Back
झालावाड़ होटल मिस्टेन में टेंट लगाते वक्त मजदूर की संदिग्ध मौत; परिजन पूछ रहे मुआवजे
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 15, 2026 04:46:06
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ की होटल मिस्टेन में शनिवार रात टेंट लगाते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने टेंट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बारां जिले के छीपाबड़ौद निवासी 35 वर्षीय हरिराम के रूप में हुई है। हरिराम अपने दो भाइयों के साथ झालावाड़ के जनता टेंट हाउस के लिए काम करता था। शनिवार रात वह होटल मिस्टेन में टेंट लगाने का काम कर रहा था, जहां स्टेज के पीछे उसका शव मिला। उनके भाई प्रह्लाद और हंसराज ने दावा किया कि हरिराम की मौत करंट लगने से हुई है। उनका कहना है कि उन्हें तुरंत घटना की सूचना नहीं दी गई, जबकि वे भी होटल मिस्टेन में ही दूसरी जगह काम कर रहे थे। भाइयों का आरोप है कि टेंट मालिक ने हरिराम के शव को घटनास्थल से लगभग 100 फीट दूर हटा दिया, ताकि मौत स्वाभाविक लगे। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 15, 2026 07:21:080
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 07:20:470
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 15, 2026 07:20:330
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 15, 2026 07:19:190
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 15, 2026 07:18:480
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 07:18:280
Report
DRDarshal Raval
FollowFeb 15, 2026 07:18:060
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 15, 2026 07:17:290
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 15, 2026 07:17:030
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 15, 2026 07:16:400
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 15, 2026 07:05:030
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 15, 2026 07:04:060
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 15, 2026 07:02:430
Report