Back
खींचन में कुरजां पक्षियों के महोत्सव और सुरक्षा प्रयास
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 18, 2025 07:34:14
Jodhpur, Rajasthan
फलोदी- फलोदी में अल सुबह जल्दी चारों ओर कुर्र-कुर्र की आवाज, आकाश में ‘वी’की आकृति में उड़ते पक्षी और सूरज की पहली किरण के साथ जो इंसान ये नजारा देखता है, वह इस कदर रोमांचित हो उठता है कि ऐसा लगता है जैसे प्रकृति का नायाब तोहफा उसे पहले क्यूं नहीं मिला... फलोदी से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खींचन गांव में हर साल साइबेरिया से शीतकालीन प्रवास पर आने वाले कुरजां पक्षी के पड़ाव स्थल के रूप में पूरे विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान कायम कर चुका है। लिहाजा खींचन गांव पर्यटन मानचित्र पर उभरने के बाद यहां देशी विदेशी सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। कुरजां पक्षियों को साइबेरिया में डेमोसाइल क्रैन के नाम से जाना जाता है। लेकिन भारत में इन पक्षियों को कुरजां नाम से जाना जाता है। इन पक्षियों का मुख्य खाना है- ज्वार, चूने का पत्थर और नमक युक्त पानी। फलोदी के खींचन पहुंचने के बाद ये शर्मीले मिजाज के पक्षी खुद को महफूज समझते है लेकिन इनके दुश्मन यहां भी बहुत है। कभी ये परिन्दे हाइटेंशन विद्युत लाइनों से टकराकर जान गवां देते है तो कभी कुत्ते इनको मार कर खा जाते है। इन दिनो खींचन गांव में 20 हजार से ज्यादा कुरजां ने डेरा डाल रखा है। पक्षी प्रेमी सेवाराम माली बताते हैं की खींचन के विजयसागर तालाब पर सुबह जल्दी हजारों की संख्या मे कुरजां के करलव से हर कोई आकर्षित होता है। कुरजां की सुरक्षा के लिए हर तरह के इंतजाम किये हुए हैं। कुरजां के लिए ज्वार की व्यवस्था भामाशाहों द्वारा की जा रही है। पक्षी प्रेमी पिछले 20 साल से ज्यादा समय से लगातार कुरजां की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। माली ने अपना जीवन कुरजां की सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। आगामी 26/27 दिसंबर को खींचन गांव मे कुरजां महोत्सव का आयोजन भी होगा। कुरजां पर बढते खतरे को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश दिए है। गांवों में कुरजां को लेकर लोकगीत भी प्रसिद्ध है कुरजां म्हाने भंवर मिला दो सा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 09:51:130
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 18, 2025 09:50:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 18, 2025 09:50:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 18, 2025 09:50:090
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 18, 2025 09:49:540
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 18, 2025 09:49:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:110
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:48:160
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 18, 2025 09:47:420
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:47:200
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 18, 2025 09:46:590
Report