Back
मनोहरथाना में पेट्रोल पंप के बाहर ट्रैक्टर बैटरी चोरी, CCTV से सुराग तलाश
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 05, 2026 06:17:39
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना कस्बे के हरनावदा रोड स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खड़े ट्रैक्टरों से अज्ञात बदमाश बैटरी और टूल बॉक्स चुरा ले गए। चोरों ने तीन ट्रैक्टरों की बैटरी और एक ट्रैक्टर का टूल सेट चुरा लिया।
पीड़ित दुलीचंद लोधा निवासी किशनपुरिया ने बताया कि वे प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद अपने ट्रैक्टर चंद्रकांता पेट्रोल पंप के बाहर खड़े करते हैं। गुरुवार सुबह जब वे काम के लिए आए, तो उन्होंने देखा कि उनके दो ट्रैक्टरों और दानिश निवासी कोरिया पाटन के एक ट्रैक्टर की बैटरी गायब थी। इसके अलावा, उनके एक ट्रैक्टर से टूल सेट भी चोरी हो गया था।
पीड़ितों के अनुसार, चोरों ने पास खड़े दो-तीन अन्य ट्रैक्टरों से भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीड़ितों ने मनोहरथाना पुलिस को मौखिक सूचना दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रहे हैं।
खास बात यह की घटना स्थल से कस्बे का थाना महा 100 मीटर दूरी पर है इसके बावज उड़ चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।
उधर मनोहरथाना थानाप्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 05, 2026 07:33:470
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 05, 2026 07:33:340
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 05, 2026 07:33:160
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 05, 2026 07:32:520
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 05, 2026 07:32:340
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 05, 2026 07:32:260
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 05, 2026 07:32:100
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 05, 2026 07:31:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 07:31:340
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 05, 2026 07:31:210
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 05, 2026 07:31:080
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 05, 2026 07:30:540
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 05, 2026 07:30:210
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 05, 2026 07:30:110
Report