Back
जोधपुर मंडल के सभी ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस से सुरक्षा मजबूत
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 21, 2025 18:00:39
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में यात्रियों एवं माल परिचालन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सवारी तथा मालगाड़ियों में आधुनिक फॉग सेफ डिवाइस का उपयोग सुनिश्चित किया गया है।
यह उन्नत तकनीक से युक्त उपकरण धुंध,कोहरे,भारी वर्षा अथवा कम दृश्यता की अन्य परिस्थितियों में भी सुरक्षित एवं निर्बाध ट्रेन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल पर कुल 187 फॉग सेफ डिवाइस, लोको पायलट को आगामी सिग्नल,समपार फाटक तथा अन्य महत्वपूर्ण लोकेशन की पूर्व-नियत दूरी का दृश्य (एलसीडी डिस्प्ले) एवं श्रव्य (ऑडियो अलर्ट) के माध्यम से समय रहते सटीक संकेत प्रदान करते हैं।
जैसे ही ट्रेन किसी महत्वपूर्ण स्थान के निकट पहुँचती है, डिवाइस उस स्थल का संक्षिप्त विवरण और शेष दूरी स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है,साथ ही अलर्ट भी देता है।निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लोको पायलट ड्यूटी साइन ऑन होते ही यह डिवाइस प्राप्त करते हैं और ड्यूटी ऑफ होते ही इसे एकीकृत क्रू लॉबी में जमा कर देते।
रेल प्रशासन ने जोधपुर मंडल की सभी ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस की व्यवस्था पूर्ण कर यात्रियों की सुरक्षा तथा मालगाड़ी परिचालन की विश्वसनीयता को और मजबूती प्रदान की है। यह व्यवस्था भारतीय रेलवे के सुरक्षित, आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम संचालन के संकल्प को सुदृढ़ रूप से प्रदर्शित करती है।
*फोग डिवाइस के फायदे*
-संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित होती है।
-गति नियंत्रण और ट्रेन संचालन और अधिक प्रभावी बनता है।
-समयपालनता में उल्लेखनीय सुधार होता है।
169
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
102
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 21, 2025 18:17:0894
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 21, 2025 18:16:5332
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 21, 2025 18:16:2257
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 21, 2025 18:16:0316
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 21, 2025 18:15:5288
Report
ATArun Tripathi
FollowNov 21, 2025 18:15:2339
Report
109
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 21, 2025 18:05:15117
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 21, 2025 18:05:03100
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 21, 2025 18:04:33Noida, Uttar Pradesh:What did he say to make the donkey that mad
160
Report
MKMohammed Khan
FollowNov 21, 2025 18:04:05162
Report