343001
जालोर जिले के सांचौर में "हरियालो राजस्थान" अभियान की हुई शुरुआत
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के सांचौर में "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम शुरू किया गया। यह मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान का हिस्सा है। ग्राम पंचायत दूठवा में वृक्षारोपण किया गया। एसडीएम हनुमानाराम ने लोगों से पौधों की बच्चों की तरह देखभाल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बीडीओ चमनलाल सियोल, प्रधान प्रतिनिधि हिंदुसिंह दूठवा, सरपंच अशोक कुमार बिश्नोई, वीडीओ संजय जाणी, पटवारी दिनेश कुमार भादू के साथ सैकड़ों ग्रामीण और विद्यार्थी शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग: मानसून सत्र की तिथियाँ तय करने को लेकर मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हो रही बैठक बैठक में तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद कई एजेंडा पर हो रही चर्चा मानसून सत्र तारीखों को पर लग सकती है मुहर0
0
Report
गोरखपुर में 1.40 करोड़ ठगी के बाद डॉक्टर की मौत, सुसाइड नोट में नाम
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की खबर सामने आ रही है... 1 करोड़ 40 लाख रुपये की कथित ठगी... बैंक का लगातार दबाव... लाखों रुपये की ईएमआई... और फिर 52 साल के पशु चिकित्सक की मौत। गोरखनाथ इलाके के बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक डा. परमात्मा सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल की छत पर पहुंचे और कुछ देर बाद नीचे गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने इसलिए भी सनसनी फैला दी है क्योंकि पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 1.40 करोड़ रुपये की ठगी के मुकदमे में आरोपी महिला गरिमा सिंह का नाम लिखा होने की बात सामने आई है। 5 अगस्त को एम्स थाने में गरिमा सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ 1.40 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में गरिमा सिंह और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब डॉक्टर की मौत के बाद सवाल बेहद गंभीर हैं। क्या करोड़ों की कथित ठगी का आर्थिक दबाव डॉक्टर की मौत की वजह बना? क्या बैंक की ईएमआई और कर्ज का दबाव उन्हें लगातार परेशान कर रहा था? सुसाइड नोट में गरिमा सिंह का नाम किस संदर्भ में लिखा गया? और सबसे बड़ा सवाल—क्या इस पूरे ठगी कांड में अभी और भी बड़े खुलासे होने बाकी हैं? पुलिस अब सुसाइड नोट, ठगी के मुकदमे और डॉक्टर की मौत से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। गोरखपुर में 1.40 करोड़ की कथित ठगी और पशु चिकित्सक की मौत ने सनसनी फैला दी है। एक तरफ करोड़ों रुपये की ठगी का मुकदमा... दूसरी तरफ आरोपी महिला और उसके पिता की गिरफ्तारी... और अब उसी शिकायतकर्ता डॉक्टर की मौत। घटनाओं की यह पूरी कड़ी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। हालांकठन किसी भी आरोपी की भूमिका को अंतिम रूप से तय करना जांच और न्यायिक प्रक्रिया का विषय है, लेकिन पुलिस के सामने अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष, गहन और वैज्ञानिक जांच की बड़ी चुनौती है। सुसाइड नोट में दर्ज आरोपों की सत्यता, 1.40 करोड़ रुपये के लेन-देन और डॉक्टर की मौत के कारणों की जांच से ही इस पूरे मामले की असली तस्वीर सामने आएगी.0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर: सरकार का राहत पैकेज, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी
Patna, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार के सदस्य को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की सत्ता पक्ष ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया... बिहार सरकार और मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का यह निर्णय कि दिवंगत भरत तिवारी के परिवार के प्रति संवेदनशीलता, न्याय और मानवीय दृष्टिकोण को स्पष्ट कर देने वाला प्रमाण है। न्यायिक जांच आयोग की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर परिवार को आर्थिक सहायता देने और एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान करने का निर्णय स्वागत योग्य है और यह सरकार की मंशा को रेखांकित करता है। किसी भी घटना में पीड़ित परिवार को न्याय से, सहयोग से वंचित नहीं रखा जाएगा। सम्राट सरकार ने घटना के तुरंत बाद स्वतंत्र, निष्पक्ष न्यायिक जांच का आदेश दिया था। जांच में भी कार्रवाई चल रही है, जांच अभी जारी है। जो भी दोषी पाए जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। यह सरकार की स्पष्ट नीति है कि हम किसी को फंसाते नहीं, किसी को बचाते नहीं। हमारा उद्देश्य न तो किसी को बचाने का है, न फंसाने का। हमारा उद्देश्य सत्य का पता लगाने का है, न्याय सुनिश्चित करने का है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का है। यह सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बार फिर से साबित किया। यह फैसला साबित होता है कि बिहार में कानून का राज है। सरकार में हर नागरिक के अधिकार का रक्षा किया जा रहा है, सरकार हर नागरिक के गरिमा के प्रति संवेदनशील है। और जो लोग आरोप लगाते थे कि सरकार इस जात की विरोधी है, उस जात की विरोधी है... यह उनके मुंह पर भी करारा तमाचा है कि हम सबका साथ, सबका विकास की राजनीति करते हैं. कांग्रेस ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भरत तिवारी जी का फर्जी एनकाउंटर होने के बाद यह उनके परिवार को आंशिक न्याय है। मुआवजा और सरकारी नौकरी यह एक मरहम-पट्टी का जरिया हो सकता है, लेकिन दोषी जो पुलिसकर्मी थे, जो अधिकारी थे, जो भ्रष्टाचार में संलिप्त लोग थे, उन तमाम लोगों की गिरफ्तारी जब तक नहीं हो जाती है, तब तक न्याय अधूरा ही माना जाएगा। और साथ ही साथ यह बिहार की वर्तमान सरकार, जो एनकाउंटर की राजनीति कर रही थी, उसके साख पर भी बट्टा लगाने का काम किया है। तो निश्चित तौर पर अपनी गलतियों को स्वीकार अगर कर रहे हैं सम्राट चौधरी जी और सरकार, तो यह स्वागत योग्य है। और साथ ही साथ दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उन पर कठोरतम न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। जdu ने कहा कि बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी ने शुरू से कहा है - हमारी सरकार न किसी को बचाती है, न किसी को फंसाती है। न्यायिक जांच आयोग के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने का निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी जी ने किया है, इसका हम स्वागत करते हैं। राजद ने कहा कि सम्राट चौधरी जी, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर आपने कहा है कि न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनके परिवार को न्याय दिया जाएगा। जब तक भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया से स्पष्ट हो चुका है कि एनकाउंटर गलत तरीके से हुए हैं तो न्याय का तकाजा यही है कि उनके परिवार को सरकार के स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। और इतना ही नहीं, जिस तरह से बंटी हत्याकांड हुई या अन्य तरह के मामले हुए, उसमें भी सरकार को आर्थिक सहायता उनके परिवार को देना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
युवा कांग्रेस का उत्तराखंड में मलिकार्जुन खरगे के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार पर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): YOUTH CONGRESS PROTEST AGAINST ALLEGED MISBEHAVIOUR WITH MALLIKARJUN KHARGE IN UTTARAKHAND0
0
Report
कवर्धा: नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत के आरोपी को गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: नाबालिग बच्चियों से अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त को बच्ची के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अगस्त की शाम दो नाबालिग बेटियां और पड़ोस की एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान ग्राम उड़ियाकला निवासी जागेश्वर साहू (39) उन्हें मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले गया और कथित रूप से बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की। बच्चियों के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 37/2026 के तहत धाराओं 74, 75(2), 296 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने 12 अगस्त को आरोपी जागेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।0
0
Report
उधम सिंह नगर: 12 लाख की लूट, पांच गिरफ्तार, एक नाबालिग आरोपी
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर में 12 लाख रुपए की लूट में शामिल पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से लूटे हुए दो लाख रुपए भी बरामद हुए हैं. फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है. ग्राम मलसी स्थित घर जा रहे एयरटेल पेमेंट बैंक के कैश क्लेक्शन एजेंट विनीत पाठक और उसके दो साथियों पर लाठियों से हमला कर लूट की घटना घटी थी. इन पांच आरोपियों में से एक नाबालिग है.0
0
Report
Advertisement
भोपाल: कानून से व्यापार और रोजगार बढ़ेंगे, कर्मचारियों के हित सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल नाइट कल्चर पर बीजेपी का बयान प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव का बयान इस कानून से व्यापार बढ़ेगा लोगों को रोजगार भी मिलेगा कर्मचारियों ज्यादा कम करने का मौका मिलेगा इससे कर्मचारियों को शोषण नहीं होगा कर्मचारियों के हितों को संरक्षित किया गया0
0
Report
कर्नाटक से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आईं पांच हाथी, जंगल सुरक्षा में अहम कड़ी
Bagaha, Bihar:देश के टॉप टेन टाइगर रिजर्व में गिने जाने वाले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में कर्नाटक से आए पांच हाथियों का काफी महत्व है वैसे तो हमारे बीच से अब इन हाथियों कि घटती संख्या चिंता का विषय है बावजूद इसके बुधवार कि बीती देर रात तक विश्व हाथी दिवस के मौके पर VTR के मदनपुर, वाल्मीकिनगर औऱ गोनैली रेंज में हाथियों को वन विभाग द्वारा विशेष दावत दीं गईं जहाँ गन्ना, केला, सेव गुड समेत उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थो को परोसा गया जबकि दावत औऱ आवोभगत से पहले हाथियों को स्नान करवाकर महावत नें उनके सिर पर सरसों तेल से मालिश के बाद विधिवत तैयार किया जिसमें वन विभाग के अधिकारी कर्मियों समेत गणमान्य लोग मौजूद रहें। दरअसल नेपाल औऱ उत्तर प्रदेश कि सीमा पर स्थित बिहार के इकलौते टाईगर रिजर्व के 980 वर्ग किलोमीटर तक फैले वाल्मीकि टाईगर रिजर्व की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन गजराज के कंधों पर है। बात चाहे जंगल की रखवाली की हो या वीटीआर के विभिन्न जीव-जंतुओं की सुरक्षा की, ये प्रशिक्षित हाथी हर समय अपनी उपयोगिता साबित करते चले आ रहें हैं यहीं वज़ह है कि लोगों से हाथियों को बचाने कि अपील कि जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मॉनसून सीजन में होने वाली तेज बारिश के कारण जब जंगल के कई इलाकों में जल जमाव और मिट्टी का कटाव होने लगता है,तो ऐसी परिस्थिति में वाहन से आवागमन संभव नहीं हो पाता है. उस समय इन हाथियों से हीं पेट्रोलिंग की रहीं है। वाल्मीकिनगर के कौलेश्वर में इन हाथियों के अधिवास की ख़ास जगह है जबकि मदनपुर में भी रूपा अमृत आवास बनाया गया है।ख़ास बात यह है कि मणिकंठा, बाला जी, द्रोण, राजा और रूपा कि जोड़ी वर्ष 2018 में कर्नाटक से इन ट्रेंड हाथियों को वीटीआर में लाया गया जिससे आज वनकर्मी जंगल के भीतर बेखौफ होकर गस्ती कार्य क़र रहें तस्करों पर पैनी नजर रखते हैं। यहां कि हाथियों को वनों की सुरक्षा करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. यूपी और नेपाल सीमा से सटे होने के कारण वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का जंगल काफी संवेदनशील हो जाता है लिहाजा वन्य जीवों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग लगातार कोशिश में जुटा है, ताकि तस्करी और शिकार जैसे वन अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। बता दें कि कर्नाटक से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में लाए गए हाथियों को प्रशिक्षित करने के लिए कर्नाटक से ही चार महावत भी आए थे. जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक इन हाथियों को प्रशिक्षित किया. हालांकि इन हाथियों को पहले हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं था, जिस कारण महावत और हाथियों में सामंजस्य स्थापित नहीं हो पाता था लेकिन कन्नड़ भाषा समझने वाले इन हाथियों को असम से बुलाए गए महावतों के द्वारा हिंदी की ट्रेनिंग दी गई है। अब इन हाथियों को घूमने के लिए कन्नड़ में 'सरद' बोला जाता है, वहीं हिंदी में इसके लिए 'चेगम' कहा जाता है. पीछे हटने के लिए हिंदी में 'हट पीछे' तो कन्नड़ में 'धाक पीछे' का कमांड दिया जाता है. ऐसे ही लेटने के लिए'तीयर'बोला जाता है। फिलहाल मानसून में बारिश के कारण VTR में वाहन से गस्त लगाना संभव नहीं है यही वजह है कि इस समस्या से निजात दिलाने में हाथियों की एक बड़ी भूमिका साबित हुई है जों हमारे धरोहर को बचाने में अहम कड़ी है । बाइट - विवेक सागर, वन पदाधिकारी, मदनपुर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व0
0
Report
पंकज के लिए सीएम योगी की फाइल स्पीच सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के लिए सीएम योगी की फाइल स्पीच सामने आई0
0
Report
Advertisement
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रण दिया
Srinagar, Uttarakhand:Come, celebrate Independence Day with enthusiasm’: Div Com Kashmir invites people to Bakshi Stadium. Divisional Commissioner Kashmir Anshul Garg on Thursday invited people from across Kashmir to attend the Union Territory-level Independence Day celebrations at Bakshi Stadium, Srinagar and celebrate the occasion with a lot of enthusiasm. Speaking to reporters in Srinagar Garg said all arrangements for the August 15 event had been finalised, with parade contingents, schoolchildren and various departments participating in the rehearsal. “I would like to congratulate all the people of Kashmir and the citizens of Srinagar on the occasion of Independence Day in advance. I would also like to invite everyone to come to Bakshi Stadium on August 15 and be a part of this national event,” he said. He said people could attend Independence Day celebrations at their respective district or regional headquarters, while those wishing to participate in the UT-level function at Bakshi Stadium were welcome to do so. My appeal to all of you is that on August 15, we will celebrate this with a lot of enthusiasm,” Garg said. On entry arrangements, the Divisional Commissioner said there would be free entry for the public at Bakshi Stadium, as in previous years. He added that detailed arrangements had been made to facilitate visitors and ensure basic amenities, including drinking water, toilet facilities and refreshments, at the venue. Garg said security arrangements had also been put in place in coordination with various security agencies, with regular reviews being conducted ahead of the national event. “Coordination meetings have been held with the security agencies and at the level of IG, the reviews are constantly going on,” he said. Meanwhile, the full dress rehearsal was held at Bakshi Stadium to give a final run-through of preparations for the main Independence Day programme. The rehearsal involved various departments, parade contingents and schoolchildren who will participate in the August 15 celebrations.0
0
Report
झारखंड विरोध पर ABVP का चूरू में पुतला दहन प्रदर्शन
Churu, Rajasthan:झारखंड सरकार के विरोध में एबीवीपी ने फूंका पुतला, राजकीय लोहिया महाविद्यालय के आगे किया प्रदर्शन चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चूरू नगर इकाई द्वारा झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, गिरफ्तारी एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजकीय लोहिया महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर झारखंड सरकार का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इन परीक्षाओं से जुड़ा हुआ है और सरकार की जिम्मेदारी है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करे। विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर विद्यार्थियों का विश्वास बहाल करना चाहिए। एबीवीपी के झुंझुनूं विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यार्थी अपने भविष्य और न्याय की मांग कर रहे हैं, ऐसे में सरकार का दमनात्मक रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एबीवीपी देशभर में विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और झारखंड के विद्यार्थियों को न्याय मिलने तक यह संघर्ष लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि JPSC-JSSC से संबंधित सभी संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को सख्त सजा दी जाए तथा आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर दर्ज प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं। इस अवसर पर विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भाम्भू, चूरू भाग संयोजक वरुण शर्मा, तारानगर भाग संयोजक विश्वेन्द्र भालेरी, चूरू नगरमंत्री नरेंद्र रामसरा, नगर सहमंत्री गर्व रक्षक, सरदारशहर नगरमंत्री हर्ष मटोलिया, हंशु मार्शल, रावल सिंह, प्रियंका शर्मा, रवि गोगली, राहुल आदि एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। बाइट एबीवीपी जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू0
0
Report
एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में डीडवाना कॉलेज में गड़बड़ी के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Didwana, Rajasthan:डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। छात्र प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र सौंपकर भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट और खेल प्रमाण पत्र धारक योग्य अभ्यर्थियों को चयन से बाहर कर दिया गया, जबकि बाद में कुछ नामों को दोबारा सूची में शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, एसडीएम, कॉलेज शिक्षा विभाग, एनसीसी निदेशालय और संबंधित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय को भी भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज तैयारियाँ शुरू कीं
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक सागवाड़ा के एक स्थानीय होटल में आयोजित हुई, जिसमें एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश रोत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उठाने और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और निकाय चुनावों में जीत के संकल्प को दोहराया।0
0
Report
कोटपूतली में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का रंग छा गया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.... स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व व शहीदों के सम्मान कोटपूतली में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कृषि उपज मंडी से हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उत्साह और उमंग के साथ नगरपालिका पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा शहर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान गूंज रहे देशभक्ति के प्रसिद्ध गीतों ने पूरे शहर के माहौल को देशप्रेम की भावना से सरोबार कर दिया। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में तिरंगा थामे भारी उत्साह देखने को मिला। देशभक्तिपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और गणमान्य लोग सामिल हुये। जनप्रतिनिधियों ने बताया यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के सम्मान में यात्रा निकालना और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाना है। भाईचारे के लोग और सब लोग मिलकर देशप्रेम व राष्ट्रभाव की भावना पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा के साथ साथ जनसमस्याओं का समाधान के बारे मे भी बताया जनता की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें स्थानीय विधायक और सांसद द्वारा गंभीरता से सुन कर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और लंबित पड़े कार्यों को विधायक, सांसद तथा सरकार के माध्यम से जल्द से जल्द पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यात्रा मे सुरेश बादलीवाल (भाजपा जिला अध्यक्ष) हंसराज पटेल स्थानीय विधायक देवायुस सिंह (सांसद प्रतिनिधि) राजेंद्र यादव पूर्व मंत्री इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और प्रेम का परिचय दिया।0
0
Report
तिरंगा बाइक यात्रा से राजस्थान कांग्रेस ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान कांग्रेस की ओर से जयपुर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने किया। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा PCC कार्यालय से चांदपोल गेट, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए रामगंज चौपड़ तक निकाली गई। यात्रा के जरिए कांग्रेस की ओर से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस का यह कदम राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी सरकार विरोधी मुद्दों के साथ-साथ तिरंगा, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी अपने राजनीतिक नैरेटिव का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
