326001
कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट बंद, बॉयलर लीकेज की आई खामी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट बंद हो गई है। बॉयलर ट्यूब में लीकेज के कारण तकनीकी खामी आई है। पिछले एक पखवाड़े में यह दूसरी बार हुआ है। 4 अगस्त को भी यह यूनिट करीब 5 दिन के लिए बंद रही थी। वर्तमान में, प्रथम यूनिट भी कम लोड पर चल रही है और केवल 450 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। पिछले 6 महीनों से दोनों यूनिट में लगातार खामियां आ रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली मोबाइल लूटपाट मामला: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Chandauli, Uttar Pradesh:- मोबाइल छीनैती के मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल... - जिला अस्पताल के समीप युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल... - पुलिस की हीलाहवाली को लेकर अधिवक्ता पहुंचे एसपी दरबार... - एसपी कार्यालय गेट पर धरनारत हुए अधिवक्ता... - अधिवक्ता का आरोप - मोबाइल बरामद लेकिन मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं... - तहरीर की कॉपी भी थाने से गायब होने का लगाया आरोप... - दो आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी... - सदर थाना क्षेत्र चंदौली का पूरा मामला...0
0
Report
अमित शाह के यूपी दौरे से 2027 चुनाव BJP की रणनीति तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ पहुंच सकते हैं। 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अमित शाह संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं के साथ मंथन करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, पार्टी के जनाधार को मजबूत करने और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा पर भी चर्चा होगी। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा यूपी में बीजेपी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।0
0
Report
नौतनवा में 70 साल की परंपरा, 35 फीट रावण दहन से विजयादशमी त्योहार चमका
Maharajganj, Uttar Pradesh:देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महराजगंज के नौतनवा कस्बे में भी 70 साल पुरानी परंपरा के तहत रावण दहन का आयोजन किया गया। राम जानकी मंदिर से निकली शोभायात्रा शाम को मंडी पहुंची जहां प्रभु श्रीराम ने लगभग 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की व्यापक व्यवस्था देखने को मिली। करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का प्रभु श्रीराम ने दहन किया। जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में समाया, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, पुलिस सेतु ऐप लॉन्च, 51 बाइक रवाना
Indore, Madhya Pradesh:विजयादशमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मां अहिल्या की नगरी इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने शस्त्र पूजन कर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इंदौर की डीआरपी लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस सेतु ऐप का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पुलिस विभाग को मिली 51 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजयादशमी के अवसर पर इंदौर की डीआरपी लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां उन्होंने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस सेतु ऐप का शुभारंभ भी किया। इस ऐप के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में पहल की गई है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग को मिली 51 बाइयों को भी मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बाइकों से पुलिस की मैदानी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोषी सहित पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी और बीएसएफ अधिकारी भी मौजूद रहे0
0
Report
बल्लभगढ़ दशहरे में 55फुट रावण, 1200 पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा सुदृढ़
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में दशहरे की धूम, रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार, 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान फरीदाबाद। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बल्लभगढ़ दशहरा मैदान में रावण, की हाइट 55 फुट कुंभकरण की हाइट 45 फुट और मेघनाथ की हाइट 40 फुट रखी गई है और पुतले तैयार किए गए हैं। इन पुतलों को देखने और दशहरा उत्सव का आनंद लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दशहरा पर्व के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे से अंबेडकर चौक और अंबेडकर चौक से दशहरा मैदान की ओर जाने वाले मार्ग को कार्यक्रम के मद्देनजर खाली रखा गया है, ताकि लोगों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो। शाम के समय बल्लभगढ़ में भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगी। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मौजूदा विधायक पंडित मूलचंद शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और दशहरा कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। दशहरा पर्व को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रशासन और दशहरा कमेटी की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब लोगों को रावण दहन और भव्य दशहरा उत्सव का इंतजार है。0
0
Report
बलरामपुर में डीजे प्रतिबंध के बावजूद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धा और उत्साह
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में डीजे प्रतिबंध के बीच धूमधाम से हो रहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, पुलिस अलर्ट मोड पर सिसई घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तुलसीपुर, उतरौला और मथुरा बाजार समेत कई क्षेत्रों में विसर्जन जारी बलरामपुर जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जा रहा है। इस बार नगर क्षेत्र में डीजे पर प्रतिबंध के बीच विसर्जन जुलूस निकाले जा रहे हैं। इसके चलते नगर में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों और प्रमुख मार्गों पर जुटने लगी। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालु नम आंखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं। नगर क्षेत्र में राप्ती नदी के सिसई घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। वहीं, तुलसीपुर, कोडरी, मथुरा बाजार और उतरौला समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। डीजे पर प्रतिबंध के बीच प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है。 फिलहाल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जारी है。0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की नागपुर गिरफ्तारी: एडजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश का बयान
Lucknow, Uttar Pradesh:Live injust हुआ है ADG LO /STF चीफ TT श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश का बयान। नागपुर से इन तीनों की गिरफ्तारी हुई है। लखनऊ पुलिस लगातार इनको ट्रैक करने की कोशिश कर रही थी और फाइनली आज शाम को ही इन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इसके जो तौर तरीके थे फरार होने के ,फरारी काटने के वो ऑलमोस्ट एक प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह थे। इसने लगातार बुर्के में ही ट्रैवल किया। पुलिस को ऑफ ट्रैक करने के लिए सबसे पहले नेपाल गई .. फिर नेपाल से वापस यूपी में इंटर किया ताकि पुलिस इस मुगालते में रहे कि वो नेपाल में है। फिर इसने लखनऊ आकर एक चैनल को बाइट दिया और फिर तत्काल यूपी से बाहर चली गई । बुर्के का इस्तेमाल करती थी, छोटे होटलों में रहती थी । जहां पर आइडेंटिटी की ज्यादा समस्या न हो या आइडेंटिटी किसी से शेयर न हो। कम्युनिकेशन मींस(means) का इस्तेमाल भी कम से कम करती थी। किसी भी जगह ज्यादा समय तक नहीं रुकती थी। यही कारण था कि पुलिस को इस तक पहुंचने में थोड़ा समय लग गया। ये हमेशा पुलिस से 10 -12 घंटे का लीड टाइम प्राप्त कर ले रही थी। पुलिस के पहुंचने के 10- 12 घंटे पहले ही उसे स्थान को छोड़ दे रही थी। नागपुर जाने के लिए उसने टैक्सी का इस्तेमाल किया। और हमेशा यह टैक्सी का इस्तेमाल करती थी। फिर टैक्सी को छोड़कर किसी अन्य वाहन को ले लेती थी। ताकि पुलिस जब तक उस तक पहुंचे वो आगे निकल जाती थी।0
0
Report
चरखी दादरी दशहरे की धूम: 51 फीट रावण के पुतले के साथ खास दहन उत्सव
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में मनाया जाएगा भव्य तरीके से दशहरे का पर्व 51 फुट रावण का पुतला, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा. मुख्य अतिथि पहुंचेंगे चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान. रामलीला कमेटी के सदस्य बोले 101 वर्ष से लगातार चरखी दादरी में हो रहा है रामलीला का मंचन, हरियाणा प्रदेश की सबसे पुरानी रामलीला का लगातार हो रहा है मंचन. प्रशासन द्वारा किए गए हैं पुख्ता इंतजाम.0
0
Report
गुनसार, हिंडौन में कच्चे घर में भीषण आग; पशुओं का चारा और सामान जला
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन के गुनसार में कच्चे घर में लगी भीषण आग. पशुओं का चारा भी जला. जिला करौली. यह गांव गुनसार निवासी गफ्फार खान और उनके पुत्र आरिफ खान ने जानकारी दी कि वे घटना के समय पास ही स्थित अपने दूसरे मकान पर सो रहे थे. रात के समय अचानक पाटोरपोश घर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसकी सूचना उन्हें पड़ोसियों द्वारा दी गई. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लीं. आग की लपटें और उठता हुआ घना धुआँ देखकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर आ गए. ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. इस भीषण हादसे में गफ्फार खान का बड़ी मात्रा में रखा हुआ पशुओं का चारा जलकर राख हो गया. वहीं आग की चपेट में आने से दो गाय जलकर नष्ट हो गईं. इस दुर्घटना के कारण पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की मांग की है. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया कि यह दुर्घटना किसी अन्य कारण से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा दशहरा मेले में 80 फुट ऊंचा रावण और डिजिटल दहन कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा से विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय दशहरा मेले का भव्य समापन होगा। यहां करीब 80 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार रावण दहन के लिए रिमोट कंट्रोल और हाईटेक पायरो सिस्टम का इस्तेमाल होगा। छोटू भाई और उनकी कारीगर टीम ने तीनों पुतलों का निर्माण किया है। नगर परिषद उपसभापति बबलू मेहता ने बताया कि विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में मेले में शानदार लाइटिंग, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। रामलीला मंच के संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय रामलीला में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया और दर्शकों की शानदार भागीदारी रही। विजयादशमी पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।0
0
Report
नोएडा विजयादशमी: 30-35 प्रमुख जगहों पर डायवर्जन लागू, पुतले दहन का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में विजयादशमी पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, 30 से 35 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू 80 फीट ऊंचा रावण, 75 फीट कुंभकरण और 70 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का होगा दहन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र नोएडा। विजयादशमी के पर्व को लेकर नोएडा में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के रामलीला ग्राउंड में रावण दहन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रात्रि 8 बजे रावण दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस बार रावण का 80 फीट, कुंभकरण का 75 फीट और मेघनाथ का 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। पुतले बनाने में करीब एक महीने का समय लगा है। पुतला बनाने वाले कारीगर ने बताया कि उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से इस परंपरा से जुड़ा है। पहले उनके दादा, फिर पिता और अब वह स्वयं इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी उनका परिवार पुतले बनाने की सेवाएं दे चुका है। इस बार पुतलों में विशेष तरह के पटाखे और रंग-बिरंगी आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। रावण के मुकुट पर भी रंगीन आतिशबाजी लगाई गई है, जो दहन के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। हालांकि, बारिश के कारण पुतले तैयार करने में कारीगरों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।0
0
Report
जयपुर में बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान के लिए प्रदेश टोली बनाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए गठित की प्रदेश स्तरीय टोली। रामलाल शर्मा और सीताराम पोसवाल को बनाया प्रदेश संयोजक। पुनीत कर्नावट और भवानीशंकर शर्मा को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी। अभियान के तहत कई नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा: गरनावट गांव में बाइक टकराई, पांच घायल परिवार अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के गरनावट गांव में एक बाइक खड़ी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बाइक पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गरनावट गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल परिवार घाटोल थाना क्षेत्र के छतरी पाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे में तीन बच्चों के घायल होने से मामला गंभीर हो गया। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
अष्टमी की शाम अभियात्री क्लब में भारी भीड़, पांडाल सजावट पर लोगों की नजर
Dinajpur, Rangpur Division:অভিযাত্রী ক্লাবে অষ্টমীর সন্ধ্যায় মানুষের ধন প্রচুর মানুষ সন্ধ্যা থেকেই প্যান্ডেল মুখী0
0
Report
अष्टमी की शाम से बालूरघाट न्यूटाउन के मंडप, ब्रिंदावन प्रेम मंदिर जैसी भीड़
Dinajpur, Rangpur Division:অষ্টমীর সন্ধ্যা থেকেই ভিড় মন্ডপে মন্ডপে বাদ পড়লো না বালুরঘাট নিউটাউন। বৃন্দাবনের প্রেম মন্দিরের আদলে তৈরি মন্ডপে উপচে পড়লো ভিড়0
0
Report
Advertisement
