326001
झालावाड़ में संत बालजी महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ धार्मिक आयोजन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में संत बालजी महाराज की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालजी महाराज सेवा समिति ने पहले दिन रामायण पाठ का आयोजन किया। दूसरे दिन महाराज की समाधि पर रामायण पाठ, पूर्णाहुति और हवन किया गया। शहर के मुख्य मार्गों पर बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसका भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। महाराज की छतरी पर प्रसादी वितरण भी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में राजकीय शोक के बीच धनबाद गोल्फ ग्राउंड पर डीजे-लाउडस्पीकर पर रोक
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन के बाद राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में जश्न और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, भूली निवासी आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी।जिला प्रशासन के निर्देश के बाद धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय दल-बल के साथ गोल्फ ग्राउंड पहुंचे। पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों को राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक की जानकारी दी और साफ तौर पर निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान डीजे या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद आयोजकों ने भी नियमों का पालन करने की बात कही। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से पहले ही अनुमति ली जा चुकी थी, लेकिन राजकीय शोक को देखते हुए प्रशासन की ओर से दिए गए नए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।बता दें कि आर्यन केल्विन के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गोल्फ ग्राउंड में उनके हजारों फैन्स पहुंचे। भीड़ में बड़ी संख्या में ऐसे युवा भी नजर आए, जो धनबाद के अलावा दूसरे जिलों से खास तौर पर आर्यन केल्विन को देखने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाले आर्यन केल्विन के प्रति युवाओं की इस दीवानगी का अंदाजा गोल्फ ग्राउंड में जुटी भीड़ से लगाया जा सकता है। हालांकि राजकीय शोक के मद्देनजर प्रशासन ने कार्यक्रम में डीजे और लाउडस्पीकर पर रोक लगाकर यह सुनिश्चित किया कि सरकारी निर्देशों का उल्लंघन न हो।0
0
Report
झारखंड के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक की लहर
Sahibganj, Jharkhand:गिरिडीह के विधायक और झारखण्ड सरकार में रहे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूरे झारखण्ड शोक में डूबा है. इसी कड़ी में साहिबगंज जिला प्रशासन ने भी समाहरणालय सभागार में शोक सभा किया. जिसमें दिवंगत आत्मा की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया एवं उनके प्रतिमा पर उपायुक्त दीपक दुबे, एस पी अमित कुमार सिंह, डी एफ ओ प्रबल गर्ग, अपर समahar्ता विजय कुमार सहित सभी पदाधिकारियो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.0
0
Report
मुजफ्फरनगर दुष्कर्म केस: मुठभाड़े में दोनों आरोपी घायल, गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में हिंदू युवती से दुष्कर्म का मामला, दुष्कर्म मामले में पुलिस व रेपिस्टों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में रेपिस्ट सलमान-वलीम हुए घायल, दोनों रेपिस्ट पैर में गोली लगने से लंगड़े घायल गिरफ्तार, कृष्ण जन्माष्टमी पर हिंदू युवती से किया था दुष्कर्म, घायल रेपिस्टों से दो तमंचे और कई कारतूस मिले, दुष्कर्म मामले में समीर मुख्य आरोपी जा चुका जेल, परिजनों ने सरकार से बुलडोजर कारवाई की करी मांग, आरोपियों पर हो कड़ी कारवाई और मकान भी गिराया जाये, छपार थाने के खोजा नगला मार्ग पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 'बॉस स्कैम' से चार व्यापारियों को ठगने की कोशिश, अलर्ट जारी
Jaipur, Rajasthan:कंपनियों के बाद व्यापारियों पर ‘बॉस स्कैम’ का वार ! जयपुर के 4 व्यापारी बने साइबर ठगों का निशाना, टेक्सटाइल-ज्वैलरी कारोबारियों को साइबर अलर्ट जयपुर साईबर ठगों ने अब कंपनियों के बाद व्यापारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ठगों ने ‘बॉस स्कैम’ के जरिए जयपुर में चार व्यापारियों को शिकार बनाने की कोशिश की। टेक्सटाइल और ज्वैलरी कारोबारियों को टारगेट कर अकाउंटेंट को फर्जी बॉस बनकर तत्काल पेमेंट का आदेश दिया गया, लेकिन वक्त रहते शक हुआ और चारों व्यापारी ठगी से बच गए। साइबर पुलिस ने कारोबारियों को अलर्ट रहने की सलाह दी है । साइबर ठगी का तरीका बदला...टारगेट बदले... लेकिन ठगी का मकसद वही-आपके खाते से पैसा उड़ाना...कंपनियों में इस्तेमाल हो चुका बॉस स्कैम अब बड़े कारोबारियों तक पहुंच गया है...जयपुर में साइबर ठगों ने चार व्यापारियों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। खास तौर पर टेक्सटाइल और ज्वैलरी कारोबारियों को निशाना बनाने के लिए नई रणनीति अपनाई गई। ठगों ने पहले सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश की...किसी कर्मचारी के लैपटॉप या कंप्यूटर में मालवेयर पहुंचाया गया। इसके जरिए सिस्टम की जानकारी के साथ-साथ वॉट्सएप वेब और दूसरी डिजिटल जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश हुई। इसके बाद व्यापारियों और उनके कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। अगला कदम था... बिल्कुल असली बॉस जैसी पहचान बनाना... ठगों ने फर्जी वॉट्सएप और ई-मेल के जरिए अकाउंटेंट से संपर्क किया...फिर तत्काल पेमेंट करने का आदेश दिया...लेकिन यहां व्यापारियों की सतर्कता साइबर ठगों पर भारी पड़ गई... शक होने पर पेमेंट रोक दिया गया और ठगी की कोशिश नाकाम हो गई । साइबर पुलिस की सबसे बड़ी सलाह है, सिस्टम की सुरक्षा से समझौता न करें । कंप्यूटर में हमेशा ऑरिजनल ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑरिजनल एप्लीकेशन इस्तेमाल करें, एंटी वायरस को अपडेट रखें...और सबसे जरूरी...बॉस या किसी वरिष्ठ अधिकारी के नाम से अगर अचानक पेमेंट का आदेश मिले... तो सिर्फ वॉट्सएप मैसेज देखकर भुगतान न करें। जयपुर में चार व्यापारियों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद साइबर पुलिस ने खास तौर पर टेक्सटाइल और ज्वैलरी कारोबारियों को अलर्ट किया है...क्योंकि साइबर ठग अब सिर्फ कंपनियों के कर्मचारियों को नहीं, बल्कि कारोबारियों के पूरे डिजिटल नेटवर्क को निशाना बनाने की तैयारी में हैं।0
0
Report
गंगा-गंडक उफान से सोनपुर में बाढ़: रेलवे स्टेशन दक्षिणी हिस्से के मार्ग प्रभावित
Hajipur, Bihar:गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर ने अब सोनपुर में भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोनपुर DRM कार्यालय के पास सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग जान जोखिम में डालकर पानी से भरी सड़क पार करने को मजबूर हैं। सोनपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर की सड़क पूरी तरह पानी से लबालब हो गई है।सोनपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बाढ़ का पानी लगातार फैलता जा रहा है। DRM कार्यालय के पास सड़क पर पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसी रास्ते से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी गुजर रहे हैं।दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के कई इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालय भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। कार्यालय परिसर में पानी घुसने से कामकाज पर भी असर पड़ने की आशंका है।गंगा और गंडक के उफान के बीच सोनपुर में हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। सड़क पर पानी भरने के बावजूद लोग मजबूरी में इसी रास्ते से गुजर रहे हैं। सवाल है कि रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और आवाजाही को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं।फिलहाल बाढ़ के पानी ने सोनपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से की व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है। हालात पर लगातार नजर रखने की जरूरत है.0
0
Report
रिम्स रांची से जुड़ी ताजा खबरें
Ranchi, Jharkhand:rims ranchi0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा में बिहारीगंज में तीन नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गिरफ्तारी को तेज किया गया
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला पंचायत के वार्ड संख्या 10 में तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। मामले में एक ही गांव के तीन युवकों पर तीन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों बच्चियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामले को लेकर बिहारीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकایت मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस की निगरानी में तीनों बच्चियों को चिकित्सकीय जांच के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा बच्चियों और उनके परिजनों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.0
0
Report
झारखंड के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर आज झारखंड के उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर JMM और RJD के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है。 वहीं, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद जब सरकार बनी, उस समय सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री नहीं थे, बल्कि विधायक थे। विधानसभा के सत्र के दौरान वे बेहद तार्किक और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखते थे। वे मंत्रियों से सवाल पूछते थे और यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता था, तो पूरी मजबूती के साथ दोबारा सवाल करते थे। रामेश्वर उरांव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की भाषा पर अच्छी पकड़ थी और वे शुद्ध हिंदी बोलते थे। कई बार उन्होंने सदन में उनके बेहतर भाषण के लिए उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि सुदिव्य कुमार सोनू के अंदर एक अच्छे राजनेता के रूप में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। रामेश्वर उरांव ने कहा कि बाद में जब सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री बने, तो अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के जाने का यह समय बेहद असमय है। झारखंड को अभी उनकी जरूरत थी। सरकार पर जब भी किसी तरह का संकट आता था, तो वे उसे सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना निश्चित रूप से झारखंड के लिए बड़ी क्षति है。 बाइट: रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री, कांग्रेस बाइट: शांति तिर्की, नेता, JMM0
0
Report
सम्राट चौधरी के मधुबनी दौरे में पूजा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। उनका हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग। सीएम ने राजनगर के राज परिसर स्थित ऐतिहासिक कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना किये। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया। कार्यक्रम स्थल सहित चौक चौड़ाहे पर मजिस्ट्रेट के साथ एसएसबी और बिहार पुलिस की तैनाती की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया यह कामख्या मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है और ऐतिहासिक है। जहां सीएम ने पूजा अर्चना किये। राज परिसर से फिर चॉपर से पिलखवार गांव पहुंचे। पिलखवार गांव में गृह मंत्री अमित शाह के पीए के घर उनके चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत किये और तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी विधायक सहित कई नेता मौजूद थे। सीएम पटना के लिए रवाना हो गए। बाइट --पुजारी0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: बाढ़ पर केंद्र-राज्य पर सवालों की बौछार
Jehanabad, Bihar:बिहार में बाढ़ की विकराल स्थिति को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की बिहार सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। गया से पटना जा रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहानाबाद में कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को रहने और खाने की समस्या के साथ-साथ पीने के पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है, लेकिन सरकार की ओर से जमीन पर राहत पहुंचाने के बजाय सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ से पूरा बिहार त्राहिमाम कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक इस गंभीर स्थिति पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर चुनाव होता तो प्रधानमंत्री कूद-कूदकर वोट मांगने पहुंच जाते। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कराने के लिए वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखने जा रहे हैं। उन्होंने एयरफोर्स, हेलीकॉप्टर और केंद्र सरकार की विशेष टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजने की मांग की। साथ ही बाढ़ में तबाह हुए लोगों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की भी मांग की। प्रधानमंत्री द्वारा विरोधियों को नाराज़ फूफा कहे जाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री हैं, जब मेलानी को जाकर चॉकलेट खिला सकते हैं तो किसी को भी कुछ भी कह सकते हैं। बाढ़ और सियासत के अलावा तेजस्वी यादव ने दिल्ली में हुए हादसों पर भी दुख जताते हुए जांच की मांग की। साथ ही झारखण्ड के मंत्री के असामयिक निधन पर भी अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल जहानाबाद से गुजरने के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के स्वागत में राजद कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। टेकारी से लौटने के क्रम में जैसे ही उनका काफिला जहानाबाद सदर प्रखंड के काली नगर स्थित NH-33 के पास पहुँचा, पहले से मुस्तैद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए और उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इस दौरान तेजस्वी यादव काफिला रोक कर कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर स्थानीय राजद इकाई के कई प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.0
0
Report
युवती घर से जेवर और नगदी लेकर गायब, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से तीन लाख रूपये की नगदी और जेवर लेकर लापता हो गई है पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 17 वर्षीय पुत्री 4 सितंबर की रात 11 बजे घर में रखे तीन लाख रूपए व चार लाख का जेवर लेकर लापता हो गई है। मालुम करने पर पता चला युवती की बात गांव निवासी विशनू पुत्र राम औतार से बात हुई थी जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। विशनू का भाई विशाल कुशवाहा उसकी पुत्री को साथ भगा ले गया है और वह लोग दिल्ली पहुंचे हैं। पीड़ित पिता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से गुंबद ढहा, अधिवक्ता की मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए जिस गुंबद के नीचे खड़े हुए थे, उसी पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात के बाद गुंबद भरभराकर ढह गया और मलबे में दबकर दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत हो गई। दूसरे घायल अधिवक्ता संजय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और उपचार को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसपी सिटी निमिष पाटील अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हंगामे को देखते हुए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस मामले में सीएमओ डॉक्टर राजेश झा के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता देने की बात कही गई है। आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ताओं ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की और हंगामा किया। इसके बाद मामले में सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और एहतियात के तौर पर अस्पतालों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पांच साल पहले बना था घाट, निर्माण और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घाट का निर्माण सिंचाई विभाग ने कराया था, इसका लोकार्पण 16 फरवरी 2021 को हुआ था। राजघाट के सुंदरीकरण के लिए करीब 48 करोड़ 83 लाख 71 हजार रुपये की परियोजना तैयार की गई थी, जिसमें गुरु गोरक्षनाथ घाट के सुंदरीकरण पर करीब 27 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये खर्च हुए थे। घाट पर लाल पत्थर की चौड़ी सीढ़ियों के साथ लोगों के बैठने के लिए गुंबद बनाए गए थे, किन्तु निर्माण के बाद से खामियों को लेकर सवाल उठते रहे और नगर निगम ने अब तक दोनों घाटों का औपचारिक हैंडओवर नहीं लिया है। हादसे के बाद सांसद और अभिनेता रवि किशन का उद्घाटन कार्यक्रम का पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उद्घाटन के दौरान उन्होंने घाट की आधुनिक व्यवस्था और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का जिक्र करते हुए कहा था कि अंतिम संस्कार में ज्यादा समय नहीं लगेगा और “डायरेक्ट स्वर्ग जइबा”—अब उसी घाट का गुंबद वज्रपात के बीच ढहने की घटना के बीच उसी बयान पर चर्चा है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में समरसता सम्मेलन के बीच राजनीति गरम, पंचायत चुनाव का रास्ता साफ?
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के गौरा विधानसभा अंतर्गत बभनजोत विकासखंड परिसर में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर और गौरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रभात वर्मा शामिल हुए। दोनों लोगों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आपसी समरसता, आपसी भाईचारा और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर के कार्य करने का आवाहन किया है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर के डॉक्टर अरविंद राजभर ने कहा कि देखिए मामला कोर्ट में गया है हम स्पष्ट रूप से कहना चाहे तो हमारा पंचायत राज विभाग चुनाव कराने के लिए सहमत है। बशर्त से इलाहाबाद हाईकोर्ट में जो याचिका दाखिल की गई है उसका भी फैसला नहीं आ पा रहा है हर महीने 15 दिन पर सुनवाई भी हो रही है डेट पर डेट आगे बढ़ रहा है। इसलिए मैं कह सकता हूं 2027 का लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ गया है xəbər नवंबर या दिसंबर में अधिसूचना भी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हो जाएगी पंचायत का चुनाव मुझे लगता है कि विधानसभा चुनाव के बाद होगा। वही सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के बाद सपा द्वारा भेजे जा रहे डेलिगेशन को लेकर के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का डेलिगेशन भेजने का तो एक तरीके से नियम बन गया है चाहे कुछ भी हो उनका डेलिगेशन जाता ही जाता है। अवैध अगर कुछ भी बनेगा चाहे कुछ भी हो वह जरूर गिरेगा समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन जाने से रोक नहीं जाएगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार है जीरो टॉलरेंस की नीति है स्पष्ट है कि कोई भी अवैध कब्जा कर किया रहेगा उसको खाली कराया जाएगा चाहे वह मस्जिद ही क्यों ना हो हमको लगता है कि उनके डेलिगेशन जाने से वहां कोई फायदा नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद द्वारा मस्जिद गिराए जाने को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे को लेकर दिए गए बयान पर भी डॉक्टर अरविंद राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार बदले की भावना से कोई भी काम नहीं कर रही है उन्होंने जो कहा है ऐसा कुछ भी नहीं है। न्यायालय सबको न्याय देने का काम करता है वह न्यायालय जाएं उनको कौन रोक रहा है एनडीए की सरकार और भारतीय जनता पार्टी को अगर कहीं भी इस तरीके से अवैध कब्जे की इनपुट मिलेंगे या अवैध रूप से कोई काम उसमें संचालित हो रहा होगा। हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर का भी सत्य निर्देश है चाहे मदरसा हो चाहे मस्जिद हो अगर गलत काम होंगे तो उसके खिलाफ बुलडोजर चलेगा चाहे कहीं का भी हो चाहे कोई भी व्यक्ति हो।0
0
Report
संभल में बच्चों के विवाद ने खूनखराबा तक बढ़ाया, दो परिवार भिड़े, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में बच्चों के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ लिया... कि दो परिवार आमने-सामने आ गए... लाठी-डंडे चले... कुल्हाड़ी से हमला हुआ... और पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई फिलहाल जांच के बाद साफ होगा कि इस खूनी संघर्ष में किसकी क्या भूमिका थी... और आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
अंधविश्वास के जाल में हत्या: पोरोपरिया गांव में पांच गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया गांव से अंधविश्वास और अफवाह से जुड़ी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में लगातार हो रही मौतों के लिए एक युवक को जिम्मेदार मानते हुए ग्रामीणों के बीच जादू-टोना करने की अफवाह फैल गई। इसी शक में 1 सितंबर को जोगा मंडावी के साथ कथित तौर पर डंडे, लाठी और पत्थरों से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप यहीं खत्म नहीं होते... हत्या के बाद शव को गांव के श्मशान घाट ले जाकर जला दिया गया। घटना के बाद अरनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। मामाला पोरोपरिया गांव के पटेलपारा का है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले कुछ समय से बीमारियों के चलते लगातार लोगों की मौत हो रही थी। बीते सप्ताह एक शिशु की भी मौत हुई। इसके बाद इन मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच जादू-टोने की अफवाह फैलने लगी और कुछ लोगों ने इन घटनाओं के पीछे जोगा मंडावी को जिम्मेदार मान लिया। बताया जा रहा है कि गांव में पंडुम के दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए थे। इसी दौरान जादू-टोने के कारण गांव में मौत होने की बात तेजी से फैल गई। आरोप है कि इसके अगले दिन यानी 1 सितंबर को कुछ ग्रामीणों ने जोगा मंडावी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे, लाठी और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन किसी तरह 3 सितंबर को अरनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके अलावा घटना के बारे में नौ साल की बच्ची का बयान भी सामने आया है। घटना के दौरान मृतक के परिजनों को घर के अंदर बंद कर देने की बात बताई जा रही है, जबकि जोगा मंडावी की नौ वर्षीय नातिन जुली ने घटना को अपनी आंखों से देखने का दावा किया है। बच्ची के मुताबिक, कई लोगों ने उसके नाना के साथ मारपीट की और बाद में शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अरनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मामले में कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कवासी, आयता कवासी और हिड़मा बारसे को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भिमा मंडावी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ASI जितेंद्र खुटे के अनुसार, मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, एक आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अंधविश्वास और जादू-टोने का शक है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी अफवाह पर विश्वास करने के बजाय जागरूकता और कानून का सहारा लें।0
0
Report
Advertisement
