343001
जालोर में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण तीन ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
Jalore, Rajasthan:जालोर में टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के कारण तीन ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। आहोर पंचायत समिति की कवराडा, पावटा, पांचोटा, चांदराई, और पादरली ग्राम पंचायतों में दो साल पहले हुए टेंडर में अनियमितता पाई गई थी। जांच के बाद, चांदराई वीडीओ सुमन मीणा, पावटा वीडीओ विनीता मीणा, और गुडा बालोतान वीडीओ लकमाराम चौधरी को पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त और शासन उप सचिव के आदेश पर जिला परिषद के सीईओ ने निलंबित कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Mirzapur: Officials Reach to Repair Damaged Jopa Pipa Bridge
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर : रामपुर जोपा पीपा पुल क्षतिग्रस्त का वीडियो वायरल, सभी अधिकारी पीपा पुल के मरम्मत के लिए पहुंचे, मीरजापुर का यह तीसरा पीपा पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।0
0
Report
हापुड - खाद्य विभाग की नकली टमाटर सॉस फैक्ट्री पर छापेमारी।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के पन्नापुरी में नकली टमाटर सॉस बनाने की सूचना पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से संदिग्ध सामग्री मिलने पर टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में ड्रमों में रंग और एसिड जैसे पदार्थ मिले होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां मिलावटी टमाटर सॉस तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम का गठन किया गया और बुधवार को पन्नापुरी स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में ड्रमों में भरा संदिग्ध तरल पदार्थ मिला, जिसमें रंग और एसिड जैसी चीजें मिली होने की संभावना है। मौके पर तैयार सॉस, कच्चा माल और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। टीम ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सॉस में किस प्रकार की मिलावट की जा रही थी और यह मानव स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है। यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बद्रीनाथ तेल कलश यात्रा आज से शुरू, श्रद्धालु आशीर्वाद लेने जुटे
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: गडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू होने पर श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया, "तेल कलश यात्रा कल से शुरू हो गई है... बड़ी संख्या में लोग दर्शन कर रहे हैं... यह यात्रा 22 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम पहुंचने से पहले कई पड़ावों से गुजरेगी।"0
0
Report
Advertisement
भगवानपुर में शातिर चोर पकड़ाया: भीड़ ने धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग भगवानपुर क्षेत्र में एक शातिर चोर ने दी दबिश। आरोपी ने 7 से 8 मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये कीमत का सोना और 15 हजार नगद उड़ाए। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से सामान लेकर भाग रहे चोर को स्थानीय निवासियों ने पीछा कर दबोचा। पकड़े जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया है। चोरी के समान को पुलिस ने किया बरामद। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर की घटना。0
0
Report
रील के चक्कर में खिलवाड़: क्या सच है जानिए
Noida, Uttar Pradesh:रील के चक्कर में खिलवाड़0
0
Report
जयपुर के सरकारी अस्पतालों में IHMS सर्वर डाउन: सेवाएं ठप, मरीजों की भीड़ और कतारें
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर के सरकारी अस्पतालों में सर्वर ठप. SMS समेत कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित. कई अस्पतालों में IHMS सर्वर डाउन होने से OPD पर्ची, जांच बिल और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ठप. मरीजों और तीमारदारों की लगी रही लंबी कतारें. दोपहर 12:20 बजे से ही सर्वर अचानक बंद. मां योजना, दवा काउंटर और जांच केंद्रों पर भारी भीड़. JK लोन, जनाना अस्पताल, जयपुरिया, कांवटिया, गणगौरी समेत कई अस्पतालों में दिक्कत.0
0
Report
Advertisement
फ़र्जी फ़ोनपेमेंट से सोने की अंगूठी चोर भागा, CCTV में पूरी घटना कैद
Jaipur, Rajasthan:Jaipur फ़र्ज़ी फ़ोन पे पेमेंट कर ज्वैलर से सोने की अंगूठी लेकर भागा बदमाश, CCTV में क़ैद पूरी घटना श्योपुर रोड पर ज्वैलर की दुकान पर हुई वारदात कस्टमर बन कर आया था चोर महंगे कपड़े और स्टाइलिश चश्मा लगाकर आया चोर क़रीब 75 हज़ार रूपये की सोने की अंगूठी ली फ़ोन पे का फ़र्ज़ी पेमेंट किया और कुछ ही सेकंड्स में अपने साथी के साथ हुआ फ़रार अब पुलिस CCTV के आधार पर तलाश रही बदमाशों को0
0
Report
यमुनानगर-जगाधरी के मेन रोड पर 2.4 करोड़ की सौंदर्यीकरण से बदलेगी तस्वीर
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर-जगाधरी में विकास कार्यों को लगातार रफ्तार मिल रही है। आज शहर में एक बड़ी सौंदर्यीकरण परियोजना का शुभारंभ किया गया, जिससे मुख्य मार्ग की तस्वीर बदलने वाली है। नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास दास अरोड़ा के साथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौंक से विश्वकर्मा चौंक तक मेन रोड के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया ।2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य क्षेत्र की सुंदरता और सुविधाओं में बड़ा बदलाव लाएगा। वीओ : नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाए जा रहे है।हमारा लक्ष्य यमुनानगर-जगाधरी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है। इस तरह के सौंदर्यीकरण कार्य शहर की पहचान को नई दिशा देंगे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे।नगर निगम द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है और आमजन को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस सौंदर्यीकरण कार्य आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा और शहरवासियों को बेहतर अनुभव देगा। बाइट सुमन बहमनी मेयर यमुनानगर0
0
Report
छलांग की पाठशाला: नए रिकॉर्ड की राह पर खिलाड़ियों का उछाल
Noida, Uttar Pradesh:छलांग की पाठशाला0
0
Report
Advertisement
फायरकर्मी शहीद भवी चंद-रणवीर सिंह के लिए न्याय की मांग पर हड़ताल तेज
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की कालका इंडस्ट्री (कालकाजी स्टील कंपनी) में हुई भीषण आगजनी में शहीद हुए फायरकर्मियों भवी चंद और रणवीर सिंह को न्याय दिलाने के लिए अब आंदोलन तेज हो गया है। इस मुद्दे पर नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। क्या है पूरा मामला? फरवरी 2026 में कालका इंडस्ट्री में भयानक आग और विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कई लोग घायल हुए और फायर विभाग के कर्मचारी भवी चंद और रणवीर सिंह की मौत हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने अभी तक इन्हें “शहीद” का दर्जा नहीं दिया और न ही उचित मुआवजा दिया। क्यों की जा रही है हड़ताल? नगर निगम और फायर कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी और देरी का आरोप लगाते हुए 2 दिन (8 और 9 अप्रैल) की हड़ताल का निर्णय लिया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि न्याय न मिलने के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। चेतावनी दी गई है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं: शहीद भवी चंद और रणवीर सिंह को आधिकारिक “शहीद” का दर्जा दिया जाए, दोनों के परिवारों को कम से कम 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी (नियुक्ति), हादसे की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई, भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए. बड़ा आंदोलन बनने के संकेत: कर्मचारी संगठनों ने साफ कहा है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे हरियाणा के हजारों नगर निगम कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इससे यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है. यह हड़ताल सिर्फ वेतन या सुविधा के लिए नहीं, बल्कि शहीद साथियों को सम्मान और उनके परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई है। अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर है—क्या मांगें मानी जाएंगी या आंदोलन और तेज होगा.0
0
Report
रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान: कचहरी से राजेंद्र तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की ओर से पिछले एक साल से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक और हरमू चौक से बिरसा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों और अतिक्रमण को हटाया। कई अस्थायी दुकानों को हटाते हुए उनका सामान निगम की गाड़ियों में लोड कर जब्त भी किया गया। अभियान के दौरान एक ओर जहां निगम की कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी, वहीं दूसरी ओर प्रभावित दुकानदारों में मायूसी भी देखने को मिली। इस पूरे मामले में रांची नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को पहले ही कई बार नोटिस दिया जा चुका था। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।0
0
Report
पटना हाई कोर्ट ने 107 धारा के खिलाफ कार्रवाई रद्द कर नागरिक के मौलिक अधिकार सुरक्षित किए
Patna, Bihar:पटना हाई कोर्ट ने किसी नागरिक के खिलाफ दंड प्रक्रिया की धारा 107 की प्रक्रिया शुरू करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिली मौलिक अधिकार का हनन करार दिया है।कोर्ट ने कहा कि किसी नागरिक के जीवन और स्वतंत्रता को इस प्रकार संकुचित या प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता। जस्टिस जितेंद्र कुमार की एकलपीठ ने आवेदक के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई को निरस्त करते हुये हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को आदेश की एक प्रति संबंधित कार्यपालक दंडाधिकारी और राज्य सरकार के मुख्य सचिव को भेजने का आदेश दिया। ताकि कार्यपालक दंडाधिकारी अपने अधिकारों के बारे में जानकारी रख सकें। गौरतलब है कि नौगछिया के सहायक जिला आपूर्ति (ग्रोसेरी) ने 3 अप्रैल, 2021 को कार्यपालक दंडाधिकारी को पत्र संख्या 243 भेज आवेदक के खिलाफ धारा 107 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया। आवेदक पर आरोप लगाया गया कि वह पीडीएस डीलरों को परेशान करता है और उनसे पैसे की मांग करता है, और पैसे न देने पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है। जांच में यह बात भी सामने आई कि आपूर्ति विभाग और शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों को धमकी दी और पैसे की मांग की, जिसके कारण कर्मचारी और पीडीएस डीलर आवेदक से भयभीत रहते थे। जिसके आधार पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना व्यक्त की और को शांति बनाए रखने के लिए आवेदक को एक वर्ष की अवधि के लिए दो ज़मानतों के साथ एक लाख रुपये का बांड निष्पादित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि आवेदक के खिलाफ 107 सार्वजनिक शांति और व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न होने का कोई केस नहीं बनता हैं।अधिक से अधिक भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय गंभीर अपराध का केस होना चाहिए था। उस पर ऐसे अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए था।कोर्ट ने आवेदक के खिलाफ दर्ज केस को निरस्त कर दिया。0
0
Report
Advertisement
सहनी बोले: बीजेपी के खिलाफ सत्ता परिवर्तन के संकेत साफ दिखे
Patna, Bihar:VIP संरक्षक मुकेश सहनी ने जी मीडिया से बातचीत में कहां की लोगों के लिए आने वाले सरकार में कुछ नया दिखेगा लेकिन हम लोगों को यह जानकारी है और पहले भी इसकी जानकारी थी कि मुखौटा नीतीश कुमार को बनाएंगे और उसके बाद उन्हें हटा देंगे....भारतीय जनता पार्टी देश के लिए पार्टी नहीं है मुगल और अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ती हैं देश को कब्जा करने में लगी रहती है सिर्फ एक व्यक्ति से देश नहीं चल रहा है 140 करोड लोगों के साथ देश चलता है... जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके पैसा बांटकर किसी भी तरीके से सत्ता प्राप्त कर लिया उनको पता था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे लेकिन तीन-चार महीने के लिए मुख्यमंत्री बना दिया... जिसके साथ बीजेपी आगे बढ़ती है उसी को निगल जाती है नीतीश कुमार को भी अजगर की तरह निगल गए हैं दिल्ली से सारा पैसा रोक दिया गया है दबाव देकर सत्ता से बाहर कर रहे हैं इसका हिसाब किताब आने वाले समय में राज्य की जनता दिखाएंगे... मैं कल भी संघर्ष कर रहा था आज भी कर रहा हूं हमारी लड़ाई बदलाव को लेकर है... हम आज भी संघर्ष कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे... देश के कब्जा करने वाली रणनीति को हम लोग भगाएंगे जब तक पावर है तब तक यह करेंगे... पांच राज्य में चुनाव हो रहे हैं भाजपा कैसे वहां चुनाव लड़ रही है... सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का नाम हम लोग फिल्मों में सुनते थे लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद सबको ED के बारे में पता चल गई.... देश की जनता जागरुक हो रही है इनका वोट प्रतिशत भी कम हो रहा है आने वाले दिनों में उनका क्या होगा... राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं उनके साथ संबंध रहा है तेजस्वी यादव के साथ भी हमारा अच्छा संबंध है हम अपनी पार्टी चल रहे हैं... अपना विचार पंहुचा रहे हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव है उसको लेकर हम लोग तैयारी कर रहे हैं... उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर 11 अप्रैल को बैठक करेंगे उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी...0
0
Report
भीनमाल में भागवत कथा: शिव-विष्णु समान तत्व, कृष्ण जन्मोत्सव आकर्षण
Jalore, Rajasthan:भीनमाल भीनमाल के निमगोरिया क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर संत अभयदास महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव और विष्णु में कोई भेद नहीं है, दोनों एक ही तत्व के रूप हैं। उन्होंने सनातन धर्म की महिमा बताते हुए भारत भूमि को पुण्यभूमि बताया, जहां जन्म लेकर जीवन और मरण दोनों की यात्रा को सार्थक बनाया जा सकता है। कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बाल कृष्ण, नंद बाबा सहित विभिन्न मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तों ने गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाते हुए भजन-कीर्तन में भाग लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया0
0
Report
अनूपगढ़ में MSP के बिना गेहूं खरीद से किसान भारी नुकसान झेल रहे
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ क्षेत्र के खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है, किसान गेहूं की फसल को बेचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने के कारण कई किसान मजबूरन अपनी गेहूं की फसल को प्राइवेट स्तर पर बेच रहे हैं। किसान नेता सुनील गोदारा ने बताया कि गेहूं खरीद की नई प्रक्रिया में स्लॉट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लागू होने के कारण सरकार अभी तक MS P पर गेहूं खरीद शुरू नहीं कर पाई है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य को 2735 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि अनूपगढ़ की धान मंडी में निजी स्तर पर गेहूं 2100 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जिससे किसानों को 600 प्रति क्विंटल तक का नुकसान हो रहा है। किसान नेता गोदारा ने कहा कि स्थानीय व्यापारी, किसान और मजदूर स्लॉट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। सरकार ने गेहूं खरीद में स्लॉट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को लागू कर दिया है, पर धरातल पर इसे शुरू नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों के समर्थन मूल्य पर खरीद संभव नहीं हो पाई है। अनूपगढ़ क्षेत्र के कुछ किसानों ने गेहूं की फसल को निकाल लिया है और उन्हें मजबूरी में ही निजी स्तर पर बेचनी पड़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। आज करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील चावला ने बताया कि इस बार अनूपगढ़ क्षेत्र में गेहूं की पैदावार काफी अच्छी है, लेकिन MSP पर खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। नई धान मंडी में आज करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं की आवक भी रिकॉर्ड हुई। नई धान मंडी के व्यापारी सुशील अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है और कुछ किसान मजबूरी में गेहूं बेचने के लिए धान मंडी लाने से रोके जा रहे हैं, ताकि उन्हें नुकसान न हो, जबकि कुछ किसान अभी भी कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं।0
0
Report
Advertisement
