Back
अदालत ने 43 लाख बकाये कारण बिल्डर की विला कब्जे में नीलामी के आदेश दिए
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 27, 2026 10:31:25
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर--जोधपुर में खरीदार को तय समय पर विला का कब्जा नहीं देने के मामले में अदालत ने बिल्डर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। महानगर अपर सेशन न्यायाधीश संख्या-2 प्रमोद बंसल की अदालत ने बिल्डर पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सांगरिया स्थित सेल्स ऑफिस को नीलाम करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई परिवादी की बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए की गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि लोक अदालत के आदेशों की लगातार अनदेखी न्यायिक प्रक्रिया के प्रति लापरवाही को दर्शाती है। कोर्ट ने मामले में पेश एक्जिक्यूशन पिटीशन का निस्तारण करते हुए निर्देश दिया कि 30 मार्च तक हर हाल में आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाए, अन्यथा नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मामले में परिवादी विमला बापना की ओर से अधिवक्ता अनिल भंडारी ने अदालत में बताया कि बिल्डर ने वर्ष 2017 में 37.21 लाख रुपए लेने के बावजूद आज तक विला का कब्जा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो निर्माण कार्य पूरा किया गया और न ही भुगतान लौटाया गया। इससे पहले स्थायी लोक अदालत ने 6 नवंबर 2020 को परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बिल्डर को विला तैयार कर सुपुर्द करने के निर्देश दिए थे। साथ ही जमा राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने और कब्जा नहीं देने की स्थिति में 12 हजार रुपए प्रति माह हर्जाना देने का आदेश भी दिया गया था। अधिवक्ता अनिल भंडारी के अनुसार, बिल्डर द्वारा आदेशों की अवहेलना के चलते अब तक कुल बकाया राशि बढ़कर 43.18 लाख रुपए हो चुकी है। अदालत ने इसी राशि की वसूली के लिए बिल्डर के कार्यालय की नीलामी का रास्ता अपनाया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 11:52:030
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 27, 2026 11:51:270
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 27, 2026 11:51:180
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 27, 2026 11:50:400
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 11:49:280
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 11:48:540
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 11:48:410
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 27, 2026 11:48:230
Report
DRDivya Rani
FollowMar 27, 2026 11:48:050
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 11:47:490
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 11:47:30Noida, Uttar Pradesh:MALDA (WEST BENGAL): DEVOTEES PARTICIPATE IN RAM NAVAMI PROCESSION IN KALIACHAK
0
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 27, 2026 11:47:190
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 27, 2026 11:46:250
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 27, 2026 11:45:430
Report