326001
कीटनाशक छिड़क रहा किसान हुआ अचेत, उपचार के दौरान गई जान
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र के रीछवा गांव में सोयाबीन की फसल में कीटनाशक छिड़कते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। जगदीश प्रसाद नामक किसान जहर के प्रभाव में आकर अचेत हो गया और परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनीताल में SIR-2026 प्रारूप मतदाता सूची जारी, दावे-आपत्तियाँ 14 जुलाई से
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत नैनीताल जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब 14 जुलाई से 11 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराई हैं। जिले में प्रारूप सूची के अनुसार कुल 6 लाख 93 हजार 325 मतदाता दर्ज हैं। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि अब 14 जुलाई से 11 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। विशेष अभियान के दौरान लगभग 90.61 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि करीब 71 हजार 810 मतदाताओं के प्रपत्र उपलब्ध नहीं होने या अनकलेक्टेबल श्रेणी में होने के कारण उनका नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से जिले में लगभग 1 लाख 88 हजार 54 संभावित विसंगतियों की पहचान की गई है। इन मामलों में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस जारी कर जाँच और सुनवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो अथवा किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर फॉर्म-6, फॉर्म-7 या फॉर्म-8 के माध्यम से दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।0
0
Report
सदर बाजार में सीवर पानी से जनता परेशान, दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारों के साथ प्रदर्शन किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सीवर का बदबूदार गंदा पानी सड़कों पर आने से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने विरोध स्वरूप प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बदतर जिंदगी जीने के लिए मजबूर लोग पिछले 10 दिनों से सीवर का गंदा पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है और इसी गंदे पानी में से आने-जाने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शासन प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने आज अपनी दुकान बंद कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं होती, लोग बीमार हो रहे हैं, प्रशासन सो रहा है। सदर बाजार एशिया की सबसे बड़ी wholesale मार्केट है और यहां से सरकार को करोड़ों रुपए राजस्व मिलता है, लेकिन यहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।0
0
Report
जौहर विश्वविद्यालय पर न चलाया जाए बुल्डोजर,अंधकार मे जा सकता है हजारो नौजवानों का भविष्य:मौलाना
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: सपा नेता आजम खां द्वारा स्थापित किये गये जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलाए जाने की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी से सम्बंधित आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन मे प्रेस को जारी किये गये बयान मे कहा कि जौहर विश्वविद्यालय रामपुर एक ऐसी शख्सियत के नाम पर बना हुआ है जिसने देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना मुहम्मद अली जौहर ने जिंदगी भर देश के लिए मर मिटना सिखाया, गोल मेज कांफ्रेंस लंदन मे भारत की आजादी के लिए मुसलसल 24 घंटा भाषण देने की वजह से, दिमाग की नस फट गई, और वही लंदन मे शहीद हो गए। उन्होंने गोल मेज कांफ्रेंस में अपने भाषणों के जरिए पूरे ब्रिटिश साम्राज्य को हिला कर रख दिया था। मौलाना जौहर ही नही बल्कि उनका पूरा परिवार देश पर कुर्बान हो गया, उनके भाई मौलाना शौकत अली भी गांधी जी के साथ भारत छोड़ो आंदोलन के अगवाकारो मे थे। उनकी मां ने दोनों बेटों को मरते वक्त बुलाकर वसियत की कि बेटा देश को आजाद कराने में अगर तुम्हें अपनी जान की कुर्बानी देना पड़े तो दे देना, पीछे मत हटना। ये कहकर मां की सांस रुक गई और वो खुदा को प्यारी हो गई। इतिहास गवाह है कि उनके दोनों बेटे मौलाना मुहम्मद अली जौहर और मौलाना शौकत अली ने अपनी जानें देकर देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना बरेलवी ने कहा कि आज़म खां ने जो कुछ गलतियां की, उसकी सजा वो जेल मे भुगत रहे हैं। मगर जौहर विश्वविद्यालय एक शिक्षक संस्थान है, उसमें हजारों बच्चे पढ़ाई लिखाई का काम करते हैं, ये वो बच्चे हैं जिनमें ज्यादातर तादाद गरीब व कमजोर परिवार से ताल्लुक रखते है। हजारों बच्चों के भविष्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनका भविष्य अंधकार में जा सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश हुकूमत और जिला रामपुर के प्रशासन से मेरी गुजारिश है कि आज़म खां की सजा विश्वविद्यालय को न दी जाए। जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर की होने वाली कार्रवाई पर पूनः विचार करे, बल्कि विकल्पीक व्यवस्थाएं अपनायी जा सकती है। मौलाना बरेलवी ने रामपुर के जिला प्रशासन और राजनीतिक लोगों से बातचीत करके एक सुझाव दिया है, कि जिन बिल्डिंगो पर बुल्डोजर की कार्रवाई होनी है, उन बिल्डिंगो को हुकूमत अपने कंट्रोल मे ले ले, या फिर कम्पाउन्डिंग करके जुर्माना का रास्ता अपनाया जा सकता है, बिल्डिंग को ध्वस्त कर देना उचित तरीका नहीं है।0
0
Report
Advertisement
आवास योजना के लाभार्थियों को मिली चाबियाँ, सपना हुआ साकार
Faridabad, Haryana:आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियाँ सौंप दी गईं। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि वर्षों से अपने घर का सपना था, जो अब सरकार की इस योजना के माध्यम से पूरा हो गया है। लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हित में काम कर रही है। अब उन्हें अपने सिर पर पक्की छत मिल गई है, जिससे उनके परिवार का भविष्य अधिक सुरक्षित हो गया है। लोगों ने कहा कि यह योजना उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है और वे इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं。0
0
Report
डीएम कार्यालय पर हाई अलर्ट, LIU ने चलाया सघन सर्च अभियान; हर फरियादी की हो रही चेकिंग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: हाल ही में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएम कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है।इसी क्रम में LIU टीम के ओमपाल सिंह, अमित कुमार एवं एलआईयू कर्मियों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी और आगंतुक की गहन तलाशी ली गई। उनके बैग, थैले एवं अन्य सामान की जांच की गई ताकि कोई भी व्यक्ति पेट्रोल, माचिस, लाइटर या अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर परिसर में प्रवेश न कर सके। सुरक्षा टीम ने फरियादियों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि यह अभियान पूरी तरह एहतियात के तौर पर चलाया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना तथा जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।प्रशासन के अनुसार फिलहाल यह विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।0
0
Report
रेवाड़ी TB सेंटर में फॉल सीलिंग गिरने से कर्मचारी बाल-बाल बचे
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के टीबी सेंटर में लगी फॉल सीलिंग बरसात के बाद अचानक गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब कमरे में बैठकर कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे से कर्मचरियों में हड़कंप मच गया और सभी बाहर की तरफ दौड़े। यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने अधिकतर फॉल सीलिंग को अपने हाथों से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि करीब 5 साल पहले एक कंपनी ने CSR स्कीम के तहत टीबी सेंटर में फॉल सीलिंग और अन्य काम करवाए थे। जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के एक कोने पर सीएमओ ऑफिस और दूसरे पर टीबी सेंटर बना हुआ है। टीबी सेंटर में करीब 5 साल पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी ने टीबी सेंटर में मरम्मत और सौंदर्यकरण का काम करवाया था। इसी दौरान कंपनी ने सेंटर में लगे टीन शेड के नीचे फॉल सीलिंग करवाई थी।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्टेशन के पास पुलिस-बदमाशों में फायरिंग, दो पुलिसकर्मी घायल
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास नगला कन्हैया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच में फायरिंग फायरिंग सुत्रों के हवाले से दो पुलिसकर्मी घायल इटावा से अपराधी को लेकर आ रहे ट्रेन से तभी वह फरार हुआ पुलिस ने पकड़ने के लिए की फायरिंग जवाब ही फायरिंग में पुलिस के भी दो जवान घायल0
0
Report
अलवर बिजलीघर चौराहे पर युवक की मारपीट, 2000 लूट, आरोपी फरार
Alwar, Rajasthan:अलवर: बिजलीघर चौराहे पर युवक से मारपीट, ₹2000 लूटकर फरार अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिजलीघर चौराहे पर देर रात एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान भरतपुर जिले की नदबई तहसील के पिपराऊ गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश के अनुसार वह देर रात बिजलीघर चौराहे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और आरोपियों ने उसके पास रखे करीब ₹2,000 छीन लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घायल के भाई ने बताया कि मुकेश शराब पीने का आदी है और इसी कारण परिवार से अलग रहता है। परिजनों ने उससे दूरी बना रखी है। बाइट: घायल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
अजमेर के रामसेतु एलिवेटेड रोड पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर बढ़ाने के लिए बाइक पर सवार हो अजमेर के रामसेतु एलिवेटेड रोड पर खतरनाक स्टंट दिखाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया... खुद की और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक इंस्टंट करने के आरोपी इंस्टंटबाज युवक रामसेतु एलिवेटेड रोड पर बिना हेलमेट लगाएं और दोनों हाथ छोड़कर बाइक को लहराते हुए चला रहा था... युवक का वीडियो वायरल होने के बाद युवक की पहचान बाइक के नंबर और साइबर सेल की मदद से की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया ..इंस्टंटबाजी करने वाला युवक नीरज हलदानियाँ निवासी इंद्रा कॉलोनी मिरशाह अली अजमेर है.. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत बाइक जब्त कर ली है.. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर नगर निगम आयुक्त के घर में पानी घुसा, टीम पानी निकालने पहुंची
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर नगर निगम आयुक्त के घर घुसा पानी निगम की टीम मौके पर पानी निकालना पहुंची0
0
Report
विजेंद्र यादव: बांकीपुर उपचुनाव NDA की जीत, विपक्ष के दावों पर तंज
Patna, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहले से एनडीए की जीती हुई सीट है और इस बार भी एनडीए ही जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन जनता एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताएगी। मानसून सत्र से पहले बिहार सरकार के खजाने को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकारी खजाना खाली होता तो कर्मचारियों को समय पर वेतन कैसे मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बेबुनियाद बयानबाजी कर रहा है। हाल के एनकाउंटर पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर विजेंद्र यादव ने कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि एनकाउंटर गलत है तो वह पहले यह बताए कि सही एनकाउंटर किस तरह होता है। वहीं विपक्षी दलों में नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने इसे उनका आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि इसका जवाब संबंधित दलों को देना चाहिए。 केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन प्रक्रिया आगे बढ़ाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि जनगणना के बाद परिसीमन एक नियमित संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष हर मुद्दे पर बाधा डालने की कोशिश करता है। ठेकेदारों के भुगतान में देरी के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन ठेकेदारों का कार्य पूरा होगा और विधिवत बिल जमा होगा, उन्हें भुगतान अवश्य किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि बिहार सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इससे विपक्ष की निष्क्रियता और गैर-गंभीर रवैये का पता चलता है। BYTE- विजेंद्र यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री0
0
Report
एक पेड़ मां के नाम' अभियान के पौधे फर्श पर पड़े, रोपण का इंतजार
Partawal, Uttar Pradesh:एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में इस अभियान के तहत लाए गए पौधों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सीएचसी परिसर में लाए गए कई पौधे रोपे जाने के बजाय फर्श पर ही रखे हुए हैं। देखभाल के अभाव में कुछ पौधे मुरझाने भी लगे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पौधे पॉलीबैग सहित एक कोने में पड़े हैं, जबकि उन्हें समय रहते जमीन में लगाया जाना चाहिए था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन यदि सरकारी संस्थानों में ही पौधों की ऐसी उपेक्षा होगी तो अभियान का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी ने कैराना-शामली-थानाभवन में 581 करोड़ की 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:कैराना, शामली एवं थानाभवन विधान सभा क्षेत्रों में ₹581 करोड़ से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी0
0
Report
मुरशिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी रेलवे दुर्घटना स्थल का दौरा
Noida, Uttar Pradesh:MURSHIDABAD (WEST BENGAL): ADHIR RANJAN CHOWDHURY (CONGRESS LEADER) VISITS RAILWAY ACCIDENT SITE/VISUALS/S/B0
0
Report
झुंझुनूं में एरिया डोमिनेशन के तहत ताबड़तोड़ दबिशें, बदमाशों में हड़कंप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं में एरिया डोमिनेशन के तहत दी गई ताबड़तोड़ दबिशें आज अल सुबह से पुलिस की टीमों ने बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिशें जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर हुई कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर तथा एएसपी देवेंद्र सिंह ने की मॉनेटरिंग शाम तक दबिशों के दौरान दबोचे गए बदमाशों को लेकर हो सकता है खुलासा पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों के कारण बदमाशों में मचा हड़कंप हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों और वांटेड रहे पुलिस के निशाने पर0
0
Report
Advertisement
