343001
जालोर में नशा मुक्ति अभियान और साथी स्कूल चल कार्यक्रम का शुभारंभ
Jalore, Rajasthan:जालोर में जिला प्रशासन और डाईट के संयुक्त प्रयास से नशा मुक्ति अभियान और साथी स्कूल चल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर पूथा पार्थ और जिला पुलिस अधीक्षक ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर का विमोचन किया। इन पोस्टरों पर विभिन्न प्रकार के नशों के विरुद्ध स्लोगन अंकित हैं। साथ ही, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए साथी स्कूल चल कार्यक्रम से संबंधित पैम्फलेट भी जारी किए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम और करतारपुर मुद्दों पर भाजपा नेताओं की प्रेसवार्ता
Amritsar, Punjab:भाजपा पंजाब परधान केवल ढिल्लो और राज्यसभा सदस्य तरुण चुग आज अमृतसार पहुंचे और पत्रकार वार्ता की इस मौके उन्होंने कहा कि आज सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हो वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया है उन्होंने कहा कि ये पांच दरिया की धरती है वह नमन करते है और अपना पद ग्रहण करने के बाद वह नतमस्तक होने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे है उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय नशे की चपेट में है और मुख्यमंत्री ने दो बार नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जो कि फेल हुई उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना डोप टेस्ट करवाये और उसके बाद युद्ध नशे विरुद्ध शुरू करे उनका कहना है कि जो काम भगवंत मान की सरकार कर रही है वह अहंकार पर कर रही है बाईट...तरुण चुग उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सरेआम हिंदुओ का कत्ल कर दिया गया आज पाकिस्तान में हिंदुओं की गिनती बहुत कम रह गयी है उनका कहना है कि महाराजा रणजीत सिंह के शाशन काल मे जैसी सरकार चलती थी वैसी ही सरकार वह पंजाब में बनाएंगे उन्होंने कहा कि लोग तैयार बैठे है केजरीवाल और भगवंत मान को बाय बाय कहने के लिए आप पार्टी ने रंगदारी गैंगस्टर और टॉर्चर सेंटर लेकर आआई आज प्रशानिक अदिकरियो को उन्हीं टॉर्चर सेंटर में टॉर्चर किया जा रहा है बाईट...तरुण चुघ तरुण चुघ का कहना है कि करतारपुर लांघा तकनीकी कारणों से बन्द है जो जल्द खुलेगा और भारत पाक के बीच व्यापार देश के हर कोने से बन्द है भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार चल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा के पास तजुर्बा है 2004 से 2014 में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कोई भी काम नही किया गया आज बिहार राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान तरक्की की राह पर है और काँग्रेस के राज में ये तीनो बीमारू राज्य थे तरुण चुघ उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं की तुलना पांच प्यारों से करने पर तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है तरुण चुघ वोठ केवल ढिल्लों ने कहा कि 24 फसलों पर MSP देंगे जैसे हरियाणा में दे रहे हैं वह पंजाब में भी MSP देंगे पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे उन्होंने कहा कि नितिन नबीन भी पंजाब दौर पर आ रहे है और पंजाब की नब्ज को टटोलने आ रहे है बाईट...केवल ढिल्लो बाईट...केवल ढिल्लो0
0
Report
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर पूरे देश में TET अनिवार्यता के विरोध में देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को दिया गया। उसी क्रम में जनपद सहारनपुर में भी जिला अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र पंवार जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शिक्षक हकीकत नगर धरना स्थल में इकट्ठे हुए वह वहां से पैदल चलते हुए जिला अधिकारी महोदय कार्यलय पर पहुँच कर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को को ज्ञापन दिया।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी NDA जीते, महागठबंधन हारा
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड से राज्यसभा के चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी जी को जीत की बधाई , उन्हें कुल 28 मत मिले INCIndia प्रत्याशी को केवल 20, महा गठबंधन बुरी तरह हारा0
0
Report
Advertisement
सिरसा रेस्ट हाउस में सीएम नायब सिंह सैनी का भाजपा नेता द्वारा स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:सिरसा रेस्ट हाउस सिरसा में पहुंचने पर सीएम नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा जीत के बाद परिमल नाथवानी भाजपा दफ्तर पहुंचें, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।जीत के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और नाथवानी को जीत की बधाई दी गई।0
0
Report
रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्शन कर लौटते परिवार की कार पलटी, दो घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्शन कर लौटते परिवार की कार पलटी, दो घायल। गिनीमत रही कि किसी की मौत नहीं हुई है। कार अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो पलटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे का यह मामला है। राजस्थान के उदयपुर निवासी परिवार काशी विश्वनाथ दर्शन कर वापस आ रहा था। ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
शहजाद बना शंकर, पैतृक गांव बहेड़ी गुर्जर में परिवार सहित पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। 21 अप्रैल को हरिद्वार में परिवार सहित सनातन धर्म अपना कर शहजाद से शंकर हुए शख्स का आज पैतृक गांव बहेड़ी गुर्जर में भव्य स्वागत हुआ। गुरु धर्माचार्य अरुण कृष्ण जी महाराज और परिवार के साथ गांव लौटे शंकर का ढोल-नगाड़ों और पुष्पमाला से स्वागत किया गया। गांव पहुंचते ही शंकर ने पहले गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों और महिलाओं ने फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर और बधाइयाँ देकर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शंकर (पूर्व नाम शहजाद) बचपन से ही सनातन धर्म में आस्था रखते थे और अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते थे। मीडिया से बातचीत में शंकर ने कहा कि पहले वह धार्मिक यात्राएँ डरकर और छिपकर किया करते थे, लेकिन अब वे अपने परिवार के साथ खुले तौर पर वापस आ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "अभी योगी जी की सरकार है, डर की कोई बात नहीं0
0
Report
सिरौली में खेत में मिला युवक का अधजला शव, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका
Bareilly, Uttar Pradesh:फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सिरौली। थाना क्षेत्र के धनौरा गौरी गांव में गुरुवार को एक खेत में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों से लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।0
0
Report
राज्यसभा जीत के बाद बैजनाथ राम मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, हेमंत और कल्पना से मिले
Ranchi, Jharkhand:रांची झामुमो के राज्योंसभा प्रत्याशी बैजनाथ राम राज्योंसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिले। मुख्यमंत्री ने जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री सुदिव्य सोनू सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
मुनस्यारी स्टेडियम के बाहर लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल—क्या है पूरा मामला
Pithoragarh, Uttarakhand:मुनस्यारी स्टेडियम के बाहर लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल मुनस्यारी में सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुनस्यारी स्टेडियम के बाहर का है, जहां इन दिनों फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसके बाद लड़कियों के दो समूह आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो में भी दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिसके चलते यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वीडियो के संबंध में अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को खेल भावना बनाए रखनी चाहिए तथा किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए।0
0
Report
हापुड़: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घायल युवक लहूलुहान हालत में हैं और स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां घायलों का इलाज जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ.0
0
Report
राजीव राय बोले: सपा में टूट के दावे निराधार, बाप-बेटे के अस्पताल इलाज का दावा
Ballia, Uttar Pradesh:ओपी राजभर द्वारा सपा में टूट के दावे पर राजीव राय का तंज बाप बेटे सहित सभी का मेंटल हॉस्पिटल में कराएंगे इलाज रिपॉर्ट- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-18-06 2026 एंकर- सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान कि सपा में टूट होने वाली है के सवाल पर घोषी लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि मै भी सोच रहा था कल से कि क्या हो गया ये तीन चार दिन से लगातार बोले जा रहे है तो भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से बात हुई दिल्ली में तो उन्होंने कहा कि आप ने घोषी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में जो अपने दुर्गति कर दी ये हमारे नेतृत्व को पता चल गया कि इसका कोई जनाधार नहीं है और एक भी सीट देने को तैयार नहीं है। इसलिए बौखला बौखला बोल रहे हैं कि इसी बहाने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल पिघल जाय और पाने बेटे को एक आध सीट दे दें कि बेच सके । भारतीय जनता पार्टी एक भी सीट देने को तैयार नहीं है और देगी तो हम समजवादी पार्टी के लोग जमानत जब्त करा देंगे। दूसरी बात भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने इनसे ये कहा है जिनका नाम राम मंदिर के चंदा घोटाले में योगदान है ये तो एक्सपोज हो रहे हैं तो ध्यान भटकाने के लिए कि उल जुलूल बोलते रहो कि चंदा वाली बात भूल जाय। हमलोगों ने सोचा है कि मंदिर के चंदा को तो येनलोग लूट लिए लेकिन हम लोग चंदा देकर तीनो बाप बेटे का बंगलौर में बहुत बढ़िया मेन्टल हॉस्पिटल है वहां इनका इलाज जरूर कराएँगे। बाइट - राजीव राय ( सपा सांसद )0
0
Report
Advertisement
खब्बू तिवारी बोले: सपा ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:सपा द्वारा ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम को लेकर बयान अयोध्या के गोसाईगंज से पूर्व विधायक खब्बू तिवारी का बयान पूर्व विधायक ने अवधी भाषा में रखी अपनी बात समाजवादी पार्टी द्वारा ब्राह्मण समाज का किया गया अपमान- खब्बू तिवारी ब्राह्मण समाज सिर्फ सम्मान चाहता है,सपा द्वारा किया गया अपमान- खब्बू तिवारी ब्राह्मण समाज ने समाज को सिर्फ देने का काम किया- खब्बू तिवारी इससे पहले भी सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों का किया था अपमान- खब्बू तिवारी समाजवादी पार्टी लगातार कर रही है ब्राह्मण समाज का अपमान- खब्बू तिवारी0
0
Report
रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में दस्तावेज लेखक धरने पर बैठे।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। रजिस्ट्री कार्यालय को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, तहसील सदर के पदाधिकारी और सदस्य अब आंदोलन की राह पर उतर आए हैं। पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखने के बाद दस्तावेज लेखकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित किए जाने तथा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने से बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जाएंगे। उनका आरोप है कि इस फैसले से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा और वर्षों से इस कार्य से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फतेहपुर जट्ट कलेक्ट्रेट से काफी दूरी पर स्थित है, जिससे आम जनता, अधिवक्ताओं और दस्तावेज संबंधी कार्य कराने आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सुरक्षा और यातायात संबंधी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। दस्तावेज लेखक संघ ने मांग की है कि रजिस्ट्री कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखा जाए और यदि नए भवन की आवश्यकता हो तो उसका निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर में ही कराया जाए। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।0
0
Report
ATS arrests 2 suspects from Bulandshahr; major crackdown on Pakistani gangster network
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अभियान एटीएस ने बुलन्दशहर से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया स्लीपर सेल तैयार करने, भय एवं आतंक का माहौल उत्पन्न करने का कर रहे थे प्रयास संवेदनशील स्थलों की रेकी जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे संदिग्ध मामले में 5 अभियोग पंजीकृत कर 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका0
0
Report
Advertisement
