Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

जालोर में हज यात्रा 2026 के लिए टीकाकरण शिविर सम्पन्न, 44 यात्री रवाना

HBHeeralal Bhati
Feb 14, 2026 04:02:20
Jalore, Rajasthan
एंकर — जालोर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जालोर,मुस्लिम वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम मुसाफिरखाना जालोर में हज यात्रा 2026 के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन कुरैशी ने की。 कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी के अल्हाज अब्दुल कय्यूम लोधी द्वारा कुरान शरीफ की आयत की तिलावत से की गई। ट्रस्ट के सचिव हाजी खान मेहर ने दिवंगत अध्यक्ष शाहजाद अली सैयद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुआ-ए-मगफिरत की。 जिले से इस वर्ष कुल 44 हज यात्री (20 महिलाएं व 24 पुरुष) हज यात्रा 2026 पर रवाना होंगे। शिविर में सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक टीके लगाए गए तथा पोलियो की दवा पिलाई गई। प्रशिक्षण सत्र में हज के अरकान, आवश्यक एहतियात और द्वारा इस वर्ष किए गए बदलावों की जानकारी दी गई।मेडिकल टीम में डॉ. जोयब सहित स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने मेडिकल डायरी वितरित की। कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट हज निरीक्षक मोहम्मद साबिर रहमानी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन करते हुए सचिव हाजी खान मेहर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PPPraveen Pandey
Feb 14, 2026 05:32:16
Kanpur, Uttar Pradesh:हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन में मजदूर की फंसकर हुई मौत। हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन का पार्ट टूट कर गिरा,आपरेटर की मौत कानपुर: सचेंडी थाना क्षेत्र के पंचमपुरवा स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड की बोरी फैक्ट्री में मशीन का प्रेशर पार्ट टूट कर गिरने से आपरेटर की मौत हो गई।हादसे की जानकारी पाकर परिजनों ने फैक्ट्री पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया。 सचेंडी के पंचम पुरवा निवासी 30 साल के अवधेश कुमार पंचमपुरवा की झुनझुनवाला कंपाउंड स्थित बोरी फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन के आपरेटर का काम कर रहे थे।पिता सुभाष भी इसी फैक्ट्री में कार्यरत हैं।सुबह छह बजे के करीब मशीन का ऊपर का प्रेशर पार्ट टूटकर अवधेश के ऊपर गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फैक्ट्री के गार्ड परशुराम ने देखा तो घटना का पता चला।सूचना मिलने पर परिजन और अन्य साथी कर्मचारियों ने शव को मशीन के पास रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।साथी कर्मचारियों का कहना है कि जो प्रेशर पार्ट नीचे गिरा वह काफी समय से खराब था,बताने के बाद भी फ़िटर और मालिक ने सही नहीं कराया। प्रेशर पार्ट करीब डेढ़ कुंतल वजन का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे परिजन और लोगो को समझाने का प्रयास कर रही है।वही कर्मचारी मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 05:32:08
Mirganj, Uttar Pradesh:बरेली धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रोडवेज बस और ट्रैक्टर-थ्रेशर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर दुनका अजमेरी कॉलोनी के सामने देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब शीशगढ़ की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रैक्टर-थ्रेशर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। वहीं ट्रैक्टर चालक छोटे लाल गंगवार, निवासी आंदनपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह थ्रेशर लेकर आंदनपुर से जोखनपुर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन गंभीर हालत में चालक को नजदीकी अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही दुनका पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 14, 2026 05:31:58
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। थाना नक़्कड़ पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद एक अंतर्राज्यीय वांछित अपराधी साजिद उर्फ राशू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार था। अम्बैहटा से गंगोह मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायरिंग की; जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार साजिद के विरुद्ध हरियाणा, उत्तराखंड और सहारनपुर के थानों में गोकशी, लूट व गैंगस्टर एक्ट के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अभियुक्त अस्पताल में भर्ती है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 14, 2026 05:19:53
New Delhi, Delhi:तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कैश बरामद लोकेशन... किशनगढ़ एंकर....साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट किशनगढ़ पुलिस ने तीन चोरों/सेंधमारों को गिरफ्तार किया DCP अमित गोयल ने बताया 11 फरवरी को किशनगढ़ थाने इलाके मुनिरका गाँव, दिल्ली में पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया उसके घर से सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट और अन्य घरेलू सामान की चोरी के संबंध में जिसमें एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन, बर्तन, कपड़े, दो ट्रैवलर बैग और नकद चोरी हो गये पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान 48 घंटे में चोरी की वारदात करने वाले आरोपी जिनके नाम है. (1) पूरन गुरंग निवासी सोनादा, दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल, उम्र 26 साल, (2) तनुज दत्ता निवासी जोरहाट, असम, उम्र 23 साल और (3) जय सुभा निवासी दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल, उम्र 23 साल। उनकी गिरफ्तारी के साथ, उनके कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी एस 6 टैबलेट, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, बर्तन, ट्रैवलर बैग और नकद सहित चोरी का सामान बरामद किया गया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 14, 2026 05:19:28
Nawada, Bihar:Nawada में उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधौल बस स्टैंड के पास से एक महिंद्रा XUV 500 गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की और शराब तस्कर विशाल कुमार (28) को गिरफ्तार किया। विशाल रोह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8, ग्राम रोह, नवादा का निवासी है। वाहन की तलाशी लेने पर उसके दरवाजों और लाइट के पास बने गुप्त बॉक्सों से शराब की बोतलें मिलीं। कुल 138 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की की 375 एमएल की 96 बोतलें और इसी ब्रांड की 750 एमएल की 42 बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 67.5 लीटर है। सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ बरेब के पास से इस वाहन का पीछा करना शुरू किया। चालक ने टीम को पीछा करते देख वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। उसने गलत लेन में घुसकर भी गाड़ी तेजी से भगाई। अंततः, मेडीस्टार हॉस्पीकेयर अस्पताल, बुधौल बस स्टेंड के पास जाम के कारण वाहन तेजी से पीछे करते समय उत्पाद टीम के वाहन के अगले बाएं हिस्से से टकराकर रुक गया। वाहन रुकते ही चालक विशाल कुमार गाड़ी से उतरकर एक ऑटो में बैठकर भागने लगा, लेकिन टीम की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसे यह गाड़ी हरदिया डैम पर राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने दी थी। राहुल ने उसे के.एल.एस. कॉलेज के पास गाड़ी छोड़ने को कहा था और बताया था कि गाड़ी में एक पेटी शराब है। इस काम के लिए विशाल को 3,000 रुपये मिले थे। उत्पाद टीम अब आगे की पूछताछ कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस छापामारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) श्री दीपक कुमार ने किया।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 14, 2026 05:18:55
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सरदार का भेस धारण कर अलमारी की चाबी बनवाने आए दो शातिर चोरों ने अलमारी से जेवर चोरी कर लिए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड गली में हुई। चोर गली-मोहल्ले में घूमकर चाबी बनाने की आवाज लगाते थे, जिसे सुनकर व्यापारी की पत्नी ने उनको घर के अंदर बुला लिया। वे चाबी बनाते समय परिजनों की नजर बचाकर अलमारी में रखे महिला के पर्स से गहने चुरा कर चले गए, जिसमें लेडीज पर्स, सोने की चेन, दो जोड़ी कान के झुमके आदि शामिल थे। चोरी की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। परिवार ने报警 दिया तो पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आसपास के स्पॉट पर आरोपियों के दृश्य मिले। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 14, 2026 05:18:37
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव के बुरहानपुर दौरे पर गरमाई सियासत कांग्रेस ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप बोर्ड एग्जाम्स के बीच 1200 शिक्षकों की ड्यू्टी भीड़ जुटाने और कार्यक्रम व्यवस्था में लगाए जाने का आरोप कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता का बयान शिक्षकों को पंडाल व्यवस्था में लगाने का आदेश तुगलकी बच्चों की परीक्षायें हैं और शिक्षक करायेंगे सभा आदेश देने वाले अधिकारी दंडित हों बुरहानपुर जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों, प्राचार्यों तथा स्कूल कर्मचारियों को नेहरू स्टेडियम में ‘भीड़ प्रबंधन और बैठक व्यवस्था’ की ड्यूटी देने संबंधी आदेश बेहद चिंताजनक और निंदनीय है प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े लगभग 1200 से अधिक कर्मचारियों को एक साथ स्कूलों और छात्रावासों से हटाना बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है बच्चों की परीक्षा निर्बाध करने की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी हम प्रशासन को आगाह करते हैं कि किसी भी राजनैतिक या सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाएं शिक्षा व्यवस्था को बाधित किए बिना की जाएं यदि अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता है तो वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो बाइट.. भूपेंद्र गुट्ता, कांग्रेस नेता
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 14, 2026 05:18:19
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 14, 2026 05:18:04
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के डबरा शहर में खुलेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो रेलवे स्टेशन गेट के बाहर का बताया जा रहा है जहां आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडों से दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं इस घटना ने आम लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है वहीं घटना के बाद प्रशासन की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए । दिनदहाड़े सड़क पर पटक कर दो युवकों को बेरहमी से पीटा जा रहा है लेकिन मौके पर कोई भी सुरक्षा कर्मी दिखाई नहीं दिया, जबकि घटना रेलवे स्टेशन के बाहर की है जहां पहले से ही सुरक्षा के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारियां बड़ी होती है। हालांकि दोनों घायल हुए युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया और पूरा मामला सिटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top