326001
झालावाड़ में गणेश उत्सव की धूम, कोतवाली प्रभारी चंद्रज्योति ने की महाआरती
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में गणेश उत्सव जोर-शोर से मनाया जा रहा है। राजलक्ष्मी नगर हरीनगर इलाके में भगवान श्री गणेश के पंडाल में प्रतिदिन संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। देर शाम को झालावाड़ कोतवाली थाना प्रभारी चंद्रज्योति शर्मा ने पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उन्होंने महाआरती भी की, जिसमें आयोजन मंडल के पुष्पेंद्र सिंह और अजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांभरलेक पंचायत कार्यालयों में पेनडाउन और सद्बुद्धि यज्ञ से आंदोलन तेज
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक में पंचायती राज कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का राज्यव्यापी चल रहा आंदोलन, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर के कार्यालयो में रहा पेन डाउन, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमावत के नेतृत्व में हुआ सद्बुद्धि यज्ञ, स्वतंत्र कार्य विभाजन, कैडर रिव्यू, अतिरिक्त पंचायत भत्ता सहित अन्य मांगे, कर्मचारियों ने मांगे नहीं मांगने पर दी जल्द आंदोलन की चेतावनी, सांभरलेक पंचायत समिति के मंत्रालयिक कर्मचारी रहे मौजूद, पंचायती राज कर्मचारियों का राज्यव्यापी आंदोलन अब और तेज हो गया है। सांभरलेक पंचायत समिति कार्यालय पर कर्मचारियों ने आज सरकार को जगाने के लिए ''सद्बुद्धि यज्ञ'' किया। सांभरलेक पंचायत समिति के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आज ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमावत के नेतृत्व में आहुतियां देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। दरअसल स्वतंत्र कार्य विभाजन, कैडर रिव्यू, अतिरिक्त पंचायत भत्ता सहित अन्य मांगे को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं इस आंदोलन का सीधा असर अब धरातल पर दिखने लगा है। आज ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर के सभी कार्यालयों में ''पेन डाउन'' रहा। दफ्तरों में सन्नाटा पसरा है और कलम बंद होने की वजह से आम जनता के जुड़े काम पूरी तरह ठप हो गए है।0
0
Report
भावेष लापता: सीकर में SDRF और ड्रोन के साथ खोज जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर, नीमकाथाना के निमोद पहाड़ी क्षेत्र स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय भावेश seven days का अभी तक सुराग नहीं मिला है। भावेश की तलाश के लिए पुलिस, वन विभाग, SDRF टीम और ग्रामीण लगातार अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को भावेश की तलाश के लिए बड़े स्तर पर मेगा सर्च अभियान चलाया गया था, जिसमें लगभग 10 थानों की पुलिस टीमों के साथ SDRF, वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सर्च ऑपरेशन में आसपास के जंगल, पहाड़ी क्षेत्र, नालों और अन्य संभावित स्थानों की गहन तलाशी ली गई और ड्रोन कैमरों की मदद से क्षेत्र की निगरानी भी की गई। भावेश अपनी माता के दर्शन के दौरान लापता हुआ था, वहीं अब फिर से आज सर्च अभियान शुरू किया गया है। SDRF की टीम, वन विभाग और ग्रामीण फिर से खोज कर रहे हैं और ड्रोन से भी भावेश की तलाश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि खोज अभियान में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच एवं तलाश का कार्य जारी है। पुलिस अधिकारीDifferent Teams को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर आसपास के इलाके में भी लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
तैयारी पूरी 19 जून को 2 घंटे 15 मिनट मुख्य मंत्री गोंडा में
Gonda, Uttar Pradesh:तैयारी पूरी कल 19 जून को मुख्य मंत्री दो घंटा 15 मिनट गोंडा में रहेंगे 12.25 से दो बजे तक आयुक्त सभागार में बस्ती मंडल और देवी पाटन मंडल के लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा और नये योजनाओं पर बैठक करेंगे,14.05 से 14.30 तक सर्किट हाउस में आरक्षित रखेंगे,और वहां से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।0
0
Report
Advertisement
प्रताप नगर में मोबाइल चोरी आरोप पर युवक पेड़ से बाँधकर पिटाई, पुलिस बचाई
Noida, Uttar Pradesh:शहर के प्रताप नगर थाना सर्किल मे एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की, प्रताप नगर पुलिस ने मौके पर पहुँचे कर बंधक बनाए गए युवक को छुड़वाया, पुलिस ने युवक के कब्जे तीन मोबाइल भी बरामद किये, भीड़ ने युवक पर चोरी आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी, पुलिस युवक को शांति भग मे गिरफ्तार किया, मानसिक अवस्था बताया जा रहा है युवक, पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
अयोध्या जाने के बाद अजय राय पर चंदा चोरी आरोप परमवीर सिंह बाइट
Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या जाने के बाद अजय राय पर चंदा चोरी आरोप परमवीर सिंह बाइट0
0
Report
जापानी धरा पर गीता ज्ञान का शंखनाद, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भारतीय संस्कृति का संदेश 🪈🙏
Karnal, Haryana:महापौर रेणु बाला गुप्ता व भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जापान, विश्व शांति और मानव कल्याण का देंगे संदेश पवन शर्मा की विशेष रिपोर्ट (करनाल, हरियाणा)। सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और विश्व कल्याण के शाश्वत संदेश को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 में सहभागिता के लिए हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जापान पहुंच गया, जहां टोक्यो के प्रतिष्ठित हनेडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के नेतृत्व में सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हैं। सभी प्रतिनिधि जापान की पावन धरती पर भारतीय संस्कृति, गीता दर्शन और मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों का अनुकरणीय संदेश लेकर पहुंचे हैं। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए जीवन जीने की कला का दिव्य मार्गदर्शक है। गीता का संदेश देश, काल और सीमाओं से परे है तथा यह मनुष्य को कर्तव्य, आत्मविश्वास, सेवा, समरसता और विश्व बंधुत्व का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया शांति, संतुलन और आध्यात्मिक मूल्यों की ओर देख रही है और गीता इन सभी प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत करती है। जापान में आयोजित यह महोत्सव भारत की आध्यात्मिक विरासत को विश्व समुदाय तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' और 'लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु' की भावना ही गीता का मूल संदेश है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा विश्व मानवता को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि जापान जैसे विकसित और तकनीकी रूप से अग्रणी देश में गीता का संदेश पहुंचना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। गीता मानव जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता और आत्मबल का संचार करती है तथा विश्व शांति की आधारशिला प्रस्तुत करती है। वहीं, भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता कर्मयोग, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का अमूल्य ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव विश्व समुदाय को भारतीय संस्कृति की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा। साथ ही यह आयोजन भारत-जापान मैत्री संबंधों को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रमों में झलक रही विविधता जापान के टोक्यो और ओसाका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता प्रवचन, आध्यात्मिक संवाद, गीता संगोष्ठियां, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भारतीय दर्शन पर आधारित विविध गतिविधियों की धूम देखने को मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: CCTV कैद दरोगा के घर हमला, रिश्तेदारों पर जान से मारने की धमकी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगा खेड़ा में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमले का आरोप। पीड़िता पुष्पा यादव ने रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। बड़ी बहन के बेटों आयुष यादव और अंश यादव समेत कई लोगों पर आरोप। मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने का दावा। CCTV होने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने माता-पिता को भी धमकाने का आरोप लगाया। सरोजनीनगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग। पुलिस मामले की जांच में जुटी, वायरल वीडियो की भी पड़ताल जारी。0
0
Report
कौशांबी के नेवादा गांव में मौरंग डंप गड्ढे में डूबकर दो मासूमों की मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो मासूमो की मौत कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा मौरंग डंप के लिए कराया गया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के दीपांशु और आदित्य नाम के दो बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई。 ग्रामीणों का आरोप है कि मौरंग डंप के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि डंप संचालक की लापरवाही ने दो मासूमों की जान ले ली। सूचना पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
अवैध संबंध के चलते रायबरेली में हत्या, मौसेरे भाई राजकिशोर गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस ने बछरावां थाना क्षेत्र में 15 जून को हुई अधेड़ की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या उस समय हुई थी जब मृतक रामसजीवन गांव मे बनी पानी की टंकी के पास सोया हुआ था। मृतक रामसजीवन इसी टंकी की रखवाली के लिए गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। जांच में सामने आया कि मृतक के मौसेरे भाई राजकिशोर का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। उसने ही राह का रोड़ा हटाने के लिए रामसजीवन की धारदार हथियार से हत्या की थी। घटना के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते ही राजकिशोर को कई बार मृतक रामसजीवन ने बुरा भला कहते हुए मारपीट भी की थी। इसी को लेकर राजकिशोर ने अपने ही मौसेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से आला क़त्ल बरामद कर लिया है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पानी की कमी, पटेल नगर-करोल बाग में लोग टैंकर लाइन में
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पानी की सप्लाई में कमी की खबरों के बीच पटेल नगर और करोल बाग में लोग पानी भरने के लिए पानी के टैंकर के पास लाइन में खड़े हैं दिल्ली: एक निवासी का कहना है, "बहुत सारी परेशानियां हैं। हम यहां 20 साल से रह रहे हैं... इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है... चुनाव के समय नेता आते हैं और बोरवेल पर पैसे खर्च करते हैं... हमें बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए... यहां हर 8 दिन में एक टैंकर आता है..."0
0
Report
6500 लीटर मिलावटी घी पकड़ा गया; लैब रिपोर्ट में वनस्पति व पशु तेल मिश्रित
We have seized around 6500 liter of adulterated ghee. It was manufactured with vegetable and animal fat as per the lab report. It was good operation with FSSAI making decoy and organised surveillance and action0
0
Report
गोड्डा के पोड़ैयाहाट बाजार में मुखिया पर बदमाशों की गोलीबारी, एनकाउंटर की मांग
Godda, Jharkhand:गोड्डा के पोड़ैयाहाट बाजार में दिन दहाड़े बदमाशों ने मुखिया पर फायरिंग कर दी। मुखिया अनूपम भगत बाल बाल बच गए हैं। विरोध में ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करने लगे। एक आरोपी नयन यादव ने थाना में भाग कर सरेंडर कर दिया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र भगत के मर्डर केस में मुखिया ने आरोपी के खिलाफ गवाही दी थी।0
0
Report
Advertisement
जगतसिंहपुर में चामेली ओझा को न्याय दिलाने के लिए दायबपत्र दाखिल
Paradeep, Odisha:Odisha rājya-pāla o Jhagatsinghpur jillāṭa pūrabāmbāra ḍāba-patra pradan kariya chāmeli ojhā ku nyāya pradanāḍābīra madhyamya nāya bhasanara pradhāna. Jagatsinghpur jillā-pālaṅka adhinasta Māhāsamūha sabhā āṅgas, sambhāṣita mānasika nyāya padāna kariya ḍāba-patra pradanā. Jagaṭsinghapur jillā-sarpaṅca sahasāṅgha sabhāpatī Praśānta Kumār barikaṅka netr̥tva re jagatāsinghapur jilā-pālakū daābīpatra pradāna karāyāichī. Ēhā sahita ghoṭanāra nyāyik tadana karāyibā saha doṣīṅku yōga dāndā o chameli ojhā ku nyāya pradāna karibāku jagatasinghapur jillā sarpaṅcha māhasamgh daābī karichī.0
0
Report
MDDA ने 50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर, मसूरी देहरादून में छापा
Dehradun, Uttarakhand:आज फिर बुलडोजर गर्जा ... 50 बीघा अवैध प्लाटिंग धराशाही...! अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का पीला पंजा लगातार गरज रहा है... MDDA ने आज फिर नेशनल हाईवे के किनारे हिंदू वाला में तकरीबन 50 बीघा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी मशीन की मदद से धराशाही कर दिया... इससे पहले सेलाकुई, सहसपुर सहित हरबर्टपुर में पिछले तीन दिनों से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम लगातार अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्यवाही करती नजर आई है....पछवादून क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भू - माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण की शिकायत लगातार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम को मिल रही थी... जिस पर एक्शन मोड़ में आते ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने वो बुलडोजर कार्यवाही शुरू की जो रुकने का नाम नहीं ले रही है... तस्वीरे नेशनल हाईवे के किनारे हिंदू वाला गांव की है,जहां लंबे समय से 50 बीघा से ज्यादा कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा था... मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरी प्लाटिंग में ग्राम समाज की सरकारी जमीन भी शामिल है, जिसके चलते पहले भी तहसील प्रशासन की टीम ने यहां ध्वस्तिकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया था... लेकिन भू माफिया दोबारा एक्टिव हुए और पूरी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर डाले... अब हरकत में आई प्राधिकरण की टीम ने सहायक अभियंता शशांक सक्सेना के नेतृत्व मे पूरी अवैध प्लाटिंग को सड़को सहित उखाड़ फेंका... जितनी दीवारें नजर आ रही थी आज वो सब मिट्टी में मिला दी गई... एमडीडीए का दावा है की अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही बदस्तूर जारी रहेगी...0
0
Report
फर्रुखाबाद में अवैध हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अवैध हथियारों का प्रदर्शन जारी पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल आखिर यह अवैध तमंचे लोगों के पास आए कहां से मामूली विवाद में युवक ने सरेआम दो मंजिल से लहराया तमंचा लोगों के गालियां देने की आवाज और तमंचे की तस्वीर कहीं ना कहीं पारिवारिक विवाद की बू दो मंजिल से तमंचे का वीडियो हुआ वायरल युवक अपने ही लोगों को दिखा रहा तमंचा साथ में आवाज सुनाई दे रही गंदी गालियों की मामला फर्रुखाबाद के लोहाई रोड ka0
0
Report
Advertisement
