326001
मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर झालावाड़ में संगीत कार्यक्रम
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर संगीत मंच और संगीत संकल्प संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनंग कुमार स्मृति भवन में रातभर संगीत प्रेमियों ने मोहम्मद रफी के प्रसिद्ध नगमों को सुना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में रफी के दर्द भरे और रोमांटिक गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
कोई समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
योगी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल; दावे खोखले क्यों?
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बीजेपी महिलाओं की विरोधी है 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या महिलाओं के खिलाफ अपराध की बात हो बीजेपी सरकार नाकाम रही है अब जब चलाचली का समय है योगी की विदाई का समय है तो ऐसे में महिला सहायता समूह को धन राशि देने की बात कर रहे है ऐ एक छलावा है माहिलाओं बच्चियों को स्कूटी देन े की बात हुई थी क्या वो किसी को मिला उल्टे हाथरस उन्नाव जैसे मामले हैं जिसमें महिलाओं के साथ अपराध हुई तो योगी सरकार अपराधियों के साथ खड़ी हो गई0
0
Report
Advertisement
कोटा के वार्ड 98 में आचार संहिता उल्लंघन, शराब बांटने के आरोप सामने
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा नगर निगम के वार्ड 98 में आचार संहिता की धज्जियां उड़ी कोटा नगर निगम के वार्ड 98 में आचार संहिता के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां उड़िया बस्ती और बंगाली बस्ती में एक्टिवा स्कूटर से शराब बांटने के आरोप लगे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भाजपा प्रत्याशी अनसूया गोस्वामी ने कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता पर शराब बंटवाने और स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का सीधा आरोप लगाया है। एक ओर घटना को लेकर देर रात दोनों प्रत्याशी के बीच जमकर विवाद हुआ था पुलिस ने समझाइश कराकर मामला शांत कराया। फिर एक नया विवाद सामने आ गया पुलिस ने एक्टिवा स्कूटर से शराब की बोतलें बरामद कर चालक को डिटेन कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
आमेर में आरोपी आजम का जुलूस, पुलिस ने खौफ कम करने के लिए निकाला
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मनीष सोनी हत्याकांड के आरोपी आजम का आमेर में निकाला जुलूस, भारी पुलिस जाब्ते के बीच सड़क पर आजम की परेड आमेर में चाकूबाजी के बाद मनीष सोनी हत्याकांड का मामला स्थानीय लोगों में खौफ कम करने के लिए पुलिस ने आरोपी आजम का निकाला जुलूस आमेर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में कार्रवाई जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात0
0
Report
हनुमानगढ़ में दूसरे चरण मतदान के लिए पुलिस अलर्ट; 22 संवेदनशील क्षेत्र, 20 मोबाइल टोली
Hanumangarh, Rajasthan:दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट, 22 संवेदनशील-अति संवेदनशील स्थानों पर रहेगा अतिरिक्त जाप्ता,हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 20 मोबाइल पार्टियां तैनात, सीसीटीवी कैमरों से भी होगी निगरानी हनुमानगढ़ नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब पुलिस-प्रशासन दूसरे चरण के मतदान को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. शुक्रवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद तथा पीलीबंगा और गोलूवाला नगर पालिकाओं में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में पुलिस अधिकारियों और जाप्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दूसरे चरण के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. एडिशनल एसपी रैंक के वरिष्ठ पर्यवेक्षण अधिकारी, डिप्टी एसपी एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. एसपी ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लिए एडिशनल एसपी रैंक के दो, डिप्टी एसपी रैंक के दो तथा तीन-चार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ अतिरिक्त जाप्ता भी रहेगा। जंक्शन और टाउन क्षेत्र में अलग से 20 मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी। इसके अलावा रिजर्व जाप्ता भी तैयार रखा गया है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डो में से 22 स्थानों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। वे स्वयं भी मतदान केन्द्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।एसपी ने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से चुनावी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लेकर कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस केवल फील्ड में ही नहीं, बल्कि कंट्रोल रूम से भी पूरे चुनावी माहौल पर नजर रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता के उल्लंघन, अवैध गतिविधि या किसी भी प्रकार की बदमाशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी, 65 केंद्रों पर मतदान
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के बारे में प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 सितंबर को नगर परिषद क्षेत्र के 65 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार सभी मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है और टीमें अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। 58,651 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 65 मतदान केंद्रों में 20 सहायक मतदान केंद्र हैं, जबकि 11 केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। मतदान ईवीएम के जरिए होगा। बूथों पर छाया, पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है。0
0
Report
मथुरा के जैंत क्षेत्र में टेंट गोदाम में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित एक टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुआँ का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुँच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब दस गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।0
0
Report
दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 हजार लीटर शराब जब्त
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13.58 लाख का माल जब्त-नष्ट दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में भी अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल एवं आबकारी संभागीय उड़नदस्ता उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर 10 सितंबर को सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश दी गई。 आबकारी विभाग की कार्रवाई में 35 ड्रम में करीब 7 हजार लीटर गुड़ लाहन बरामद कर सैंपल लेने के बाद मौके पर नष्ट किया गया। वहीं 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त एवं नष्ट किए गए शराब व अन्य सामान की अनुमानित कीमत 13 लाख 58 हजार 700 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही。 आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
बिल्हा के बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी हमला, आरोपी गिरफ्ताार
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फल की दुकान खोलने जा रहे बुजुर्ग पर एक युवक ने कथित तौर पर पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। मामला बरतोरी गांव का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक सुखरू राम जायसवाल अपने भतीजे दुर्गेश जायसवाल के साथ फल की दुकान खोलने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम झाल निवासी रामानुज कौशिक उनके सामने आ गया। आरोप है कि रामानुज ने सुखरू राम के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उस वक्त सुखरू राम के सिर से लगातार खून निकल रहा था। परिजन उन्हें तत्काल अपने साधन से सीएचसी बिल्हा लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में प्रार्थी देव कुमार जायसवाल की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने आरोपी रामानुज कौशिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है। साथ ही हमले के पीछे की वजह भी जांची जा रही है。0
0
Report
दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर्स पर बुलडोजर, सख्त संदेश
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर्स पर चला बुलडोजर.. दमोह में लंबे समय से लोगों का सिरदर्द बने मॉडिफाइड बाइक साइलेंसर और नियम विरुद्ध गाड़ियों में लगाए गए हूटर्स को लेकर अब पुलिस सख्त है और न केवल इन साइलेंसर और हूटर्स को जब्त किया गया बल्कि उन पर बुलडोजर चला कर पुलिस ने बड़ा संदेश भी दिया है। दरअसल लंबे समय से बुलेट सहित दूसरी गाड़ियों में नई पीढ़ी के नौजवान आवाज बदलने और तेज करने के लिए साइलेंसर को मॉडिफाइड कर के लगा रहे है इन सायलेसर की आवाज लोगों को चुभती है नहीं बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है इसके साथ ही सरकार के आदेश के बाद भी रसूखदार लोगों की गाड़ियों पर नियमों के विरुद्ध हूटर्स लगाए गए है जिसे लेकर दमोह एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया और 100 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर , दो दर्जन के आसपास हूटर और 100 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। आज दमोह की VIP रोड पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में इन सायलेसर हूटर्स और प्रेशर हॉर्न पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सड़क पर इन्हें रखकर इन पर बुलडोजर चलाया गया और उन्हें नष्ट किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि नियमों के विरुद्ध किसी को भी सहन नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेगी।0
0
Report
सिंघनपुरी खेतों में तेंदुआ: वन-पुलिस और विशेषज्ञों की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू
Kawardha, Chhattisgarh:सिंघनपुरी में खेत के पास दिखा तेंदुआ, वन-पुलिस की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कवर्धा वन मंडल के ग्राम सिंघनपुरी में गुरुवार सुबह खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर क्षेत्र की घेराबंदी की। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए रायपुर से विशेषज्ञ और वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। दोपहर 1:42 बजे ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की मदद से करीब 8 वर्षीय तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के बाद उसे निगरानी के लिए भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है। स्वस्थ पाए जाने पर तेंदुए को नियमानुसार प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कोटा में आचार संहिता उल्लंघन: शराब बंटवारे के आरोप सामने, पुलिस डिटेन
Noida, Uttar Pradesh:कोटा नगर निगम के वार्ड 98 में आचार संहिता का खुला उल्लंघन. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है शराब बंटवाने की तस्वीरें. कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता पर शराब बंटवाने का आरोप. एक्टिवा स्कूटर में मिली शराब की बोतले. भाजपा प्रत्याशी अनसूया गोस्वामी ने प्रशासन से मिली भगत के लगाया आरोप. उडिया बस्ती और बंगाली बस्ती में बटवाई जा रही है शराब की बोतले. देर रात को दोनों प्रत्याशियों के बीच हुआ था विवाद, समझाइए के बाद विवाद हुआ शांत. मौके पर पहुंची दादाबाड़ी थाना पुलिस. एक्टिवा स्कूटर सहित चालक को पुलिस ने किया डिटेन0
0
Report
हमीरपुर में पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के बीच विवाद, हाथापाई और वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन के बीच हुआ जमकर विवाद, सपा की पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि और बीजेपी की वर्तमान चेयरमैन आशा रानी कबीर के बीच हुई जमकर हाथापाई, नाली निर्माण की दिशा को लेकर वर्तमान चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के बीच हुआ विवाद, किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को नही दी गई तहरीर, पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना कस्बे का मामला।0
0
Report
गोंडा में निषाद नेता विनोद साहनी की हत्या, प्रशासन से बर्खास्तगी की मांग तेज
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेक्सडिया गांव के रहने वाले बर्तन व्यापारी व निषाद समाज नेता 45 वर्षीय विनोद कुमार साहनी को कल बुधवार देर रात 8:00 बजे बर्तन की दुकान बंद करके घर जाते समय रास्ते में शुभम सिंह, आकाश सिंह,सुभाष सिंह और 5-7 अज्ञात लोगों द्वारा रो करके गाली गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जहां परिजन तत्काल घायल अवस्था में विनोद कुमार साहनी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर लेकर पहुंचे थे। जहां हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था गोंडा मेडिकल कॉलेज से भी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमसी रेफर किया गया था। जहां आज इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के करीब उनकी मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद केजीएमसी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों से मुलाकात की है और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि हमारे निषाद समाज की क्रांतिकारी युवा साथी विनोद निषाद के साथ कल जिस प्रकार सामंतवादी मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा गोली और चाकू से हमला किया गया। उनकी मौत हो गई बहुत ही निंदनीय है किसी भी कीमत पर इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना अध्यक्ष परसपुर, चौकी इंचार्ज शाहपुर समेत सभी स्टाफ को बर्खास्त किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कल मैं 11 सितंबर को एसपी आवास और कार्यालय का घेराव करने के लिए गोंडा पहुँचूंगा। वहीं परसपुर थाने की पुलिस द्वारा आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह समेत 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरी घटना की जांच के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है।0
0
Report
Advertisement
