326514
झालावाड़ में करंट से दो भाइयों की गई जान
Dag, Rajasthan:झालावाड़ जिले के डग इलाके में खेत की तारबंदी में करंट लगने से दो सगे भाइयों की जान चली गई थी। पुलिस कार्रवाई न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। इसी मामले को लेकर आज व्यापार संघ और माली समाज के आह्वान पर डग कस्बा बंद रखा गया। सुबह से ही कस्बे में बंद का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। सभी व्यापारियों ने स्वतः स्फूर्त अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में बंदरों की उछल-कूद से विद्युत घर में भीषण आग; आपूर्ति बाधित
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.. यहाँ बंदरों की उछल-कूद से हुई स्पार्किंग ने बिजली घर में भीषण आग लगा दी... बिजली घर में आग लगने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई.. फिलहाल घटना की जांच जारी है.. आग में जल गए उपकरणों की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम किया जा रहा है0
0
Report
बहराइच में फरार अपराधियों की हाजिरी के लिए पुलिस ने गांव में मुनादी, ढोल-नगाड़े गूँजे
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर: फरार अपराधी के घर पर पुलिस ने कराई मुनादी, ढोल नगाड़ा पिटवाकर गांव में कराई मुनादी, पाक्सो ऐक्ट के शातिर अपराधी इरशाद और दिनेश के घर पर नोटिस चस्पा कराई, थाना नवाबगंज की पुलिस टीम भटपुरवा गांव पहुंच कर दोनों को जल्द से जल्द हाजिर होने की पिटवाई मुनादी, गांव में अचानक ढोल नगाड़े के साथ सुनों सुनों की आवाज सुनकर मौके पर जमा हुए तमाम पड़ोसी, पुलिस ने मुनादी पिटवाकर कहा जल्द से जल्द हाजिर नहीं होते दोनों फरार अपराधी तो घर की कर दी जाएगी कुर्की, थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये गांव में कराई मुनादी0
0
Report
राम मंदिर चंदे घोटाले में संतों की मांग: मंदिर की व्यवस्था साधु-संतों के हाथ
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास कहते हैं, "...हम PM को पत्र लिखने के लिए DM से मिलना चाहते हैं। हमें मिलने का समय नहीं मिल पाया, इसलिए हमने (अपनी) प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। हम इसे बाद में करेंगे। हमारी मांग है कि पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए और (मंदिर का) प्रबंधन साधु-संतों को सौंपा जाए। पुराने समय में साधु-संत वहां पूजा-पाठ करते थे, लेकिन अब वहां आने-जाने के लिए पास लेना पड़ता है। इन लोगों ने बाकी सभी को हटा दिया। क्या यह सही है?...महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्टी नियुक्त किया गया था। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए सिर्फ़ इन लोगों ने ही काम संभाला। उनके काम का नतीजा हम सबके सामने है...8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन सब कुछ बरामद होना चाहिए...भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें...हमें ट्रस्ट नहीं चाहिए, हम चाहते हैं कि साधु-संत व्यवस्था संभालें। वे देखभाल और हिसाब-किताब रखने के लिए ट्रस्ट बना सकते हैं, लेकिन मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था साधु-संतों के हाथ में होनी चाहिए...0
0
Report
Advertisement
नवादा में घर की सफाई के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या
Nawada, Bihar:नवादा में घर की सफाई को लेकर हुआ विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, तीन दिनों से चल रहा था विवाद, परिजन का आरोप पुलिस को सूचना देने के तीन दिन बाद पहुंची पुलिस\n\nनवादा जिले के राजा देवरा गांव में घर की सफाई को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि 28 जून को विवाद की शिकायत की गई थी। यह घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजा देवरा गांव की है। मृतक अखिलेश कुमार, जय नंदन शर्मा के पुत्र थे। विवाद उनके बड़े भाई सुधीर शर्मा से हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर की सफाई को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया और अंततः सुधीर शर्मा ने अखिलेश के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।\n\nपरिजनों के अनुसार पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। 28 जून को ही पुलिस को इस विवाद के संबंध में एक आवेदन दिया गया था, जिसमें न्याय की गुहार लगाई गई थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पुलिस गांव पहुंची, लेकिन उनके जाने के कुछ देर बाद ही दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया और हत्या हो गई। नेमदारगंज पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और आवेदन के आधार पर आगे की जांच जारी है.0
0
Report
सारण में डीपीओ पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप, जांच तेज
Chapra, Bihar:सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिक्षा विभाग के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजीत अमर हरिजन पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का गंभीर मामला उजागर हुआ है। जिलाधिकारी स्तर की जांच में चौंकाने वाले वित्तीय लेन-देन का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, डीपीओ पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा विभाग में काम दिलाने के नाम पर एक शिकायतकर्ता से 12 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि लगभग 10 लाख 70 हजार रुपये नकद और कुछ राशि डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए दी गई। जब काम नहीं हुआ और पैसे वापस मांगे गए तो कथित तौर पर धमकी देने का भी आरोप सामने आया है। जिलाधिकारी के आदेश पर गठित पांच सदस्यीय जांच टीम ने बैंक खातों और संपत्ति की जांच की। रिपोर्ट में सामने आया कि— 32 महीनों में डीपीओ को वेतन मिला: लगभग 27.43 लाख रुपये इसी अवधि में उनके और पत्नी के खातों में लेन-देन: 2.51 करोड़ रुपये से अधिक जांच टीम ने इसे आय से अधिक संपत्ति का गंभीर संकेत माना है। जांच में यह भी सामने आया है कि डीपीओ ने अपनी पत्नी के नाम पर एकमा प्रखंड में लगभग 6 बीघा 8 धुर जमीन करीब 41.50 लाख रुपये में खरीदी है। साथ ही करोड़ों रुपये के मकान निर्माण की भी जानकारी मिली है। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद शिक्षा विभाग ने डीपीओ की सारण में प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है और उन्हें सहरसा स्थित अपने मूल कार्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है , इसके बाद डीपीओ कार्यालय से गायब है, इस पूरे मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इतने लंबे समय तक एक अधिकारी पर नजर क्यों नहीं रखी गई और करोड़ों के लेन-देन कैसे होते रहे। अब मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। मौके का जयजा लिय्या हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने0
0
Report
हनुमानगढ़ सिविल डिफेंस भर्ती: परिणाम जारी न होने पर अभ्यर्थियों ने आंदोलन की चेतावनी दी
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ में सिविल डिफेंस भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आज हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि आसपास के सभी जिलों में सिविल डिफेंस भर्ती के परिणाम जारी हो चुके हैं जबकि हनुमानगढ़ जिले में 3 महीने पूर्व शारीरिक दक्षता परीक्षा होने के बावजूद अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ जिससे अभ्यर्थी परेशान हैं और अगर जल्द ही परिणाम जारी नहीं हुए तो अभ्यर्थियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा NH-130A पर किसानों ने चक्का जाम, 5 सूत्रीय मांगों के साथ भारी प्रदर्शन
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का हल्ला बोल, NH-130A पर चक्का जाम, ट्रैक्टरों की लंबी कतार से थमा यातायात कवर्धा। किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ एवं छत्तीसगढ़ समृद्ध किसान संघ के बैनर तले सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-130A के ग्राम परसवारा में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सड़क के बीच टेंट लगाकर धरना दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। किसानों ने ट्रैक्टरों को सड़क किनारे लंबी कतार में खड़ा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की प्रमुख मांगों में सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा लंबित लगभग 30 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान का तत्काल भुगतान, गन्ने को कृषक उन्नति योजना में शामिल करना, शक्कर कारखाने में खरीदी जाने वाली शक्कर का भुगतान 42 रुपये प्रति किलो की दर से शासन द्वारा करना, सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाना शामिल है। इसके अलावा किसानों ने मांग की कि धान के समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली वृद्धि को राज्य सरकार द्वारा घोषित ₹3100 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त जोड़कर भुगतान किया जाए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। किसान अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। बॉइट- डोमन चंद्रवंशी अध्यक्ष भारतीय किसान संघ0
0
Report
जबलपुर में पानी की किल्लत के बीच फायर ब्रिगेड भी पानी पहुंचाने लगीं
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश शहर में हो रही है फायर ब्रिगेड से पानी कीसप्लाई एंकर।फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल आमतौर पर आग बुझाने के लिए होता है लेकिन जबलपुर शहर में लगातार हो रही पानी की कमी को पूरा करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मशक्कत कर रही हैं। पानी के टैंकरों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शहर वासियों की प्यास बुझाने के लिए लगातार लगी हुई है। जबलपुर के रांझी इलाके में पानी की समस्या विकराल हो गई है जिसकी चलते यहां टैंकरों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आती है वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी यहां पहुंचकर लोगों को पानी की प्यास बुझा रही हैं। मानसून में हो रही देरी के चलते परियट जलाशय में भी पानी कम बचा है जिसके चलते कई इलाकों में एक ही वक्त पानी सप्लाई हो पाती है तो कुछ इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है पानी के टैंकर सारे शहर की जरूरत को पूरा नहीं कर पाते लिहाजा अब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी इस काम में लगा दिया गया है नागरिकों का कहना है कि पानी की कमी लगातार बनी हुई है जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना भी पड़ रहा है बाइट वंदना कुशवाहा स्थानीय नागरिक बाइट स्थानीय पार्षद वहीं जिला कलेक्टर भी मानते हैं कि कई जगह फायर ब्रिगेड से पानी की सप्लाई करना पड़ा रही है क्योंकि उसमें प्रेशर तेज होता है बाइट राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जबलपुर0
0
Report
अम्बाला में CCTV से सुरक्षा पर जोर
Ambala, Haryana:AMBALA CCTV0
0
Report
Advertisement
होटल मिडास पर सुरक्षा-एनओसी उल्लंघन को लेकर जांच जारी
Sagar, Madhya Pradesh:आर्मी के संवेदनशील कार्यालय के सामने होटल! मिडास पर जांच शुरू... होटल मिडास एक बार फिर विवादों में घिर गया है। होटल के निर्माण और संचालन को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप हैं कि होटल का निर्माण आवश्यक विभागीय अनुमति और नियमों का पूरी तरह पालन किए बिना किया गया। होटल के निर्माण से पहले संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र NOC लेने में कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। सबसे गंभीर मामला सुरक्षा से जुड़ा है। होटल की ऊपरी मंजिल से सैन्य गतिविधियों पर नजर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर सेना की ओर से मकरोनिया नगर पालिका को लिखित पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। मामले में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी CMO का कहना है कि होटल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक और बड़ा सवाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति को लेकर भी उठ रहा है। आरोप है कि होटल ने निर्माण और संचालन शुरू करने से पहले बोर्ड से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त नहीं की। जबकि नियमों के अनुसार होटल निर्माण और संचालन से पहले संबंधित अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय संचालक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होटल मिडास पर सुरक्षा और प्रशासनिक नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
लखनऊ के गुडम्बा में घर चोरी का खुलासा; आरोपी मयंक वर्मा और अभिषेक यादव गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। लखनऊ के गुडम्बा इलाके मे बीती 25 जून को घर मे घुसकर हुई चोरी को घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी मयंक वर्मा और अभिषेक यादव गिरफ्तार, पुलिस ने चोरो से 12 लाख कीमत के चोरी किये गए आभूषण बरामद किये, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपीयो की पहचान कर गिरफ्तारी की, पुलिस के मुताबिक एक आरोपी चोरी वाले घर मे दूध दिया करता था, परिवार के घर से बाहर जाने के दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया0
0
Report
बारिश में 4 फीट पानी, अधूरी सड़क ग्रामीणों की मजबूरी
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता उपखंड क्षेत्र के लांबा जाटान से सोडास गांव को जाने वाली बनी अधूरी सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बरसात होते ही पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही 4 फीट तक पानी भर जाने से इस रास्ते को पार करना चुनौती बन जाता है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाकर 1 किलोमीटर अटल पथ ग्रामीण सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया। बजट अभाव के कारण एक किलोमीटर सड़क निर्माण लंबे समय से नहीं हो पाया जिसके कारण बरसात के समय आम रास्ता अवरोध हो जाने से ग्रामीण को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम वасियों वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अपने स्तर पर ही सड़क निर्माण करने का प्रयास किया गया जिससे आवागमन का रास्ता खुल सके。0
0
Report
Advertisement
कोलकाता दौरे पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सम्मान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का Kolkata के दौरे पर स्वागत-सम्मान हुआ. कोलकाता के ITC Sonar Bangla होटल में उनके सम्मान हेतु राजस्थान फाउंडेशन कलकत्ता चैप्टर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. चैप्टर की सदस्य अंजु सेठिया ने उपमुख्यमंत्री को राजस्थानी लहरिया ओढ़ाकर स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी प्रवासियों के समन्वयक डॉ. अरुण अग्रवाल ने की. NRआर (प्रवासी राजस्थानी) पश्चिम बंगाल-नुसार बिहार के समन्वयक भी उन्होंने इस मुलाकात के संदर्भ में कहा कि दिया कुमारी का अपनापन सभी के दिल को छू गया और राजस्थान के प्रति उनका अटूट लगाव महसूस किया गया. दिया कुमारी ने राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को देश के विभिन्न हिस्सों में सहेजकर आगे बढ़ाने का संदेश दिया और कहा कि कोलकाता में राजस्थान प्रवासियों को अपनी जड़ से जोड़े रखने तथा बंगाल-राजस्थान के सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने के लिए वे प्रेरित रहते हैं. दिलचस्प प्रचार-प्रसार के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और इससे previo प्यार और सहयोग की उम्मीद व्यक्त की गई. समाजसेवी और चैप्टर सदस्य अंजु सेठिया के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.0
0
Report
आलीराजपुर में मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, आरोपी यशवंत देवड़ा गिरफ्तार
Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को हवस का शिकार बनाया गया. आरोपी ने इसे छिपाने में नाकामयाब रहा; वारदात के ठीक पहले आरोपी को इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद किया गया. यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की तफ्तीश में अहम भूमिका निभा रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी यशवंत देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
जगन गुर्जर हत्या: आरोपी विषणु की फोटो जारी, 5 बजे की अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:जगन गुर्जर हत्या मामला आरोपी विषणु की फोटो 5 बजे के लिए0
0
Report
Advertisement
