326001
बदमाशो ने किया पुलिस पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने सीआई सत्यनारायण मालव पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस रात करीब साढ़े 3 बजे सिमलखेड़ी गांव से 70 बकरियां चोरी करने की सूचना पर नाकाबंदी कर रही थी। सीआई सत्यनारायण मालव ने बताया कि पुलिस हाईवे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी बीच एक पिकअप वाहन यहां से गुजरा तो उसको रोककर पूछताछ करने लगे। ड्राइवर ने पिकअप को भगाने का प्रयास किया, इसी दौरान उन्होंने चाकू से वार और फायर किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाशीम में अट्टल चोर गिरफ्तार; 2.99 लाख के माल के साथ जप्त
Washim, Maharashtra:वाशीम शहरात चोरीच्या घटनांमध्ये सक्रिय अट्टल चोरट्याला स्थानिक गुन्हे शाखेच्या पथकाने अटक केली आहे. राजकुमार उर्फ साधू कड्डू डोडे (रा. नेपानगर, मध्यप्रदेश) असे आरोपीचे नाव आहे. पोलिसांनी अकोला नाका परिसरात सापळा रचून त्याला ताब्यात घेतले. या कारवाईदरम्यान आरोपीकडून तब्बल २९९,५०० रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. जप्त केलेल्या मुद्देमालामध्ये रोख रक्कम, १३ मोबाईल फोन तसेच सोने-चांदीचे दागिने यांचा समावेश आहे. आरोपीने वाशिमसह नांदेड आणि भुसावळ येथेही चोरी केल्याची कबुली दिली असून या प्रकरणाचा पुढील तपास पोलिसांकडून सुरू आहे.0
0
Report
कपड़े की दुकान में देर रात भीषण आग लगी ऊपर फंसे 7 लोगों को फायर टीम ने सुरक्षित निकाला
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद कपड़े की दुकान में देर रात भीषण आग लगी ऊपर फंसे 7 लोगों को फायर टीम ने सुरक्षित निकाल फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला रोड के नगला करन सिंह में देर रात अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी, जिसके ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के लोग रह रहे थे। आग की लपटें तेज होने के कारण ऊपर मौजूद सात लोग फंस गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायरफाइटर्स ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सीढ़ियों के माध्यम से फंसे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।0
0
Report
लखनऊ पुलिस मुख्यालय के एएसआई ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट मिला
Noida, Uttar Pradesh:सत्येंद्र वर्मा मृतक फाइल फोटो लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआई ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। वो अपने किराए के कमरे में फंदे से लटके मिले। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है。0
0
Report
Advertisement
भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, आपकी भागीदारी से भविष्य तय होगा
Noida, Uttar Pradesh:भारत की पहली डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है। यह हमारे देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। मैंने भी स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से अपना फॉर्म भरा है। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल और पूरी तरह सुरक्षित है। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सही नीतियां बनाई जाती हैं। जब डेटा सही होता है, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाता है। चाहे वह बेहतर स्कूल हों, आधुनिक अस्पताल हों या दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर इन सभी की बेहतर योजना के लिए आपकी सही जानकारी बेहद आवश्यक है। आप सभी से मेरी विनम्र अपील है कि इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखिए, आपकी भागीदारी ही दिल्ली और देश का भविष्य तय करेगी।0
0
Report
नारीबारी गांव में बहुभोज के दौरान गोली, 22 वर्षीय अजय रैदास की मौत
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : नारीबारी गांव में बहुभोज के दौरान चली गोली, 22 साल के युवक की मौत। मृतक की पहचान अजय रैदास पुत्र भूतनाथ रैदास, निवासी राजापुर के रूप में हुई。 आरोप गांव के ही बुंदेला पुत्र रघुनाथ पर, मृतक के पिता ने दी तहरीर。 कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की。 01 मई को बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुई वारदात, गांव में मचा हड़कंप。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा。 एसपी सिटी नितेश सिंह बोले नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं, आपसी रंजिश की आशंका。0
0
Report
ABVP के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा बने युवा आयोग के अध्यक्ष
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ABVP के मध्य प्रांत के पूर्व संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी प्रवीण शर्मा को बनाया गया युवा आयोग का अध्यक्ष ABVP में मालवा और मध्य प्रांत के संगठन मंत्री रहे है प्रवीण शर्मा संघ और सीएम डॉ मोहन यादव की पसंद है प्रवीण शर्मा प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा जुड़े हुए है प्रवीण शर्मा से ABVP में रहते हुए प्रदेश भर में युवाओं को संगठन से जोड़ा0
0
Report
Advertisement
इटावा में मां-बेटे की मौत, सनसनी मचा गया मामला; पुलिस जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में मां बेटे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई बेटे को जमीन पर मृत पड़ा हुआ देख मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है वहीं एसएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचे कर जायजा लिया है। इटावा जनपद के थाना लवेदी इलाके के अंतर्गत चिंडोली गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले मां बेटे की मौत हो गई घटना को लेकर बताया गया है कि चिन्डोली गांव के रहने वाली गुड्डी देवी अपने पुराने घर में बंधे जानवरों को चारा देने के लिए गई थी गुड्डी देवी ने अपने बेटे को कमरे में मृत पड़ा देखा जिससे आहत होकर गुड्डी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहलुओं पर गहनता से जांच में जुटी हुई है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद इटावा के एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है हालांकि मौत की असली वजह पुलिस जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी।0
0
Report
बलिया में बारात की हर्ष फायरिंग में 10 साल के बच्चे की मौत
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हर्ष फायरिंग में 10 वर्ष के बच्चे की मौत। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार है। लड़के की मौत होते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। हर्ष फायरिंग करने वाला रिश्तेदार मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में झोला छाप डॉक्टर के दुष्कर्म प्रयास से हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक झोला छाप डॉक्टर ने हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना सद्दाम हॉस्पिटल की है, जहां झोला छाप डॉक्टर सद्दाम मरीजों को गुमराह करने के लिए फर्जी डॉक्टर का बोर्ड लगाकर क्लिनिक चला रहा था। एक युवती दवा लेने गई थी। आरोपी ने उसे अकेला देख चेकअप के बहाने अंदर ले जाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध पर सद्दाम ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके से मुस्लिम युवक सद्दाम को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।0
0
Report
Advertisement
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Bbrasi, Uttar Pradesh:*बलुआ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ में अभ्यस्त शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर अभियुक्त गिरफ्तार।* *🔰पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग, आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में लगी गोली।* *अवैध तमंचा, जिन्दा/खोखा कारतूस, चोरी की 02 ट्रैक्टर, 01 ट्राली बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत है लगभग 02 दर्जन अभियोग।* *उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में थाना बलुआ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।* *गिरफ्तारी-* आज दिनांक 02.05.2026 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा राधे की मड़ई ग्राम सोनहुला के पास सघन चेकिंग की जा रही थी मुखबीर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला आनें वाली नहर पर एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक ट्रैक्टर बिना ट्राली के आ रहा है। जो सम्भवतः चोरी का हो सकता है। सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया तो एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक बिना ट्राली के आता हुआ दिखाई दिया। टार्च की रोशनी से रोकनें का प्रयास किया तो आगे वाले ट्रैक्टर के चालक नें गाली देते हुए जान से मारने की नियत से चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर ट्रैक्टर ऊपर चढानें का प्रयास किया एवं पुलिस बल के उपर फायर कर दिया। अपनें बचाव में पुलिस बल द्वारा भी फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी । घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पुलिस हिरासत में लेकर नजदीकी अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उसका एक अन्य साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागनें में सफल रहा। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 ट्रैक्टर , 01 ट्राली व 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। *बरामदगी का विवरणः-* 1.02 ट्रैक्टर व 01 ट्राली चोरी की 2.01 अवैध तमंचा 315 बोर 3.01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर।0
0
Report
इंदौर: पलासिया चौराहे पर रात हादसा टला, कार बस स्टॉप तोड़कर घुसी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के पलासिया चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा टला तेज रफ्तार हुंडई वरना कार स्मार्ट सिटी बस स्टॉप तोड़कर पलासिया थाने में घुसी। बस स्टॉप पूरी तरह से हुआ तहस नहस। गनीमत रही बस स्टॉप पर सो रहा एक शख्स बाल बाल बचा। तेज रफ्तार कार में चार लड़के सवार थे। घटना के बाद कार सवार युवक कार छोड़कर भागे। पिपलौदा रतलाम के महेश सुथार के नाम पर रजिस्टर्ड है गाड़ी। पुलिस चारों युवकों की तलाश में जुटी।0
0
Report
बेगूसराय के शादी समारोह में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में शराबबंदी और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कानून लागू हैं, लेकिन इन कानूनों की धज्जियां उड़ाने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से है, जहां एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह तस्वीरें बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं, जहां एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवक डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि एक युवक हाथ में हथियार लेकर खुलेआम लहरा रहा है। उसके साथ मौजूद अन्य युवक भी डांस में मस्त नजर आ रहे हैं।किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे कानून की खुली अवहेलना बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रशासनिक विफलता करार दे रहे हैं।छौड़ाही थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है।पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में इस तरह खुलेआम हथियार लहराना सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड सरकार ने गोड्डा पुलिस को 38 हाई-टेक बाइक दीं
Godda, Jharkhand:गोड्डा पुलिस को झारखंड सरकार ने 38 बाइक दिए हैं। सायरन एवं लाइट लगे इन मोटरसाइकिलों से वह अब ज्यादा अच्छे से गश्त लगा सकती है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों, बैंकों या अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अब पुलिस का बेहतर अप्रोच हो सकता है। गोड्डा नगर थाना में sp मुकेश कुमार ने यह उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने विभिन्न थाना को कुल 38 हाई टेक मोटरसाइकिलों की चाभियां सौंपी।0
0
Report
फर्रुखाबाद: गर्मी में मां-बच्चे कबाड़ पर, योजनाएं कहाँ पहुँचीं?
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद की सड़कों से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। कड़कड़ाती धूप में एक मां अपने अबोध मासूम बच्चे को कूड़े के रिक्शे की थैली पर लिटाकर, पेट भरने की जद्दोजहद में लगी नजर आ रही है। बच्चे को रिक्शे में डालकर वो मेहनत करती चली जाती है मासूम बच्चा ही नहीं उड़े के देर में बल्कि दो और बच्चे जिनको स्कूल जाना चाहिए वह अपने मां-बाप के साथ भी रहे कबाड़ कहां है स्कूल चलो अभियान कहां है इन मासूम बच्चों की मध्यान भोजन की व्यवस्था कहां है प्रधानमंत्री आवास योजना और कहां है मुफ्त राशन—चाहे तेज धूप हो या बरसात ये वीडियो समाज को झकझोर रहा है। सरकार की तमाम योजनाएं—मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार गारंटी—चल रही हैं, लेकिन ये तस्वीर सब कुछ सवालों के घेरे में ला खड़ी कर रही है। आखिर जिम्मेदार कौन? ऐसे परिवारों तक ये योजनाएं क्यों नहीं पहुंच पा रही? जनता सवाल पूछ रही है—कौन सी योजना ऐसी है जो इन मजबूर परिवारों को राहत नहीं दे पा रही? फर्रुखाबाद प्रशासन से जवाब की उम्मीद है। क्या ये तस्वीर सरकार की नीतियों की पोल खोल रही है? माँ: काम नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या कोई रुपए नहीं देता कोई राशन नहीं देता पूरा परिवार कबाड़ बनता है और पेट भरता है0
0
Report
बलुआ पुलिस से चेकिंग के दौरान हो गया मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Khandwari, Uttar Pradesh:*बलुआ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ में अभ्यस्त शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर अभियुक्त गिरफ्तार।* *🔰पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग, आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में लगी गोली।* *अवैध तमंचा, जिन्दा/खोखा कारतूस, चोरी की 02 ट्रैक्टर, 01 ट्राली बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत है लगभग 02 दर्जन अभियोग।* *उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में थाना बलुआ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।* *गिरफ्तारी-* आज दिनांक 02.05.2026 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा राधे की मड़ई ग्राम सोनहुला के पास सघन चेकिंग की जा रही थी मुखबीर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला आनें वाली नहर पर एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक ट्रैक्टर बिना ट्राली के आ रहा है। जो सम्भवतः चोरी का हो सकता है। सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया तो एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक बिना ट्राली के आता हुआ दिखाई दिया। टार्च की रोशनी से रोकनें का प्रयास किया तो आगे वाले ट्रैक्टर के चालक नें गाली देते हुए जान से मारने की नियत से चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर ट्रैक्टर ऊपर चढानें का प्रयास किया एवं पुलिस बल के उपर फायर कर दिया। अपनें बचाव में पुलिस बल द्वारा भी फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी । घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पुलिस हिरासत में लेकर नजदीकी अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उसका एक अन्य साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागनें में सफल रहा। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 ट्रैक्टर , 01 ट्राली व 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। *बरामदगी का विवरणः-* 1.02 ट्रैक्टर व 01 ट्राली चोरी की 2.01 अवैध तमंचा 315 बोर 3.01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर।0
0
Report
Advertisement
