Back
कैमला के कन्हैया दंगल में कृषि मंत्री मीणा ने उत्साह से भाग लिया
ACAshish Chaturvedi
Jan 01, 2026 17:21:05
Karauli, Rajasthan
कैमला गांव में आयोजित कन्हैया दंगल में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने लिया भाग,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो- नववर्ष के अवसर पर नादौती उपखंड के कैमला गांव में आयोजित विशाल कन्हैया दंगल कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भक्ति, संस्कृति और लोक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना शामिल हुए। दंगल के दौरान मंच से भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर दर्शक झूमते नजर आए। लोक कलाकारों की सजीव गायकी और धार्मिक गीतों की धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भक्ति गीतों की गूंज के बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। उन्होंने मंच पर कलाकारों के साथ ठुमके लगाए और गीतों का आनंद लेते हुए नववर्ष की खुशियों में सहभागी बने। मंत्री को इस रूप में देखकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया दंगल कार्यक्रम वर्षों से गांव की सांस्कृतिक पहचान रहा है और नववर्ष पर इसका आयोजन आपसी भाईचारे व परंपराओं को मजबूत करता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 01, 2026 18:48:480
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:48:080
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 01, 2026 18:47:270
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 01, 2026 18:47:130
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:46:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 01, 2026 18:46:050
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 01, 2026 18:45:33Chinsurah, West Bengal:विश्व इजতेमा নিয়ে ত্বহা সিদ্দ릭ির প্রতিক্রিয়া।বললেন,সতর্ক থাকতে হবে।ইচ্ছা করে অশান্তি পাকানোর চেষ্টা হতে পারে।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:16:590
Report
TCTanya chugh
FollowJan 01, 2026 18:15:230
Report
0
Report