Back
भवानी नंदन महाराज: नवरात्रि से आत्मा रिचार्ज, योगी सरकार के नौ साल शानदार
ATALOK TRIPATHI
Mar 26, 2026 10:46:42
Ghazipur, Uttar Pradesh
नवरात्रि से मिलती है आत्मा को रिचार्जिंग- महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति, योगी सरकार के 9 साल को बताया ‘खूबसूरत’
गाजीपुर के हरिहरपुर हाला स्थित सिद्धपीठ काली माता मंदिर में चैत नवरात्रि पर नौ दिन के प्रवास पर है हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज
नवरात्रि उपासना को बताया आत्मा और ऊर्जा को रिचार्ज” करने का सबसे सरल मार्ग
कहा— उपवास, अल्पाहार और शुद्ध विचारों से मां शक्ति की कृपा प्राप्त होती है
योगी सरकार के 9 साल को बताया बेहद सफल और खूबसूरत कार्यकाल
बोले-हैसियत वाले लोगों पर ही होती है आलोचना और टिप्पणी
ईरान-अमेरिका तनाव पर बोले- वैश्विक हालात का असर भारत पर भी पड़ रहा
सरकार की विदेश नीति और संकट प्रबंधन की सराहना की
साथ ही संस्कृत और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की वकालत की
गाजीपुर के प्रसिद्ध हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज इन दिनों हरिहरपूर हाला स्थित सिद्धपीঠ काली माता मंदिर में चैत नवरात्रि के नौ दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि उपासना की महत्ता बताते हुए कहा कि नवरात्र साधना से मनुष्य की आत्मा और ऊर्जा का पुनर्जागरण होता है। वहीं उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ साल के कार्यकाल की भी जमकर सराहना की और अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल गाजीपुर के हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज चैत नवरात्रि के अवसर पर हरिहरपूर हाला स्थित सिद्धपीठ काली माता मंदिर में नौ दिनों के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नवरात्रि उपासना से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। मां काली, दुर्गा और शक्ति के विभिन्न रूपों की आराधना से मन और आत्मा का शुद्धिकरण होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में नवरात्रि का मार्ग बहुत सरल है। इसमें कठिन साधना की जगह उपवास, अल्पाहार और शुद्ध विचारों के साथ मां की भक्ति में लीन रहना ही सबसे बड़ी साधना है। नौ दिनों तक सांसारिक भोगों का त्याग कर मां के नाम पर जीवन बिताने से आत्मा की “रिचार्जिंग” हो जाती है। महामंडलेश्वर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि नौ वर्ष पूर्णता का प्रतीक हैं और योगी जी का यह कार्यकाल उनके दृष्टिकोण से अब तक के मुख्यमंत्रियों में सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि जिनकी हैसियत होती है, उन्हीं पर टिप्पणियां होती हैं और योगी जी ने सनातन धर्म के प्रति समर्पण के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।
वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को लेकर कहा कि इसका असर पूरी दुनिया और भारत पर भी पड़ रहा है। गैस, पेट्रोल-डीजल और अन्य मूलभूत संसाधनों पर दबाव बना है, लेकिन भारत सरकार और विदेश नीति की भूमिका की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विश्व समन्वय की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है और उम्मीद है कि यह संकट जल्द समाप्त होगा। वहीं भाषा और संस्कृति के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को पूरी तरह स्वदेशी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अंग्रेजों की दी हुई कई परंपराएं आज भी हमारे जीवन में मौजूद हैं। उनका मानना है कि भारत में संस्कृत और हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए, हालांकि अन्य भाषाओं का ज्ञान भी विद्वता का प्रतीक है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NZNaveen Zee
FollowMar 26, 2026 11:49:080
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 26, 2026 11:48:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 26, 2026 11:48:410
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 26, 2026 11:48:290
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 26, 2026 11:48:060
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 26, 2026 11:47:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 26, 2026 11:47:060
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 26, 2026 11:46:540
Report
JPJai Prakash
FollowMar 26, 2026 11:46:390
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 26, 2026 11:46:200
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 26, 2026 11:45:570
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 26, 2026 11:45:450
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 26, 2026 11:45:180
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 26, 2026 11:40:49729
Report