326001
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
Jhalawar, Rajasthan:प्रदेश स्तरीय आह्वान के बाद, आज झालावाड़ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के 40 से अधिक चिकित्सा शिक्षकों ने राजस्थान सेवा नियम लागू करने की मांग को लेकर काम का बहिष्कार किया। उन्होंने जिला एसआरजी अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लंबे समय तक धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सवारी भरे ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में कांवरियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में उतरी
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -नानपारा लखीमपुर हाईवे पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब दुर्गा गौढी लखीमपुर जिला के राजेंद्र पुत्र विशेश्वर बुढेश्वर नाथ बाबा से जलाभिषेक कर कांवरिया (शिवभक्तो) के साथ वापस गांव की तरफ जा ट्रैक्टर ट्राली से जा रहेथे तभी अचानक आगे आगे जा रहे ई रिक्शा चालक राजेंद्र पुत्र छबीले औरहवा परगहवा निवासी थाना रुपैडिहा ने ब्रेक मार दी। उसी को बचाने के दौरान ट्रैक्टर द्वारा ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर नानपारा लखीमपुर हाईवे के दीक्षित ढाबा के सामने सड़क किनारे नीचे उतर गया। किंतु इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ ना ही कोई भी चोटिल हुआ है सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को मार्ग से हटाया और आवागमन बहाल कर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाते हुए थाना अध्यक्ष मोतीपुर को इस घटना के बारे में अवगत कराया।0
0
Report
NSUI ने जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स मार्च निकाला; बहनों के चरित्र पर हमला, माफी मांग
New Delhi, Delhi:NSUI ने जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स जस्टिस मार्च निकाला है। NSUI के प्रेसिडेंट विनोद जाखड़ ने कहा कि बीजेपी हमारी बहनों के चरित्र पर हमले कर रही है। पीएम से माफी मांगने के लिए विवश किया जा रहा है हम सब बहनों के साथ है। यह सरकार झूठी सरकार है इन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग नहीं किया जाएगा लेकिन किया गया। छात्रों पर पैलेट गन AK 47 चला दी गई। झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हम खड़े हुए हैं मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे एक छात्रों का डेलिगेशन ले जाकर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी छात्र जो प्रदर्शन कर रहे हैं हम भी उनकी मांग उठाएंगे। सरकार किसी की भी हो हमारा काम है कि छात्रों के हित की आवाज उठाई जाए0
0
Report
लुधियाणा के स्मार्ट स्कूल की खराब हालत पर बिट्टू ने नज़र दौड़ाई; अगले दो स्कूलों की भी जांच तय
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆણા ਦੇ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼: ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ, ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮਿਡ ਡੇ ਮੀਲ; ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵਰਾਂਡੇ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਦਾ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ। ਨਿਰੀਖਣ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਸਥਿਤੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ 'ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ。 ਨਿਰੀਖਣ ਦੌਰਾਨ, ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਮਾੜੀ ਹਾਲਤ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ। "ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ" ਵਜੋਂ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ, ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਸੀ। ਬਹੁਤ sਾਰੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਲਾਸਰੂਮਾਂ ਅਤੇ ਵਰਾਂਡੇ ਵਿੱਚ ਬਾਹਰ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁੰਦਨ ਪੁਰੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਕਮੀਆਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਦੋ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਵੀ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕੰਮਕਾਜ 'ਤੇ ਸਖ਼ਤ ਰੁਖ਼ ਅਪਣਾਉਂਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਹੀ ਦੋ ਹੋਰ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉੱਥੋਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਅਸਲ ਸਥਿਤੀ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇ。 Prelude: ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ0
0
Report
Advertisement
डोडा चूरा मुआवजे और समाधान की मांग पर किसान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे
Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में डोडा चूरा के मुआवजे और वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्राम कचनारिया के अफीम किसानों ने उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि पूर्व में बिना किसी भुगतान के डोडा चूरा नष्ट कराया गया था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। इस बार किसानों ने डोडा चूरा नष्टीकरण से पहले प्रति किलो 2 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई है। साथ ही सरकार से इस मुद्दे का स्थायी समाधान करने की भी मांग की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद, विधायक, जिला कलक्टर एवं आबकारी विभाग को भी भेजी गई।0
0
Report
सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय शव, इलाके में सनसनी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव मनोहरपुर स्थित रेस्ट एरिया के समीप लौकी के खेत में एक पेड़ से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी सतेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजवीर (राजबीर) सैनी पुत्र भरत सिंह सैनी निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना बिहारीगढ़ के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार राजवीर रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद आज उनका शव मनोहरपुर के जंगल क्षेत्र में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी बेहट सुश्री प्रिया यादव ने बताया कि पीआरवी को ग्राम मनोहरपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना बिहारीगढ़ पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टोल टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में जसपुर-काशीपुर के मैजिक संचालकों ने धरना शुरू किया
Jaspur, Uttarakhand:टोल टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में मैजिक संचालकों ने धरना प्रदर्शन किया गया है. जसपुर, उधम सिंह नगर. यह मामला जसपुर काशीपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव जगतपुर पट्टी में हल्दुआ चौराहा के समीप बने टोल प्लाजा द्वारा मैजिकों के टोल टैक्स में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक जसपुर एवं काशीपुर के मैजिक संचालकों द्वारा एक जुट होकर एक जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया. मैजिक संचालकों ने मीडिया से कहा कि शुरू में टोल प्लाजा पर 400 रुपये लिए जाते थे, पर नए टेंडर के कारण टोल टैक्स हर बार बढ़ा, अब लगभग 1400 रुपये लिया जा रहा है. यह सही नहीं है. 18 किलोमीटर के दायरे में 2 किलोमीटर जसपुर की ओर से और 2 किलोमीटर काशीपुर की ओर से कुल 4 किलोमीटर की दूरी राष्ट्रीय राजमार्ग NH 74 पर है. गाड़ी का मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस सहित पाँचों कागजों को पूरा कराने में लगभग 70000 रुपये खर्च होते हैं. प्राइवेट बसें और सीएनजी, इलेक्ट्रिक ऑटो भी चल गए हैं जिससे उनकी आय में कमी आई है, जिससे रोज़ी-रोटी का संकट है. अतः मैजिक संचालकों ने पहले जैसी 400 रुपये का टोल टैक्स लेने की मांग की है; अगर मांग पूरी न हो, धरना जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
मझगई में 12 फीट का विशाल मगरमच्छ जाल में फँसाकर सुहेली बैराज छोड़ दिया गया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मझगई कस्बे के एक नाले से वन विभाग ने करीब 12 फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ को जाल लगाकर पकड़ा गया है, जिसके बाद उसे सुहेली बैराज में छोड़ा गया है। आपको बता दें, मझगई वन रेंज क्षेत्र के मझगई कस्बे में यह मगरमच्छ पिछले कुछ दिनों से दहशत का सबब बना हुआ था। वन विभाग के मुताबिक कस्बे की जमा़ मस्जिद के पीछे से बहने वाले नाले में इस विशालकाय मगरमच्छ ने अपना डेरा जमा रखा था। मगरमच्छ का आतंक इस कदर था कि वह अब तक पांच कुत्तों, एक सियार और दो कछुओं को अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार चुका था। नाले के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल था और वे अपने बच्चों व पालतू जानवरों को लेकर लगातार आशंकित थे। मगरमच्छ की मौजूदगी और ग्रामीणों के भय को देखते हुए मझगई रेंज अधिकारी व वन विभाग की टीम पिछले एक हफ्ते से उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार रात वन विभाग की कड़ी मशक्कत रंग लाई और आखिरकार इस मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से जाल में कैद कर लिया गया।0
0
Report
IGI एयरपोर्ट पर चॉकलेट के भीतर गांजा के चार पैकेट पकड़े, कीमत करोड़ों
New Delhi, Delhi:दिल्ली कस्टम्स IGI एयरपोर्ट की टीम ने ढाई किलो से ज्यादा गांजा पकडा क़ीमत करोड़ की बताई जा रही है चॉकलेट के अन्दर गांजा सप्लाई हो रहा था दिल्ली IGI एयरपोर्ट तैनात कस्टम विभाग की टीम ने APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर, फुकेट से दिल्ली जा रहे एक यात्री को फ्लाइट नंबर AI2377, तारीख 02. अगस्त को कस्टम्स ग्रीन चैनल पर रोका गया। बैगेज की एक्स-रे स्कैनिंग करने पर, संदिग्ध इमेज देखी गई। यात्रियों के DFMD पर कोई बीड की आवाज़ नहीं सुनाई दी। बैगेज की आगे की जांच करने पर *हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जैसे दिखने वाले हरे रंग के पदार्थ के चार पैकेट मिले, जिनका वजन 2759.5 ग्राम था दिखाने के लिऐ खाने चॉकलेट पैकेजिंग मटीरियल दिख रहा था पेकिट फाड़कर देखा तो गांजा बरामद हुआ जिसकी क़ीमत करोड़ो की बताई जा रही है कस्टम विभाग आगे की जांच मे जुटा0
0
Report
असम की बाढ़: शिवसागर समेत कई जिलों में राहत तेज, मौतें 85
Guwahati, Assam:ZEE MEDIA ग्राउंड जीरो पहुंचे बाढ़ पीड़ित की हाल खबर लेने Shivsagar. असम में बाढ़ से अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य के कई जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जहां लोग और विभिन्न संगठन लगातार राहत कार्यों में जुटे हैं। बाढ़ की वर्तमान स्थिति और आंकड़ें कुल मौतें: 85 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रभावित लोग: लगभग 1.78 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। जलमग्न क्षेत्र: राज्य के 335 से अधिक गांव और लगभग 15,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है। राहत शिविर: प्रशासन और स्थानीय संगठनों की मदद से हजारों विस्थापित लोगों को राहत शिविरों में शरण दी गई है。 असम के शिवसागर ,चराईदेव और अन्य कई जिलों में इस बार बार ने भारी तबाही मचाई लोगों के घर बार टूट चुके हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के मदद से किसी तरह से अपना जान बचाई खास तौर से शिवसागर जिले के स्टंटक और नेपाली खूंटी में ज्यादा तबाही हुई हम लोगों ने ग्राउंड जीरो जाकर देखा कि लोग बेहाल हालत में है लोगों से बातचीत की लोगों ने कहा कि वह लोग अभी बहुत ही बेहाल है इस दौरान असम के कई लोग आज बार पीड़ितों की मदद करने पहुंचे इस दौरान हमने गोरिया जातीय परिषद के लोगों को रिलीफ सामग्री बनते हुए देखा. गोरिया जातीय परिषद ने पिरिट लोगों को कपड़े और खाने की सामग्री के साथ-साथ नगर धनराशि 5000 भी दे रहे हैं हमने गोरिया जातीय परिषद के लीडर से बातचीत की उन्होंने कहा कि हम लोग आज यहां बार में नुकसान हुए लोगों को मदद करने आए हैं हम लोग ज्यादा कुछ नहीं दे रहे हैं सिर्फ नगद धनराशि 5000 से लेकर 7000 तक दे रहे हैं और कुछ खाने की सामग्री और कपड़े लगते भी दे रहे हैं परंतु हमारा अपील असम सरकार से है कि असम सरकार उन लोगों को जो लोगों के घर बार टूट चुके हैं बेहाल हालत में है और मुख्यमंत्री भी यहां हाल खबर लेने के लिए पहुंचे हैं तो उनको सरकारी तौर पर अच्छी और बड़ी मदद देना चाहिए जिससे वह लोग अपने घर बार बना सके और फिर से नए जीवन चला सके वही देखा जाय की असम में अभी भी बार स्थिति बनी हुई है शिवसागर के कुछ इलाकों में पानी अभी भी बढ़ रहा है.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़: साइबर ठगी में 24 घंटे में पूरी राशि वापस रिफंड
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड KYC अपडेट के नाम पर हुई 1 लाख 11 हजार 953 रुपये की साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को महज 24 घंटे में पूरी राशि वापस दिलवाई है। ठगों ने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर इंस्टॉल करवाई, जिसके बाद क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत ट्रांजेक्शन हो गए। शिकायत मिलते ही ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण किया और मर्चेंट कंपनी के नोडल अधिकारियों से समन्वय कर ट्रांजेक्शन होल्ड करवाए। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में पूरी राशि सफलतापूर्वक रिफंड करवा दी गई।0
0
Report
चलती ट्रेन से युवक की दर्दनाक मौत, बिलासपुर के पास हादसा
Surajpur, Chhattisgarh:चलती ट्रेन से गिरा युवक हुई दर्दनाक मौत. दुर्ग, अंबिकापुर एक्सप्रेस से बिलासपुर जा रहा था युवक. बिलासपुर में सोफा सेट बनाने का करता था काम. मृतक बिहार के औरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा. बसदेई चौकी इलाके के शिवप्रसादनगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा. पुलिस मौके पर पहुंच, घटना की जांच और कार्रवाई में जुटी.0
0
Report
करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत, वरावल-दुदनी मार्ग पर दर्दनाक हादसा
Pali, Rajasthan:करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, बेडा के वरावल-दुदनी सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा, ऊंचे ट्रक का हिस्सा विद्युत लाइन के संपर्क में आने से फैला करंट, करंट लगते ही ट्रक के दो टायर फटे, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक गेट खोलकर नीचे उतर रहा था, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया, सूचना पर बेडा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायल चालक को एम्बुलेंस से बेडा अस्पताल लाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को किया मृत घोषित ।0
0
Report
Advertisement
मेल के जरिए लालकिला और मेयर कार्यालय को उड़ाने की धमकी
New Delhi, Delhi:एक बार फिर मेल के जरिएमेयर कार्यालय सहित लालकिला को उड़ाने की धमकी0
0
Report
जहानाबाद में खाद वितरण बाधित, किसानों का गुस्सा सड़क पर उफान मार रहा
Jehanabad, Bihar:A.INTRO - बिहार में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। जहानाबाद में यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों का सब्र तोड़ दिया। सुबह पांच बजे से खाद के इंतजार में लाइन में खड़े किसानों को जब दोपहर तक भी खाद नहीं मिली तो उनका गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। किसानों ने जहानाबाद-घोसी मार्ग को घंटों जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप का है। Vo2 - इधर, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने ऑफ कैमरा बताया कि सावन की पहली सोमवारी के कारण जिले के अधिकांश पुलिसकर्मी वाणावर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी वजह से बिस्कोमान केंद्र पर सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं कराया जा सका। प्रशासन की ओर से केंद्र पर नोटिस चिपकाकर किसानों को सूचित किया गया है कि मंगलवार से सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाद का नियमित वितरण शुरू किया जाएगा। F/Vo - अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन को पहले से किसानों की भारी भीड़ का अनुमान था, तो सुरक्षा और वितरण की पर्याप्त व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई? क्या हर सीजन में अन्नदाता को अपनी ही जरूरत के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा?0
0
Report
सड़क पर धान रोपकर जताया रोष, किया प्रदर्शन
Ramauli, Uttar Pradesh:सकलडीह । क्षेत्र में गौसपुर-खोर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष राय के घर से रामनाथ राय के घर तक लगभग 150 से 200 मीटर लंबा यह मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर साल भर घुटनों तक पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे विशेष रूप से प्रभावित हैं, जिन्हें घुटनों तक पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग लगभग 20 गांवों को जोड़ता है। वर्षों से सड़क और नाली का निर्माण न होने के कारण यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। थोड़ी सी बारिश में भी सड़क तालाब में बदल जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क और पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में राजू सिंह, रामखेलावन राय, शिवकुमार, रामभारत, बैजनाथ राय, संतोष राय, रामनाथ राय, शिवपूजन राय, मदन राय, राघव प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, पंकज प्रजापति, शिव बच्चन राय, शिवभजन, विश्वनाथ राय, सर्वजीत राय, गुप्ता राय, श्रुति राय और राजा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
