Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhalawar326001

झालावाड़ के डग क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का उल्लास; गोबर से प्रतिमा बनाकर अन्नकूट

MPMAHESH PARIHAR1
Oct 22, 2025 06:50:36
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र में भी आज दीपावली के बाद की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया । भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा में गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा की गई। साथ ही भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक सभी लोग गोवर्धन पूजा की तैयारियों में सुबह से व्यस्त दिखाई दिए। घरों के बाहर महिलाओं द्वारा गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की गई और परिक्रमा लगा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और गायों के प्रति सम्मान का भी संदेश देता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDeepak Dwivedi
Oct 22, 2025 09:04:04
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 22, 2025 09:03:54
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Oct 22, 2025 09:03:02
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में एक दूसरे पर पैर छोड़ने की दीपावली। जोखिम और रिस्क की दीपावली। आतिशबाजी कर बड़े फटाखे, रामबाण, रॉकेट जलते हुए एक दूसरे पर फैंके जाते हैं। पुलिस की मौजूदगी में होती है जोखिम की आतिशबाजी एक दूसरे पर। मूक दर्शक बनी होती है पुलिस। दमकल भी सुरक्षा को लेकर रहती है मौके पर तैनात। खरगोन के तवड़ी चौक पर हो रही जमकर एक दूसरे पर जलते फटाखे की दीपावाली। यही नहीं खुद पर जलते फटाखे की दीपावली के बाद पशुओं के साथ दीपावली की अनोखी परम्परा। गोबर के गोवर्धन के पूजन के साथ होती है अपने खेती के साथी पशुओं को शृंगार एवं सजाने के बाद पशु दौड़। इस दौड़ में पशुओं पर फेंके जाते हैं आतिशबाजी के फटाखे। भागते पशुओं को घेरकर नदी तक ले जाने की परम्परा। काफी उत्साह गोवर्धन पर्व पर होता है। खास परम्परा को लेकर लोग क्या कहते है खास रिपोर्ट खरगोन से। पढ़वा पर्व यानी गोवर्धन पूजन बड़ी दीपावली लक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन होता है इस बार महालक्ष्मी पूजन दो दिनों तक होने से दीपावली के पांचवे दिन गोवर्धन पूजन किया गया। महिलाओं ने घर के आंगन के बहार गोबर के गोवर्धन बनाए उस पर अपनी कपास मक्का आदि की फसल को लगाकर आरती की परम्परा है द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को सुरक्षित बचाया था उसमें पशु ग्वाले एवं पूरी गोकुल बस्ती ने इंद्र कोप से बचाया था। उसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजन होता है धन्य धान्य और सभी की समृद्धि की कामना। फिर शुरू होता है एक दूसरे पर जलते पटाखे और पैर छोड़ने का दौर सचिन पाल बताते है गोकुल की तरह यह परम्परा है हिंगोट का रूप अब फटाखे ने ले लिया है पैर ने ले लिया है। खुश एवं उत्साह का पर्व इसी तरह मनाते है। जोखिम भी रहती है मगर सुरक्षा के साथ प्रतिवर्ष यह वर्षों वर्ष से होता आ रहा है। सचिन बताते है हमारे पूर्वज भी हिंगोट से यह दीपावली खेलते थे। रामदास धनगर बताते है द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण एवं ग्वालों पशुओं के साथ ही दीपावली मनाते थे। वैसे भी पशु धन से ही किसान की समृद्धि है। उसे दूध दही अमृत मिलता है इसलिए हमारे पशुओं की दीपावली होती है गोवर्धन पूजन के दिन पशुओं के साथ फटाखे एवं आतिशबाजी कर दीपावली मनाते है। दौड़ा दौड़ाकर आतिशबाज़ी पर कहते है अपनत्व दिखता है पशु भी उत्साह से झूमते है。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 22, 2025 09:01:40
Noida, Uttar Pradesh:दीपावली की रात नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर में एक दर्दनाक घटना घटी। पत्नी से नाराज एक युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। CCTV में युवक डीजल डालते और आग लगाते दिख रहा है, वह सड़क पर भागता रहता है। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग कपड़े और मिट्टी डालते हैं और पुलिस को सूचना दी गई। 112 डायल की टीम मौके पर पहुँची और झुलसे युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिंकू कुमार के रूप में हुई, जो मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी था और नंदग्राम के नूरनगर में शिव डेयरी के पास किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ महीने से उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पड़ोसियों के अनुसार वह अधिकतर समय घर से बाहर रहता था और कभी-कभी ही घर आता था। दीपावली की रात लगभग दो बजे वह शराब के नशे में घर पहुँचा और पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। गुस्से में टिंकू ने धमकी दी कि अगर दरवाजा नहीं खोला गया तो वह खुद को आग लगा लेगा; उसके पास डिब्बे में डीजल भी था। पत्नी के न मानने पर उसने डीजल खुद पर उंडेल लिया और माचिस लगाकर आग लगा ली। CCTV फुटेज में उसे जलती हालत में सड़क पर दौड़ते और पड़ोसियों के दरवाजे पीटते हुए देखा गया। आग बुझाने के बाद युवक अस्पताल पहुँचा, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। ACP नंदग्राम उपासना पांडेय ने कहा कि CCTV फुटेज साफ दिखाते हैं कि उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगाई। डीसीपी सिटी धवन जायसवाल ने कहा कि शुरुआती जांच आत्मदाह के संकेत दे रही है। पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Oct 22, 2025 09:00:55
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 22, 2025 09:00:37
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के महदेइया चौकी पर मंगलवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी पर ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे। देर रात पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ。 जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम महदेइया चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो कुछ युवक मौके से चले गए, लेकिन एक युवक के साथ कहासुनी हो गई, जिसे पुलिस चौकी ले आई。 बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल को दी। ब्लॉक प्रमुख ने जब चौकी प्रभारी को फोन कर बात की, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चौकी पहुंच गए और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे。 सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी समेत अन्य थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया और जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया。 इस घटना को लेकर देर रात तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 22, 2025 09:00:07
Aligarh, Uttar Pradesh:छर्रा थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस के शक में एक गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी में पांच कुंतल से ज्यादा मांस होने का दावा किया जा रहा है। सिहावली गाँव के पास कार्यकर्ताओं ने शक के आधार पर एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मांस निर्यातक गाड़ी से उन्हें कुचलने का प्रयास कर रहे थे। हिंदू संगठनों का कहना है कि पवित्र त्यौहारों के दौरान भी खुलेआम मांस की सप्लाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह मांस भैंस का हो सकता है, जिसकी पुष्टि के लिए फैक्ट्री से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं, कार्यकर्ता मांस तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
ADANIRUDHA DAWALE
Oct 22, 2025 08:59:49
Amravati, Maharashtra:बच्चू कडू हा चिल्लर माणूस, कडूंचा एकच नारा बाप बढा ना भैया सबसे बडा रुपय्या; आमदार रवी रानांचा कडूंवर पुन्हा गंभीर आरोर. अँकर :- ऐन दिवाळीत राहणार विरुद्ध कडू हा वाद भेटला असून राणाविरुद्ध कडू हे एकमेकांविरुद्ध उभे ठाकले आहे एकमेकांवर आरोप प्रत्यारोप करत आहेत. दरम्यान यावर रवी राणा यांनी प्रतिक्रिया दिली असून बच्चू कडू यांना डीचवला आहे. बच्चू कडू हा चिल्लर आहे याला मी नखांनापासून केसापर्यंत ओळखतो त्याचा एकच नारा आहे बाप बढा ना भैया सबसे बडा रुपय्या असे म्हणत रानांनी बच्चू कडू यांना सुनावल्याच पाहायला मिळत आहे. जेव्हा जेव्हा त्यांनी आंदोलन केले तेव्हा तेव्हा त्यांनी थोड्या केल्या, ज्या ज्या ठिकाणी त्यांनी उमेदवार उभे केले त्या त्या ठिकाणावरून पैसे घेतले तसेच आतापर्यंत ज्या विधान परिषदेच्या निवडणुका झाल्या त्या निवडणुकांमध्येही मतदान करण्याचे बच्चू कडूंनी पैसे घेतल्याचा गंभीर आरोप रवी राणा यांनी केला आहे. नवनीत राणा जेव्हा लोकसभेच्या निवडणुकीत उभ्या होत्या तेव्हा बच्चू कडूंनी मांडवली करण्याचा प्रयत्न केला आणि व्यवहार करण्याचा प्रयत्न केला पण तो आम्ही हाणून पाडला. आम्हाला लोकशाहीवर विश्वास होता म्हणून आम्ही कुठल्याही प्रकारचा व्यवहार केला नाही. शेतकऱ्यांसाठी आवाज हा प्रामाणिकपणे उचलला पाहिजे काहीतरी मिळवण्यासाठी जर बच्चू कडू काही करत असेल तर रवी राणा हा प्रयत्न हाणून पाडल्याशिवाय राहणार नाही असेही राणा म्हणाले आहे.
1
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top