ଥିବା ପ୍ରତିମୂର୍ତ୍ତି ରେ ପୂଷ୍ପମାଳୟ ଅର୍ପଣ କରିବା ସହିତ ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ଏକ ସଭାର ଆୟୋଜନ କରା ଯାଇଥିଲା। ଆୟୋଜିତ ଏହି ଉତ୍ସବ ରେ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ପୂର୍ବତନ ସାଂସଦ ଡ.କୁଳମଣି ସାମଲ ଯୋଗଦେଇ ବିଜୁବାବୁଙ୍କ ଗୁଣଗାନ କରିବା ସହିତ ଦଳକୁ କିପରି ତୃଣମୂଳ ସ୍ତରରେ ଆହୁରି ମଜଭୂତ କରା ଯାଇପାରିବ ଏନେଇ କର୍ମୀ ମାନଙ୍କୁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ। ସେହିପରି ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ହଜାରରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ବିଜୁପ୍ରେମୀ ,କର୍ମୀ ଓ ବିଭିନ୍ନ ଓ୍ବାର୍ଡ ର ପାରିଷଦ ଗଣ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଦଳକୁ ପୁନର୍ବାର ମଜଭୂତ କରିବା ପାଇଁ ଶପଥ ନେଇଥିଲେ। ବିଜୁବାବୁଙ୍କ ନିତୀ ଆଦର୍ଶ କୁ ପାଥେୟ କରି ୨୪ବର୍ଷ ଧରି ଯେଉଁ ସବୁ କାର୍ଯ୍ୟ କରାଯାଇଥିଲା ତାକୁ ebେଁ ଲୋକେ ଝୁରି ହେଉଛନ୍ତି , ଏନେଇ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ସଂଗଠନକୁ ମଜଭୂତ କରିବା ପାଇଁ ସମସ୍ତ ମା'ଭଉଣୀ ମାନଙ୍କୁ একତ୍ରିତ ହୋଇ ରହିବା ପାଇଁ କହିବା ସହିତ ବିଜୁ ଜନତା ଦଳକୁ ସକ୍ରିୟ କରିବା ପାଇଁ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ ଆହ୍ବାନ ଦେଇଥିଲେ। ନବୀନ ବାବୁଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ସାରା ଓଡ଼ିଶାରେ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ମହା ଆଡମ୍ବର ପାଳନ କରା ଯାଉଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ନଗର ବିଜୁଜନତା ଦଳର ବିଜୁ ପ୍ରେମୀ ଓ କର୍ମୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ।
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 08:59:20
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top