343001
सांचोर में संभागीय आयुक्त ने ग्राम पंचायत झाब में लगाई रात्रि चौपाल
Jalore, Rajasthan:जालोर के सांचोर में ग्राम पंचायत झाब में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने रात्रि चौपाल लगाई। इस दौरान 76 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें बिजली, पानी, सड़क, जल जीवन मिशन, फसल बीमा और आदान-अनुदान के मुद्दे प्रमुख रहे। पाक विस्थापित परिवारों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। आयुक्त ने प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में रैगिंग: डीसी ने जांच के आदेश दिए
Latehar, Jharkhand:लातेहार गुणवता पूर्ण शिक्षा को लेकर लातेहार जिले के नेतरहाट आवासीय विद्यालय देश में एक अहम स्थान बनाया है जिसकी चर्चा देश - विदेश में खूब होती है । लेकिन स्कूल प्रबंधक की लापरवाही के कारण सीनियर छात्रो के द्वारा जूनियर छात्रो के साथ रैगिंग और मारपीट की घटना आए दिन बढ़ रही है । ऐसा ही मामला नेतरहाट आवासीय विद्यालय के बच्चे के अभिभावकों ने लातेहार डीसी संदीप कुमार गुप्ता को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है डीसी संदीप कुमार गुप्ता ने शिकायत करने आए अभिभावकों को भरोसा दिलाया की मामले की जाँच कराई जाएगी और दोषियों कर करवाई की जाएगी । ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से सीनियर छात्रो के द्वारा छात्रो के आश्रम में रैगिंग किया जाता है क्रिकेट खेलने वाले विकेट और मछडदानी के रड से मारपीट किया जाता है । पीड़ित बच्चों के इसकी सूचना अपने अभिभावक से जानकारी दी अभिभावकों ने इस मामले का लातेहार डीसी संदीप कुमार गुप्ता से आवेदन देकर रैगिंग रोकने की माँग की है । अभिभावक ने बताया कि बच्चों ने रैगिंग की सूचना हमलोगों को दी सूचना के बाद हमलोगों ने इसकी शिकायत नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रवन्धक को दी लेकिन इस मामले में स्कूल प्रवन्धक ने कोई करवाई नहीं की । इसके बाद हमलोगों ने लातेहार डीसी संदीप कुमार गुप्ता से आवेदन देकर मामले की जांच रैगिंग रोकने और दोषियों पर करवाई करने की माँग किया है । लातेहार जिला के नेतरहाट आवासीय विद्यालय देश विदेश में अलग पहचान रखता है इस विद्यालय से पढ़ने वाले बच्चे देश विदेश में आईएएस, आईपीएस सहित कई सरकारी संस्थानों में देश में सेवा दे रहे है ।0
0
Report
दमोह के बंडा हादसे पर नेताओं की जन्मदिन पार्टी में मौतों का मजाक
Damoh, Madhya Pradesh:शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, जिला पंचायत अध्यक्ष पति के जन्मदिन पार्टी में बंडा में मृत हुए लोगों का उड़ा मजाक, सांसद मंत्री विधायक और आयोग के अध्यक्ष हुए थे पार्टी के शामिल, अब सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल.. एंकर/ एमपी के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड में मारे गए लोगों की संख्या और हालातों को।देखते हुए हर कोई गमगीन है और देश भर में इस घटना को लेकर अफसोस जताया जा रहा है, राजनेता यहां पहुंचकर आंसू बहा रहे है और शोक संतृप्त परिवारों को साहस बँधा रहे है लेकिन इसी बंडा इलाके से लगे दमोह जिले में इस घटना को लेकर सरेआम मजाक बनाया जा रहा है और ये सब कही और नहीं बल्कि एक भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में हुआ जिसमें इलाके के सांसद प्रदेश सरकार के मंत्री पूर्व मंत्री और विधायक आयोग के अध्यक्ष और भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल थे जो खुश हो हो कर गजरे पहन रहे थे और डाँसर के ठुमको को बेशर्मी से देखते रहे और अब जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वही नेता सफाई देते फिर रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले दमोह की जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति और भाजपा नेता गौरव पटेल का जन्मदिन था, अमूमन जब बंडा जैसी कोई घटनाएं सामने आती है तो नेता ऐसे अवसरों को टाल देते है और अपनी खुशियों को समेट कर घटना को ध्यान में रखते हुए आयोजनों को आगे टाल देते है लेकिन दमोह के इन नेता जी को शायद दो दर्जन से ज्यादा मौतों का कोई मलाल नहीं दिखा और जन्मदिन पर आयोजनों की श्रृंखला खड़ी हुई। बंडा जिस इलाके में जहरीली शराब की वजह से मौतें हुई उस इलाके से बिल्कुल लगे हुए दमोह जिले के पथरिया में पटेल के जन्मदिन का जश्न रखा गया और जश्न भी साधारण नहीं बल्कि इसमें बुंदेली डांसर्स को बुलाया गया, स्थानीय बुंदेली सिंगर आएं और फिर जो यहां हुआ वो सीधा सीधा बंडा में मृत हुए लोगों की मौत का अपमान था हंसते नाचते गाते बुंदेली भाषा ने सिंगर गा रहा था, पौआ ने पियों घने घने , बंडा में मर गए केऊ जने* मतलब मजाक में बोला जा रहा था कि शराब का क्वाटर न पियो बंडा में बहुत लोग मर गए, इस शर्मनाक लाइन पर डांसर खुश हो हो कर ठुमके लगा रही थी लोग तालिया पीट रहे थे और इसी जगह पर आम लोग नहीं बल्कि प्रदेश के दिग्गज राजनेता चेहरों पर मुस्कान लेकर केक कटिंग सेरेमनी मना रहे थे। इनमें प्रदेश सरकार के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल , दमोह के सांसद जिनके संसदीय क्षेत्र में बंडा विधानसभा क्षेत्र भी आता है सांसद राहुल सिंह लोधी , प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के सीनियर लीडर डॉ रामकृष्ण कुसमरिया शामिल थे जो खुश हो हो कर गजरे पहन रहे थे और जिला पंचायत अध्यक्ष पति को तलवार भेंट कर रहे थे। सिर्फ इतने ही ओग नहीं थे बल्कि इस पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री और भाजपा के सीनियर विधायक जयंत मलैया, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित भाजपा से संगठन के पदाधिकारी, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के भाई भी शामिल थे। लोग इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बेशर्मी वाली तस्वीरें करार दे रहे है। इन नेताओं कर कटाक्ष कर रहे है और इनकी मानवीय संवेदनाओं के मरने की बात तक कही जा रही है। यही वो नेता है जो दो दिन पहले तक बंडा की घटना पर दुख जता रहे थे और अभी बंडा में मातम कम नहीं हुआ और इन नेताओं की मौजूदगी में बंडा की मौतों पर मजाक बनाया जा रहा था और नेताओं के चेहरों पर मुस्कान थी खुशियां थी किसी ने ऐसे फूहड़ गीत का विरोध नहीं किया बल्कि हर नजर नर्तकियों के डांस में मशगूल थी। बहरहाल मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद ट्रोल हो रहे नेताओं ने मुंह छिपाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से लगातार मीडिया उनसे इस सब घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया लेना चाह रही है ताकि बात एकतरफा न हो लेकिन नेता मुंह छिपाते घूमते रहे और अब जब सामने आए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जिनका जन्मदिन था गौरव पटेल कहते है कि उनके समर्थकों ने आयोजन किए थे और वो और बाकी नेता उसमें शामिल होने आए थे, पटेल शर्मनाक लाइन वाले लोकगीत को अब भी जायज बता रहे है, जनता ट्रोल कर रही हैं और गौरव इसे मैसेज देने वाला लोकगीत बता रहें हैं। बाइट/ गौरव पटेल( भाजपा नेता, प्रतिनिधि जिला पंचायत दमोह)0
0
Report
उदयपुरा गाँव की महिलाएं शराब मुक्त अभियान से बदला माहौल
Latehar, Jharkhand:लातेहार नशा नाश का कारण होता है. इस बात को लातेहार सदर प्रखंड के उदयपुरा गांव की महिलाएं पूरी तरह समझ चुकी हैं । गांव को नशे से मुक्त करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने को लेकर महिलाओं ने गांव में एक अभियान आरंभ किया है । गांव में शराब बेचने या पीने वालों को आर्थिक दंड के साथ-साथ उठक बैठक भी कराई जा रही है लातेहार का उदयपुरा गांव पूरी तरह आदिवासी बहुल गांव है । लगभग 1000 की आबादी वाले इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया गया था । परंतु अवैध शराब बेचने वालों ने गांव के माहौल को खराब कर दिया. सड़क के किनारे शराब बेचे जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा था । गांव की लड़कियां या महिलाएं रास्ते से गुजरने में भी असहज महसूस करने लगी थी गांव के बच्चे भी नशे के शिकार होने लगे थे । धीरे-धीरे स्थिति जब अत्यंत खराब होने लगी और गांव के बच्चों का भविष्य बिगड़ने लगा तो महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया । महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठक कर निर्णय लिया कि अब अपने गांव में ना शराब बेचने देंगे और ना ही किसी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने देंगे । गांव की महिलाएं सुनीता देवी, सविता देवी आदि ने बताया कि पहले उनका गांव आदर्श गांव था परंतु अवैध रूप से शराब बेचने वाले और शराब पीने वाले लोगों ने गांव के माहौल को खराब कर दिया । स्थिति ऐसी हो गई है कि अब बड़े तो बड़े, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी नशापन करने लगे हैं मजबूरी में गांव की महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि अब गांव को पूरी तरह शराब मुक्त बनाने के लिए वे लोग खुद सड़क पर उतरेंगी ।गांव की महिलाओं के द्वारा चलाए गए इस अभियान का असर 5 दिन में ही दिखने लगा है । कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा श्वेता बाड़ा ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले और पीने वालों की भीड़ के कारण उन लोगों को रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया था हमेशा वे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करती थी ।0
0
Report
Advertisement
बीएमएचआरसी नर्सिंग कॉलेज में नियम विरुद्ध प्राचार्य के प्रभार सौंपे जाने पर हंगामा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीएमएचआरसी नर्सिंग कॉलेज में उप प्राचार्य प्रभा अग्निभोज को नियम विरुद्ध प्राचार्य का प्रभार सौंपा ! उप प्राचार्य को प्राचार्य का प्रभार सौंपने पर उठे सवाल एनएसयूआई ने मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल से मान्यता की जांच और कार्रवाई की मांग बीएमएचआरसी नर्सिंग कॉलेज में नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप एनएसयूआई ने प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव पर नियम विरुद्ध कार्य करने का लगाया आरोप0
0
Report
पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त घायल, अवैध तमंचा-कारतूस व कार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना में वांछित अभियुक्त के साथ हुई पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद। उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद श्री दीपक कुमार की बाइट0
0
Report
जयपुर NOTA ने रिकॉर्ड बना दिया: वार्ड 66 सबसे अधिक
Jaipur, Rajasthan:एंकर-चुनाव में वोट अक्सर किसी को जिताने के लिए दिया जाता है...लेकिन जयपुर में 27 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने वोट तो दिया, पर पसंद किसी को नहीं किया। सबसे दिलचस्प कहानी वार्ड 66 की है। जहां मतदान के दिन NOTA की टेबल लगी और नतीजे में NOTA ने यहीं शहर का रिकॉर्ड बना दिया। अकेले इस वार्ड में 767 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। वहीं सांगानेर में पूरे शहर के सबसे ज्यादा 5,490 NOTA वोट पड़े। यानी इस चुनाव में प्रत्याशियों की जीत-हार के बीच 27 हजार वोट ऐसे भी हैं, जो किसी के साथ नहीं...बल्कि सबके खिलाफ गए। NOTA के इन आंकड़ों में सबसे दिलचस्प कहानी वार्ड 66 की है। मतदान के दिन इसी वार्ड के महात्मा गांधी स्कूल मतदान केंद्र के बाहर NOTA के समर्थन में टेबल लगाकर वोट देने की अपील की गई थी। नतीजे आए तो पूरे जयपुर में सबसे ज्यादा 767 वोट भी NOTA में इसी वार्ड में निकले। यह आंकड़ा कितना असामान्य है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि NOTA के मामले में दूसरे नंबर पर रहे वार्ड 90 में 428 वोट पड़े। यानी वार्ड 66 ने दूसरे वार्ड से भी 339 ज्यादा NOTA वोट दिए। विधान सभा क्षेत्रवार तस्वीर देखें तो सांगानेर NOTA का सबसे बड़ा केंद्र बनकर सामने आया। यहां 21 वार्डों में 5,490 लोगों ने किसी प्रत्याशी को नहीं चुना। यह जयपुर में पड़े कुल 27,099 NOTA वोटों का करीब 20.3% है। यानी शहर में NOTA दबाने वाले हर पांच मतदाताओं में लगभग एक सांगानेर के वार्डों से था। इसके बाद बगरू में 3,674, विद्याधर नगर में 3,248, मालवीय नगर में 3,235 और सिविल लाइंस में 2,976 NOTA वोट पड़े। शहर के 146 वार्डों के उपलब्ध नतीजों का विश्लेषण बताता है कि NOTA का असर हर इलाके में एक जैसा नहीं था। 53 वार्डों में 200 या इससे ज्यादा मतदाताओं ने NOTA चुना। इनमें 18 वार्ड ऐसे रहे, जहां आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। इसके उलट 26 वार्डों में NOTA 100 वोट भी हासिल नहीं कर सका। सबसे कम वार्ड 11 में केवल 30 लोगों ने NOTA दबाया। वार्ड 125 में 39, वार्ड 93 और 126 में 53-53 तथा वार्ड 118 में 54 वोट ही NOTA के खाते में आए। आंकड़ों का एक और दिलचस्प पहलू है। आमेर विधानसभा क्षेत्र के उपलब्ध तीन वार्डों में कुल मिलाकर 426 NOTA वोट पड़े। इसके मुकाबले अकेले वार्ड 66 में 767 वोट NOTA को मिले। यानी वार्ड 66 ने आमेर के इन तीनों वार्डों के कुल NOTA से 341 वोट ज्यादा दिए। इसी तरह वार्ड 66 के 767 और सबसे कम NOTA वाले वार्ड 11 के 30 वोटों में 25 गुना से भी ज्यादा का अंतर है। टॉप-5 वार्ड : यहां सबसे ज्यादा NOTA वार्ड संख्या::::::नोटा वोट:::विधानसभा क्षेत्र वार्ड 66 — 767 — बगरू वार्ड 90 — 428 — सिविल लाइंस वार्ड 52 — 419 — सांगानेर वार्ड 50 — 405 — सांगानेर वार्ड 142 — 399 — हवामहल बॉटम-5 वार्ड : यहां सबसे कम NOTA वार्ड संख्या::::::नोटा वोट:::विधानसभा क्षेत्र वार्ड 11 — 30 — विद्याधर नगर वार्ड 125 — 39 — आदर्श नगर वार्ड 93 — 53 — सिविल लाइंस वार्ड 126 — 53 — आदर्श नगर वार्ड 118 — 54 — आदर्श नगर विधान सभा वार NOTA सांगानेर — 5,490 बगरू — 3,674 विद्याधर नगर — 3,248 मालवीय नगर — 3,235 सिविल लाइंस — 2,976 झोटवाड़ा — 2,535 हवामहल — 2,199 आदर्श नगर — 1,933 किशनपोल — 1,383 अमेर — 426 कुल — 27,099 बहरहाल, चुनाव में जीत-हार प्रत्याशियों की हुई, लेकिन 27 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपना फैसला किसी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं, बल्कि सभी उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज कराया। सबसे दिलचस्प तस्वीर उस वार्ड से निकली, जहां मतदान के दिन NOTA की बाकायदा टेबल लगी थी और नतीजे में वहीं NOTA पूरे शहर में नंबर-1 हो गया। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
ब Bulandshahr में झगड़े के बाद युवक ने नहर में छलांग, बचाव टीम ने जान बचाई
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: मां-बेटे के झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग。 सूचना मिलते ही PRV-8848 मौके पर पहुंची, तुरंत चलाया गया बचाव अभियान。 युवक को डूबता देख PRV चालक नितिन यादव ने स्थानीय गोताखोर संग नहर में लगाई छलांग。 पुलिसकर्मियों ने डूब रहे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला。 पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल。 पीड़ित शैलेंद्र पुत्र जयकिशन, निवासी सनौटा गुलावठी का बताया गया。 PRV-8848 की तत्परता से युवक की जान बच सकी, गुलावड़ी के सनौटा का मामला।0
0
Report
हज़रतगंज के मेराज कैफे में दो पक्षों की मारपीट CCTV वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:हज़रतगंज के मेराज कैफे में आपस में हुई जमकर मारपीट। दोनों पक्ष बताते जा रहे एक दूसरे के परीचित。 घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल。 वायरल वीडियो में इमरान गाजी और अली हसीब मारपीट करते हुए आए नजर।0
0
Report
भिवंडी में रात्रि तक गणपति विसर्जन, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के साथ व्यवस्था की
Thane, Maharashtra:भिवंडी में रात्री उशिरापर्यंत दीड दिवसांच्या गणपती बाप्पांचे विसर्जन पार पडले. शहरातील नदीवरीवरील गणेश घाट, तालाव घाट आणि ओढे या ठिकाणी बाप्पांचे विसर्जन करण्यात आले. गणेश घाटावर मोठ्या संख्येने भक्तांनी गर्दी करत रात्री उशिरापर्यंत बाप्पाला निरोप दिला. पालिका प्रशासनाने विसर्जनासाठी उत्तम व्यवस्था केली होती आणि जागोजागी कृत्रिम तलावांची सोय देखील केली होती. विसर्जन घाटावर कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी चोख पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता.0
0
Report
Advertisement
यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप से स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जारी किया बयान। आइये 17 सितंबर को सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भारत के शिल्पी यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करें।0
0
Report
भाजपा ने मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस घोषित किया; पंकज चौधरी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी किया बयान। 17 सितंबर को पूरा देश हमारे प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाता है। मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की ये यात्रा केवल सत्ता की नहीं बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की अविरल यात्रा है। 25 वर्षों की यह तपस्या केवल राजनीतिक नहीं है बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सवारने का महायज्ञ रही है। आइए 17 सितंबर की शाम को उन्हीं करोड़ों अनुभवों और भावनाओं को एक दीप की रोशनी दें। उत्तर प्रदेश के हर घर में हमारे कार्यकर्ता और सभी सम्मानित नागरिक एक साथ मिलकर आशीर्वाद का दिया जलाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करें。0
0
Report
अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनवा रहे भव्य धर्मशाला, नक्शे की मंजूरी प्रक्रिया चालू
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराएंगे, जिसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा दाखिल कर दिया गया है। इस प्रस्तावित धर्मशाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से अधिक कमरे बनाए जाएंगे। फिलहाल नक्शे पर आपत्तियों की सुनवाई और तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है, जिसे सभी नियमों के तहत मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। अयोध्या, यूपी: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने कहा, "अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट के द्वारा यहां पर एक धर्मशाला के निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में मानचित्र स्वीकृति हेतु एप्लीकेशन दिया गया है। वर्तमान में इसमें आपत्ति सुनवाई के लिए इसका पेपर में प्रकाशन कराया गया है। जैसे ही इसकी समय सीमा पूरी होगी तो नियमानुसार हम लोग परीक्षण करते हुए उस नक्शे की स्वीकृति को प्रदान करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
नवादा: पकरीबरावां-वारिसलीगंज मार्ग पर गोली से युवक घायल, इलाज के लिए विम्स रेफर
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पकरीबरावां-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज प्रखंड निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मुकेश अपनी नानी के घर पूजा का प्रसाद पहुंचाकर देर रात वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर गोली चला दिया गोली उसके दाहिने पैर में लगी और हड्डी तोड़ते हुए अंदर फंस गई। वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नवादा सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि गोली लगने के बाद काफी देर तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती रही। बाद में एक्स-रे में पैर की हड्डी टूटी हुई और गोली अंदर फंसी होने की पुष्टि हुई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स, पावापुरी रेफर कर दिया। इस संबंध में पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मुकेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
लखनऊ में पति-पत्नी की आत्महत्या: बच्चों के लौटते ही पुलिस ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: नॉर्थ DCP अमित कुमार आनंद ने लखनऊ पति-पत्नी मौत मामले पर कहा, आज दिनांक 15 सितंबर को ग्राम मदारपुर थाना बीकेटी में सूचना प्राप्त हुई थी कि पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पति का नाम आशीष प्रजापति, पत्नी का नाम क्षमता प्रजापति। मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है, पत्नी का शव खटिया पर लेटा पड़ा है। इसमें ज्ञात हुआ कि इनके दोनों बच्चे जब स्कूल से वापस आये तो इस अवस्था में उनको पाया गया है, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई...0
0
Report
मेरठ में Pallavpuram थाने के पीछे क्लोरीन गैस लीक, अभी तक कोई जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ (उत्तर प्रदेश): सौरभ गंगवार (नगर आयुक्त) Pallavpuram थाने के पीछे क्लोरीन गैस लीक पर / अभी तक कोई जनहानि नहीं / क्लोरीन गैस लीक पर प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
