326001
झालावाड़ में थर्मल प्लांट में ATS की टीम द्वारा किया मॉकड्रिल
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के एडमिन भवन के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि थर्मल प्लांट के भीतर चार आतंकवादी घुस गए हैं। सूचना पर इंजीनियर सहित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पता चला कि कोटा से आए आतंकवाद निरोधक दस्ते, ATS की टीम द्वारा यह एक मॉकड्रिल किया था। तब जाकर इंजीनियरों अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मॉकड्रिल पूरी तरह से सफल रहा। इस अभ्यास के दौरान एटीएस द्वारा चार आतंकवादियों को मार गिराने का मॉकड्रिल किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना: वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड, चुनावी रंजिश स्पष्ट, चार आरोपियों की गिरफ्तारी
Patna, Bihar:एंकर--पटना में वार्ड पार्षद अनिल यादव को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि वारदात के पीछे चुनावी रंजिश थी। अनिल यादव और शंकर राय एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार शंकर राय ने राहुल साहनी उर्फ नीरज से संपर्क किया था। इसके बाद राहुल ने पूरी साजिश रची。 मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक शूटर बाइक से सीधे घटनास्थल पहुंचा था। वहीं, राहुल के कहने पर उसके स्टाफ चंदन ने दो अन्य शूटरों को ऑटो से भेजा। ऑटो चालक शम्भू ने दोनों को मंदिर के पास उतार दिया। इसके बाद दोनों कुछ दूर पैदल चले और फिर चोरी की बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे। अमित ने भी इस वारदात में सहयोग किया था。 पुलिस के मुताबिक राहुल राजीवनगर रोड नंबर-20 में पहले ठेला लगाता था। वर्तमान में वह पूजा-पाठ से जुड़ी मिट्टी की दुकान चलाता है। चंदन उसके यहां स्टाफ के रूप में काम करता है। राहुल साहनी उर्फ नीरज का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। चंदन भी पूर्व में शूटर रह चुका है। वर्ष 2012 से राहुल अपराध की दुनिया में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कट्टा और ऑटो बरामद कर लिया है। फरार शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा का सुरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन, किसान मुद्दों पर समीक्षा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्री गंगानगर के सुरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और पंचायती राज चुनावो को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे, सीएम के दौरे से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल से Zee मीडिया ने खास बातचीत की इस दौरान जिले में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर निहालचंद मेघवाल ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्णतया संवेदनशील है और किसानों को उनके हक का पूरा पानी देने के लिए सरकार तैयार है। निहालचंद मेघवाल से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने0
0
Report
मुंगेर में नकली-अवैध सिगरेट से भरे पिकअप को पुलिस ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार
Munger, Bihar:मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बांक मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नकली और अवैध सिगरेट से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। पुलिस ने मौके से वाहन चालक राजू कुमार उर्फ रणवीर को गिरफ्तार किया है। वह हेमजापुर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी शिवकुंड का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान गोल्ड फ्लैक समेत विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 4 लाख 8 हजार सिगरेट बरामद की गईं। वाहन में सिगरेट के दर्जनों कार्टन लदे थे। जब पुलिस ने चालक से सिगरेट की खरीद-बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी खेप और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में नकली और अवैध सिगरेट भागलपुर पहुंचाने के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर बांक मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस का कहना है कि तस्करों ने जांच से बचने के लिए वाहन के अगले शीशे पर ‘प्रेस’ लिख रखा था। पूछताछ में चालक ने कथित तौर पर बताया कि वह भाड़े पर वाहन चलाता है और मिन्नत नगर निवासी मोहम्मद राजा के निर्देश पर सिगरेट की खेप लेकर भागलपुर जा रहा था। मुफस्सिल थाने में चालक राजू कुमार उर्फ रणवीर और मोहम्मद राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब सिगरेट की खेप के मुख्य स्रोत और इस कथित अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
एमपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, विदाई से पहले बादल बरसेंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी विदाई से पहले जमकर बरस रहे बादल आज भी बने रहेंगे बारिश के आसार0
0
Report
पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया
Vidisha, Madhya Pradesh:पूर्व मंत्री का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक ने निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा कर दिया. लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित करने की प्रक्रिया को लोकतंत्र की हत्या बताया. भोपाल से गंजबासौदा जाते समय विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक आज भोपाल से गंजबासौदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से निकले थे. इसी दौरान आशीष मंगल वाटिका के पास कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए मुकेश नायक ने निर्वाचन आयोग को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस तरीके से लोगों को उनके मताधिकार से दूर किया है, उनके हक पर डाका डाला है, यह लोकतंत्र की हत्या जैसा है. इस मामले में न्यायालय से उम्मीद है कि जिस तरीके से हत्या की सजा दी जाती है उसी प्रकार लोकतंत्र की हत्या करने वाले निर्वाचन आयोग पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर भी उन्होंने इसे सफल कार्यक्रम बताया. विदिशा से छात्रों की संख्या कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंदौर से विदिशा कुछ दूर है लेकिन विदिशा के कई छात्र इंदौर में पढ़ रहे हैं जो उसे कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे0
0
Report
सीएम योगी की पहल से देवीपाटन के एक लाख गरीब बच्चों को फोल्डिंग टेबल मिली
Noida, Uttar Pradesh:देवीपाटन मंडल के 1 लाख गरीब बच्चों को सीएम योगी के निर्देश पर मिली फोल्डिंग टेबल गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में बच्चों को मिली टेबल गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत के लिए सीएम योगी की पहल, एक लाख बच्चों को गिफ्ट की गई फोल्डिंग टेबल पढ़ाई के लिए मिली फोल्डिंग टेबल, बच्चों ने कार्ड और लेटर भेजकर सीएम योगी को कहा थैंक्यू टेबल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी, सीएम योगी को भेजे कार्ड और पत्रों में बच्चों ने जताया आभार बच्चो ने कार्ड में लिखा—फोल्डिंग टेबल मिलने से पढ़ाई करने में अब बहुत राहत है एक बच्ची ने सीएम योगी को लिखा—थैंक्यू योगी जी, टेबल मिलने से अब कमर में दर्द नहीं होता फर्श पर बैठकर पढ़ने की परेशानी हुई दूर, फोल्डिंग टेबल से बच्चों को पढ़ाई में मिली सहूलियत सीएम योगी की पहल का बच्चों ने अपने अंदाज में दिया जवाब, कार्ड और लेटर भेजकर जताया आभार0
0
Report
Advertisement
राजस्थान पर्यटन अब एक्सपीरियंस आधारित हो रहा; क्रिएटर्स और युवाओं के साथ नई दिशा तय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान पर्यटन अब पारंपरिक पर्यटन से आगे बढ़कर अनुभव आधारित पर्यटन पर फोकस करेगा। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज पर्यटक केवल स्मारक देखकर फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि स्थानीय संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और परंपराओं को करीब से महसूस करना चाहते हैं। सरकार ट्रैवल क्रिएटर्स और युवाओं के साथ मिलकर राजस्थान पर्यटन की नई दिशा तय करेगी विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित Rajasthan Creators Conclave 2026 के समापन कार्यक्रम में दिया कुमारी ने यह बात कही। कॉन्क्लेव में देशभर के 100 से अधिक ट्रैवल ब्लॉगर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, स्कूल-कॉलेज के युवा और होटल इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए दिया कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया और रील्स ने पर्यटन के प्रचार का तरीका बदल दिया है। क्रिएटर्स को पता होता है कि किस तरह का कंटेंट लोगों को पसंद आता है। ऐसे में सरकार उनके साथ मिलकर नए और अलग पर्यटन अनुभव विकसित करना चाहती है0
0
Report
बीकानेर के तेलीवाड़ा में मकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर तेलीवाड़ा क्षेत्र में मकान में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी परिवार के बाहर जाने के बाद पीछे से घर में आग लगने की सूचना प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा करीब एक घंटे से मकान में लगी आग, आग बुझाने में जुटे मोहल्लेवासी बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का कर रहे प्रयास सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार मकान में सिलेंडर होने की भी सूचना, आग के चलते बड़ा हादसा टालने की चुनौती0
0
Report
हड़मतिया जागीर में गवरी महोत्सव की धूम, हास्य-नाटक ने दर्शकों का दिल जीता
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : हड़मतिया जागीर में गवरी महोत्सव की धूम, हाट्या और बंजारा-बंजारी के खेल ने मोहा मन एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड़मतिया जागीर में मेवाड़ की प्रसिद्ध लोकनाट्य परंपरा गवरी की धूम मची हुई है। रविवार को गांव में गवरी के हाट्या और बंजारा-बंजारी के खेल का मंचन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे भील समाज के कलाकारों ने ढोल-मांदल की थाप पर सजीव अभिनय और नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मीणा और बंजारा के बीच जोरदार टक्कर के प्रसंग के साथ बंजारी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और कलाकारों को जमकर तालियां मिलीं। हाट्या के खेल में जीवन के संघर्ष और सामाजिक प्रसंगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, वहीं बंजारा-बंजारी के खेल में प्रेम, संवाद और हास्य के प्रसंगों को रोचक अंदाज में मंचित किया गया। कलाकारों के अभिनय, संवाद और नृत्य ने आयोजन स्थल पर देर तक दर्शकों को बांधे रखा। गवरी मेवाड़ की सदियों पुरानी लोक संस्कृति और आदिवासी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन से शुरू होने वाली यह लोकनाट्य परंपरा करीब सवा महीने तक चलती है। इस दौरान गवरी खेलने वाले कलाकार कठिन नियमों और परंपराओं का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना के साथ गांव-गांव पहुंचकर अलग-अलग खेलों का मंचन करते हैं। गवरी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश, हास्य-व्यंग्य, लोककथाओं और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है। गवरी आयोजन के चलते हड़मतिया जागीर सहित आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। शाम होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे तक गवरी देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गवरी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक दौर में भी कलाकारों की श्रद्धा और समर्पण से मेवाड़ की यह लोक परंपरा जीवंत बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अस्पताल के सामने मिठाई दुकान से लड्डू का नमूना लैब भेजा
Dholpur, Rajasthan:विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की कार्रवाई शहर के जिला अस्पताल के सामने एक मिष्ठान भंडार से लिया लड्डू का नमूना बनी। baड़ि शहर के जिला अस्पताल के ठीक सामने एक मिष्ठान की दुकान पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने यहां से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है, सेक्शन 32 के तहत दुकानदार को भी एक नोटिस दिया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक राजस्थान के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिलों में जिला कलेक्टर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत समस्त गवर्मेंट और निजी हॉस्पिटलों और मेडिकल कॉलेजो के आसपास के क्षेत्र में संचालित ढाबे, रेस्टोरेंट, कैफे, नाश्ते और मिठाई की दुकानों पर जांच की जा रही है। अभियान के तहत धौलपुर मेडिकल कॉलेज के पास में भी कार्रवाई की है। वही शहर के जिला अस्पताल के ठीक सामने कुलदीप मिष्ठान भंडार की दुकान पर कार्रवाई की गई है। जहां से बूंदी के लड्डू का सैंपल लिया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं दुकानदार को सेक्शन 32 के तहत एक नोटिस दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार का कहना है कि मिलावट और दूषित भोजन को लेकर प्रदेश सरकार अत्यंत गंभीर है। इसी के चलते लगातार अभियान चल रहे है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।0
0
Report
छोटीसादड़ी में गौसेवा का अनोखा आयोजन: 3000 गायों के लिए 80 क्विंटल लापसी
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में अनूठा गौसेवा आयोजन किया गया। उपखंड क्षेत्र जमलावदा, करजू, चैनपुरिया और बारावरदा स्थित चार गौशालाओं में करीब 3000 गायों को 80 क्विंटल पौष्टिक लापसी और 3 क्विंटल आलू की चिप्स खिलाई गई। पांच वर्षों से चली आ रही इस सेवा परंपरा में नगरवासियों, परिषद कार्यकर्ताओं और गौभक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन की शुरुआत गांधी चौराहे से निकले भक्ति मय चल समारोह के साथ हुई। श्रद्धालु नरसी मंदिर, चारभुजा मंदिर, सदर बाजार, प्रताप चौक और अन्नपूर्णा माता मंदिर होते हुए वापस गांधी चौराहे पहुंचे। चारभुजा मंदिर में भगवान चारभुजा नाथ को लापसी का भोग लगाया गया। चल समारोह के दौरान श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते नजर आए और जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद लापसी से भरे ट्रैक्टर चारों गौशालाओं के लिए रवाना किए गए। अनिल कुमार बंबोरिया ने बताया कि लापसी तैयार करने का काम एक दिन पहले सगस बावजी स्थान पर किया गया था। नगरवासियों और परिषद कार्यकर्ताओं के सहयोग से पिछले पांच वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। जमलावदा की ग्वाल गोपाल गौशाला, करजू की हुरा बा गौशाला, चैनपुरिया की जैन गौशाला और बारावरदा की महावीर ग्वाल गोपाल गौशाला में पहुंचकर गौभक्तों ने गायों को लापسی खिलाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अतिथियों और सेवा कार्य में जुटे लोगों का तिलक व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। परिषद सचिव अनिल चौहान ने बताया कि चारों गौशालाओं में करीब 3000 गायों को लापसी और आलू की चिप्स खिलाई गई। कार्यक्रम संयोजक सुशील अग्रवाल और सह-संयोजक दीपक राव मराठा ने आयोजन में सहयोग करने वाले गौभक्तों, परिषद कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार जताया। व्यवस्था में परिषद के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा.0
0
Report
अब फोटो नहीं, एक्सपीरियंस पर फोकस: राजस्थान पर्यटन यूथ क्रिएटर्स के साथ नया कदम
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पर्यटन में अब फोटो नहीं, एक्सपीरियंस पर फोकस, यूथ के साथ तय होगा अगला कदम आशीष जयपुर-राजस्थान पर्यटन अब पारंपरिक पर्यटन से आगे बढ़कर अनुभव आधारित पर्यटन पर फोकस करेगा। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज पर्यटक केवल स्मारक देखकर फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि स्थानीय संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और परंपराओं को करीब से महसूस करना चाहते हैं। सरकार ट्रैवल क्रिएटर्स और युवाओं के साथ मिलकर राजस्थान पर्यटन की नई दिशा तय करेगी विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित Rajasthan Creators Conclave 2026 के समापन कार्यक्रम में दिया कुमारी ने यह बात कही। कॉन्क्लेव में देशभर के 100 से अधिक ट्रैवल ब्लॉगर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, स्कूल-कॉलेज के युवा और होटल इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए दिया कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया और रील्स ने पर्यटन के प्रचार का तरीका बदल दिया है। क्रिएटर्स को पता होता है कि किस तरह का कंटेंट लोगों को पसंद आता है। ऐसे में सरकार उनके साथ मिलकर नए और अलग पर्यटन अनुभव विकसित करना चाहती है ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे पर जोर पर्यटन मंत्री ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय खान-पान और संस्कृति से जुड़ा अनुभव पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने अजमेर के देवमाली गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी वहां लोग अपनी परंपराओं के साथ रहते हैं और यही ग्रामीण पर्यटन की असली आत्मा है उन्होंने कहा कि राजस्थान में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जहां अभी पर्यटकों की पहुंच कम है। इन अनछुए डेस्टिनेशन को सामने लाकर उनका प्रचार किया जाएगा। इससे स्थानीय रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा जयपुर से आगे राजस्थान के दूसरे डेस्टिनेशन पर फोकस दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान का हर जिला अपने आप में अलग पहचान रखता है। जयपुर के परकोटे, हवामहल से लेकर बाड़मेर, पुष्कर, जैसलमेर, जोधपुर और भरतपुर तक हर जगह का अपना अलग अनुभव है। उदयपुर आने वाले पर्यटकों को डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जैसे क्षेत्रों तक ले जाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र में एक फैसिलिटेटर की भूमिका निभा रही है और निजी क्षेत्र तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं विरासत संरक्षण के साथ सुविधाओं का विकास पर्यटन मंत्री ने कहा कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, मानवीय स्पर्श महत्वपूर्ण रहेगा। राजस्थान की विरासत, कला, संस्कृति, रीति-रिवाज और भाषा को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। रेल और सड़क कनेक्टिविटी के साथ एयर कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है पांच हस्तियों का सम्मान कॉन्क्लेव में कला एवं संस्कृति में योगदान के लिए रामू रामदेव, नवीन पर्यटन स्थल विकास के लिए देवांग अग्रवाल, राजस्थान पर्यटन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कुलदीप चंदेला, अपरंपरागत पर्यटन अनुभवों के लिए अभिमन्यु सिंह और सामाजिक एवं ग्राम पर्यटन विकास के लिए श्याम सुंदर पालीवाल को सम्मानित किया गया0
0
Report
Advertisement
बेगूं जेल में डीआईजी मालीवाल का निरीक्षण, बंदियों सुविधाओं का जायजा
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर- चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उप कारागृह का रविवार को उदयपुर जेल डीआईजी सुमन मालीवाल ने निरीक्षण किया। कारागृह परिसर पहुंचने पर सुरक्षा प्रहरियों ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जेलर प्रहलाद गुर्जर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी मालीवाल ने बंदियों की बैरकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन व्यवस्था, कार्यालय रिकॉर्ड और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इसके साथ ही मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।0
0
Report
किराये के कमरे में पिंटू की फांसी, फाइनेंस कर्ज से जुड़ी मौत की जांच
Dholpur, Rajasthan:किराये के कमरे में मिला पिज्जा ढकेल वाले का फंदे से लटका शव तीन दिन से नहीं लगाई थी ढकेल,फाइनेंस कम्पनी का बताया गया कर्ज,पुलिस जुटी जांच में शहर के बसेड़ी रोड स्थित रेलवे लाइन के पास किराए के कमरे में रहने वाले एक युवक ने रविवार को अपने कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान पिंटू पुत्र रामस्वरूप कोली निवासी मास्टर कॉलोनी के रूप में हुई है। जो शहर के बाजार में पिज़्ज़ा शॉप चलाता था। घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई नीरज कोली ने बताया कि उसका बड़ा भाई 27 वर्षीय पिंटू गर्ल्स स्कूल के पास एक शॉप चलाता था। जिसमें सुबह वह पुलाव बेचता था। वही शाम को पिज़्ज़ा एवं अन्य फास्ट फूड का काम करता था। वह परिवार से अलग रेलवे लाइन बसेड़ी रोड पर किराए का कमरा लेकर रहता था। कभी-कभार ही परिजनों से मिलने घर जाता था। नीरज के अनुसार पिंटू ने कुछ पैसे फाइनेंस कंपनी चलाने वाले लोगों से दुकान में समान भरने को लेकर उधार लिये थे जिनकी वह वीकली किस्त भरता था। दो-तीन किश्त उस पर ड्यू चल रही थी। क्योंकि नीरज के पास फाइनेंस कंपनी वालों का फोन आया था और उन्होंने ही बताया कि पिंटू फोन नहीं उठा रहा उससे किस्त जमा कराए। रविवार सुबह उन्हें मोहल्ले के लोगों से पता लगा कि पिंटू ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी रखवाया और पंचनामे की बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। घटना को लेकर कोतवाली थाने के एसआई भगवत सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली थी। जिसके बाद डेड बॉडी को मोर्चरी रखवाया। परिजनों के अनुसार मृतक पिज़्ज़ा और फास्ट फूड का काम करता था। शराब पीने का आदी था घर से अलग रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
यमुना नदी से 16 वर्षीय गणेश का शव NDRF ने बरामद, Alipur थाना क्षेत्र
New Delhi, Delhi:अलीपुर थाना इलाके की झंगोला के पास शुक्रवार की शाम 16 वर्षीय गणेश का शव NDRF ने बरामद किया। करीब 48 घंटे चले रेस्क्यू के बाद आज शाम यमुना नदी के दूसरे किनारे पर शव मिला। अलीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कर रही मामले की जांच。0
0
Report
Advertisement
