Back
करौली में एरिया डोमिनेशन अभियान: 131 अपराधी गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त
ACAshish Chaturvedi
Mar 26, 2026 09:49:32
Karauli, Rajasthan
करौली में पुलिस का बड़ा एक्शन,
एरिया डोमिनेशन अभियान में 131 अपराधी गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त,
जिला करौली
जिले में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की है। जिलेभर में 253 पुलिसकर्मियों की 61 टीमों ने 398 संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कुल 131 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान एक इनामी आरोपी, जघन्य मामलों में वांछित अपराधी, टॉप-टेन अपराधी, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी सहित कई आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं शांति भंग व अन्य मामलों में भी बड़ी संख्या में आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 12 प्रकरण दर्ज कर 772 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की। सूरौठ थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में शराब तस्करों को गिरफ्तार कर सैकड़ों पव्वे देशी शराब बरामद की। इसी तरह सदर करौली, टTodाभीम, कुड़गांव व कोतवाली थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ करते हुए कई फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुड़गांव थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में वांछित आरोपी को उत्तरप्रदेश से दस्तयाब किया। वहीं कई स्थानों पर चालानशुदा अपराधियों की जांच कर उन्हें पाबंद कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जिले में अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना रहा। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaushan Kumar
FollowMar 26, 2026 10:50:170
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 26, 2026 10:50:080
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 26, 2026 10:48:120
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 26, 2026 10:48:030
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:47:56Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में शहीद प्रतिमाएं टूटने के विरोध में एक युवक अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर रहा है...युवक ने नदी किनारे रेत में खुद की कब्र बना ली प्रदर्शनकारी की मांग है की आरोपियों की जल्द पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाए
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 10:47:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 10:47:270
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 26, 2026 10:47:170
Report
JPJai Pal
FollowMar 26, 2026 10:47:02Haldwani, Uttar Pradesh:अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ
अब महिलाओं ने खोला मोर्चा !
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 26, 2026 10:46:540
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 26, 2026 10:46:420
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 26, 2026 10:46:100
Report
885
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 26, 2026 10:36:33899
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 26, 2026 10:36:14799
Report