Back
ऋतिक रोशन, पेप्सीको पर भ्रामक विज्ञापन के कारण झालावाड़ उपभोक्ता अदालत ने नोटिस जारी किया
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 19, 2026 08:45:23
Jhalawar, Rajasthan
ऋतिक रोशन, पेप्सीको को भ्रामक विज्ञापन पर नोटिस, झालावाड़ उपभोक्ता कोर्ट ने तलब किया\nझालावाड़\nझालावाड़ के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने ''माउंटेन ड्यू'' कोल्ड ड्रिंक के भ्रामक विज्ञापन मामले में अभिनेता ऋतिक रोशन, शीतल पेय निर्माता कंपनी पेप्सीको और वरुण बेवरेज को नोटिस जारी कर तलब किया है। यह कार्रवाई विज्ञापनों में किए जाने वाले बड़े दावों और हैरतअंगेज कारनामों पर कानूनी शिकंजा कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।\nझालावाड़ निवासी एडवोकेट गुरुचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 35 के तहत यह परिवाद दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के विज्ञापनों में यह दिखाया जाता है कि ''माउंटेन ड्यू'' पीने से डर दूर हो जाता है और व्यक्ति साहसी कार्य करने में सक्षम हो जाता है। विज्ञापन की टैगलाइन ''डर के आगे जीत है'' से प्रभावित होकर उन्होंने उत्पाद खरीदा और उसका सेवन किया।\nहालांकि उन्हें वास्तविकता विज्ञापन में किए गए दावों के बिल्कुल विपरीत मिली। एडवोकेट गुरुचरण सिंह ने तर्क दिया, कि यह मामला सीधे तौर पर उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी और गुमराह करने जैसा है, जो कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है।\n20 जनवरी 2026 को दायर इस परिवाद पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए न्यायालय ने तथ्यों को प्रथम दृष्टया सही और विचारणीय पाया। इसके बाद, न्यायालय ने 12 फरवरी 2026 को ऋतिक रोशन, पेप्सीको और वितरण कंपनी वरुण बेवरेज को नोटिस जारी किए। इन सभी पक्षों को अब न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर विज्ञापनों की सत्यता और किए गए दावों पर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।\n एडवोकेट गुरचरण सिंह के अनुसार कंपनी और ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन द्वारा किया गया विज्ञापन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 2(28) के तहत ''भ्रामक विज्ञापन'' की श्रेणी में आता है।\n\nबाइट_ गुरुचरण सिंह, एडवोकेट\n(नोट_ डीयू माउंटेन का विज्ञापन खबर उपयोग में ले सकते हैं)\nMahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 19, 2026 10:22:250
Report
0
Report
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत जच्चा की मौत, बच्चे की जान बची, परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाय
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 19, 2026 10:21:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 10:21:090
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 19, 2026 10:20:570
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 10:20:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 19, 2026 10:20:220
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 19, 2026 10:19:580
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 19, 2026 10:19:400
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 10:18:590
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 19, 2026 10:18:500
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 19, 2026 10:18:210
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 19, 2026 10:18:03Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर
धू धू कर जला ट्रक, पहले केविन में लगी आग फिर माल सहित पूरा ट्रक हुआ खाक, कराहल क्षेत्र के नौनपुरा घाटी का मामला, श्योपुर शिवपुरी हाइवे पर लगी आग, ट्रक जलकर हुआ खाक
0
Report