Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011

जोधपुर में ISIS विचारधारा जुड़े युवक जीशान की गिरफ्तारी, नेटवर्क की जांच तेज

RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 25, 2026 13:05:03
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। आंध्रप्रदेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर शहर के नई सड़क क्षेत्र से 19 वर्षीय युवक जीशान को हिरासत में लिया है। युवक पर कट्टरपंथी संगठन ISISI की विचारधारा से जुड़कर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाने का आरोप है। कार्रवाई आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पकड़े गए संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। सदार बाजार थाना अधिकारी माणक राम के अनुसार, विजयवाड़ा पुलिस की टीम मंगलवार शाम जोधपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से देर रात नई सड़क क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जोधपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद आंध्रप्रदेश ले जाया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि जीशान एक ‘BENX’ नामक ग्रुप से जुड़ा हुआ था, जिसमें कट्टरपंथी विचारधारा से संबंधित वीडियो और वॉयस नोट्स साझा किए जाते थे। वह इस ग्रुप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अन्य युवाओं को भी इस विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, उसे ग्रुप के हैंडलर द्वारा पहले परखा गया और बाद में उसकी सक्रियता को देखते हुए उसे एडमिन बना दिया गया था। हालांकि गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक और देश विरोधी सामग्री को डिलीट करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सहायता से डेटा रिकवर कर लिया है। इससे उसके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से इस ग्रुप से जुड़ा हुआ था। साथ ही, ग्रुप में अन्य देशों के कट्टरपंथी तत्वों की मौजूदगी की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में और भी संपर्कों तथा नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, विजयवाड़ा में जब इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया, तब जीशान को इसकी भनक लग गई थी और उसने तुरंत ग्रुप छोड़ दिया था, ताकि खुद को बचा सके। बावजूद इसके, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक कर पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी का निवास नई सड़क स्थित सोजती गेट क्षेत्र में नेशनल हैंडलूम के पास बताया जा रहा है। कुछ माह पूर्व उसकी बिल्डिंग गिर चुकी थी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एजेंसियां संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 25, 2026 14:07:49
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के 1238 ग्राम पंचायतों में से 170 ग्राम पंचायत के टीवी मुक्त होने पर गाजीपुर जिला बना प्रदेश का नंबर वन जिला। इस बात की जानकारी एमएलसी विशाल सिंह चंचल व नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज गाजीपुर के 170 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य विभाग की टीम को।सम्मानित किया गया है। दरअसल विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आज गाजीपुर शहर के ऑडिटोरियम हाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा टीबी मुक्त हुए 170 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इसमें तीन साल तक जो गांव टीवी मुक्त रहा उस ग्राम पंचायत के 8 प्रधान को गोल्ड, 50 ग्राम पंचायत के प्रधान को सिल्वर और 112 ग्राम पंचायत के प्रधान को कांस्य श्रेणी में सम्मान प्रदान किया गया।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 25, 2026 14:07:36
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 25, 2026 14:07:12
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर RTO ने की तैयारी, 1124 स्कूल बसें आगरा जिले में होती है संचालित, RTO की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ बड़ा खुलासा, 250 स्कूल बसें,सड़क पर चलने योग्य ही नहीं, किसी का परमिट खत्म हो चुका,तो किसी की RC हो गई सस्पेंड, कई बसों की नहीं है फिटनेस,जांच जारी, RTO प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण, स्कूलों की लापरवाही देख RTO ने लगाई कड़ी फटकार, बच्चों के प्रति लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - RTO, कई नामी स्कूल जहां की बसें नहीं है फिट,नोटिस हुए जारी, DPS, ग्लोबल आगरा कॉन्वेंट की कुछ बसें अनफिट, सचदेवा मिलेनियम और कैम्ब्रिज स्कूल की भी कुछ बसें अनफिट, सड़क पर पकड़ी गई अनफिट बस तो होगी FIR - RTO, RTO विभाग बड़ा अभियान चलाकर सभी पर करेगा कार्रवाई。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 25, 2026 14:06:11
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबर, मौसम में अचानक बदलाव, दिन भर धूप के बाद तेज आंधी चली, जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास पेड़ और पोल गिरा, कार पर गिरा पोल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, जेसीबी की मदद से हटाया गया पेड़. बीकानेर शाम आए तेज अंधड़ ने शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में तेज हवा के चलते एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में एक चलती कार आ गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधड़ इतना तेज था कि पेड़ के साथ-साथ बिजली का खंभा भी उखड़ गया। पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से तार टूट गए और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वहीं उखड़ा हुआ खंभा पास में खड़े ठेलों पर जा गिरा, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना के समय एडवोकेट जगदीश गौड़ अपने पुत्र मनीष गौड़ के साथ वहां से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी पर भी पेड़ की टहनी गिर गई, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाला।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 25, 2026 14:05:51
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा स्पीकर बिरला ने दी सौगात, इटावा अस्पताल में डायलिस मशीन शुरू , अब मरीजों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा स्पीकर बिरला के प्रयासों से इटावा उपजिला अस्पताल को डायलिसिस मशीन मिली है। जिसका शुभारंभ भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर ने हीमोडायलिसिस मशीन व वार्ड का शुभारंभ किया। इटावा उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर मदन मीना ने बताया कि इटावा में इस मशीन के लगने के बाद अब एक साथ दो मरीजों की हीमोडायलिसिस की जा सकेगी। इसके लिए अब मरीजों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला द्वारा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर लोगों को वर्षों से वंचित सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी मशीन भी सप्ताह में दो दिन के लिए चिकित्सक जल्द उपलब्ध होगे।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 25, 2026 14:05:20
Bhiwani, Haryana:पेट्रोल पंप मालिक पवन गोयल के साथ वॉक थ्रू, लोगों की ईरान इजरायल युद्ध के कारण गैस तेल बंद का असर दिखा हांसी में हांसी में गैस की किल्लत के बाद अब डीजल की कमी शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म पेट्रोल पंप मालिक पवन गोयल ने बताया कि पीछे से डीजल न मिलने के कारण भारी दिक्कत लोगों ने बताया डीजल के कारण गाड़ी हो गई बंद हांसी में गैस की किल्लत के बाद अब डीजल की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने की स्थिति बन गई है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप मालिक पवन गोयल ने बताया कि पीछे से डीजल नहीं मिल रहा है। वही लोगों ने बताया कि डीजल न मिलने के कारण भारी परेशानी हो रही है。 आपको बता दे कि ईरान इजरायल युद्ध के कारण गैस, डीजल, पेट्रोल न आने के कारण अब इसका असर जमीनी स्तर प साफ देखा जा सकता है।डीजल न मिलने के कारण किसानों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों की दैनिक काम भी प्रभावित हो रही हैं। कई जगहों पर लोग डीजल के लिए भटकते नजर आ रहे हैं。 स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझना पड़ा और अब डीजल की कमी ने हालात और खराब कर दिए हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द सप्लाई सुचारू कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके。 पेट्रोल पंप मालिक पवन गोयल ने बताया कि पीछे से डीजल न मिलने के कारण भारी दिक्कत हो रही है। गाड़ी वालो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कब तेल मिलेगा इसका पता नहीं है。
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 25, 2026 14:04:44
Delhi, Delhi:पश्चिमी दिल्ली के थाना हरि नगर स्थित वीरेंद्र नगर में भाजपा नेता के घर स्कूटी से आए चोर ने दिन दहाड़े बोला धावा और घर के लॉकर से 43 तोले सोने की ज्वेलरी ,करीब 2 किलो चांदी और लाखों रुपए की नगदी पर किया हाथ साफ यह घटना उस वक्त की है जब घर के लोग झंडेवालान मंदिर माता के दर्शन के लिए गए थे और जब घर लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई घर का सामान तीतर बितर मिला और लॉकर खुले पड़े थे बेड पर ज्वेलरी के खाली बॉक्स मिले वो भी जहां तहां फिर तुरंत परिवार के लोगों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जिसमें स्कूटी पर सवार होकर जिसके सर पर कैप लगा था पहले स्कूटी को घर के बाहर लगाता है और फिर घर में घुसता नज़र आ रहा है और लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर ही घर में रखे सामान और नगदी पर हाथ साफ कर चलता बनता है पीड़ित परिवार ने बताया कि बीजेपी दिल्ली प्रदेश में नेता हैं और उनका अपना खुदका बड़ा कारोबार भी है जोकि पहाड़गंज इलाके में है और उनका घर हरि नगर थाना इलाके के वीरेंद्र नगर में घर में फरवरी के महीने में बेटी की शादी थी और घर में जितनी भी ज्वेलरी रखी थी वो शादी के लिए ही बाहर निकाली गई थी और शादी के बाद उसे बैंक के लॉकर में रखना था लेकिन उससे पहले ही घर में चोरी हो गई और सारा सोना चांदी कैश चोर उड़ा ले गया वहीं पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर हरि नगर थाने की पुलिस टीम वेस्ट जिले की क्राइम टीम सहित अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं ।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 25, 2026 14:04:22
Ajmer, Rajasthan:कोतवाली थाना पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों—प्रवीण, मोहम्मद अली और मोनीश उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवीण के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद अली पर विभिन्न थानों में आठ अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी मोनीश उर्फ राहुल से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पूरे मामले का खुलासा उत्तर वृत्त अधिकारी शिवम जोशी ने किया। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना के कांस्टेबल गोवर्धन चौधरी का विशेष योगदान रहा,पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर लगाम लगने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 14:03:19
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय राजाकरनाई में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी शिव मंगल वर्मा ने कहा कि परिश्रम से ही छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि रविंद्र दीक्षित ने प्राथमिक शिक्षा को मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अंत में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनवर हुसैन शैवी अवस्थी सुनील बाजपेई अनूप भारती सर्वेश वर्मा मनीष शर्मा वंदना वर्मा स्नेहा गौतम मीनू रावत जिया अंसारी नीलम कुमारी सहित भारी संख्या में अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top