343001
जालोर में पेट्रोल पंप से 4.32 लाख रुपये की हुई चोरी
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के आहोर क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 325 पर उम्मेदपुर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से चोरों ने 4 लाख 32 हजार रुपये चुरा लिए। घटना देर रात को हुई। पेट्रोल पंप के मालिक ने आहोर थाने में मामला दर्ज करवाया है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क Kashmir में हाईवे मरम्मत से सेब ट्रकों की आवाजाही प्रभावित, इल्तिजा मुफ़्ती ने शिकायत की
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar: PDP leader visited the Srinagar-Jammu National Highway near Qazigund along with apple growers after reports that trucks carrying Kashmiri apples were being halted. According to officials present at the spot, the police informed Iltija Mufti that repair work was underway on the National Highway, which had been damaged due to continuous recent rainfall, and that traffic movement was being regulated to facilitate the restoration work. Speaking on the issue, Iltija Mufti said that apple growers in Kashmir are already facing immense challenges and that any disruption in the movement of apple-laden trucks would further increase their hardship. She sought an immediate explanation for the reported delays and called for prompt measures to ensure the smooth movement of trucks carrying apples while restoration work continues.0
0
Report
दोस्त के पैर में गोली: मांझी में शूटिंग, आरोपी गिरफ्तार
Chapra, Bihar:दोस्ती को लगी गोली! मांझी में दोस्त ने ही दोस्त के पैर में मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को पिस्टल से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक की पहचान सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र निवासी अजय सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूरज इन दिनों ताजपुर स्थित अपने ममहर में रह रहा था। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सूरज कुमार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि फुलवरिया निवासी उसका दोस्त विकास कुमार सिंह अपने घर में टाइल्स लगवा रहा था। इसी दौरान विकास ने उसे फोन कर अपने घर एक बोरी सीमेंट पहुंचाने को कहा। सूरज सीमेंट लेकर उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में बैठे थे, तभी अचानक विकास ने पिस्टल निकाली और उसके दाहिने पैर पर गोली चला दी। गोली पैर को आर-पार करते हुए निकल गई। गोली लगते ही सूरज जमीन पर गिर पड़ा और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 राज कुमार भी मौके پر पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे नशे की हालत में ही हिरासत में लिया गया। पुलिस घायल के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में गोली चलाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है。0
0
Report
कागज की जादुई कला से सपाट बिल्ली की ड्रॉइंग बन गई 3D फर
Noida, Uttar Pradesh:Magic paper art turns a flat cat drawing into fluffy 3D fur.0
0
Report
Advertisement
यूपी भवन में राजभर से जमानिया विधायक की शिष्टाचार भेंट, विकास पर सार्थक चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:आज नई दिल्ली स्थित यूपी भवन (संगम) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री Omprakash Rajbhar जी से गाजीपुर जनपद की जमानिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक, श्री ओमप्रकाश सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनहित के मुद्दों तथा जमानिया क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और प्रगति को लेकर सार्थक चर्चा हुई।0
0
Report
CGPSC घोटाला: ED कोर्ट में टामन सोनवानी की पेशी, 14 दिन की रिमांड
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामला.. CGPSC घोटाले मुख्य सरगना टामन सोनवानी को ED कोर्ट में किया पेश.. ईडी रिमांड समाप्त होने के बाद टामन सोनवानी को विशेष कोर्ट में किया गया पेश.. टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल..0
0
Report
1450 किमी कॉरिडोर पर 259 इलेक्ट्रिक ट्रक: वंडर सीमेंट की सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स पहल
Noida, Uttar Pradesh:चित्तौड़गढ़ , नीमराना वंडर सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री किरण पाटिल ने कहा, "भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक होने के नाते, हमारे लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन्स का दायरा और ज़िम्मेदारी बहुत बड़ी है। यह कदम दिखाता है कि हम सिर्फ़ अपने प्लांट में ही नहीं, बल्कि अपनी पूरी वैल्यू चेन के हर चरण में सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं। 1,450 किलोमीटर लंबे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर 259 इलेक्ट्रिक ट्रक चलाने के लिए मोंट्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी यह साबित करती है कि लंबी दूरी तक माल ढुलाई का इलेक्ट्रिफिकेशन आज कमर्शियल और ऑपरेशनल तौर पर व्यावहारिक है, और हमें भरोसा है कि यह सीमेंट इंडस्ट्री के लिए एक मिसाल कायम करेगा।0
0
Report
Advertisement
ब्रजमंडल जलाभिषेक के चलते नूंह में 3 अगस्त को सभी स्कूल बंद
Nuh, Haryana:ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के चलते 3 अगस्त को नूंह जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल रहेंगे बंद। नूंह जिले में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर नूंह जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 3 अगस्त को अवकाश घोषित किया है。 जारी आदेशों के अनुसार, यात्रा के दौरान जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और व्यापक सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। आदेश जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। गौरतलब है कि 3 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा नूंह के नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर और पुन्हाना के श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल, अर्धसैनिक बल तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल संचालकों से आदेशों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।0
0
Report
मसूरी ब्लाइंड मर्डर: कर्ज विवाद के कारण भाई ने दी हत्या, गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस और ग्रामीण ज़ोन सर्विलांस टीम ने 26 जुलाई को हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई। बीती 26 जुलाई की सुबह मसूरी क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में करीब 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था। शव के सीने पर खून से सना भारी सीमेंटेड पत्थर रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी मोनू सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके सगे भाई सुखवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए संयुक्त रूप से ऋण लिया था। कर्ज और पैसों के विवाद के चलते उसने अपने भाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना सीमेंटेड पत्थर भी बरामद कर लिया है।0
0
Report
शमशाबाद हत्या मामले में पत्नी सहित 5 दोषियों को आजीवन कारावास
Vidisha, Madhya Pradesh:वर्ष 2022 के शमशाबाद थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड में गंजबासौदा न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में गंजबासौदा के न्यायालय ने गुरुवार को पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शमशाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई इस सनसनीखेज हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया था कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सुपारी किलरों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई गंजबासौदा न्यायालय में हुई। गुरुवार को न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी में नागरिक-प्रशासन मिलकर शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान पर चर्चा
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर—डिंडोरी में अब शहर की समस्याओं का समाधान सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि खुद शहर के लोग बताएंगे। जी हां... नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके स्थायी समाधान के लिए डिंडोरी कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया एक अनोखा नवाचार करने जा रही हैं। सोमवार को नर्मदा तट पर एक अनोखी जन चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि और शहर के नागरिक एक साथ बैठेंगे। दरअसल, डिंडोरी नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों की समस्याओं को लेकर यह विशेष जन चौपाल आयोजित की जा रही है। इसमें कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नगर के नागरिक मौजूद रहेंगे। खास बात यह होगी कि वार्डों की समस्याएं प्रशासन के सामने रखने वाले नागरिक ही उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी बताएंगे। प्रशासन का मानना है कि किसी भी समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब उस समस्या से प्रभावित लोगों की राय भी सामने आए। यही वजह है कि जन चौपाल में नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि समस्याओं का जमीनी हकीकत के आधार पर स्थायी निराकरण किया जा सके। इस अनोखी जन चौपाल में शहर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, बिजली, यातायात और अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। प्रशासन की कोशिश है कि समस्याओं को केवल सुनकर छोड़ने के बजाय उनके समाधान की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। खास बात यह है कि प्रशासन के मुताबिक, इस तरह का अनोखा नवाचार मध्यप्रदेश में पहली बार डिंडोरी जिले में किया जा रहा है। नर्मदा तट पर होने वाली यह जन चौपाल शहर की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की एक नई मिसाल भी बन सकती है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह: नशा तस्करों के अवैध निर्माण ध्वस्त
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत नशा तस्करों पर बुलडोजर, पीलीबंगा में अवैध निर्माण ध्वस्त हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पीलीबंगा पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से बनाए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह सुथार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वर्ष 2023 के 60 किलो पोस्त बरामदगी मामले के आरोपी भागसर निवासी संदीप सिंह द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई करीब 28 मीटर लंबी दीवार को ध्वस्त किया गया। वहीं 7 क्विंटल 20 किलो पोस्त तस्करी मामले में फरार लिखमीसर निवासी गणेश द्वारा दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण और चौकी को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार रामनरेश मीणा, बीडीओ विनोद रैगर, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष भादू सहित प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी STF ने CAPF-SSF परीक्षा धांधली से जुड़े आरोपी लोकेश को राजस्थान से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ. यूपी STF को मिली बड़ी सफलता. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा (CAPF और SSF में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल में राइफलमैन परीक्षा-2026) में धांधली करने वाले पूर्व में गिरफ्तार गिरोह का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार. अभियुक्त लोकेश के पास से 63 बनी हुई, 20 बिना बनी हुई, 9 खुली हुई (रेसबेरीपाई इन्स्टाल) TFT स्क्रीन अर्थात कुल 92 TFT स्क्रीन, 45 VGA कार्ड, 20 VGA टू HDMI कार्ड, 15 टाईप-C केबल, 14 रेसबेरीपाई, 12 मेमroy कार्ड, 10 USB टू USB केबल, 5 VGA स्विच, 4 आयरन सोल्डर व सामान, कॉपर वायर, 1 लैपटॉप लेनेवो मय चार्जर, 1 स्क्रूड्राइवर, 01 अदद ग्लू गन, एक पैकेट VGA केबल, 2 पैकेट WiFi डोंगल, 1 पैकेट हीट सिंक बरामद. STF ने लोकेश को अलवर, राजस्थान से किया गिरफ्तार.0
0
Report
झुंझुनूं में 2 अगस्त को मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, महिलाओं-पुरुषों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 2 अगस्त को झुंझुनूं में लगेगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर महिलाओं और पुरुषों की होगी मुफ्त जांच स्तन, सर्विक्स, मुंह, गला व फेफड़ों की स्क्रीनिंग कैंसर की जल्द पहचान से 90% तक इलाज संभव डॉ. नितिन खुंटेटा ने जागरूकता पर दिया जोर प्रेस कांफ्रेंस कर दी शिविर की जानकारी तंबाकू, शराब और जंक फूड से बचने की अपील कैंसर सुरक्षा संजीवनी मोबाइल यूनिट आएगी झुंझुनूं महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर और नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त रविवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय की मोदी रोड स्थित बाबा गंगाराम अतिथि भवन में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन प्रो. डॉ. नितिन खुंटेटा, अस्पताल के डायरेक्टर मार्केटिंग एवं पीआर वीरेन्द्र पारीक तथा शिविर संयोजक संजीव मोदी ने शिविर की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में डॉ. नितिन खुंटेटा ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि लोग कैंसर के प्रति जागरूक हों और समय रहते जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाए तो अधिकांश मामलों में इसका सफल इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेष "कैंसर सुरक्षा संजीवनी" मोबाइल यूनिट पहुंचेगी, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों की निशुल्क जांच करेगी। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर की जांच की सुविधा रहेगी, जबकि पुरुषों के लिए फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति में कैंसर के लक्षण मिलते हैं तो उसे आगे के उपचार के लिए उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा। डॉ. खुंटेटा ने कहा कि तंबाकू, धूम्रपान, शराब, प्रदूषण, कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और जंक फूड कैंसर के प्रमुख जोखिम कारक बन चुके हैं। इनसे बचाव और नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली एक बड़ी भ्रांति भी दूर करते हुए कहा कि "कैंसर की बायोप्सी कराने से बीमारी नहीं फैलती।" बायोप्सी से केवल यह पता चलता है कि गांठ कैंसर की है या नहीं और यदि है तो किस प्रकार की है, जिससे सही इलाज शुरू किया जा सके। डॉ. खुंटेटा ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में आधुनिक तकनीकों के जरिए कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, रोबोटिक सर्जरी और साइबर नाइफ जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से कैंसर का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कैंसर से डरने के बजाय समय पर जांच कराएं, क्योंकि शुरुआती पहचान से उपचार की सफलता कई गुना बढ़ जाती है। अस्पताल के डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं पीआर) वीरेन्द्र पारीक ने बताया कि राजस्थान सरकार के सहयोग से तैयार "कैंसर सुरक्षा संजीवनी" वाहन में मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, चेस्ट एक्स-रे और ओरल कैंसर स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर में ये सभी जांचें पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी। वहीं शिविर संयोजक संजीव मोदी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक इस जनहितकारी अभियान को पहुंचाने के लिए जिलेभर में सोशल मीडिया, डिजिटल पोस्टर और जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर निशुल्क जांच का लाभ उठाएं और समय रहते कैंसर की पहचान कर अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बाइट : डॉ. नितिन खुंटेटा, वरिष्ठ कैंसर सर्जन0
0
Report
अलवर रेल लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान को लेकर पुलिस छानबीन
Alwar, Rajasthan:अलवर में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान के प्रयास जारी अलवर शहर के शांति कुंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी गंभीर थी कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। एएसआई फजरूदीन के अनुसार, युवक के सिर और धड़ को सुरक्षित पैक कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष आंकी जा रही है और उसने लाल रंग की शर्ट व पैंट पहन रखी थी। युवक के हाथ पर अंग्रेजी में ‘Kuldeep’ लिखा हुआ मिला है। इसके अलावा एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
