343001
जालोर में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के कार्यालय में देर रात चोरी
Jalore, Rajasthan:सवेरे कार्यालय पहुंचे एक कर्मचारी ने गेट के टूटे कांच और खुले दरवाजे देख उच्च अधिकारियों को सूचना दी। DEO भैराराम चौधरी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जालोर शिक्षा विभाग की पिछले 5 साल की नियुक्तियों की पत्रावलियों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों पर पत्रावलियां चुराने का आरोप लग सकता है। कार्यालय के पास ही कोतवाली थाना होने के बावजूद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में तेज आंधी-बारिश के बाद बड़ा हादसा: 3 घायल, एक की मौत; 18 गिरफ्तार
Patna, Bihar:8 मई को पटना में आये तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के गर्दनीबाग रोड नंबर 1 में पेड़ गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए थे, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक घायल अभय कुमार उर्फ मटरू की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के डोमखाना राज मेडिकल के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगा। मामल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।0
0
Report
पुष्कर के ग्राम कड़ेल में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ग्रामीण परिवार के साथ रात्रि भोजन किया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के पुष्कर स्थित ग्राम कड़ेल में ग्राम विकास चौपाल के लिए आए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रात्रि भोजन ग्रामीण लादूराम मेघवाल के घर पर लिया। सात्विक शुद्ध और ग्रामीण भोजन में कचरी, ग्वार फली की सब्जी के साथ चावल और चपाती का भोजन किया। इस परिवार से बात-चीत की।0
0
Report
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 5 लाख कीमत की विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखी करीब 5 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 5 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब की खेप को झाड़ियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। टीम ने मौके से 2 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान विभूतिपुर वार्ड-4 निवासी रामचंद्र पासवान के बेटे हिमांशु कुमार और दरभिसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-2 निवासी सुनील कुमार झा के बेटे कृष्ण कुमार झा के रूप में हुई है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल के गुहिया चौर का है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंबइया हरलाल के गुहिया चौर में शराब की बड़ी खेप उतारी गई है और उसे दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर फटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की 50 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। बताया गया कि पुलिस को देखकर कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों की पहचान की जा रही है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बरामद शराब पर “सेल फॉर पंजाब” और “झारखंड” लिखा हुआ है。0
0
Report
Advertisement
एम्स के डॉक्टर ने कहा: भारत में हंता वायरस फैलने के मौके कम
Delhi, Delhi:हंता वायरस (Hantavirus) चूहों के माध्यम से फैलने वाला एक दुर्लभ लेकिन अत्यंत गंभीर और जानलेवा वायरस है, जो फेफड़ों (HPS) या किडनी (HFRS) को प्रभावित करता है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गंभीर मामलों में मृत्यु दर 30% से 50% तक हो सकती है। यह मुख्य रूप से चूहों के मल-मूत्र के संपर्क से फैलता है. दिल्ली के एम्स अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के डॉ. प्रोफेसर नीरज निश्चल ने हन्ता वायरस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. दिल्ली के एम्स अस्पताल के डिपार्मेंट आफ मेडिसिन के वरिष्ठ डॉक्टर प्रोफेसर नीरज निश्चल ने हंता वायरस पर बात करते हुए कहा कि हंता वायरस भारत में फैलने की कम चांसेस है क्योंकि अभी तक इसका मरीज भारत में देखने को नहीं मिला है. इसके लिए हमें अपने आसपास साफ सफाई चूहों को नहीं पनपने देना इससे बचाव का मुख्य बातें हैं जो लोगों को समझनी चाहिए. वही जब उनसे सवाल किया गया कि क्या सर क्या मनुष्य में एक दूसरे के संपर्क में आने से फैल सकता है इस पर डॉक्टर नीरज निश्चल ने बताया कि देखिए इसका कॉमन रूट ऑफ ट्रांसमिशन है जो व्यक्ति इन्फेक्टेड है उसका सलाइवा, पिकल मटेरियल, यूरिन इसके संपर्क में लोग ना आए तो कोई दिक्कत नहीं होगी. हालांकि यह खून से खून के थ्रू फैलता है. बहुत रेयर है की कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के संपर्क में सिर्फ आये तो उससे फैल जाए. वहीं जब उनसे सवाल किया गया सर क्या इस बीमारी का इलाज मेडिकल ट्रीटमेंट या वैक्सीन से किया जा सकता है तो क्या दवा अवेलेबल है इसकी या वैक्सीन इस पर उन्होंने कहा कि कोई भी बीमारी के जो सिम्पटम होते हैं उसे मेडिसिन के थ्रू ट्रीटमेंट किया जाता है और वायरल बीमारी होते हैं उसका मेडिसिन के थ्रू ही ट्रीटमेंट होता है इसलिए हंता वायरस भी मेडिसिन के थ्रू ट्रीट किया जा सकता है इस वायरस का कोई भी वैक्सीन अवेलेबल नहीं है. जब आगे सवाल किया गया कि क्या यह बीमारी कोविद जैसी महामारी की तरफ फैल सकता है इस पर प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने बताया कि यह बिल्कुल भी नहीं कोविद जैसी महामारी की तरह नहीं है क्योंकि कोविद महामारी मानव से मानव ट्रांसमिशन बहुत तेजी से बढ़ता था यह हवा के माध्यम से फैलता था लेकिन हंता वायरस में वह रेडिएंट नहीं है जिससे वह मानव से मानव फैल सके इसलिए इसे कोविद महामारी जैसा नहीं माना जा सकता. वहीं हंता वायरस के लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि इसके भी सिंपटम वायरस की तरह है: सिर दर्द, पेट दर्द, बदन दर्द, चक्कर, सांस लेने में तकलीफें लेकिन कोई भी मरीज इस सिंपटम से जूझ रहा है तो हम इसे हंता वायरस के तौर पर नहीं कह सकते, ऐसे लक्षण होने पर मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए; उसके बाद कई तरह के टेस्ट होते हैं. India में अभी कोई लक्षण सामने नहीं आया है, हाँ हो सकता है कि किसी देश से आया हो जहां यह बीमारी फैली हो और अगर उसमें लक्षण दिख रहे हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. भारत में अभी हंता वायरस से जूझते हुए कोई व्यक्ति नजर नहीं आया है इसलिए इसके भारत में फैलने के कोई चांस नहीं हैं, हाँ एवेयरनेस जरूरी है ताकि लोग समझें कि यह बीमारी चूहों की वजह से फैलती है; इसलिए हमें आसपास चूहों को नहीं पनपने देना है और जहां चूहों की संख्या बढ़ गई हो वहां साफ-सफाई की जानी चाहिए, मास्क लगाकर साथ रखें ताकि इस बीमारी को रोका जा सके.0
0
Report
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा में स्वास्थ्य चेकअप तेजी
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी. सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज 16 लोगों को प्रेसबायोपिक चश्मा और 8 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया.0
0
Report
देहरादून में बेरोजगार नर्सिंग प्रशिक्षित प्रदर्शनकारियों ने पानी की टंकी पर चढ़कर नियुक्ति मांगी
Noida, Uttar Pradesh:अपनी मांगों के समर्थन में बेरोजगार नर्सिंग प्रशिक्षित प्रदर्शनकारी चढ़े पानी की टंकी पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार संघ के प्रदर्शनकारी नियुक्ति की कर रहे हैं मांग वर्ष वार नियुक्ति की कर रहे हैं मांग मौके पर कई प्रदर्शनकारी है मौजूद काफी समय से बेरोजगार नर्सिंग देहरादून में कर रहे हैं धरना प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
स्मार्ट मीटर दाम वसूली वापस: पांच लाख उपभोक्ताओं को 200 करोड़ से अधिक लौटेंगे
Noida, Uttar Pradesh:स्मार्ट मीटर के दाम में हुई अतिरिक्त वसूली की रकम पावर कॉरपोरेशन इसी महीने से वापस करना शुरू कर देगा तकरीबन पांच लाख उपभोक्ताओं को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा वापस करने हैं 2,800 रुपये के बजाय उपभोक्ताओं से मीटर के 6,016 रुपये लिए गए थे उपभोक्ताओं को रकम वापसी के फैसले पर फाइल संस्तुति की प्रक्रिया में है सितम्बर 2025 में पावर कॉरपोरेशन ने सभी नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर के साथ प्रीपेड मोड में देने के आदेश दिए थे कनेक्शन की दरें तय करने वाली कॉस्ट डाटा बुक में स्मार्ट मीटर के दाम तय नहीं किए गए थे बावजूद इसके पावर कॉरपोरेशन ने सिंगल फेज कनेक्शन वाले मीटरों के लिए 6,016 रुपये लेने शुरू कर दिए थे0
0
Report
نام बदला कर इंस्टाग्राम से दोस्ती कर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
Noida, Uttar Pradesh:थाना – सैरपुर विषय – नाम परिवर्तित कर पीडिता से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो व वीडियो बना कर वायरल करने सम्बन्ध में । आज दिनांक 10.05.2026 को आगन्तुक द्वारा सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र के छठामील मार्केट में रैथा रोड पर नाई (बारबर) की दुकान चलाने वाले व्यक्ति शोएब अख्तर पुत्र सुबराती किराये का मकान सहभागी शिक्षण संस्थान के पास छठामील थाना सैरपुर लखनऊ मूल निवासी ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा अपना नाम परिवर्तित कर सौरभ सिंह द्वारा अपना नाम व धर्म छिपा कर मेरे से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर जबरन छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो व वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी जा रही है एवं मुझ पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुये गाली गलौज कर धमकी देते हुये मेरे बनाये गये अश्लील फोटो व वीडियो को वायरल कर दिया गया। वादिनी के दाखिला तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 74/351(3)/352 बी0एन0एस0, 2023 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 व 67 आई0टी0 एक्ट व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम शोएब अख्तर पुत्र सुबराती काल्पनिक नाम सौरभ सिंह निवासी किराये का मकान सहभागी शिक्षण संस्थान के पास छठामील थाना सैरपुर लखनऊ मूल निवासी ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा पंजीकृत किया गया । साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है ।0
0
Report
लातेहार में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, जनता की दशकों पुरानी मांग पूरी
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले वासियो के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है जहाँ चतरा सांसद कालीचरण ने बड़ी सौगात दी है । ज्ञात हो कि लातेहार की जनता के द्वारा पिछले कई माह से राजधानी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग की जा रही थी । लेकिन जानता की माँग पर आज चतरा सांसद कालीचरण सिंह मुहर लगा दी है । आज चतरा सांसद कालीचरण सिंह लातेहार रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर ठहराव की गई । सांसद ने राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट एवं रेलकर्मियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर ट्रेन को रवाना किया। मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि लातेहार में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग यहां के लोग लंबे समय से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के अभाव में जिले के यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए डालटनगंज अथवा अन्य बड़े स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता था। अब लातेहार में ठहराव शुरू होने से जिले के लोगों को सीधे राजधानी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा तथा यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। यह ठहराव क्षेत्र के विकास, व्यापार एवं आवागमन को नई गति प्रदान करेगा।0
0
Report
Advertisement
नोएडा की पिज़्ज़ा दुकान में थूककर बेचने का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पिज़्ज़ा की दुकान में थूककर बेचने का आरोप. मुज़म्मिल नाम के युवक का वीडियो वायरल. हिन्दू संगठनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. मुज़म्मिल नाम के युवक सेक्टर 22 चौड़ा गाँव में पिज़्जा हंट नाम से चला रहा था दुकान. हिन्दू संगठनों ने एक वीडियो जारी कर पिज़्ज़ा में थूकने का आरोप लगाया. हिन्दू संगठन के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान. पुलिस आरोपी युवक मुज़्ज़ामिल को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ. थाना 24 पुलिस क्षेत्र के चौड़ा गांव का मामला।0
0
Report
भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल पीठे में लगी भीषण आग फायर टीम ने आग पर पाया काबू मौके पर पहुंची फायर और पुलिस की टीम नहीं हुई किसी भी तरह की जनहानि छोला थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
मोदी के नेतृत्व में NDA ने सतर्कता बरती: मलुक नागर का बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: RLD नेता मलुक नागर ने कहा, "पिछले 2 महीनों से अमेरिका, इज़राइल और ईरान का युद्ध चल रहा है...और कई देश इससे प्रभावित हुए हैं। हमारा देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार पहले से ही तैयारी में थी कि इतने दिन बाद भी यहां उसका असर नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे के समय को ध्यान में रखते हुए अगर यह कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करें, मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करें, डीजल-पेट्रोल कम खर्च करें, तो देश के लिए एक सावधानी बरती है और यह दिखाती है कि कितनी परिपक्वता हमारे प्रधानमंत्री में है इसलिए वो देश की तरक्की करके उसको आगे लेकर जा रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
मेरठ: चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चलाई, दोनों गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश: सर्किल ऑफिसर अभिषेक पटेल ने कहा, \"थाना लोहिया नगर क्षेत्र के चिंदौड़ी इलाके में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी, उस दौरान बाइक पर सवार 2 युवक वहां आए। वो रुके नहीं और उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अपराधी जिसका नाम अमन है, उसके पैर में गोली लगी है। दूसरे अपराधी का नाम नवीन उपाध्याय है। उनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों अपराधियों पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं...\"0
0
Report
सीतामउ में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आग से 6-7 दुकाने जलकर खाक, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर जिले के सीतामऊ में बीती रात शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में आग लगने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। आग पर काबू पाया गया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और आग बुझाने के उपकरणों के दावों की पोल खुल गई। आग दुकानों में लगी थी इसलिए धन की ही हानि हुई, पर अगर घनी रिहायशी इलाके में लगती तो जनहानि हो सकती थी। घटना रविवार रात लगभग 9:15 बजे सीतामऊ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान उदया ट्रेडर्स में आग की सूचना मिली। स्थानीय स्तर पर पानी के टैंकरों से बुझाने का प्रयास शुरू हुआ, पर आग तेज होने के कारण सुवासरा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई; फायर ब्रिगेड देर से पहुंची और लगभग 1:00 बजे आग पर काबू पाया गया। इस आग में 6-7 दुकानों को नुकसान हुआ और लाखों का नुकसान हुआ। घटना के बाद सीतामऊ में आक्रोश देखा गया, व्यापारी और आम लोग चिंतित हैं कि अगर शहर के पुराने इलाके में ऐसी घटना होती तो कैसे नियंत्रण संभव होता, और बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
ग्वारीघाट के पास ट्रेन से गायों की टक्कर, एक मौत, दो घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर की प्रस्तुति के बिना नागपुर की ओर जा रही ट्रेन ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर घूम रही गायों को टक्कर मार दी। मौके पर एक गाय की मौत हो गई और दो घायल हो गए। एक गाय पुल के नीचे गिरकर नीचे खड़े युवक पर गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। घायल बोलने की स्थिति में नहीं है। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना दी और मामले की समीक्षा शुरू कर दी है। नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और घायल युवक को उपचार के लिए veterinry कॉलेज ले जाया गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।0
0
Report
Advertisement
