icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रकाश पाल सिकंदरा ने चांदी के मुकुट से दलित बेटी की शादी में मदद की

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में शनिवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल सिकंदरा पहुंचे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल के आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, फूल-मालाएं और राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। लेकिन मुकुट को लेकर प्रकाश पाल की एक बात चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल सिकंदरा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल के आवास पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। प्रकाश पाल ने पहले मुकुट पहनकर फोटो खिंचवाई, लेकिन इसके बाद उसे उतारकर वापस दे दिया। उन्होंने कहा कि इस चांदी के मुकुट से किसी दलित बेटी की शादी में पायल बनवा देना, ताकि यह किसी जरूरतमंद के काम आ सके। सांसद की इस बात के बाद स्वागत समारोह में मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। उनका यह संदेश सम्मान में मिले उपहार को जरूरतमंद परिवार की मदद में इस्तेमाल करने से जुड़ा रहा। प्रकाश पाल भाजपा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके सिकंदरा दौरे के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंगवस्त्र और फूल-मालाओं के साथ उन्हें राधा-कृष्ण की तस्वीर भी भेंट की गई। चांदी का मुकुट पहनकर तस्वीर खिंचवाने के बाद उसे किसी दलित बेटी की शादी में پायला बनवाने की बात कहकर लौटाने का उनका अंदाज अब चर्चा में है।
0
0
Report
Advertisement

ताजपुर क्लीनिक में बिना लाइसेंस दबिश: पुलिस-ड्रग विभाग ने की रेड

RGRaju GuptaJust now
Jalandhar, Punjab:जालंधर: क्लीनिक पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की Raid, लाइसेंस नहीं तजुर्बा पूरा जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अब मेडिकल शॉप और क्लीनिक पर पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा दबिश दी जा रही है। ऐसे में ताजपुर में थाना लांबड़ा की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में क्लिनिक पर रेड की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल ने कहा कि थाना लांबड़ा के प्रभारी ने अवैध क्लीनिक चलने की सूचना मिली थी। ऐसे में पुलिस टीम के साथ मिलकर क्लीनिक पर दबिश दी गई। जहां निर्मलदीप ने कोई लाइसेंस नहीं दिखाया और ना ही कोई बिल दिखा पाया। जिसके बाद उनके द्वारा निर्मलदीप के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि अन्य क्लीनिक की जांच की जा रही है। क्लीनिक से अभी तक कोई नशीली दवाई बरामद नहीं हुई है। थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहाकि انہیں सूचना मिली थी कि ताजपुर में निर्मलदीप सिंह क्लीनिक में नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचता है। जिसके बाद वह ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर क्लीनिक पर रेड करने पहुंचे। घटना स्थल पर कोई नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद नहीं हुए है। लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि बिना लाइसेंस से निर्मल क्लीनिक चला रहा है। ऐसे में वह बिना लाइसेंस के दवाईयां रखी हुई है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमशेर के रहने वाले क्लीनिक संचालक निर्मलदीप ने बताया कि आज थाना लांबड़ा और ड्रग इंस्पेक्टर टीम उनके क्लीनिक में जांच करने पहुंचे। निर्मल ने माना कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। लेकिन उसके पास 12 से 13 साल का एक्सपीरियंस है। निर्मल के अनुसार उसने डी फार्मा का कोर्स किया है। ऐसे में पहले भी एक बार क्लीनिक पर दबिश दी गई थी और कहा गया था कि नशीली गोलियां सप्लाई करता हूं, लेकिन कुछ भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। डायलसिस का डिप्लोमा, सीएमएस का डी फार्मा का 10 साल का एक्सपीरियंस, डेढ साल का मिल्ट्री अस्पताल का एक्सपीरियंस है। ऐसे में वह एलोपैथिक में प्रेक्टि्स कर रहे है। लेकिन वह गलती मानते है कि उनके पास लाइसेंस नहीं है।
0
0
Report

छतरपुर में चुनरी यात्रा: क्षेत्र की समृद्धि हेतु गरबा और भक्ति का संगम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में नवरात्रि पर छतरपुर विधानसभा में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यह यात्रा निकाली गई। विधायक ने बताया कि छतरपुर विधानसभा हमारा परिवार है और हमारा परिवार सुखी रहे, समृद्ध रहे, इसी संकल्प को लेकर चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल अलग-अलग मंदिरों में चुनरी अर्पित की जाती है। पिछली बार खेरे की माता मंदिर में चुनरी अर्पित की गई थी, इस बार गल्ला मंडी स्थित देवी मंदिर में चुनरी अर्पित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य है कि क्षेत्र सुखी रहे, समृद्ध रहे, युवा तरक्की करें, महिलाएं सुखी रहें और छतरपुर में विकास हो। इस अवसर पर महिलाओं ने गरबा कर मां की आराधना भी की। अब गुजरात ही नहीं, छतरपुर की बेटियां भी गरबा कर मां की आराधना कर रही हैं। चुनरी यात्रा विधायक देवी भजनो पर झूमती हुई नजर आई।
0
0
Report
Advertisement

एनडीए ने सारण शिक्षक उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकी, शिक्षकों से मिल रहा समर्थन

Chapra, Bihar:शारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में शनिवार को शहर के सिटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेता जुटे। एनडीए के चुनाव प्रभारी एवं विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक छोटी कुमारी और विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव सहित कई नेताओं ने शिक्षकों से आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का यह उपचुनाव शिक्षकों के अधिकार, वेतन, सेवा शर्तों, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनडीए नेताओं ने अपने संबोधन में सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की बात कही। साथ ही, आनंद पुष्कर को शिक्षकों और सरकार के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बताते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। रणधीर सिंह ने कहा- जीत की औपचारिकताएं ही बाकी एनडीए के चुनाव प्रभारी एवं विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि आनंद पुष्कर को एनडीए के घटक दलों, पार्टी नेताओं और शिक्षकों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जिस तरह से उनके पक्ष में माहौल बन रहा है, उसे देखते हुए जीत की औपचारिकताएं ही बाकी रह गई हैं। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- समन्वय से होगा समस्याओं का समाधान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के साथ बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल प्रदर्शन और धरना देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि सरकार के साथ संवाद और समन्वय के माध्यम से भी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि सरकार के कामकाज में सहयोग और शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका है। जमा खान ने विकास से जोड़ा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार के विकास को गति देने के लिए एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर की जीत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकास की गति तेज करने के साथ शिक्षकों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। सरकार और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने में मदद मिल सकती है। शिक्षकों के मुद्दों पर टिका है चुनावी मुकाबला सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में शिक्षकों की समस्याएं और उनके हितों की पैरोकारी प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। वेतन, सेवा शर्तों, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों के बीच प्रत्याशी शिक्षकों का विश्वास हासिल करने में जुटे हैं। एनडीए ने अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के नेताओं को मैदान में उतारकर आनंद पुष्कर के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। अब चुनाव में शिक्षकों का समर्थन किस प्रत्याशी को मिलता है, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।
0
0
Report

मंडुवाडीह के आदर्श स्पोर्टिंग क्लब में भूत बंगले की थीम पर बना पंडाल, देखने उमड़ी भीड़

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। मंडुवाडीह के आदर्श स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष माता रानी का पंडाल भूत बंगले की थीम पर बनाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई पुराना डरावना बंगला हो। नीली लाइटों, धुएं, कंकालों, भूतों की आकृतियों और मकड़ी के जालों से सजाया गया यह पंडाल रात के समय और भी ज्यादा खौफनाक और सुंदर लग रहा है। पंडाल के अंदर जाते ही लोगों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव हो रहा है। आदर्श स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने बताया कि हर साल कुछ नया करने की कोशिश की जाती है, इस बार सोचा गया कि क्यों न कुछ हटके किया जाए, इसलिए भूत बंगला थीम चुनी गई। पंडाल बनने के बाद से ही यहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग इस अनोखे पंडाल को देखने आ रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पंडाल वाराणसी में पहली बार देखा गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह थीम बहुत पसंद आ रही है। वाराणसी। दुर्गा पूजा महोत्सव 2026
0
0
Report
Advertisement

छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow9m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में छिनैती के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गंगौरा जाने वाले रास्ते के आगे भरथना रोड पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अनुज शाक्य के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, अपाचे बाइक और 700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने 6 अक्टूबर को भरथना क्षेत्र में महिला से हैंडबैग छीनने की घटना में शामिल होना कबूल किया। आरोपी के मुताबिक बैग में मिले दो हजार रुपये तीन लोगों ने आपस में बांटे थे, जिसमें उसके हिस्से में 700 रुपये आए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज शाक्य आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ इटावा समेत पांच जिलों में कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले शामिल हैं। भरथना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

नूंह न्यायिक परिसर में 115 अधिवक्ता चैंबर, 460 वकीलों को बैठने की सुविधा

Nuh, Haryana:नूंह न्यायिक परिसर में बनेंगे 115 नए अधिवक्ता चैंबर, 460 वकीलों को मिलेगी बैठने की सुविधा न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने रखी आधारशिला, अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन जिम का किया उद्घाटन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं हरियाणा बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने शनिवार को जिला न्यायिक परिसर नूंह में लॉयर्स चैंबर्स ब्लॉक-बी के तहत बनने वाले 115 नए अधिवक्ता चैंबरों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं का विस्तार न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं नूंह सत्र मंडल के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति सेठी ने कहा कि न्यायिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय में आने वाले वादकारियों को भी लाभ मिलता है। उन्होंने न्यायिक परिसर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बार एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। दोनों ब्लॉकों में बनेंगे 230 चैंबर जिला न्यायिक परिसर में लॉयर्स चैंबर्स ब्लॉक-बी के तहत 115 नए चैंबर बनाए जाएंगे। पहले ब्लॉक में भी 115 चैंबर हैं। इस प्रकार दोनों ब्लॉकों में कुल 230 चैंबर उपलब्ध कराने की योजना है। प्रत्येक चैंबर में दो अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था के अनुसार, दोनों ब्लॉकों के तैयार होने पर 460 अधिवक्ताओं को बैठने की सुविधा मिल सकेगी। नए चैंबरों से अधिवक्ताओं को केस फाइलों का अध्ययन करने, कानूनी दस्तावेज तैयार करने और मुवक्किलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा। न्यायमूर्ति सेठी ने निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भविष्य में भी चैंबरों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही। बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने न्यायिक परिसर की बाउंड्री वॉल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी ध्यान देने की बात कही। उपायुक्त अखिल पिलानी की उपस्थिति में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायिक परिसर की इमारतों और अन्य सुविधाओं का रखरखाव भी निर्माण कार्यों जितना ही महत्वपूर्ण है। परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी विकास कार्यों में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की। जिम का उद्घाटन कर किया पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने जिला न्यायिक परिसर में जिम का उद्घाटन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने परिसर में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के विकास और हरियाली को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ के प्रयासों की सराहना न्यायमूर्ति सेठी ने न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ की सराहना करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हैं। अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से विचार करना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना सराहनीय है। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन और उपस्थित अधिवक्ताओं का सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर सहयोग के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
0
0
Report

मोहनगढ़ में ओरण-गोचर संरक्षण के लिए पदयात्रा, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होने की मांग

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - मोहनगढ़ ओरण-गोचर और तालाबों के संरक्षण की मांग: मोहनगढ़ पहुंची ओरण बचाओ पदयात्रा ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत. ​मोहनगढ़ जैसलमेर ओरण गोचर भूमि और ऐतिहासिक तालाबों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराकर उनके संरक्षण की मांग को लेकर निकाली जा रही ''ओरण बचाओ पदयात्रा'' शनिवार को मोहनगढ़ पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरण प्रेमियों पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ​पदयात्रियों के मोहनगढ़ में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक तरीके से यात्रा का अगवानी की। ग्रामीणों ने पदयात्रा में शामिल पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह संवता सहित पर्यावरण प्रेमियों का माला पहनाकर तथा उन पर पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ओरण-गोचर बचाओ" और पर्यावरण संरक्षण के जयकारों से गूंज उठा। ​आपको बता दे कि यह पदयात्रा नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन सुप्रसिद्ध तनोट माता मंदिर से पवित्र ज्योत और संकल्प के साथ रवाना हुई थी। विभिन्न गांवों और ढाणियों से होकर गुजर रही यह पदयात्रा बीती रात माँ पन्नोंधर राय माता मंदिर पहुंची। वहां से शुरू होकर काळेडूंगर राय मंदिर, भादरिया माता मंदिर, देगराय माता मंदिर से होते हुए तेमड़ेराय माता मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान की पारंपरिक और पवित्र ओरण-गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मुख्य मांग कर रहे है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे सुमेर सिंह संवता ने बताया कि जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में सदियों पुरानी ओरण, गोचर और तालाबों का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि वे स्थानीय पशुधन और पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा हैं। ​मोहनगढ़ में स्वागत के दौरान सुमेर सिंह संवता ने कहा कि जब तक सरकार ओरण और गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर उनका संरक्षण सुनिश्चित नहीं करती, तब तक यह जन-जागरूकता अभियान और संघर्ष जारी रहेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय ग्रामीण, युवा और पशुपालक भाग ले रहे हैं। बाइट - सुमेर सिंह संवता, टीम औरण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top