icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

युवक की संदिग्ध मौत के पीछे अस्पताल लाने वाली महिला, पुलिस जांच में जुटी

Khajuria Khurd, Bihar:मुंबई से लौट रहे युवक को अस्पताल में मृत छोड़कर फरार हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस। मोहनिया अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा (पिता बाबूलाल शर्मा) के रूप में हुई है, जो मोहनिया थाना क्षेत्र के अमेठ का निवासी बताया जा रहा है। मोहनिया के जिला पार्षद गीता पासी के अनुसार, राजकुमार मुंबई में काम करता था और ट्रेन से घर वापस लौट रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात महिला दो अन्य पुरुषों के साथ युवक को इलाज के बहाने अस्पताल लेकर आई थी। उन लोगों ने युवक के शव को अस्पताल की कुर्सी पर बैठाया और डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद मौका देखकर वहां से फरार हो गए। जाते-जाते उक्त महिला ने मृतक के ही मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी और फोन अपने साथ लेकर गायब हो गई। सुबह जब परिजनों को घटना की भनक लगी, तो वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत के मुखिया दिनेश प्रसाद प्रजापति ने बताया कि शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक को अस्पताल लाने वाली महिला और उसके साथियों की पहचान की जा सके। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। वही मोहनिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है。
0
0
Report

दुध हड़ताल के वीडियो से उठा सवाल, किसान नेता ने शांति की अपील की

Sirsa, Haryana:प्रदेश में किसानों और पशुपालकों की तीन दिवसीय दूध हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल के दूसरे दिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दूध विक्रेताओं से दूध छीनकर सड़क पर बहाते नजर आ रहे हैं, जिसका दूधियों ने कड़ा विरोध भी किया। हालांकि, मामले के तूल पकड़ते ही किसान नेता जसबीर सिंह भट्टी सामने आए हैं। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए माफी मांगी है और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन की अपील की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग दूधियों को रोककर उनके बर्तनों से दूध जमीन पर बिखेर रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद दूध विक्रेता इन लोगों की इस हरकत का कड़ा विरोध करते भी दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलते ही किसान नेता जसबीर सिंह भट्टी ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए और इस तरह दूध बर्बाद करना बेहद गलत है। हम सभी साथियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। साथ ही हम दूधिया भाइयों से भी हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि अगर सरकार दूध के रेट बढ़ाती है, तो इसका सीधा फायदा आप लोगों को भी होगा। इसलिए इस हड़ताल में हमारा सहयोग करें। हमें पूरे प्रदेश के गांवों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी पूरा समर्थन मिल रहा है। किसान नेता के मुताबिक आंदोलन को न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के राज्यों से भी भारी समर्थन मिल रहा है। कल यानी शनिवार को इस हड़ताल का तीसरा और आखिरी दिन रहेगा। कल बैठक के बाद किसान और पशुपालक संगठन अपनी आगामी रणनीति को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं。
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के चकवा टोला में करंट से तीन लोगों की मौत, इलाके में सनसनी

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकार - सीतामढ़ी में बैरगनिया प्रखंड के चकवा टोला, वार्ड नंबर-5 में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धान के खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत मालिक की ओर से कटीले लोहे के तार में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था।इसी दौरान तीन लोग तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण खेत में करंट प्रवाहित किए जाने को लेकर खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि फसल बचाने के लिए इस तरह बिजली का करंट दौड़ाना बेहद खतरनाक है और इससे किसी की जान जाने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है। इस पूरी घटना की जांच में पुलिस प्रशासन जुट गया है जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खेत में करंट कैसे प्रवाहित किया गया और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है.
0
0
Report

भारत-नेपाल सोनौली सीमा पर छह नेपाली बच्चों को नेपाल प्रशासन को सौंपा गया

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर भारत के अलग-अलग जगह से छह नेपाली बच्चों को रेस्क्यू कर नेपाल प्रशासन को सौपा गया एंकर- महराजगंज के भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर पर बीती देर रात दिल्ली की संस्था किन इंडिया ने भारत के अलग-अलग हिस्सों से रेस्क्यू किए गए छह नेपाली बच्चों को सोनौली सीमा पर नेपाल प्रशासन और नेपाल के एक एनजीओ के सुपुर्द किया। रेस्क्यू किए गए बच्चों में तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। संस्था के मुताबिक बच्चों को अलग-अलग मामलों में रेस्क्यू किया गया था, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें नेपाल भेजा गया। सोनौली बॉर्डर पर छह नेपाली बच्चों को नेपाल प्रशासन और एनजीओ के सुपुर्द किया गया। वी/ओ- किन इंडिया के सदस्य नवीन जोशी के मुताबिक उनकी संस्था नेपाल एंबेसी के साथ-साथ भारत के सीडब्ल्यूसी, एसडीएम और डीएम कार्यालयों के समन्वय से भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्मिलन का काम करती है। हालिया रेस्क्यू अभियान में तीन लड़कियों और तीन लड़कों को भारत के अलग-अलग स्थानों से रेस्क्यू किया गया। संस्था के मुताबिक एक किशोरी को नेपाल के चितवन से शादी का झांसा देकर भारत लाया गया था। आरोप है कि उसे लाने वाला व्यक्ति पहले से शादीशुदा था और उसे पत्नी बनाकर ऑर्केस्ट्रा में नचाया जा रहा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को वापस नेपाल भेजा गया। वहीं दो अन्य लड़कियों को पश्चिमी चंपारण से रेस्क्यू किए जाने की जानकारी दी गई है। संस्था के अनुसार वहां दोनों की कथित तौर पर तस्करी की जा रही थी। इनके अलावा तीन लड़कों में एक बच्चा नेपाल के सर्लाही जिले का रहने वाला है, जिसे करीब पांच साल बाद वापस नेपाल लाया जा रहा है। बाइट- नवीन जोशी, किन इंडिया वी/ओ- किन इंडिया के सदस्य नवीन जोशी बलने बताया कि संस्था अब तक भारत के अलग-अलग हिस्सों से 1460 से ज्यादा बच्चों का रेस्क्यू कर चुकी है। संस्था का कहना है कि बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद संबंधित प्रशासन और बाल संरक्षण संस्थाओं के समन्वय से उनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाती है और फिर परिवार या संबंधित एजेंसी तक पहुंचाया जाता है। फिलहाल छह नेपाली बच्चों को सोनौली सीमा के जरिए नेपाल प्रशासन और एनजीओ को सौंप दिया गया है। भारत और नेपाल की संबंधित एजेंसियों के समन्वय से बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्मिलन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
0
0
Report

गाजियाबाद में अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 6.58 करोड़ की ठगी का खुलासा

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow7m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह इंटरनेशनल सेक्सटॉरशन AI से फेक वीडियो तैयार करने और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था जांच में करीब 6 करोड़ 58 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है हाल ही में गिरोह ने कनाडा में रहने वाले एक एनआरआई को सेक्सटॉरशन के जाल में फंसाकर 50 हजार अमेरिकी डॉलर की रंगदारी मांगने की कोशिश की थी। आखिर कैसे काम करता था यह पूरा साइबर फ्रॉड नेटवर्क देखिए हमारी इन डेप्थ रिपोर्ट। गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी साइबर अपराध के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो फैसल मोnअमान त्यागी मो हम्माद और मो फैजान मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन 4 अकाउंट किट 5 सिम कार्ड और 2,600 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस अब इन उपकरणों और बैंक खातों की जांच के जरिए गिरोह के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 2023 से सक्रिय था गिरोह पुलिस के मुताबिक यह गिरोह वर्ष 2023 से सक्रिय था NCRP यानी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के आंकड़ों के आधार पर पुलिस का दावा है कि गिरोह के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों से 40 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी बताया जा रहा फैसल नूंह मेवात का रहने वाला है पुलिस के अनुसार वह अपने साथियों के साथ मिलकर अलग अलग राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहा था AI फेक वीडियो के जरिए सेक्सटॉरशन गिरोह के काम करने का तरीका भी बेहद शातिर बताया जा रहा है पुलिस के अनुसारनल आरोपियों ने नवप्रीत कौर' के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इसके जरिए कनाडा में रहने वाले एक एनआरआई से सोशल मीडिया मैसेंजर पर संपर्क किया गया। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर AI तकनीक की मदद से आपत्तिजनक फेक वीडियो तैयार किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित से 50 हजार अमेरिकी डॉलर की रकम की मांग की। यानी सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर AI से तैयार किया गया फेक वीडियो और उसके बाद ब्लैकमेलिंग गिरोह इसी तरीके को साइबर ठगी के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था। ट्रेडिंग के नाम पर भी करोड़ों की ठगी जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि गिरोह सिर्फ सेक्सटॉरशन तक सीमित नहीं था पुलिस के मुताबिक आरोपी शेयर मार्केट ट्रेडिंग और डेल्टा एल्बो ऐप के जरिए निवेश का झांसा देकर भी लोगों से रकम ऐंठते थे। ठगी की रकम मंगाने के लिए गाजियाबाद के RDC स्थित एक बैंक शाखा के कथित फर्जी खाते का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है पुलिस अब बैंक खातों मोबाइल नंबरों सिम कार्ड और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। बाइट एसीपी क्राइम पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगों के नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है लेकिन
0
0
Report
Advertisement

एक बार फिर खाने में निकली गंदगी

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow12m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मामला है गाजियाबाद के महिंद्रा एंक्लेव का जहां पर एक भक्ति कार्यक्रम हो रहा था जिसके बाद आयोजक ने प्रसाद की व्यवस्था भी की थी जो गाजियाबाद की एक प्राइवेट कैटरर्स के द्वारा दी जा रही थी लेकिन स्थिति उसे वक्त असमंजस हो गई जब एक बच्चा खाने की प्लेट लेकर आता है और उसकी पुरिया में बाल निकलते हैं हालांकि कैटरस में इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन फिर भी यह खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है कि जिस प्रकार से खुले में खाना बन रहा है उसमें बाल आना या अन्य समस्याओं को लेकर हमेशा स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ क्यों होता है
0
0
Report

ह Hathras मेले में लाफ्टर शो के दौरान भीड़ बेकाबू, पुलिस ने लाठियां चलाईं

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में शुक्रवार रात लाफ्टर शो के दौरान हजारों की भीड़ जुटने से व्यवस्थाएं बिगड़ गईं... पंडाल और प्रवेश द्वारों पर भीड़ का दबाव बढ़ता गया... धक्का-मुक्की के बीच लोगों को अंदर जाने में परेशानी हुई... रात करीब 11 बजे स्थिति बेकाबू हो गई.... भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई... इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड भीड़ में गिरकर घायल हो गया... कई अन्य लोगों के भी चोटिल होने की बात सामने आई। हालात बिगड़ने पर पुलिस-प्रशासन ने कार्यक्रम को आधी रात से पहले ही रुकवा दिया... शुक्रवार रात लाफ्टर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला परिसर पहुंचे थे.. पंडाल में क्षमता से ज्यादा भीड़ पहुंचने के कारण प्रवेश द्वारों पर दबाव बढ़ गया... लोग धक्का-मुक्की के बीच अंदर जाने की कोशिश करते रहे... रात करीब 11 बजे भीड़ अनियंत्रित होने लगी... पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं... इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे... लाफ्टर शो का शुभारंभ इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने किया था... कार्यक्रम में रूबा खान, गुलजार, खासा आला चहर, नंदिनी शर्मा और त्रिलोकी पोपट समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं... कलाकारों की प्रस्तुतियां काफी देर तक चलती रहीं, लेकिन भीड़ के लगातार अनियंत्रित होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया... प्रशासन के मुताबिक, बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम रोकना जरूरी हो गया था...
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश, विदेशी लिंक चिन्हित

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गैम्बलिंग के ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसके तार विदेशों तक जुड़े होने का दावा पुलिस ने किया है, साइबर क्राइम विंग ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल साइबर क्राइम विंग को सूचना मिली थी कि फ्लैट में बैंक अकाउंट बेचने और ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से जुड़ा काम किया जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम ने माता वाली गली, सांवरिया धाम फेस-1 स्थित मकान पर दबिश दी। कमरे में चार युवक लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन पर काम करते मिले, पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फेयरप्ले-1 डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गैम्बलिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े लेनदेन की बात कबूल की। साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ा एक्शन। 05 आरोपी गिरफ्तार, हर महीने 5-6 करोड़ का ट्रांजेक्शन, सालभर में करीब 60 करोड़ का लेनदेन, 19 मोबाइल फोन बरामद, 17 ATM कार्ड जब्त, 38 सिम कार्ड बरामद, लैपटॉप और 2 टैबलेट जब्त। पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में म्यूल बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया जाता था, यानी ऐसे बैंक खातों का इस्तेमाल, जिनके जरिए कथित तौर पर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग का पैसा ट्रांसफर किया जाता था, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए मिलती थी, इन खातों में पैसा आने के बाद वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन को एक्सेप्ट किया जाता था। दावा है कि कई बैंक खाते लेनदेन के कुछ दिनों बाद ही बंद हो जाते थे, जांच में यह भी सामने आया कि नेटवर्क में अलग-अलग लोगों के दस्तावेजों पर सिम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम किया जाता था, पुलिस के मुताबिक आरोपियों को इस काम के बदले 20 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलती थी, जबकि सात दिन के हिसाब से होने वाले काम में नेटवर्क के संचालकों को करीब 4 से 5 लाख रुपये का फायदा होने की बात पूछताछ में सामने आई है। 20 हजार की सैलरी, करोड़ों का खेल। - सैलरी- 20 हजार रुपये प्रतिमाह - ट्रांजेक्शन- 5-6 करोड़ प्रतिमाह - दावा- 4-5 लाख रुपये साप्ताहिक फायदा पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क का कनेक्शन सिर्फ ग्वालियर या मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है, जांच में दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा होने का दावा किया गया है, पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है, खास तौर पर उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जो कथित तौर पर म्यूल बैंक अकाउंट, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और टैबलेट उपलब्ध कराता था, इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों राजा रायकवार, नीलेश रावत, पंकज पाल, रानू रावत और उदय चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब साइबर क्राइम विंग आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि करोड़ों रुपये के इस कथित नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और विदेशों से इसका कनेक्शन किस स्तर तक फैला हुआ है。
0
0
Report

चतरा में भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता शव मिला

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कीर्तन मंडली के 30 वर्षीय पुजारी स्वामी श्रीनिवास का शव उनके आश्रम में फांसी के फंदे से झूलता मिला है। इस संदेहास्पद मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और अंचलाधिकारी सविता सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पुजारी का असली नाम अमन द्विवेदी था और वे मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वे साल 2022 से भद्रकाली मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कीर्तन मंडली के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।
0
0
Report
Advertisement

DM-SP ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर राहत सामग्री जारी रखने के निर्देश दिए

Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से खबर है जहां डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया योगापट्टी के निचले इलाकों में डीएम तरनजोत सिंह एसडीआरएफ बोट से निचले इलाके का जायजा लिया डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों के राहत सामग्री सामुदायिक किचन स्वस्थ शिविर निरंतर जारी रखें डीएम ने बाढ़ में टूटे क्षतिग्रस्त सड़क पुल तटबंधों का भी निरीक्षण किया सभी क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है डीएम ने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना
0
0
Report

जोधपुर एयरबेस: सूर्यकिरण टीम 9 हॉक से एयर शो करेगी, तरंग शक्ति-2026 का हिस्सा

Jodhpur, Rajasthan:एयरफोर्स डे पर जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण का जलवा सात अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल जोधपुर. जोधपुर एयरबेस पर चल रहे बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंगशक्ति-2026 के बीच वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर 8 अक्टूबर को एरोबेटिक डिस्प्ले करेगी। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस एयर शो में सूर्यकिरण के 9 हॉक एमके-132 विमान एक साथ हवा में करतब दिखाएंगे। इससे एक दिन पहले 7 अक्टूबर को एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। सूर्यकिरण टीम के 9 विमान एक-दो दिन में जोधपुर पहुंचने की संभावना है। टीम कुल 10 हॉक विमान लेकर आएगी, जिसमें एक अतिरिक्त विमान रहेगा। हवा में नौ विमानों का एयर शो होगा। करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए ये विमान वर्टिकल क्लाइंब, क्रॉसओवर और बैरल रोल जैसे करतब दिखाएंगे। इसके बाद आकाश में केसरिया, सफेद और हरे रंग से तिरंगा फॉर्मेशन और दिल का आकार बनाया जाएगा। सोलो और पेयर्स फ्लाइंग भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सूर्यकिरण के अलावा सुखोई-30 एमकेआई और तेजस के भी एरोबेटिक मैनुवर दिखाने की संभावना है। सुखोई का कोबरा मैनुवर और चार्ली फॉर्मेशन खास आकर्षण होगा। जगुआर, मिराज-2000 और सी-130 भी डिस्प्ले में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सितम्बर 2024 में सूर्यकिरण की टीम जोधपुर आई थी। 30 साल की हुई सूर्यकिरण सूर्यकिरण स्क्वाड्रन ने इस साल अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मई 1996 में गठित यह टीम कर्नाटक के बीदर एयरबेस पर तैनात है और अब तक देश-विदेश में 800 से अधिक एयर शो कर चुकी है। इस साल पहला एरोबेटिक डिस्प्ले 19-20 सितंबर को मेरठ में हुआ था। जोधपुर में होने वाला प्रदर्शन तरंग शक्ति-2026 का भी हिस्सा होगा, जो 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चल रहा है। एयर शो में सिविल के अधिकारी और स्कूली बच्चे भी शामिल होने की संभावना है। शहर में रातानाडा, कुड़ी भगतासनी, बासनी और एयरफोर्स क्षेत्र के निवासी अपने घर की छतों एयर शो का आनंद ले पाएंगे। एक दिन पहले 7 अक्टूबर को जोधपुर एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी。
0
0
Report

कपासन में संकल्प और समर्पण यात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा, संकल्प एवं समर्पण यात्रा का कपासन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार शाम पांच बत्ती चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पवर्षा कर यात्रा दल का अभिनंदन किया गया। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजार से होकर विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया। विधायक जीनगर ने यात्रा को सेवा, समर्पण और जनसंकल्प का प्रतीक बताया。 बाईट - अर्जुनलाल जीनगर ......... विधायक कपासन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top