343001
जालोर में मौसम बदला वहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। साथ ही दिन भर की गर्मी और उमस के बाद हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हो रही है। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली है। किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाज़ियाबाद: नकली दवाओं के गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 50 लाख माल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लिमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लिमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
दिल्ली में डेंगू के रिकॉर्ड 121 केस, चिकनगुनिया 2, मलेरिया 64; फॉगिंग तेज
New Delhi, Delhi:स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष सत्या शर्मा TT दिल्ली में डेंगू के मामले की संख्या 121 पहुंच गई है सितंबर में नए मामले सामने आए हैं, रिपोर्ट के अनुसार इस साल सितंबर महीने में सबसे जायदा मामले सामने आए, चिकनगुनिया के 2 मामले, जबकि मलेरिया के 64 मामले सामने आए, नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष ने एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिखा है मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए, जलभराव और हॉटस्पॉट में नियमित रूप से फॉगिंग और लार्वा-रोधी गतिविधियों को तेज करने के आदेश भी दिए।0
0
Report
गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान पर हंगामा, विपक्ष ने विकास मुद्दे उठाए
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बैठक में भाजपा पार्षदों और महापौर सुनीता दयाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पार्षदों ने बैठक के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के विकास और जनसमस्याओं को लेकर बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। बैठक के दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया, जब कुछ पार्षदों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम में विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जरूरी है। इसी दौरान महापौर और पार्षदों के बीच बहस बढ़ गई। बैठक सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन तीन पार्षदों ने विवाद की स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। महापौर ने कहा कि बैठक में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।संबंधित पार्षदों की शिकायत भाजपा संगठन से की जाएगी। बैठक में हुए विवाद के बाद नगर निगम में राजनीतिक खींचतान चर्चा का विषय बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
AAP targets Haryana campaign, mocks CM with fake Sardar and fake Bihari remarks
Charkhi Dadri, Haryana:प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बोल राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने कर ली है एंट्री वहां की जनता ने बीजेपी को नकारा नगर निगम नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मारी है बाजी आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया नकली सरदार और नकली बिहारी बोले चुनाव का प्रचार करने जाते हैं मुख्यमंत्री लेकिन हरियाणा में फैलता जा रहा नशा और अपराध चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज बीजेपी सरकार के विधायकों से मंत्री मुंह फूले हुए हैं मुख्यमंत्री से मंत्री मुंह फुलाए हुए रहते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए बोले सुशील गुप्ता हरियाणा की सरकार को चला रहे कोई ओर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी नारनौल दक्षिण हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री किया को हटाने की कर रहे हैं मांग राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव में AAP ने 60 में से 31 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं। चरखी दादरी में सुशील गुप्ता का भाजपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे, हरियाणा सरकार चला रहा कोई और बाढड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे AAP प्रदेश अध्यक्ष, सीएम नायब सैनी पर भी साधा निशाना; बोले- चुनाव प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री, लेकिन हरियाणा में बढ़ रहा नशा और अपराध चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता बुधवार को जिला चरखी दादरी के Badhaड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा दोनों दलों को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे जनता के सामने अब तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी है। सुशील गुप्ता ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक एंट्री दर्ज कराई है। बारां नगर परिषद की 60 सीटों में AAP ने 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त रहते हैं, जबकि हरियाणा में नशे और अपराध की समस्या बढ़ रही है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री के लिए 'नकली सरदार' और 'नकली बिहारी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे पहले भी गुप्ता सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री पर इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और प्रदेश में कानून-व्यवस्था, रोजगार तथा नशे जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उनके इन आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पूर्व में AAP के आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान का जिक्र करते हुए सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक मंत्रियों से नाराज हैं और मंत्री मुख्यमंत्री से नाराज रहते हैं। गुप्ता ने कहा कि सरकार के भीतर ही तालमेल की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार को कोई और चला रहा है और मुख्यमंत्री केवल सामने दिखाई दे रहे हैं। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस की राजनीति देख रही है और अब आम आदमी पार्टी खुद को विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उनका कहना था कि AAP हरियाणा में संगठन विस्तार और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में रहेगी। बाढड़ा में हुई बैठक के दौरान गुप्ता के निशाने पर भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस तीनों रहे। वहीं उनके बयानों से चरखी दादरी की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिले।0
0
Report
खेरवाड़ा के स्कूल से चोरों ने 5000 की नकदी गायब, थाना में मामला दर्ज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, अज्ञात बदमाशों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना, बावलवाडा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरा में, बीती रात अज्ञात चोरों विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़, कार्यालय में रखी अक्षय पेटिका का ताला तोड़कर, 5000 की नकदी चोरी कर फरार हो गए, यह राशि विद्यालय विकास हेतु भामाशाहों द्वारा दी गई थी, घटना की जानकारी के बाद संस्था प्रधान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बावलवाडा थाने में मामला दर्ज कराया।0
0
Report
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराडी ने खेरवाड़ा में महुवाल स्कूल के नए कक्षों का उद्घाटन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराडी का खेरवाड़ा विधानसभा दौरा, महुवाल स्कूल में नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन, नयागांव उपखंड के महुवाल के राजकीय विद्यालय में 3 नए कमरों के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, वहीं ग्रामीणों को मंत्री ने संबोधित कर कहां, भाजपा सरकार गांव गरीब किसान आदिवासीयों सहित समाज के, प्रत्येक वर्ग के विकास एवं कल्याण के लिए समर्पित है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली गैंग: फर्जी माइक्रो फाइनेंस से साइबर ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार - ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त आशीष गैलवार को साइबर सेल ने लखनऊ से पकड़ा - मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिनहट थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी - पूछताछ में बैंक खाता उपलब्ध कराने और गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में रहने की बात सामने आई - फर्जी लोन के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क वसूलने का आरोप - विभिन्न राज्यों में गिरोह से जुड़ी 16 साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं - करीब ₹1.42 करोड़ की साइबर फ्रॉड रकम बैंक खातों में होल्ड होने की जानकारी - पूर्व में गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे - 350 पासबुक, 21 रजिस्टर, 6 ब्लैंक चेक, फर्जी पहचान पत्र और कई मोहरें बरामद हुई थीं - गिरफ्तार आरोपी के पास से लावा प्राइम का की-पैड मोबाइल बरामद - साइबर क्राइम थाने में BNS और IT एक्ट की धाराओं में दर्ज है मुकदमा - लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से साइबर पुलिस ने की गिरफ्तारी.0
0
Report
ओवैसी ने अखिलेश यादव को तीन बार गठबंधन प्रस्ताव दिया, रणनीति क्या?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- बीते 2 महीने में ओवैसी तीन बार अखिलेश यादव को गठबंधन का ऑफर दे चुके हैं, इसके पीछे ओवैसी की कौनसी रणनीति है बाईट- राजनीतिक विश्लेषक सैय्यद मोजिज0
0
Report
नीतीश कुमार ने नालंदा में महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया
Nalanda, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को नालंदा पहुंचे। वहां उन्होंने महाबोधि महाविद्यालय में नवनिर्मित महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री जमा खान, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जमा खान ने नीतेश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा काम किया है, जिससे लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। बाढ़ के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जमा खान ने कहा कि सदन चलने के दौरान विपक्ष के नेता फरार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और आगे भी इसी तरह काम जारी रहेगा। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा पहुंचकर कार्यकर्ताओं और लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेहतर कार्य और विकास को लेकर नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया है।0
0
Report
Advertisement
पटना के फ्लाईओवर पर बस पलट गई, यातायात बाधित
Patna, Bihar:पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बुधवार को पारस अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड की बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई। इस दौरान सड़क किनारे लगे कई गमले भी टूट गए। दूसरे लेन में पहुंचने के बाद बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी, एसडीपीओ समेत पुलिस और प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। बस के फ्लाईओवर पर पलटने के कारण वाहनों की आवाजाही कुछ समय तक प्रभावित रही। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए बस को टो कर सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की स्पष्ट सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
कानपुर के काशीराम अस्पताल: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में ड्राइवर दवाइयों की पर्ची बना रहा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के काशीराम सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के ओपीडी कक्ष में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में उनका ड्राइवर कुर्सी पर बैठकर मरीजों को दवाइयां लिखता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में ईएमओ पद पर तैनात डॉ. रामकेश किसी मामले में कोर्ट में गवाही के लिए गए हुए थे। डॉक्टर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उनका ड्राइवर देव ओपीडी कक्ष में बैठ गया और मरीजों का पर्चा बनाकर दवाइयां लिखने लगा। मामला की गंभीरता को देखते हुए काशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वीडियो संज्ञान में आते ही डॉ. रामकेश से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमएस ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि डॉक्टर की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा, दोबारा अस्पताल या ओपीडी में कोई बाहरी व्यक्ति पाया गया, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा।0
0
Report
चंदौली के सरकारी अस्पताल में नवजात गायब, परिजनों में हंगामा; पुलिस जांच शुरू
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची गायब होने से हड़कंप डिलीवरी के बाद बच्ची के गायब होने की सूचना से परिजनों में मचा हड़कंप पिता का आरोप—एक महिला बच्ची को अपनी बहन की बेटी बताकर ले जा रही थी दो छात्राओं ने बच्ची को महिला द्वारा ले जाने की जानकारी पिता को दी परिजनों ने शोर मचाया तो ठेला वालों ने महिला को पकड़ लिया सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और बच्ची को थाने ले गई, मामले की जांच शुरू बच्ची के पिता राधेश्याम ने कार्रवाई की मांग की मामले की जांच में जुटी पुलिस मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के राजकीय महिला अस्पताल का मामला0
0
Report
Advertisement
ब्लैक स्पॉटों पर कार्रवाई: यातायात पुलिस ने 91 चालान, 72 लेन उल्लंघन
Begun, Rajasthan:जिले में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को तेज गति से वाहन चलाने वाले 91 चालकों के चालान किए गए, जबकि लेन ड्राइविंग नियम के उल्लंघन पर 72 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई ہوئی। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर भी कार्रवाई की गयी। पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी जा रही है。0
0
Report
पैंथर हमले से रेलमगरा में दहशत, घायल महिला उदयपुर रेफर
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र के राजपुरा का खेड़ा गांव में पैंथर के हमले से दहशत फैल गई है। यहाँ बाड़े में मवेशियों को पानी पिला रही साहनी देवी नाथ पर पैंथर ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल साहनी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी पैंथर ने 3-4 दिन पहले एक गाय का भी शिकार किया था। वन विभाग की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने अब तत्काल पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है.0
0
Report
पंडरिया के किसानों को ₹30 प्रति किलो पर 50 किलो चीनी
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा बाजार में ₹80 किलो चीनी, पंडरिया के गन्ना किसानों को ₹30 किलो में मिली 50 किलो चीनी एंकर बाजार में जहां चीनी की कीमत करीब 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, वहीं कबीरधाम जिला के पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के 11 हजार से अधिक शेयरधारी किसानों को 50 किलो चीनी का वितरण किया गया। रियायती दर पर चीनी मिलने से किसानों में खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान शक्कर कारखाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन भी किया गया。 विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की रिकवरी राशि किसानों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की उत्पादकता और आमदनी बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से गन्ने की उन्नत किस्म का बीज भी लाया गया है。 इसके अलावा किसानों की मांग पर करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण को करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। इस सड़क से खेतों से शक्कर कारखाने तक गन्ना पहुंचाने में किसानों को सुविधा होगी。 कार्यक्रम में किसानों ने गन्ने के बोनस की राशि बढ़ाने की मांग भी रखी। विधायक ने उनकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया。 बॉइट-भावना बोहरा, पंडरिया विधायक0
0
Report
Advertisement
