326001
झालावाड़ के सर्राफा बाजार में चोरी, 12 हजार रुपए नकदी चुराई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर के सर्राफा मार्केट में स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि और जड़ी बूटियों की दुकान में शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। दो नकाबपोश चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर गल्ले में रखी करीब 12 हजार रुपए की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। चोरों की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, बढ़ती चोरी की घटनाओं से शहर के व्यापारियों ने पुलिस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में अवैध हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अवैध हथियारों का प्रदर्शन जारी पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल आखिर यह अवैध तमंचे लोगों के पास आए कहां से मामूली विवाद में युवक ने सरेआम दो मंजिल से लहराया तमंचा लोगों के गालियां देने की आवाज और तमंचे की तस्वीर कहीं ना कहीं पारिवारिक विवाद की बू दो मंजिल से तमंचे का वीडियो हुआ वायरल युवक अपने ही लोगों को दिखा रहा तमंचा साथ में आवाज सुनाई दे रही गंदी गालियों की मामला फर्रुखाबाद के लोहाई रोड ka0
0
Report
NH-34 सिकंदराबाद पर दर्दनाक हादसा: मीटर रीडर आरिफ मलिक की मौत, परिवार ने मुआवजे की मांग की
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर सिकंदराबाद NH-34 पर दर्दनाक सड़क हादसा। बिलसुरी के पास कार ने स्कूटी सवार मीटर रीडर आरिफ मलिक को मारी टक्कर। ड्यूटी कर बिलसुरी बिजलीघर से घर लौट रहे संविदाकर्मी की मौके पर मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, कार चालक हिरासत में। हादसे से गुस्साए परिजनों ने बिलसुरी बिजली घर पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े, पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद। थाना सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी के पास बीती शाम की घटना।0
0
Report
बहराइच दरगाह में भ्रष्टाचार SIT जांच की मांग; भाजपा नेता मुख्यमंत्री को पत्र
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच की सालार ग़ाज़ी की दरगाह के भस्टाचार की जांच की मांग यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने लिखी मुख्यमंत्री को चिट्ठी SIT जांच की मांग0
0
Report
Advertisement
विभागीय उदासीनता के चलते गोहांड-कालपी मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील,पैदल चलना भी हुआ कठिन।
Mankehri, Uttar Pradesh:हमीरपुर : विभागीय उदासीनता के चलते गोहांड - कालपी मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण हिचकोले खाकर निकल रहे छोटे बड़े वाहन, रोड के खराब होने के कारण कई बार हो चुके हैं सड़क हादसे, पैदल चलने वाले राहगीर भी प्रतिदिन होते रहते है चोटिल, मोरम लदे ट्रकों से लगातार टपकने वाला पानी गड्ढो में भर जाने के कारण नहीं समझ में आते हैं छोटे बड़े गड्ढे, स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द गड्ढे भरवाने की करी मांग , सरीला तहसील क्षेत्र के गोहांड कालपी मार्ग का मामला।0
0
Report
71 साल बाद विनय कुशल मुनि को आचार्य पद मिला, छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जैन पदारोहण
Begun, Rajasthan:रायपुर के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में जैन समाज का ऐतिहासिक आचार्य पदारोहण महोत्सव आयोजित किया गया.. खरतरगच्छ परंपरा में 71 साल बाद विनय कुशल मुनि को आचार्य पद से विभूषित किया गया.. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए.. मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया, वहीं ओम बिरला ने जैन दर्शन के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को विश्व शांति के लिए जरूरी बताया..0
0
Report
कटनी में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन तैयारी तेज, SDRF ने 24x7 टीम तैनात
Katni, Madhya Pradesh:मानसून आने के पहले जिला प्रशासन ने की आपदा प्रबंधन की तैयारी जिन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा होता है वहा विशेष की विशेष तैयारी एंकर मानसून आने के पहले जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की एक बैठक की जिसमें जिन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति होती है उन क्षेत्रों पर विशेष रूप से तैयारी की गई वहीं पुलिस होमगार्ड एसडीआरएफ की टीमों को प्रशिक्षण भी दिया गया है कटनी जिले के ढीमरखेड़ा बहोरीबंद इलाकों के कुछ ऐसे गांव है जहां बारिश के समय बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने सिविल डिफेंस की टीम को प्रशिक्षण भी दिया है जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया की अब मानसून आने वाला है जिसके चलते आपदा प्रबंधन की बैठक में एनवीडीए के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए है कटनी एसडीआरएफ का रेस्क्यू दल भी 24 घंटे उपलब्ध है शहरी क्षेत्रों में जिन जगहों पर पानी भरता है नगरनिगम ने वहां पर सफाई ओर गहरीकरण करवा दिया है अब पानी का भराव की समस्या नहीं है शहरी ओर ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन की टीम ने तैयारियां कर रखी है0
0
Report
Advertisement
आंतरिक हमला: कैलाश हिल्स के अमर कॉलोनी में महिला हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाने इलाके में कैलाश हिल्स एक घर में महिला की हत्या घर के अंदर बैट और चाकू पड़ा मिला आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने बैट और चाकू से हमला किया पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी0
0
Report
धर्म परिवर्तन के आरोपी मौलाना गिरफ्तार: नागपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबिश दी
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा ब्रेकिंग... महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलाना तामिया-चांदामेटा से गिरफ्तार... नागपुर पुलिस की टीम उसकी तलाश में मध्य प्रदेश गई थी... छिंदवाड़ा के चांदामेटा से देर रात हुई गिरफ्तारी... इस चर्चित मामले में दो आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी ,तीसरी आरोपी के रूप में हजरत मौलाना की गिरफ्तारी की गई... नागपुर की 24 वर्षीय हिंदू महिला का नागपुर जिले के कलमेश्वर में धर्म परिवर्तन कराने वाला मध्य प्रदेश से मौलाना गिरफ्तार.... महिला का हाथ पकड़कर उस पर उर्दू में मंत्रोच्चार (कलमा) करने वाले मुस्लिम युवक का * *वीडियो वायरल* हुआ था, जिससे हड़कम्प मच गया था.... भारतीय वायु सेना (इंडियन एयर फोर्स) में कार्यरत एक व्यक्ति की 24 वर्षीय पत्नी को बलात्कार, ब्लैकमेल, ब्लैकमैजिक (काला जादू) और यौन शोषण के बाद इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था....0
0
Report
नीट पेपर लीक मामले में उमेश माली की मौत के बाद सवाल उठे; पारदर्शिता की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नीट अभ्यर्थी उमेश माली की मौत के बाद पेपर लीक पर फिर उठे सवाल सुसाइड नोट में लिखा- मैं बहुत दूर जा रहा हूं, सॉरी हनुमान बेनीवाल ने वीडियो कॉल से परिवार को दी सांत्वना आरएलपी नेता राजेंद्र फौजी ने सरकार पर साधा निशाना पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से तनाव में था छात्र परिवार ने बेटा नहीं, भविष्य का डॉक्टर खोया- राजेंद्र फौजी निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाओं की उठी मांग मामले की जांच में जुटी पुलिस झुंझुनूं जिले के वीणादास की ढाणी निवासी 22 वर्षीय नीट अभ्यर्थी उमेश माली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है। सुसाइड नोट में उमेश ने लिखा, “मैं बहुत दूर जा रहा हूं, पता नहीं कहां जा रहा हूं, सॉरी।” जानकारी के अनुसार उमेश नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और यह उसका तीसरा प्रयास था। वह अपने परिवार के साथ सीकर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि परीक्षा और पेपर लीक को लेकर चल रही चर्चाओं के बाद वह मानसिक तनाव में था। मामले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से बात कर सांत्वना दी। हनुमान बेनीवाल के बात करने के बाद झुंझुनूं से आरएलपी नेता राजेंद्र फौजी मृतक के परिवारजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सरकार और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। राजेंद्र फौजी ने कहा कि उमेश पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और उसने मेहनत के दम पर अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने की घटनाओं ने युवाओं को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार ने केवल एक बेटा नहीं, बल्कि भविष्य का एक डॉक्टर खोया है।उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार के दौरान पेपर लीक के मामले सामने आए और अब भाजपा सरकार में भी परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, जिसके चलते कई छात्र तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।राजेंद्र फौजी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी में अवसर लगातार मिलते रहते हैं और किसी भी परीक्षा को अंतिम मंजिल नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं और संघर्ष जारी रखें।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस दुख की घड़ी में पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही सरकार से मांग की कि भविष्य में सभी परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करवाई जाएं ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल राजस्थान पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने बिजली दरों के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध तेज किया, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:बिजली की दरों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए प्रदेश भर में पत्रवार्ता के जरिए निशाना साधा, जगदलपुर राजीव भवन में कांग्रेस के तरफ से मोर्चा संभालते हुए राज्य सरकार को घेरा, मोहन मरकाम ने कहा प्रदेश में सरप्लस बिजली होने के बवाजूद राज्य सरकार लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर रही है, इसके अलावा आम उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से भी काफी ज्यादा परेशान है मोहन मरकाम ने राज्य सरकार से स्मार्ट मीटर को वापस लेने की अपील भी राज्य सरकार से की, उन्होंने कहा सरकार अगर आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर अगर उचित कदम नहीं उठाती है तो अगले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।0
0
Report
सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने तहरीर दी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता को धमकाकर खामोश रहने के लिए मजबूर करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 17 जून को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि एक नाबालिग बालिका के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसे भयभीत कर घटना की जानकारी किसी को न देने का दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि भय और दबाव के चलते पीड़िता लंबे समय तक घटना के संबंध में अपने परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। बाद में जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भरतलाल पुत्र रामभरोष को ग्राम परसोई टोला गाड़ापथर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।0
0
Report
गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व गुरुवार को नगर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता, सत्य, समरसता और धार्मिक सहिष्णुता का संदेश दिया तथा धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके इसी अद्वितीय त्याग की स्मृति में प्रत्येक वर्ष शहीदी पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन एवं गुरबाणी का पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु साहिब को नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह चरन जीत सिंह, मनजीत सिंह, राहुल सिंधी, पंकज सिंधी, राजा सिंह, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पेड़ कटवा, 112 डायल ने रोका
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--प्रशासक नियुक्त होते ही प्रधान पति ने किया बड़ा खेल। ग्राम समाज की जमीन मे खड़े हरे पेड़ो को ग्राम प्रधान पति ने चोरी से कटवाया। लाखो के पेड़ो पर प्रधान पति सौरभ त्यागी ने चलवाया आरा। ग्रामीणों ने प्रधान पति और तहसील के कर्मचारियों पर लगाया मिली भगत का आरोप। ग्रामीणों की सूचना पर मोके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने पेड़ो का कटान रुकवाया। हल्का लेखपाल का कारनामा कटे पेड़ो को ग्राम प्रधान के ही किया हवाले।ग्रामीणों ने डीएम से की प्रधान पति की शिकायत। बिजनौर के गांव राघोराम पुर गांव का मामला।0
0
Report
बिहार विधान मंडल में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधान मंडल परिसर, पटना में बिहार विभूति, स्वतंत्रता सेनानी, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। डॉ. अनुग्रह बाबू का त्याग, सादगी, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है。0
0
Report
केन्दुझर जिले में सरकार की दो साल की योजनाओं से विकास को नया आयाम
Keonjhar, Odisha:आँक့र: ବିଗତ ୨ବର୍ଷରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ସର୍ବାଙ୍ଗୀନ ଉନ୍ନତି ପାଇଁ ଅଣ୍ଟା ଭିଡ଼ିଛନ୍ତି ରାଜ୍ୟ ସରକାର । ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କର ୨ବର୍ଷ ପୂର୍ତ୍ତି ଉପଲକ୍ଷେ ଆଜି ସ୍କୁଲ ଏବଂ ଗଣଶିକ୍ଷାମନ୍ତ୍ରୀ ନିତ୍ୟାନନ୍ଦ ଗଣ୍ଡ, କେନ୍ଦୁଝରରେ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ମାଧ୍ୟମରେ ଏସମ୍ପର୍କରେ ସମ୍ୟକ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଆରାଧ୍ୟା ଦେବୀ, ଘଟଗାଁର ମାତାରିଣୀଙ୍କ ମନ୍ଦିରର ସମନ୍ନିତ ବିକାଶ ପାଇଁ ୬୦ ଏକର ଜମିରେ ୩୧୩ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ଗତବର୍ଷ ଡିସେମ୍ବର ମାସ ୭ ତାରିଖରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଏହାର ଭିତ୍ତିପ୍ରସ୍ତର ସ୍ଥାପନ କରିଛନ୍ତି । ବଡ଼ବିଲ ସହରର କମ ଟ୍ରାଫିକ୍ ଏବଂ ପ୍ରଦୂଷଣ ସମସ୍ୟାର ସ୍ଥାୟୀ ସମାଧାନ ପାଇଁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ୧୫୮୧ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ୧୮ କିଲୋମିଟର ଦୀର୍ଘ ଏକ ବାଇପାସ୍ ରିଂରୋଡ଼ ର ଶିଳାନ୍ୟାସ କରିଛନ୍ତି । ସେହିପରି ୧ଶହ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ବଳଭଦ୍ରପୁର ଠାରେ ଏକ ଟେକ୍ସଟାଇଲ୍ ପାର୍କର ଭିତ୍ତିପ୍ରସ୍ତର ସ୍ଥାପନ କରିଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଜୀ । ଏଥିସହ, OCAC ମାଧ୍ୟମରେ ୧୮୭ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ କେନ୍ଦୁଝରରେ ଏକ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ପୁନରୁଦ୍ଧାର ଏବଂ ଡାଟା ସେଣ୍ଟର୍ ନିର୍ମାଣ ହେବ । ଉଚ୍ଛବାଲି ଠାରେ ୧,୬୪୭ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ଏକ ୪୦୦/୨୨୦ କେଭି ଗ୍ରିଡ୍ ସବଷ୍ଟେସନ୍ ର ଭିତ୍ତିପ୍ରସ୍ତର ସ୍ଥାପନ କରାଯାଇଛି । ଏଥିସହିତ, ୨୦ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଲଙ୍ଗଳକଣ୍ଟି ଓ ଶାଳପଡ଼ା ଠାରେ ୨ଟି ଅଣ୍ଡରପାସ୍ ନିର୍ମାଣ କରାଯାଇଛି । କେନ୍ଦୁଝର ସହରରେ ୨୫ଟି ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ଇଲେକ୍ଟ୍ରିକ୍ ବସ୍ ସହରର ୬ଟି ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ମାର୍ଗେ ଚଳାଚଳ ଆରମ୍ଭ କରିଥିବା କହିଛନ୍ତି ମନ୍ତ୍ରୀ ।0
0
Report
Advertisement
