343001
सांचोर में संभागीय आयुक्त ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
Jalore, Rajasthan:जालोर के सांचोर में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में सड़क, बिजली और पेयजल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर दिया। बैठक में जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़, ADM चंद्रशेखर भंडारी, ASP सुरेश कुमार मेहरानियां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Damodar नदी में छठ महापर्व से पहले प्रदूषण; पानी पर तेल जैसी परत से भक्त चिंतित
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लोक आस्था का महापर्व की तैयारी में लोग जुट गए है। तालाबो की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। छठ घाट को व्रतियों के लिये ठीक किया जा रहा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर जहां एक ओर दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर श्री सूर्य धाम मंदिर सुदामडीह चासनाला स्थित दामोदर नदी घाट पर प्रदूषित पानी ने छठव्रतियों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के जल की सतह पर काले रंग का तेल जैसा पदार्थ बड़ी मात्रा में तैरता दिखाई दे रहा है। इससे नदी का पानी दूषित हो गया है और श्रद्धालुओं को स्नान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु पवित्र दामोदर नदी में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन नदी की वर्तमान स्थिति देखकर लोगों में निराशा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस नदी के स्वच्छ जल में आस्था के साथ स्नान कर छठ पूजा करनी है, उसी नदी की सतह पर काले तेल जैसी परत तैर रही है। ऐसे में लोगों को स्नान करने में परेशानी हो रही है। नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल के ईजे एरिया भौरा में बड़े पैमाने पर ओवरबर्डन (ओबी) की डंपिंग की जा रही है। उनका कहना है कि इसके कारण दामोदर नदी में प्रदूषण फैलने की आशंका है। संबंधित विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और प्रदूषण के स्रोत का पता लगाने की मांग की है।0
0
Report
चकिया में दुल्हन की शादी से पहले भाई की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तारी
Motihari, Bihar:जिस घर में एक सप्ताह बाद शहनाई बजने वाली थी,आज वहां मातम पसरा हुआ है। घटना चकिया के मनी छपरा गांव की है जहां होने वाली दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया । घटना के बाबत बताया जाता है कि हत्यारा और लड़की का घर आमने सामने है। लड़की की शादी ठीक हो जाने के बाद हत्यारे पड़ोसी ने लड़की के होने वाले ससुराल में फोनकर लड़की की शादी कटवा दिया और जब इसी बात को लेकर लड़की के भाई ने सवाल पूछा तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दिया गया। हत्या मामले में चकिया थाना ने संजय साह और रोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बाइट --- विनोद साह,मृतक के पिता (कंधा पर उजला कपड़ा ) बाइट --- मुनीर साह,मृतक का भाई0
0
Report
जशपुर के आदिवासी उत्थान पर नेताओं की धमाकेदार बाइट्स: क्या बदलेगा क्षेत्र?
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले में आदिवासी समाज के उत्थान मामले में बाइट बाइट - रुपसिंह राठिया, आदिवासी नेता (सिर पर बाल कम) बाइट - सल्मी निकुंज, आदिवासी महिला। बाइट - बीएल भगत, आदिवासी नेता, (सिर पर टोपी पहने)0
0
Report
Advertisement
चानौत के पास अज्ञात बाइक सवार ने मजदूर भूरा की मौत कर दी
Hansi, Haryana:चानौत गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से मजदूर की मौत हांसी। हांसी क्षेत्र के चानौत गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले भूरा के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश से हांसी आया था और यहां ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार, भूरा आज पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सावर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस दुर्घटना में उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि मृतक भूरा अविवाहित था और महज 10 दिन पहले ही काम की तलाश में यहां पहुंचा था। जिस युवक ने अभी नए स्थान पर काम शुरू किया था, उसकी अचानक सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले में जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला था और करीब 10 दिन पहले ही हांसी आया था। वह अविवाहित था। आज पैदल जाते समय किसी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत ने एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
भोपाल के यूबी सिटी में आवारा कुत्तों के दो हमले, लोग दहशत में
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल कोलार रोड स्थित यूबी सिटी कॉलोनी में आवारा कुत्तों के दो हमले 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को कुत्तों ने काटा 40 वर्षीय अभय परिहार पर भी आवारा कुत्तों ने किया हमला दोनों हमलों में पीड़ितों के पैरों में गंभीर चोटें CCTV में युवक पर हमला करते नजर आए आवारा कुत्ते इक ही कॉलोनी में दो घटनाओं से रहवासियों में दहशत शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का रहवासियों ने लगाया आरोप ग्राम पंचायत और नगर निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर उलझा मामला पंचायत और निगम के चक्कर में आवारा कुत्तों को पकड़ने नहीं पहुंच रही टीम0
0
Report
दिवाली के अगले दिन नहर में गिरा युवक का शव चार दिन बाद बरामद
Kurukshetra, Haryana:चार दिन बाद मिर्जापुर नहर से मिला ढांढ निवासी 24 वर्षीय युवक का शव, गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से निकालकर परिवार को दी सूचना कुरुक्षेत्र। दिवाली के अगले दिन अपने चाचा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कैथल जिले के गांव ढांढ से कुरुक्षेत्र की मिर्जापुर नहर पर पहुंचे 24 वर्षीय युवक देवेंद्र का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया था। पिछले चार दिनों से पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे। आखिरकार चौथे दिन युवक का शव बरामद कर लिया गया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि युवक के नहर में गिरने के बाद से ही लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों के साथ निजी गोताखोर भी सर्च अभियान में जुटे हुए थे। वहीं परिजन और रिश्तेदार भी रातभर जनरेटर और लाइटों की व्यवस्था करके नहर के किनारे युवक की तलाश में जुटे रहे।0
0
Report
Advertisement
गालीबाज कोटेदार लगा रहा महिला सम्मान पर ग्रहण।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:धौरहरा/रामबाबू गुप्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी लगातार नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को लेकर मिशन चला रहे हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन धौरहरा क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा से सामने आया एक कथित वीडियो सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है। मामले में कोटेदार सुधारा पति विजय कुमार नाग का नाम सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप है कि महिलाओं और बच्चियों की मौजूदगी में अभद्र भाषा, अशोभनीय गाली-गलौज और खुलेआम ललकारने जैसी हरकतें की गईं। आरोपों के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के सामने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह सामाजिक मर्यादा और महिला सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर किसका संरक्षण, किस बात का इतना गुरूर? क्या सरकारी राशन वितरण की जिम्मेदारी मिलने का अर्थ यह है कि कोई भी कोटेदार गरीब मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को अपनी मर्जी से अपमानित कर सकता है? क्या राशन मांगने वाले गरीबों को गालियां सुननी पड़ेंगी? क्या अपने अधिकार की बात करने वाली महिलाओं और ग्रामीणों को दबंगई के सामने सिर झुकाना होगा? ग्रामीणों के आरोपों के अनुसार, सरकारी राशन का वितरण अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से होना चाहिए, लेकिन वितरण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के बजाय राशन वितरण को निजी दरवाजे और अपने परिसर तक सीमित किया जा रहा है। यदि ऐसा है तो आखिर संबंधित विभाग इसकी जांच क्यों नहीं कर रहा विडियो के मुताबिक दो किलो राशन कम दिये को लेकर कोटेदार द्वारा कार्ड धारक को गालियो से नवाज रहा जिसमें कोटेदार संगठन मे वर्षों से अध्यक्ष के पद पर जमे बैठे शरीफ अहमद ने संगठन मिडिया प्रभारीअमर उजाला के तहसील प्रेम जायसवाल को प्लेन कर रखा उसके उपरांत प्रेम जायसवाल ने उनके परिवार के सदस्य के नाम अमर उजाला विज्ञान ऐजंसी खुलवा रखी जो इसकी आड़ में कोटे दारो से अवैध वसूली करता है न देने पर कोटा निरस्त कराने की धमकी दी जाती है सबसे रोचक तथ्य यह है कि विडियो वायरल पर प्रेम जायसवाल का नाम उजागर होने पर पत्रकार रामबाबू गुप्ता को प्रेम जायसवाल ने बीच चौराहे पर गोली मारने की धमकी के साथ पिता की दुकान पहुंच कर धमकी दी गई है।0
0
Report
बटेश्वर तीर्थ में 21 हजार दीपों से यमुना घाट पर मेले का उद्घाटन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर मेला का पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने किया उद्घाटन 21 हजार दीपो से जगमगा यमुना के घाट, यमुना आरती का हुआ आयोजन दीपोत्सव में भारी संख्या में उमड़ा लोगों का सैलाब, जिला पंचायत प्रशासक डॉ मंजू भदोरिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर और भाजपा नेता रहे मौजूद मे़ला उद्घाटन से पूर्व सिमटा घोड़ा और ऊंट बाजार, लौटने लगे व्यापारी 11 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा मेला का आयोजन, पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद आगरा के बटеш्वर तीर्थ का मामला。0
0
Report
हमीरपुर में पेयजल संकट के विरोध में ग्रामीणों का मिट्टी लपेटकर प्रदर्शन
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- पेयजल संकट पर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, ग्रामीणों ने शरीर में मिट्टी लपेटकर किया रज स्नान, शरीर मे मिट्टी लपेटकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, जल सत्याग्रह के बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर शरीर पर मिट्टी लपेटकर युवाओं ने जताया विरोध, नलकूप खराब होने से बीते कई दिनों से बाधित है पेयजल आपूर्ति, डीएम ने एडीएम को मौके पर भेजकर जलापूर्ति बहाल कराने के दिये निर्देश, मौदहा क्षेत्र के इचौली,नायक पुरवा इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
यमुना में मछली मौत: जहरीले पानी के आरोप, क्रूज से पर्यटन के दावों पर सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली की यमुना नदी में एक बार फिर मौत का मंजर दिखाई दे रहा है। जिस यमुना में दिल्ली सरकार क्रूज चलाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, उसी जगह पानी में लाखों मछलियाँ मृत पड़ी हैं। नदी किनारे मरी हुई मछिलाओं का अंबार लगा है और उठती दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर रही है। आखिर यमुना में ऐसा क्या हुआ कि जलीय जीवों की जिंदगी पर ही संकट खड़ा हो गया? स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रूज शुरू होने के अगले ही दिन यमुना में मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत कैसे हुई? कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरियाणा के पानीपत से चमड़ा फैक्टरियों का केमिकल यमुना में छोड़ा जाता है, जिससे जहरीला पानी दिल्ली पहुंचकर मछलियों की मौत की वजह बन सकता है। कुछ लोग क्रूज संचालन से पहले पानी की सफाई के लिए कथित तौर पर केमिकल डाले जाने पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मछलियों की मौत की असली वजह भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन सवाल सिर्फ मछलियों की मौत का नहीं, बल्कि यमुना के अस्तित्व का है। आखिर कब तक यमुना में जहरीले पानी का कहर जारी रहेगा? कब तक जलीय जीव इसी तरह दम तोड़ते रहेंगे? एक तरफ दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालु इसी यमुना के किनारे पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। दूसरी तरफ नदी में मरी हुई मछलियाँ और उठती दुर्गंध यमुना की सफाई के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। जरूरत है सिर्फ दावों की नहीं, बल्कि जवाबदेही की। यमुना में मछलियों की मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है? क्या पानी में केमिकल की मौजूदगी है? क्या पानी की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी? और सबसे बड़ा सवाल... क्या दिल्ली सरकार इस बार यमुना को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी या फिर मछलियों की मौत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?0
0
Report
NTPC ऐश पाइपलाइन फटी: सिंगरौली की सड़क राख में ढकी, यातायात जोखिम बढ़ा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली NTPC की ऐश पाइपलाइन फटी, सड़क पर राख और फिसलन; हादसे के खतरे के बीच राहगीर परेशान वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में रेलवे लाइन के किनारे NTPC की ऐश पाइपलाइन फटी है पाइपलाइन से निकली राख ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया सड़क पर राख और फिसलन से बाइक सवारों के लिए जोखिम बढ़ गया है कार चालकों और स्थानीय रहवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है बार-बार पाइपलाइन फटने से सड़क खराब होने पर लोगों में नाराजगी बढ़ी है पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने NTPC प्रबंधन से तत्काल मरम्मत की मांग की स्थानीय रहवासियों ने भी सड़क और पाइपलाइन को जल्द ठीक कराने की मांग उठाई है बाइट अनिल वैश्य, पार्षद0
0
Report
छठ के लिए बिहार में ट्रेनें भारी भीड़, यात्रियों को घर पहुंचने के लिए जद्दोजहद
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व में अब कुछ दिन ही रहे हैं। छठ मनाने के लिए बिहार अपने घर जाने वाले लोगो को ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन से घर जाने वाले लोगो को भारी भीड़ में अपने घर जाना पड़ रहा है। धनबाद स्टेशन से खुलने वाली गंगा दामोदर और मौर्या एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। जो भी लोग घर छठ मनाने जा रहे हैं उन्हें बैठने की जगह नहीं मिल रही है। बोगियो में खचाखच भीड़ हो गई है। जनरल और स्लीपर में कोई अंतर नहीं रह गया है। जिसे जहां थोड़ी भी जगह मिल रही है जा रहे। बोगियों में क्षमता से अधिक यात्री सफल कर रहे है। वही रेल पुलिस भीड़ को देखते हुए माइकिंग कर लोगो से सावधानी पूर्वक ट्रेन में चढ़ने के निर्देश दे रहे। आरपीएफ जवान बिहार जाने वाले ट्रेन के आने पर यात्रियों की मदद कर रहे। यात्रियों ने कहा छठ मनाने घर जाना है इसलिये भीड़ कोई मायने नहीं रखती। किसी तरह भी घर जाना है। ट्रेन में जगह नहीं है। बोगी पूरी भरी हुई है。0
0
Report
Advertisement
योगी ने जेवर में CNH कंपनी की आधारशिला रखकर 1220 करोड़ निवेश का ऐलान
Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से यमुना सिटी के सेक्टर-8 में बनने वाली सीएनएच कंपनी की आधारशिला रखी। इस दौरान यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मौके पर मौजूद रहे। जिला प्रशासन प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि और भाजपा के संगठन से जुड़े हुए लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। जेवर के दयोरार गांव में सेक्टर 8 डी विकसित किया जा रहा है,वही इस कम्पनी के द्वारा निवेश किया जा रहा है।यमुना प्राधिकरण ने सीएनएच कंपनी को सेक्टर-8 में 100 एकड़ जमीन आवंटित की है। यहां कंपनी ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी का निर्माण करेगी।यह कंपनी यहां 1220 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके निवेश से यहां पर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से CNH इंडस्ट्री की आधारशिला रखी, इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है, यहां विदेश से लगातार निवेश हो रहा है, उन्होंने कन प्रबंधन से कहा कि आप लोग बुलडोजर भी बनाएंगे जिसकी देश विदेश में बहुत डिमांड रहेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक ब्रांड बन चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर लाइन ऑर्डर के चलते उत्तर प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है और आज देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां लाइन लगाकर उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लायन आर्डर स्थापित होने के पीछे केवल पुलिस भर्ती नहीं उनके मॉडर्नाइजेशन के साथ साथ अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का एक प्रमुख योगदान रहा है और उसमें भी अपने यूपी के बुलडोजर की चर्चा जरूर सुनी होगी, आप लोग जहां पर ट्रैक्टर और बुलडोजर बनाएंगे और बुलडोजर की डिमांड खुद पर खुद देश-विदेश में बहुत ज्यादा होगी क्योंकि बुलडोजर उत्तर प्रदेश में ब्रांड बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर के विधायक सांसद और जनप्रतिनिधियों और साथ ही किसानों का सबसे ज्यादा आभार व्यक्त किया और कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से जेवर एक ऐसा डेस्टिनेशन बना है जहां पूरी दुनिया निवेश करना चाहती है।0
0
Report
तालाब गांव में ओम धगाल का जोरदार स्वागत, जेसीबी से पुष्प वर्षा
Noida, Uttar Pradesh:तालाब गांव में भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल का भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा बूंदी। जिला परिषद वार्ड संख्या 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल का तालाब गांव में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर धगाल का अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। धगाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से गांवों का बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। वार्ड 22 में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही इस सीट पर जिलेभर की नजरें टिकी हैं.0
0
Report
मंडला में कार्तिक मास: नर्मदा घाटों पर भक्तों की दीप-दिव्य झलक
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मां नर्मदा के तट पर कार्तिक मास की दिव्य छटा, दीपों की रोशनी में जगमगाई मंडला की आस्था! मण्डला - मां नर्मदाकी पावन धारा... मंदिरों में गूंजते भक्ति के स्वर... घाटों पर आस्था की डुबकी और दीपों की जगमगाती कतारें...। जी हां... धर्म, अध्यात्म और सनातन परंपराओं की नगरी मंडला में कार्तिक मास का नजारा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति से सराबोर है। कार्तिक मास को हिंदू धर्म में बेहद पुण्यदायी और आध्यात्मिक साधना का विशेष महीना माना गया है। इसी आस्था के साथ सुबह की पहली किरण के साथ ही माहिष्मती घाट, नानाघाट, वैद्य घाट सहित मां नर्मदा के विभिन्न तटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। मां नर्मदा में आस्था की डुबकी... उगते सूर्य को अर्घ्य और फिर दीपदान के साथ भक्त अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। वहीं घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना, तुलसी पूजन और संध्या दीप प्रज्वलन की परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसी पावन पर्व इस महीने की धार्मिक महत्ता को और भी विशेष बना देते हैं।0
0
Report
Advertisement
