Back
झालावाड़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: हेलमेट-सीट बेल्ट के साथ ड्रिंक-ड्राइव रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 14, 2025 07:15:44
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़
प्रदेश सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झालावाड़ जिले में भी सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूक किया जा रहा।
अभियान का प्रारंभ झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ तथा पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने दो पहिया तथा चौपहियां वाहन चालकों को गुलाब के फूल व गुलदस्ते देकर किया और उन्हें यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूक किया। जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने बाइक चालकों को हेलमेट लगाने तथा चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने हेतु सख्ती से हिदायत दी।
उधर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्यौराज मीणा तथा जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने भी सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश वाले बैनर लगे ऑटो रिक्शा रैली निकाली और सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झालावाड़ बस स्टैंड सर्किल से इस जागरूकता रथ और रैली को रवाना किया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्यौराज मीणा ने राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु हिदायत लिखे पंपलेट भी वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान और परिवहन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान आगामी 27 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही बाल वाहिनियों की भी निरंतर जांच की जा रही है। कमी पाई जाने वाली बाल वाहिनियों को सीज भी किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के संस्था प्रधानों को भी बाल वाहिनियों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस द्वारा भी ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों वाहन चालकों के खिलाफ चालानी व वाहन जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है।
उधर प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा झालावाड़ रोडवेज डिपो परिसर में नेत्र जांच कैंप आयोजित किया गया। जिसमें नेत्र सहायक प्रीतम शर्मा व पंकज शर्मा ने 125 बस चालकों और परिचालकों की आँखों की जांच की। इस दौरान 39 लोगों को चश्मा का निशुल्क वितरण भी किया गया। नेत्र सहायक प्रीतम शर्मा ने बताया कि आज झालावाड़ डिपो परिसर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। आगामी 27 दिसंबर तक विभिन्न बस स्टैंड परिसरों तथा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की नेत्र जांच की जाएगी तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा हेतु आमजन को जागरूक किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report
0
Report
105
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
0
Report