326001
आजादी के रंग में नजर आए भगवान गणेश, तिरंगे में किया गया श्रृंगार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले मे प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ”हर घर तिरंगा” कैंपेन का जादू शहरवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आजादी के महोत्सव में हर कोई रंगने को बेताब है। इधर शहर के आराध्य देव गढ़ के राजा गणेश भी बुधवार को आजादी के रंग में रंगे हुए नजर आए। गढ़ गणेश सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा भगवान गणेश को पूरी तरह से तिरंगे श्रृंगार में सजाया और ढोल नगाड़े बजाकर सुबह भगवान गणेश की आरती की। प्रत्येक उत्सव पर भगवान गणेश की प्रतिमा को यहां अलग-अलग रूपों में सजाया जाता रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोहरदगा में बज्रपात: एक बालिका की मौत, दो बच्चे घायल
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र में बज्रपात की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। वही एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों बच्चें स्कूल छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी तो बच्चें घर के नजदीक आम के पेड़ के नीचे रुककर आम चुनने लगे। इसी दरम्यान तेज बारिश के बाद हुए बज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चे वहां बेहोश हो गए। इसी क्रम में इलाज के दौरान सदर अस्पताल लाने के क्रम में नीलम कुमारी की मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल बालक सूरज खेरवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला हेसाग पंचायत के बतरू गांव का मामला है। मानसून के आगमन के साथ ही हादसे बढ़ने लगे है।0
0
Report
गुरुग्राम में फर्जी साइबर फॉरेंसिक रिपोर्ट मामला: 10 लाख का लेनदेन गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:पंजाब के मुख्यमंत्री की वायरल वीडियो की रिपोर्ट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से हुआ खुलासा़ फर्जी लैब के नाम से तैयार की गई थी रिपोर्ट गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो की रिपोर्ट को बताया फर्जी अदालत ने दोनों आरोपियों को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा रिपोर्ट के एवज में 10 लाख रुपये के लेनदेन का आरोप गुरुग्राम के होटल में पूरी डील, CCTV फुटेज जांच में एक आरोपी PPP कार्यालय तो दूसरा NIA कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर था कार्यरत पुलिस कर रही इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और अन्य संलिप्त लोगों की जांच वी.ओ 1- पंजाब मुख्यमंत्री से जुड़े एक वायरल वीडियो की कथित तौर पर फर्जी साइबर फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने और इसके लिए दबाव बनाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने खुलासे किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने इस कार्य के लिए अंकित और अरुण से संपर्क किया था। बाइट- नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस वी.ओ 2- आरोप है कि अरुण ने "साइबर यान" और अंकित ने "साइबर सेंटिनल" (Cyber Sentinel) के नाम से कथित साइबर रिपोर्ट तैयार की। जांच में पुलिस को पता चला कि इन नामों की कोई मान्यता प्राप्त साइबर फॉरेंसिक लैब मौजूद नहीं है और न ही इनका कोई आधिकारिक अस्तित्व है। पुलिस के अनुसार, कथित फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के एवज में जसप्रीत को 10 लाख रुपये मिलने थे। यह राशि उसके बैंक खाते में जमा कराई गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि जसप्रीत ने रिपोर्ट तैयार कराने के लिए अंकित के खाते में ऑनलाइन माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। बाइट- नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस वी.ओ 3- पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्यरत थे। जहाँ अरुण पंचकूला स्थित परिवार पहचान पत्र कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। तो वही अंकित दिल्ली स्थित National Investigation Agency (NIA) कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर काम कर रहा था। बाइट- नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस वी.ओ 4- बहरहाल गुरुग्राम पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जी रिपोर्ट तैयार करने में किन-किन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में अन्य व्यक्तियों और अधिकारियों की कोई भूमिका थी या नहीं।0
0
Report
सोनीपत में अर्चना गुप्ता के आगमन पर भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत किया
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज़ सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता सोनीपत पहुंची अर्चना गुप्ता का देसी अंदाज आया सामने खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंची, स्वागत कार्य्रकम में एंकर रीड - सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर मे विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा, जयघोष और गर्मजोशी भरे स्वागत के बीच कार्यक्रम पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और राजनीतिक संदेशों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को समाज में नई पहचान और नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त किया है। विधायक ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के कार्यकाल में संगठन को मजबूत आधार मिला है और अब सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। अर्चना गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मृत मतदाताओं के नाम हटवाने और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत तरीके से वोट बनवाई है तो उसकी जांच और सत्यापन भी आवश्यक है। उनके अनुसार मतदाता सूची में होने वाले बदलाव भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार फर्जी नैरेटिव बनाने का प्रयास करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम करती रही है। वहीं भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। बाइट - अर्चना गुप्ता0
0
Report
Advertisement
Kathua के लिए रवि नदी-सेहर खाड़ पुलों का पुनर्निर्माण, यात्राओं में सुगमता
Aram Pora, Ganderbal, Union MoS Dr Jitendra Singh tweets, \"Good News for Kathua! On the eve of the holy Amarnath Yatra, thanks to Union Minister Nitin Gadkari for the timely restoration of the Ravi River and Sehar Khad bridges near Kalibari, Kathua on NH-44, thus enhancing the ease of travel for commuters, traders, tourists and pilgrims. This yet again reaffirms 12 years of continued focus of PM Narendra Modi and his government on strengthening infrastructure and development in Jammu and Kashmir.\"0
0
Report
गांववालों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के प्रवेश रोकने की कोशिश की
Sambhal, Uttar Pradesh:गाँव वालों में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बाहरी रोकने की कोशिश की0
0
Report
माजिद के ढांचे के गिरने पर गाँव में राजनीति रोक, मुआवजे की मांग तेज
Sambhal, Uttar Pradesh:सँभल के कसेरुआ इलाक़े में तोड़ी गई है माजिद. कांग्रेस के नेता दानिश अली का कहना है कि वक़्फ़ व रिकॉर्ड में दर्ज है मस्जिद. जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में भी दर्ज है. वही गाँव के लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ न बोलने के लिए डराया जा रहा है. यहाँ के पूर्व प्रधान जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं उनके साथ बहुत से लोगों ने नेताओं का विरोध करना शुरू किया.0
0
Report
Advertisement
CBI ने LUCC चिटफंड घोटाला: 23 संपत्तियां अटैच, 25 करोड़ रुपये रोक गए
Delhi, Delhi:LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने 25 करोड़ रुपये की 23 संपत्तियां की अटैच, 1.6 लाख लोगों से हुई थी ठगी.. लोन अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) चिटफंड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आरोपियों की 23 संपत्तियों को जब्त (अटैच) कर लिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई है। CBI के मुताबिक, ये संपत्तियां उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई में स्थित हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपीयों ने चिटफंड घोटाले से जुटाए गए पैसों से कई संपत्तियां खरीदी थीं। इसके बाद एजेंसी ने इन संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई शुरू की। जांच एजेंसी ने उत्तराखंड में 6 संपत्तियों को BUDS एक्ट के तहत अटैच कराया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 16 संपत्तियों को संबंधित कोर्ट की मंजूरी के बाद जब्त किया गया है। मुंबई की एक संपत्ति को भी अटैच करने की प्रक्रिया जारी है। CBI ने बताया कि मामले में अभी और संपत्तियों की पहचान की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि साल 2025 में उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य पुलिस की कई FIR को अपने हाथ में लेते हुए CBI ने यह मामला दर्ज किया था। आरोप है कि LUCC चिटफंड मामले में आरोपियों ने करीब 1.60 लाख जमाकर्ताओं को निवेश का लालच देकर फंसाया और लगभग 419 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में CBI अब तक 7 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच अभी जारी है।0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट के ऑडिट से खामियों का खुलासा: सुधार अभी बाकी
Unnao, Uttar Pradesh:राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं...लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब एक ऑडिट रिपोर्ट से ऐसा खुलासा सामने आया है, जो गंभीर खामियों की तरफ इशारा करता है... सूत्रों का दावा है कि इन सिफारिशों के बावजूद जरूरी सुधार पूरी तरह लागू नहीं किए गए...और अब जांच एजेंसियां इसी पहलू को भी अपनी पड़ताल के दायरे में ले रही हैं...0
0
Report
अनूपशहर में छज्जा गिरने से किशोर-किशोरी की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर अनूपशहर में बड़ा हादसा, घर का छज्जा गिरने से किशोर और किशोरी की मलबे में दबकर मौत。 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को सीएचसी पहुंचाया。 सीएचसी में डॉक्टरों ने दिव्यांशु 14 वर्ष और रितिका 11 वर्ष को मृत घोषित किया。 पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे。 थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के बच्चीखेड़ा गांव की घटना。0
0
Report
Advertisement
सद्भभावना सम्मेलन में सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर के सिरसा चौराहे के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे आयोजित सद्भभावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर, जौनपुर की सपा विधायक रागिनी सोनकर शामिल हुईं। सभा को संबोधित करते हुए वह कोरोना काल, बढ़ती महंगाई और लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार के पास पर्याप्त तैयारी नहीं थी और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। लखनऊ अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के दुख पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए संवेदनहीनता का आरोप लगाया। रागिनी सोनकर ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म कर रही है, भर्ती निकलने के बाद पेपर लीक हो जाते हैं। विभिन्न जनसमस्याओं और महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।0
0
Report
श्योपुर में बारिश के बीच तिरपाल पर किया जा रहा अंतिम संस्कार, शमशान घाट नहीं
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एंकर - शर्मसार करने वाली तस्वीर तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण, समसान घाट पर नहीं है अंतिम संस्कार करने के लिए छत, श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत राधापुरा का मामला, भारी बारिश के बीच तिरपाल के सहारे किया गया क्रियाक्रम, तिरपाल लेकर जलती हुई चिता के ऊपर खड़े ग्रामीण, पंचायत को गांव में नहीं मिली शमशान घाट बनाने की जगह0
0
Report
रतलाम में आग सुरक्षा चूक: कोचिंग बिल्डिंगों और होटल में बड़े खुलासे
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। हाल ही में लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद ज़ी मीडिया ने रतलाम की बड़ी इमारतों, कोचिंग संस्थानों का रियलिटी चेक कर यह सवाल उठाया था कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और आग से सुरक्षा के इंतज़ामों की जांच कब होगी। अब खबर जी मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाए होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और शहर की बड़ी कमर्शियल बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक कोचिंग संस्थान को सील कर दिया। वहीं शहर के होटल गोल्डन टावर में भी बड़ी अनियमितताएं मिलीं। यहां तीसरी मंजिल पर मौजूद आपातकालीन निकास द्वार बंद मिला और उसे प्लाई लगाकर पूरी तरह ढंक दिया गया था। ज़ी मीडिया द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद होटल प्रबंधन ने तत्काल प्लाई हटाकर रास्ता खोला। इसके अलावा आग बुझाने की पाइपलाइन का कनेक्शन पानी की मोटर से भी नहीं जुड़ा पाया गया। गंभीर खामियों को देखते हुए प्रशासन ने होटल को सील करने के निर्देश दिए, लेकिन होटल में ठहरे यात्रियों को देखते हुए तीन दिन का समय दिया गया है। तय समय में फायर एनओसी और सभी सुरक्षा मानकों की पूर्ति नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का निरीक्षण अभियान अभी भी जारी है।0
0
Report
Advertisement
किसान हत्याकांड: जीजा-साले समेत चार गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:बाप बेटे का बाद अब जीजा साले गिरफ्तार...एंकर/ सागर के महराजपुर थाना क्षेत्र में कल सामने आए किसान हत्याकांड के चार आरोपियों में से जहां पुलिस ने बाप बेटे को गिरफ्तार किया था तो अब दो और फरार आरोपियों जीजा साले को भी पकड़ लिया है। सरईवन में जमीनी विवाद को लेकर किसान कुंजन यादव की हत्या कर कुआं में शव को फेंक दिया दिया गया था । इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया जिनमें मुख्य आरोपी मदन ठाकुर उसके दो बेटे और दामाद आरोपी हैं। पुलिस ने मदन और उसके बेटे को सुबह गिरफ्तार किया तो शाम तक दो और आरोपी गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की थी। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बाइट/ अजय भदोरिया ( थाना प्रभारी महराजपुर सागर)0
0
Report
मोतिहारी में मोहर्रम शांतिपूर्ण, डीएम-SP की बाइक मार्च से सुरक्षा का संदेश
Motihari, Bihar:मोतिहारी में मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्वक सद्भाव एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर डीएम और एसपी के द्वारा पुलिस लाइन से एरिया डोमिनेंस अंतर्गत बाइक से मार्च निकाला गया। बाइक मार्च कचहरी चौक,थाना चौक,सदर अस्पताल के सामने से होते हुए गांधी चौक तक निकाला गया। मोटरसाइकिल मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे।मोतिहारी प्रशासन मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर कृत संकल्पित है। इसके लिए बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। ड्रोन से भी जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। आज मोहर्रम की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा एरिया डोमिनेंसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में मोटरसाइकिल मार्च के बाद फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च मोतिहारी शहर के गांधी चौक, मीना बाजार, मिस्कॉट, हनुमानगढ़ी, पंच मंदिर एवं ज्ञान बाबू चौक तक निकाला गया। इस दौरान सभी लोगों से मोहर्रम के त्यौहार को सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।डीएम और एसपी ने कहा कि पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन हर कदम पर सहयोग के लिए तैयार है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर पर्व को सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा भी शामिल थे।0
0
Report
भरत तिवारी इनकाउंटर के विरोध में आक्रोश मार्च, नारों की गूंज
Gaya, Bihar:भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाली गई आक्रोश मार्च, सैकड़ों के संख्या में शामिल हुए लोग बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी इनकाउंटर के बाद बिहार में लगातार बिहार सरकार और बिहार पुलिस के कार्रवाई को लेकर विरोध और आक्रोश व्याप्त है और भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने के लिए बिहार के हर जिले में आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। इसको लेकर आज बिहार के गयाजी शहर के आजाद पार्क स्थित सर्व समाज के बैनर तले भरत तिवारी के हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गई। जो आजाद पार्क से निकल कर केपी रोड, रमना रोड होते हुए गया समाहरणालय तक पहुँचा। इस आक्रोश मार्च में सर्व समाज के सभी लोग अपने हाथों में मशाल लेकर बिहार सरकार और बिहार पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सर्व समाज के आयोजन कौसलेन्द्र कुमार ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह से बिहार में लगातार हत्या हो रहा है और एक युवक को फर्जी एनकाउंटर कर मार गया है जो कंही से भी उचित नही है ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनसे बिहार नही संभाल रहा है।0
0
Report
Advertisement
