343001
जालोर में पीर गंगानाथ महाराज का चातुर्मास हुआ शुरू
Jalore, Rajasthan:जालोर के भैरूनाथ अखाड़े के पीर गंगानाथ महाराज चातुर्मास के लिए रेवत रवाना हुए। तिलकद्वार से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होकर यात्रा निकली। इस अवसर पर मैंगलोर कादरी मठ के मठाधीश निर्मल नाथ महाराज, भैरुनाथ अखाड़े के प्रेमनाथ महाराज सहित कई साधु-संत और शहरवासी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर्गट सिंह की सचिन पॉलिट से मुलाकात पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PARGAT SINGH (PUNJAB CONGRESS PRESIDENT) ON MEETING WITH PUNJAB CONGRESS IN-CHARGE SACHIN POLIT0
0
Report
टीला मोड़ में महिला की मौत: शव सड़क पर रखकर जाम, जांच की मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:टीला मोड़ थाना क्षेत्र में महिला की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शव सड़क पर रखे जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने पुलिस और लड़की के परिजनों पर महिला व परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतका के पति का आरोप है कि उनका बेटा कुछ समय पहले एक लड़की को लेकर चला गया था। इसके बाद लड़की के परिजन लगातार उनकी बेटी को वापस लाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि लड़की को वापस नहीं लाने पर परिवार को मारपीट करने और मकान गिराने की धमकी भी दी गई। पति ने पुलिस पर भी परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया。 मृतका के छोटे बेटे योगेश के मुताबिक, बुधवार को उसकी मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। योगेश ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान चौकी प्रभारी सत्यजीत ने उसकी मां से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि लड़की की मां और उसका बड़ा बेटा रात करीब दो बजे कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और उसकी मां पर दबाव बनाया। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो उनसे लड़की को वापस लाने के लिए कहा गया और उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाकर बातचीत कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की。 मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर उन्हें उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम खुलवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。 बाइट एसीपी अमित सक्सेना0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सदर और मिठौरा विकास खंड सभागार में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम का समापन
Mahuwa, Uttar Pradesh:महाराजगंज, 3 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सदर और मिठौरा विकास खंड सभागार में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम का समापन हुआ। दोनों विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री भी वितरित की गई। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सेवा सेतु सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पात्र लोगों को उनका वास्तविक लाभ दिलाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें। वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पक्का आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, किसान सम्मान निधि, हर घर नल से जल, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है। अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री कुर्सेड अंसारी ने कहा कि सेवा सेतु के दौरान प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है। परियोजना निदेशक राम दरश ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न विभागों को एक मंच पर लाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सहूलियत मिली है। प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना है। सेवा सेतु ने इस उद्देश्य को जमीन पर उतारने का काम किया है। प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई विभागों की योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा मिलने से उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रधान अनिल जोशी, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल मनीष वर्मा, प्रधान रघुनाथ पटेल, सरदार राव, दिलीप पटेल, ग्राम विकाश अधिकारी राजेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, गिरधारी गुप्ता करुणेश गुप्ता रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज ठूठीबारी पुलिस न एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में विभागाध्यक्ष अमित कुमार सिंह (थाना ठूठीबारी) के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गई। उ0नि0 प्रियंका मौर्य मय हमराह हे0का0 उदयभान कुमार द्वारा माननीय न्यायालय (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/न्यायाधीश अपर सिविल जज सी0डी0, मु0नं0 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम) से संबंधित 01 नफर वारंटी अभियुक्त को दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* • नाम: रिखई पुत्र रामप्रित • पता: ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज • उम्र: करीब 59 वर्ष • शैक्षणिक योग्यता: अनपढ़ *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1. उ0नि0 प्रियंका मौर्य (थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज) 2. हे0का0 उदयभान कुमार (थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज)0
0
Report
बिहार में बाढ़ का संकट गंडक के उफान से भयावह, राहत की उम्मीद
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा, इस बार बिहार में बाढ़ का पैटर्न बदला और हालात ज्यादा भयावह रहे। सामान्यतः बाढ़ का असर सबसे अंत में गंगा में दिखता है, लेकिन इस बार गंडक ने बड़ी चुनौती खड़ी की। नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण गंडक नदी में जबरदस्त उफान आया। बिहार में कई स्थानों पर गंडक का जलस्तर अब तक के उच्चतम स्तर को पार कर गया। बाढ़ के दबाव के कारण कई तटबंधों में टूटान हुआ और बड़ी आबादी प्रभावित हुई। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार बिहार में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि नेपाल में फिर भारी बारिश होने पर हालात दोबारा बिगड़ने की आशंका जताई गई है। देवघाट, नेपाल में 27 सितंबर को करीब 11.94 मीटर जलस्तर दर्ज होने की जानकारी दी गई। देवघाट में अब स्थिति सुधर रही है, जिसका असर बिहार में गंडक के जलस्तर पर भी दिख रहा है।0
0
Report
बालक की चाह ने सबका दिल जीता; कांकेर में कलेक्टर बनने की निडर इच्छा
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार एक कार्यक्रम मे स्पीच दे रहे थे तभी सुरेन्द्र हालदार नाम का एक नन्हा सा बालक हाथ मे प्लास्टर बंधे हुए स्थिति में कलेक्टर के सामने आकर कहता है - सर मैं कलेक्टर बनना चाहता हूं। बच्चे कि उम्र और निडरता को देखकर लोग आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह पाए। कलेक्टर भी ने भी उस बच्चे कि भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप कलेक्टर क्यों बनना चाहते हो तो बच्चा कहता है कलेक्टर इसलिए बनना चाहता हूं इससे सारे गरीब का मदद कर पाउँगा। बच्चे की बात सुनकर पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर गया । दरअसल कांकेर मे आज सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता मे 105 और भाषण प्रतियोगिता मे 95 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्राथमिक और माध्यमिक शाला स्तर के प्रतियोगियों के बनाये हुए पेंटिंग्स की प्रदर्शिनी भी आयोजित की थीं जिसकी सबने प्रशंसा की。0
0
Report
Advertisement
मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर कांग्रेस का सरकार-चुनाव आयोग पर वार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के राजीव भवन में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रेस वार्ता कर मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं, रविंद्र चौबे ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भी लाखों पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। कांग्रेस ने इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में नामों की जांच और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
कुदुरमाल के घर में झाड़ू के भीतर कोबरा रेस्क्यू, परिवार सुरक्षित
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के करतला विकासखंड के कुदुरमाल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में रखी झाड़ू के बीच खतरनाक कोबरा छिपा मिला। कोबरा की फुफकार सुनकर परिवार की हिम्मत जवाब दे गई। आखिरकार नाग रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को बुलाया गया, जिन्होंने बेहद सावधानी से कोबरा का रेस्क्यू किया। दरअसल ग्राम कुदुरमाल के पटेल परिवार के घर में रखी झाड़ू के बीच एक कोबरा छिपा बैठा था जिसे देखकर घर वालों के मन में डर हावी हो गया. उसको भगाने के चक्कर में जब झाड़ू हटाने की कोशिश हुई तो कोबरा फन फैलाकर सामने आ गया। उसकी फुफकार सुनकर परिवार के लोग पीछे हट गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। परिवार ने इसकी सूचना नाग रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। इसके बाद शुरू हुआ कोबरा के रेस्क्यू का ऑपरेशन। झाड़ू के बीच छिपा कोबरा लगातार फुफकार रहा था और काफी आक्रामक नजर आ रहा था। ऐसे में जितेंद्र सारथी ने बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू की प्रक्रिया शुरू की। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और रेस्क्यू बैग में सुरक्षित किया गया। कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी जितेंद्र सारथी के इस कार्य की सराहना की। रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।0
0
Report
रतलाम में भारत की ऐतिहासिक जीत से उत्साह, एशिया गेम्स में पहला मेडल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम भारत की जीत की खुशी रतलाम में भी, जीत को लेकर काफी जोश उत्साह, कहा यही ऐतिहासिक जीत, एशिया गेम्स में कदम रखते ही पहला मेडल भारत के नाम रतलाम0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी, बिहार: खेत में लगाए तार से तीन मौत, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:SITAMARHI (BIHAR): THREE KILLED, ONE INJURED AFTER COMING IN CONTACT WITH LIVE WIRE LAID IN FIELD TO PROTECT CROPS FROM WILD BOARS0
0
Report
TVK ने MK Stalin के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई; इंडिया ब्लॉक गठबंधन और signage विवाद
Noida, Uttar Pradesh:TVK ने MK Stalin के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई; इंडिया ब्लॉक गठबंधन और signage विवाद0
0
Report
बरगवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय मनोज पनका को गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:स Singरौली ब्रेकिंग बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार... 20 वर्षीय आरोपी मनोज कुमार पनिका को पुलिस ने पकड़ा... पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला... शादी का दबाव बनाकर गलत काम करने का आरोप... पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है अपराध... बरगवां थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित हुई थी पुलिस टीम... आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में किया पेश... न्यायालय के आदेश पर आरोपी जिला जेल सिंगरौली भेजा गया... नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया स Singरौली जिले के बरगवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्षीय मनोज कुमार पनिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी खैराही गांव, थाना माड़ा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया。 पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी शादी का दबाव बनाकर उसके साथ गलत काम करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई。 बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के मामला दर्ज किया गया था जिसे गिरफ्तार कार्यालय में पेश कर जेल भेज दिया गया...0
0
Report
Advertisement
मंडावा के ढाका का बास चोरी मामला: 20 दिन में खुलासा का आश्वासन, बाजार स्थगित
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा के ढाका का बास चोरी का मामला तीसरे दिन खत्म हुआ एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रशासन के आश्वासन पर बनी सहमति 5 अक्टूबर को था मंडावा बंद का भी आह्वान सीआई चंद्रभान खुद पहुंचे धरना स्थल, दिया आश्वासन 20 दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन आश्वासन के बाद बाजार बंद भी किया गया स्थगित झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के ढाका का बास गांव में करीब 22 दिन पहले हुई 50 लाख रुपए से अधिक की चोरी के मामले को लेकर पिछले तीन दिनों से एसडीएम कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज समाप्त हो गया। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज पीड़ित परिवार, महिलाएं और ग्रामीण तीन दिनों से धरने पर बैठे थे। आज तीसरे दिन व्यापार मंडल, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। प्रशासन की ओर से मंडावा सीआई चंद्रभान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता में प्रशासन ने ग्रामीणों से 20 दिन का समय मांगते हुए चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद प्रस्तावित 5 अक्टूबर का मंडावा बाजार बंद स्थगित कर दिया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय रामगढ़िया, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, शीशराम बुरड़क सहित पीड़ित परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। आपको बता दें कि करीब 22 दिन पहले ढाका का बास में दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। बदमाशों ने परिवारजनों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया था और घरों से 50 लाख रुपए से अधिक की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ग्रामीण लगातार चोरी के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन और पुलिस की ओर से 20 दिन का समय दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 20 दिन में चोरी का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे, जाम लगाएंगे और आंदोलन शुरू करेंगे।0
0
Report
दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की ताज़ा दृश्य रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:Jantar Mantar protest visuals0
0
Report
अदिति पोहनकर जयपुर से मुंबई रवाना, आश्रम वेब सीरीज की शूटिंग शुरू
Jaipur, Rajasthan:अभिनेत्री अदिति पोहनकर जयपुर से रवाना। एयर इंडिया फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना। आश्रम वेब सीरीज की शूटिंग के लिए जयपुर आई थीं। वेब सीरीज में पम्मी का रोल करती हैं अदिति।0
0
Report
Advertisement
