जालोर में प्रेम प्रसंग में किया गया अपहरण वहीं 8 घंटे में युवक बरामद
Jalore, Rajasthan:जालोर के मोदरान में एक प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में युवक के अपहरण के 8 घंटे बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। रामसीन पुलिस ने DYSP अन्नराज सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त 4 वाहनों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने युवक को पहाड़ी से गिराने का प्लान बनाया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
