326001
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया पौधारोपण, कहा-वनों के विकास से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Jhalawar, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने अपने दौरे के दूसरे दिन वन विभाग द्वारा आयोजित 75वें वन महोत्सव में शिरकत की और पौधारोपण किया। इस दौरान राजे और दुष्यंत सिंह ने मंगलनाथ डूंगरी क्षेत्र को नगर वन (सिटी पार्क) बनाने तथा लव कुश वाटिका का भी लोकार्पण किया। सांसद दुष्यंत एवं पूर्व सीएम द्वारा लव कुश वाटिका बड़बेला की संपूर्ण जानकारी हेतु एक फोल्डर का भी विमोचन किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलनाथ पहाड़ी पर 1100 पौधे लगाए गए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के होटल, अस्पताल और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी जांच तेज, मानक नहीं तो कार्रवाई
Patna, Bihar:राजधानी पटना के विभिन्न होटल और अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर लगातार जांच की जा रही है। इसी बीच राजधानी पटना के विभिन्न कोचिंग संस्थान की भी जांच जारी है। खान ग्लोबल स्टडीज का भी नाम सामने आया है क्योंकि इनमें मानकों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसे पहले भी नोटिस दी जा चुकी है। एक बार फिर से टीम ने खामियाँ पाई हैं और फायर ब्रिगेड की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि जहां-जहां खामियाँ पाई जाएंगी उन पर कार्रवाई की जाएगी। पहले टीम 7 से 14 समय देती है और उसके बाद फिर दोबारा चेक किया जाता है और मानकों का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अकबरपुर थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज; आंदोलन की चेतावनी
Alwar, Rajasthan:अकबरपुर थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। अलवर (अकबरपुर) अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सीमा सिनसिनवार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। माचड़ी, बल्लानी, नांगल और पलखड़ी गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण रविवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निवास पहुंचे और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और बिना वजह ग्रामीणों को परेशान किया जाता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हाल ही में एक बालक और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा एक ट्रैक्टर चालक के साथ भी कथित रूप से मारपीट कर उसका ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि राह चलते लोगों को रोककर पूछताछ के नाम पर परेशान किया जाता है और पैसे नहीं देने वालों को थाने में बैठा लिया जाता है। साथ ही उनके परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में थाना प्रभारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
बेंगलुरु अस्पताल में खड़गे की इरफान अंसारी से मुलाकात, परिवार की हालत पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:बेंगलुरु के एक अस्पताल में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात हुई ।खड़गे अस्पताल अपने पुत्र का हालचाल जानने पहुंचे थे, जो वहां उपचाराधीन हैं। अस्पताल प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने इरफान अंसारी और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की भी अध्यक्ष ने जानकारी ली। दरअसल इरफान अंसारी के परिवार के एक सदस्य का भी वहां इलाज चल रहा है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर इलाज की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।0
0
Report
Advertisement
आयोध्या में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर रोक: ID जारी, दुकानदार पहचान मांगे
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आधिकारिक पहचान पत्र यानी आईडी जारी की है। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि अब अयोध्या में जब भी कोई खाद्य सुरक्षा अधिकारी किसी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या अन्य प्रतिष्ठान पर निरीक्षण या छापेमारी करने पहुंचेगा, तो उसे अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों और व्यापारियों को भी पूरा अधिकार है कि वे कार्रवाई करने पहुंचे व्यक्ति से उसकी आईडी मांगें। यदि कोई व्यक्ति आईडी दिखाने में असमर्थ रहता है या टालमटोल करता है, तो व्यापारी तत्काल इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से कर सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें सामने आ रही थीं कि कुछ अराजक तत्व खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर दुकानों पर छापेमारी कर रहे थे और व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे थे। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने यह नई व्यवस्था लागू की है। विभाग का मानना है कि इस कदम से फर्जी अधिकारियों पर अंकुश लगेगा, अवैध वसूली रुकेगी और व्यापारियों का भरोसा भी मजबूत होगा।0
0
Report
अलीगढ़ के पिलखना में नरबलि की कोशिश, युवक बेहोश; पुलिस जाँच जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:पिलखना में नरबली की कोशिश, हाथ-पैर बंधा, सिंदूर में लिपटा बेहोश मिला युवक, कस्बा के खंडहर में जादू-टोना तांत्रिक विद्या परिस्थिति में बेहोश मिला युवक, मौके पर जमीन धंसा चाकू, कलावा लिपटा नारियल, सिंदूर में सने नीबू, तांत्रिक साइन बने मिले, कल देर शाम से लापता था युवक शिवकुमार, सिंदूर में लिपटा, हाथ-पैर बंधा बेहोश मिला युवक, इलाके में इससे पहले भी नरबली की हो चुकी हैं घटनायें, सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी, अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के पिलखना कस्बा की घटना0
0
Report
श्रावस्ती मुठभेड़ में आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
Shravasti, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल. खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी सामूहिक बलात्कार, एससी/एसटी एक्ट और अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए hospital में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में उस समय पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मणनगर-गिलौला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की माने तो मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त सामूहिक बलात्कार, एससी/एसटी एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। सोनवा और भिनगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
राजौरी ऑपरेशन के शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के डोरिमल इलाके में चल रहे आतंकविरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत सेना के उच्च अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। आज राजौरी में चल रहे ऑपरेशन शिरुवाली का 16वां दिन है। इस ऑपरेशन के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी एक पार्टी को लीड कर रहे थे, जिस दौरान घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी और मुश्किल रास्ते के चलते लेफ्टिनेंट बीरेश्वर ने दुर्गम पहाड़ी से गिरने के कारण सर्वोच्च बलिदान दिया। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो टॉप आतंकी को घेरा हुआ है। अभी भी ऑपरेशन जारी है। डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस नalin Prabhat, गOC White Knight corps Lieutenant General PK Mishra paying tributes। लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी अल्मोड़ा उत्तराखंड के रहने वाले थे। इनकी उम्र 25 वर्ष थी। Rank - Lieutenant Name - Beereshwar Goswami Address Village: Pandey Khola Po: Almora Teh: Almora Dist: Almora State: Uttarakhand0
0
Report
ओरछा रोड केस: MCX फ्रॉड के फरार आरोपियों पर इनाम, जांच तेज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर से बड़ी खबर है। ओरछा रोड थाने में दर्ज राजेश अग्रवाल सुसाइड केस के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले मे फरार आरोपियों पर एसपी रजत सखलेचा ने पांच, पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया है, रसूकदार फरार आरोपियों मे MCX फ्रॉड के पोस माकेर्ट अपोलो क्रास के मालिक शरद अग्रवाल, सुरेश नगरिया, हमीद उर्फ कल्लू कलई, मुलू उर्फ दीपक अग्रवाल, अनवर खान सभी आरोपियों पर इनाम घोषित किया है इस मामले एक अन्य आरोपी रोहित पटैरिया पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, दरअसल ओरछा रोड थाने में कुछ समय पहले राजेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि मृतक को MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का शिकार बनाया गया था। इसी सदमे में उसने जान दे दी। इस मामले में मृतक के सुसाइड नोट और मोबाइल पर मिले नाम पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियो पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करना सहित अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया था, इस मामले में पांच नामजद आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस की टीमे इन्हे तलाश कर रही है。0
0
Report
मनरेगा धांधली की शिकायत पर उपमुखिया के समर्थकों ने हमला कर दिया
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के धनगढ़ा पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली और अनियमितताओं की शिकायत लोकपाल सोनी कुमारी के पास लिखित रूप में देने के बाद स्थानीय ग्रामीण मिन्हाजुल हसन और उसके परिवार पर गुस्साए उपमुखिया नक्शब आलम ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज, किशनगंज में चल रहा है। मौके पर पहुंची कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी उपमुखिया नक्शब आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोढ़ोबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पिटाई करने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। एसपी ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता चरम पर है। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि लोकतंत्र की राह पर चले, हिंसा और दबंगई से दूर रहें। सख्त चेतावनी देते हुए कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पटना के जमाल रोड के दोनों होटलों में सुरक्षा मानक नहीं: फायर विभाग नोटिस
Patna, Bihar:राजधानी पटना के होटल में लगातार फायर विभाग के द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है आग से निपटने के लिए किस तरह की व्यवस्था है उसको लेकर विभिन्न होटल में अभियान चलाकर जाँच जारी है इसी कड़ी में राजधानी पटना के जमाल रोड स्थित होटल कुणाल और होटल बॉब्स में सुरक्षा मानक का प्रयोग नहीं होने की वजह से विभाग ने नोटिस भेजा है और 5 दिनों के अंदर होटल सेल की प्रक्रिया की जाएगी।0
0
Report
भोपाल समेत कई शहरों में LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आम लोगों पर लगातार पड़ रही महंगाई की मार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भारी इजाफा एलपीजी 29 रुपए हुआ महंगा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब सिलेंडर 947.5 रुपए का इंदौर में 970, जबलपुर में 919 , ग्वालियर में 1025.5, उज्जैन में 1001.5 इससे पहले ही पेट्रोल डीजल के बढ़ी हुई कीमतों से जूझ रही है जनता0
0
Report
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा: वैश्विक संकट से महंगाई बढ़ी, सरकार ने उपाय किए
Jodhpur, Rajasthan:एंकर केन्द्रिय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। इस अवसर पर शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए जनसुनवाई, बढ़ती महंगाई को लेकर बात रखी। शेखावत ने कहा कि जब भी वह जोधपुर आते हैं, लोगों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए कार्य करना उनका दायित्व है तथा वे उसी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कोई विशेष कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का माध्यम है। वैश्विक संकट के कारण बढ़े ईंधन और गैस के दाम देश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि यह केवल भारत की समस्या नहीं है बल्कि वैश्विक स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30 प्रतिशत से लेकर 130 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जबकि एलपीजी और सीएनजी के दामों में 30 प्रतिशत से लेकर 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय संकटों के कारण यह स्थिति बनी है। इसके बावजूद भारत सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ कम करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां सरकार ने महंगाई के प्रभाव को सीमित रखने के लिए लगातार प्रयास किए हैं。 बाइट - गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री。0
0
Report
Advertisement
रोशली में ट्रैक्टर पलटने से 55 वर्षीय मजदूर की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के सीमावर्ती रामगंजमंडी के रोशली इलाके में ट्रैक्टर से गिरकर 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आज रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगंजमंडी थाना पुलिस के अनुसार रोशली निवासी प्रधान गुर्जर अपने पुत्र सांवरा के साथ मजदूरी करने जा रहे थे। सांवरा ट्रैक्टर चला रहा था और रामफूल आगे बैठा था। अचानक एक गड्ढे में ट्रैक्टर जोरदार तरीके से उछला, जिससे रामफूल गुर्जर असंतुलित होकर नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए झालावाड़ जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
बेगूसराय के बछवारा में अपराधियों का भय खत्म हो गया, सरेआम गोलीबारी की घटना वायरल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय जिले का बछवारा थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। आलम यह है कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। और अब अपराधी खुलेआम गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के नारेपुर गांव की है जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें की दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी एवं एक पक्ष के द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है । नारेपुर पश्चिम निवासी प्रमोद यादव ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी मोहन यादव, सोहन यादव एवं अन्य लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है । प्रमोद यादव ने लिखित आवेदन में कहा है कि बछवारा थाना अंतर्गत झमतिया घाट जहां पर की मोहन यादव एवं अन्य लोगों के द्वारा अवैध वसूली किए जाते थे और इसको लेकर जब प्रशासन के द्वारा छानबीन किया गया तो प्रमोद यादव सहित अन्य लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध गवाही दी थी और इसी को लेकर मोहन यादव लगातार इन लोगों को गाली गलौज करता था और बीते शाम आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों बछवारा थाना क्षेत्र के ही चमथा गोप टोल में अवैध शराब निर्माण का विरोध करने पर अपराधियों ने तीन घरों में आग लगा दी थी तो वहीं बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा चिरैयाटोक में भी अपराधियों ने कटाव नीरोधी कार्य का विरोध करते हुए मजदूरों के साथ मारपीट की थी एवं सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था । अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कैसी कार्रवाई की जाती है जिससे कि अपराधियों का मनोबल खत्म हो और अपराधी बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम देने से परहेज करें।0
0
Report
बाड़मेर के तीन बार विधायक मेवाराम जैन का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Barmer, Rajasthan:तीन बार के विधायक रहे नेता का जन्मदिन उमड़े लोग , बाड़मेर में धूमधाम से मनाया जा रहा है मेवाराम जैन का 74वां जन्मदिन बाड़मेर। बाड़मेर की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तीन बार विधायक रहे मेवाराम जैन का 74वां जन्मदिन रविवार को बाड़मेर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उनके कार्यालय पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। जन्मदिन के अवसर पर मेवाराम जैन ने दिन की शुरुआत सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से की। उन्होंने समर्थकों के साथ नंदी गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा गौवंश को चारा खिलाया। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में देवदर्शन कर प्रदेश और जिले की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। दिनभर वे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं। पूर्व विधायक के जन्मदिन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थानों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। कार्यालय परिसर में समर्थकों के लिए स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई है। जन्मदिन के अवसर पर कई स्थानों पर केक काटने, पौधारोपण तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। समर्थकों ने मेवाराम जैन के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बाड़मेर की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे मेवाराम जैन का जन्मदिन इस बार भी समर्थकों के लिए एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक मिलन समारोह का रूप लेता नजर आ रहा है, जहां दिनभर लोगों का आना-जाना जारी है।0
0
Report
Advertisement
