Back
भीनमाल पंचायत के बहिष्कार और 31 लाख जुर्माने के आरोप: सुरक्षा की मांग के लिए परिवार पहुंचे जालोर
HBHeeralal Bhati
Jan 22, 2026 05:30:50
Jalore, Rajasthan
जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक मामले ने गंभीर सामाजिक विवाद का रूप ले लिया है। माली समाज के कथित सात पंचों पर एक परिवार का समाज बहिष्कार करने और 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी मदद करने वालों को भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे भय माहौल बना हुआ है।
पीड़ित बाबुलाल माली ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसका साला एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों ने 26 अगस्त 2025 को आपसी सहमति से इकरारनामा भी कराया था। इसके बाद समाज के कुछ लोगों और युवती के परिजनों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। हालात बिगड़ने पर दोनों ने जोधपुर हाईकोर्ट की शरण ली, जहां से उन्हें सुरक्षा और संरक्षण के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए。
आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भीनमाल में समाज के कुछ लोगों ने पंचायत बुलाकर बाबुलाल के साले पर 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही उसकी मदद करने वाले साडू पांचाराम माली का हुक्का-पानी बंद कर समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। पंचायत के फैसले का विरोध करने पर पूरे परिवार को समाज से बाहर करने और दोबारा शामिल होने के लिए 11 लाख रुपए देने की शर्त रखे जाने का भी आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में पीड़ितों ने 9 जनवरी को भीनमाल थाने में सात कथित पंचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद 20 जनवरी को बयान देने वालों पर दबाव बनाया गया और दोबारा भारी जुर्माने व सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी गई।
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर बुधवार को बाबुलाल माली और पांचाराम माली अपने रिश्तेदारों के साथ जालोर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के समक्ष पेश होकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की।
पुलिस का कहना है कि भीनमाल थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowJan 22, 2026 06:51:200
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 22, 2026 06:50:520
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 22, 2026 06:50:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 22, 2026 06:50:200
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 06:50:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 22, 2026 06:49:530
Report
MKMukesh Kumar
FollowJan 22, 2026 06:49:190
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 22, 2026 06:49:070
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 22, 2026 06:48:550
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 22, 2026 06:48:300
Report
RSRanajoy Singha
FollowJan 22, 2026 06:46:200
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 22, 2026 06:45:480
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 22, 2026 06:45:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 22, 2026 06:45:120
Report