343001
जालोर के रानीवाड़ा-बड़गांव रोड पर जलभराव से परेशान लोग, ग्रामवासी धरने पर
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा-बड़गांव रोड पर भारी बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है जिससे वाहन चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामवासी धरने पर बैठ गए हैं और समाधान की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य, सुरक्षा और देखभाल पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM (HARYANA): PARDEEP DAHIYA (PARDEEP DAHIYA MUNICIPAL COMMISSIONER) ON MANDATORY REGISTRATION OF PET DOGS BY MUNICIPAL CORPORATION गुरुग्राम, हरियाणा: पालतू कुत्तों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन पर गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया कहते हैं, "हमने 23 जून को एक एडवाइज़री जारी की थी। इसके तहत, हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 311 के अनुसार, हमने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन और उनकी सही देखभाल अनिवार्य कर दी है। हमने खतरनाक और आक्रामक नस्लों की भी पहचान की है। जो लोग पालतू कुत्ते रखना चाहते हैं, उनके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं - उन्हें ''SARAL हरियाणा'' पोर्टल पर कुत्ते के मालिक और कुत्ते की फोटो के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा और उनके पास आईडी होनी चाहिए। साथ ही, टीकाकरण (इम्यूनाइज़ेशन) के सर्टिफिकेट भी होने चाहिए। अगर कोई अपने पालतू कुत्ते को ऐसी सार्वजनिक जगहों पर ले जाता है जहाँ उन्हें ले जाने की अनुमति है, तो उन्हें कुत्ते के मुँह पर मज़ल (मुँह ढकने वाला जालीदार कवर) लगाना होगा। अगर जानवर की लापरवाही के कारण किसी की मौत हो जाती है, तो पुलिस खुद मामले की जांच कर सकती है और हम भी पुलिस को इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं..."0
0
Report
EWS आरक्षण पर राजस्थान मॉडल पूरे देश में लागू करने की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाने के लिए धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने केंद्र सरकार की EWS आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार को भी अनावश्यक शर्तों को समाप्त करना चाहिए और पूरे देश में राजस्थान मॉडल लागू किया जाना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि वह अब तक राजस्थान के लगभग 20 जिलों की यात्रा कर चुके हैं और इसी कड़ी में कोटपूतली पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि EWS वर्ग को आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग माना जाए या अनारक्षित वर्ग, इस पर स्पष्टता आवश्यक है। पिछले 30-40 वर्षों से यह मांग उठती चली आ रही है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण का लाभ देकर उन्हें समाज की mainधारा और बराबरी के स्तर पर लाया जाए। उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मेजर जनरल एस.आर. आयोग का गठन किया गया था, जिसने 2010 में अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की सिफारिश की थी तथा आय का आधार निर्धारित किया था। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद 2019 में 103वें संविधान संशोधन के जरिए EWS वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया, जिसे सभी ने स्वागत किया क्योंकि यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय था। लेकिन पांच शर्तों में कई नियम न्यायसंगत नहीं हैं। वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम होना उचित है, पर पांच एकड़ जमीन की सीमा राजस्थान जैसे रेगिस्तानी राज्य के लिए व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि मरुस्थलीय क्षेत्र का बड़ा हिस्सा है और जिलों जैसे बाड़मेर, जालोर, बीकानेर, जोधपुर में पांच एकड़ जमीन से आय पर्याप्त नहीं हो सकती। नीति आयोग और कई विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हरियाणा और पंजाब की पांच एकड़ जमीन तथा राजस्थान की पांच एकड़ जमीन की उत्पादकता में बड़ा अंतर है। ऐसे में यह शर्त अनुचित है। गावों में रहने वाले EWS परिवारों के लिए 200 वर्ग मीटर से कम आवासीय परिसर की शर्त भी तर्कसंगत नहीं है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राजस्थान मॉडल के नियमों का अध्ययन कर कम से कम तीन वर्षों तक उसी मॉडल को लागू करना चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वास्तविक लाभ मिल सके और आरक्षण व्यवस्था अधिक न्यायपूर्ण बन सके।0
0
Report
तारातला हादसे में NDRF तेज राहत-बचाव, इलाके की गहन तलाशी जारी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): MANISH RANJAN (COMMANDANT, 2ND BATTALION, NDRF) ON TARATALA ACCIDENT RESCUE OPERATIONS / ONGOING RELIEF AND RECOVERY EFFORTS कोलकाता, पश्चिम बंगाल: NDRF कमांडेंट मनीष रंजन ने तारातला दुर्घटना बचाव अभियान पर कहा, "हम हर मंज़िल की अच्छी तरह से जांच कर रहे हैं। हमारा दक्षिणी ज़ोन काफ़ी हद तक साफ़ है, और पूर्व-पश्चिम इलाके में जो हिस्सा बन रहा है, वह भी साफ़ है। कुछ हिस्से अभी भी बचे हैं जिन पर हमारी टीम काम कर रही है। उनके साफ़ होने के बाद, हम पूरे इलाके की गहन तलाशी लेंगे। उसके बाद हम स्थिति का आकलन करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
तारातला ढहते भवन मामले में फोरेंसिक टीम की जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): FORENSIC TEAM VISITS TARATALA COLLAPSE SITE AS INVESTIGATION CONTINUES. जांच जारी रहने के बीच फोरेंसिक टीम तारातला में ढही इमारत वाली जगह पर पहुंची0
0
Report
जहानाबाद में मोहर्रम के नौवें दिन ताजिया जुलूस में महिलाओं की बड़ी भागीदारी
Jehanabad, Bihar:मोहम्मद कुमार / जहानाबाद / 26-06-2026 SLUG - MOHARRAM A.INTRO - मातम और अद्वितीय कुर्बани के प्रतीक मोहर्रम पर्व के नौवें दिन जहानाबाद जिले में पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत और कड़े अनुशासन के साथ निकाला गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी संख्या में अकीदथमंद जुलूस में शामिल हुए। जैसे ही ताजिया सड़कों पर निकला, पूरा माहौल हुसैन के नारों और गूंजते मरसियों से नम हो गया। लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मातम मनाया। इस बार के जुलूस में एक बेहद खास और विहंगम दृश्य देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में महिला अकीदतमंदों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मन्नतें पूरी होने और अपनी आस्था प्रकट करने के लिए महिलाएं ताजिया में बंधी हुई डोर को पूरी श्रद्धा के साथ खींचती नजर आईं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की यह व्यापक भागीदारी जुलूस के अनुशासन और अकीदत को और भव्य बना रही थी। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी केवल किसी एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए थी। उनकी शहादत अधर्म और अत्याचार के खिलाफ सबसे बड़ी मिसाल है, जो हर युग में मानवता को सही राह दिखाती रहेगी। शहर के विभिन्न ऐतिहासिक इमामबाड़ों और अखाड़ों से ताजिया जुलूस अपने पारंपरिक और प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और बहिचारे की खूबसूरत तस्वीरें भी देखने को मिलीं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर जुलूस का स्वागत किया गया। मोहर्रम पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए शहर के सभी चिन्हित और संवेदनशील स्थानों पर भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार खुद सड़कों पर गश्त करते दिखे और जुलूस की कमान संभाले रखी। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है।0
0
Report
भरत तिवारी केस में एनसीसीएफ प्रमुख का परिवार से मिलना, न्याय की उम्मीद बढ़ी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और मामले की जानकारी लेने के लिए एनसीसीएफ के Nacional अध्यक्ष विशाल सिंह आज बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर घटना के बारे में विस्तृत बातचीत की और उनकी व्यथा को करीब से समझा। मुलाकात के दौरान परिजनों ने विशाल सिंह के सामने अपना दुख व्यक्त किया। भरत तिवारी के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों की बात सुनने के बाद विशाल सिंह ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार द्वारा अधिकारियों की कार्यशैली पर जो चिंताएं जताई गई हैं, उन्हें वे संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने हर संभव सहयोग का वादा करते हुए परिवार को हिम्मत रखने को कहा। जबकि डुमरांव विधानसभा से जदयू के विधायक राहुल सिंह भी भरत के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिले और उनको हर संभव मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामला अब सब्जयूडीस हो गई है और जांच शुरू हो गई है जो भी होगा जांच के आधार पर ही होगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में मोहर्रम के दिन तेज रफ्तार टक्कर: एक की मौत, फरार चालक तलाश
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोविंदपुर साहिबगंज रोड पर स्थित अपना नर्सिंग होम के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पथुरिया निवासी रियाज अंसारी के पुत्र शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाहबाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि फुटेज साफ नहीं होने के कारण अब तक आरोपी बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
BSL के अवैध कब्जे: नगर सेवा ने सेक्टर 6 में क्वार्टर खाली कराए, निगरानी जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:BSL के अवैध कब्जे वाले क्वार्टर खाली कराने में नगर सेवा को करना पड़ा मशक्कत, कब्जाधारियों से हुई नोकझोंक बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट के क्वार्टरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने गई नगर सेवा भवन और सुरक्षा टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कब्जाधारियों ने विरोध किया और होम गार्ड जवानों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सेल की इकाई BSL के कई खाली क्वार्टरों पर इन दिनों अवैध कब्जा हो रहा है। आरोप है कि कुछ लोग इन क्वार्टरों में अवैध तरीके से लोगों को बसा रहे हैं और भाड़ा भी वसूल रहे है। इसी तरह के एक मामले में नगर सेवा भवन की टीम भारी संख्या में होम गार्ड और सुरक्षा जवानों के साथ सेक्टर 6 पहुंची जहां कब्जाधारियों ने पहले क्वार्टर खाली करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हुई। बाद में सुरक्षा बलों ने सख्ती दिखाते हुए क्वार्टर खाली कराया। BSL प्रबंधन का कहना है कि अवैध कब्जा दिलाने वाले रैकेट पर नजर रखी जा रही है और ऐसे क्वार्टरों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
बाल मजदूर से सरकारी ऑफिस में लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद तहसील के सरकारी कार्यालय में एक बालक द्वारा झाड़ू लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहसील मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालय में यह बालक झाड़ू लगाता हुआ दिख रहा है । सरकार की ओर से तमाम दावे किए जाते हैं कि बाल श्रम उन्मूलन पर काम किया जा रहा है। बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजा जा रहा है और जो लोग बच्चों से काम कराते पाये जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन तहसील मुख्यालय का ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिससे प्रशासन की कलई खुलती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैय्यद वाड़ा से निकला मोहर्रम का जुलूस, सुपुर्द- -ए- खाक किया गया
Shahabad, Uttar Pradesh:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैय्यद वाड़ा से मोहर्रम का जुलूस गुरुवार को दोपहर निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ताजिए शामिल रहे जिन्हें मकबरा पर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सैय्यद वाड़ा में इमामबाड़े पर बड़ी संख्या में ताजिया रखने की परंपरा चली आ रही है। रात्रि में लोगों ने अपने घरों पर भी ताजिए रखे। सुबह सभी ताजिए जुलूस के रूप में एकत्रित हो गए। दोपहर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस सबसे पहले जामा मस्जिद के समक्ष पहुंचा। जहां पारंपरिक रीति रिवाज संपन्न हुए। उसके बाद मोहर्रम का यह जुलूस सदर बाजार, बड़ी बाजार, घास मंडी, स्टेट बैंक, नगर पालिका, सरांय दरवाजा होते हुए सीधे मकबरा पहुंचा जहां पर इन ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।0
0
Report
युवती लापता, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित के अनुसार उसकी 21 वर्षीय पुत्री को लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाना के ग्राम हरगोविंद पुर निवासी मिथुन पुत्र रावेंदर 17 जून की सुबह करीब 11 बजे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया।पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
दरभंगा में युवक की लाठी-फरसे से हत्या, ASI को गोली, आपसी विवाद में वारदात
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर्मी को भी लगी गोली; आपसी विवाद में वारदात, एफएसएल टीम जांच में जुटी, दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना में 25 वर्षीय सुनील सहनी की लाठी-फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि बिहार पुलिस के एक दरोगा मोबिन को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता दिलीप सहनी ने गांव के सोनू, मोनू, राहुल समेत करीब 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी उनके बेटे को धमकी दी गई थी और हमलावर पहले से लाठी,डंडा और धारदार हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। वहीं, पुलिस के अनुसार, घायल मोबिन (50 वर्ष) वर्तमान में पटना जिला बल में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें गोली लगने के बाद दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। DIG मनोज कुमार SSP जगुनाथ रेड्डी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि SDPO sadar-1 कैंप कर मामले की निगरानी कर रहे हैं। SDPO राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक सुनील सहनी के विरुद्ध पूर्व में दरभंगा और सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, सहित कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं साथ ही गांव के मुस्लिम युवती से भी भगा कर विवाह किया था जिससे गांव में नराजगी भी था हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का बयान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): ARVIND KEJRIWAL (AAP CONVENOR) ON RAM MANDIR DONATION ROW0
0
Report
हरियाणा की नई खेल ग्रेडेशन नीति से खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का फायदा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा राज्य की खेल ग्रेडेशन पॉलिसी में किया बदलाव हरियाणा स्टेट गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों की अब होगी ग्रेडेशन ओलिंपिक संघ करवाता है स्टेट गेम्स स्टेट गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों को अब सरकारी नौकरी में भी मिलेगा फायदा हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने खिलाड़ियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है, खिलाड़ियों को फायदा होगा मुख्यमंत्री नायब सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम का अच्छा फैसला है - पंवार0
0
Report
दिल्ली: मुहर्रम सुरक्षा के लिए 2 प्लाटून फोर्स, ड्रोन और सोशल मीडिया निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर पश्चिम DCP आकांक्षा यादव ने कहा, "मुहर्रम के जुलूस के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है। जिला पुलिस की टीमें तैनात है, साथ ही एक 2 प्लाटून फोर्स तैनात है। सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही है... ड्रोन का भी हम इस्तेमाल कर रहे हैं। सारे इंतजाम किए गए हैं ताकि सब सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।"0
0
Report
Advertisement
