343001
जालोर में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान, 4 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटीयां गिरफ्तार
Jalore, Rajasthan:पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 4 स्थाई वारंटी और गिरफ्तारी वारंटीयों को गिरफ्तार किया। कोतवाल जसवंत सिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी विभिन्न न्यायालयों के वांछित अपराधी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रत्नागिरी के रघुवीर घाट पर भारी बारिश में दराड़ गिरने से यातायात ठप
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी आणि सातारा जिल्ह्याला जोडणाऱ्या खेडमधील रघुवीर घाटात मुसळधार पावसामुळे पुन्हा एकदा मोठी दरड कोसळली असून माती रस्त्यावर आल्याने काही तास वाहतूक पूर्णपणे ठप्प झाली होती. गेल्या आठवड्यात ज्या ठिकाणी डोंगराचा भाग खचला होता, त्याच ठिकाणी आता धबधब्यांनी विक्राळ रूप धारण केले असून रस्त्यावरून पाण्याचा प्रचंड प्रवाह वाहत आहे. या नैसर्गिक आपत्तीमुळे खेड-अकलपे ही एसटी बस दीड तास घाटात मधोमध अडकून पडली होती, त्यामधील शाळकरी विद्यार्थी आणि प्रवासी तिथेच अडकले आहेत. या दरडीमुळे सातारा जिल्ह्यातील १५ ते २० गावांचा रत्नागिरीशी असलेला संपर्क पूर्णपणे तुटला असून, अडकलेल्या प्रवाशांना प्रशासनाने सुरक्षित बाहेर काढले.0
0
Report
वसुंधरा राजे ने सुमित्रा सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा, जल्द स्वस्थ होने की कामना
Noida, Uttar Pradesh:BabulalDhayal वसुंधरा राजे की सुमित्रा सिंह से मुलाक़ात सुमित्रा सिंह के निवास पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम पिछले कुछ दिन से बीमार हैं सुमित्रा सिंह इसलिए अमृत महोत्सव में भी नहीं हो पाईं थी शामिल राजे ने उपचार की ली जानकारी सुमित्रा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की राजे के साथ विधानसभा अध्यक्ष रह चुकीं हैं सुमित्रा सिंह0
0
Report
पुलगांव नाला किनारे अधेड़ महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के पुलगांव नाला किनारे जंगलनुमा इलाके से अधेड़ महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतिका की पहचान उरला निवासी भगवंतीन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है महिला बीते दिन से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी तभी आज उसका शव नाले के किनारे बरामद हुआ. दरअसल घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारण और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी वहीं सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलगांव नाला के पास महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची प्रथम दृष्टया मृतिका के सिर पर चोट के निशान मिले हैं उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा महिला के लापता होने की सूचना पहले ही दुर्ग कोतवाली में दर्ज कराई गई थी और उसकी तलाश की जा रही थी मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने आसपास के लोगों से पूछताछ करने और सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उसके साथ किसी प्रकार की आपराधिक वारदात हुई थी.0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में युवक का शव फंदे से लटका, मौत के कारणों की जांच जारी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बॉयज स्कूल परिसर के साइकिल स्टैंड में युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला। मृतक की पहचान टीकम साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
नोहरे में छप्परे की आग से अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू
Churu, Rajasthan:नोहरे में छप्परे में लगी आग से मची अफरा-तफरी, कारणों का नहीं चल पाया पता रतनगढ़ शहर के वार्ड संख्या 42 में नोहरे में बने छप्परे में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई तथा लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तथा आग पर पानी डालकर काबू पाया। लेकिन तब तक छप्पर जलकर राख हो गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के वार्ड 42 निवासी नंदलाल माली के नोहरे में गोवंश के लिए छप्पर बनाया हुआ था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में पीड़ित को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग को देखकर मोहल्ले के कुछ युवाओं ने गोवंश को तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
बीकानेर में फिर चाकूबाजी, दो घायल, पुलिस जांच तेज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर शहर में फिर चाकूबाजी ! सुभाषपुरा सर्किल पर शाम चाकूबाजी की वारदात से सनसनी दो युवकों पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर घायल घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती एक घायल की पहचान असलम के रूप में, दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़, क्षेत्र में अफरा-तफरी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल पुलिस का दावा-जल्द आरोपियों की पहचान कर होगी सख्त कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
यूआईडीएआई ने उदयपुर में पहला नागरिक-केंद्रित आधार सेवा केंद्र खोला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से आज अपने पहले निवासी-केंद्रित आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया। केंद्र का उद्घाटन सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत और विधायक ताराचंद जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि भारत सरकार के डिजिटल समावेशन और सुशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने में यह केंद्र सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान सांसद रावत और विधायक जैन ने अपने-अपने आधार अपडेट करवाए। इसके लिए उन्होने अपनी अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतिलियों से ऑनलॉइन वेरिफिकेशन करवाया। उन्होने केंद्र के प्रथम तीन आगंतुकों कुशाल, प्रवीण डांगी और शशिकला को आधार के प्रिंट प्रदान किए। उदयपुर में इस उद्घाटन के बाद राजस्थान में संचालित केंद्रों की संख्या 10 हो गई है। सितंबर तक राज्य में 19 और नए केंद्र खोले जाएंगे जिससे कुल संख्या 29 हो जाएगी। यह केंद्र सीधे यूआईडीएआई संचालित करता है। इसलिए स्थानीय निवासियों को सुलभ और बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर यह केंद्र सप्ताह के सभी दिन प्रातः 9 से सांयकाल 5 बजे तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों से बचने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।0
0
Report
प्रवेश वर्मा ने छतरपुर में पानी-सीवर और सड़क समस्या के सुधार का निर्देश दिया
दिल्ली के प्रवेश वर्मा ने छतरपुर के लोगों की समस्याओं को लेकर छतरपुर का दौरा किया। लोकेशन: दक्षिण दिल्ली छतरपुर। विजुअल मौके पर प्रवेश वर्मा MLA करतार और अन्य टीम के साथ। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्वीरों में दिख रहा है कि स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को बताकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने छतरपुर का निरीक्षण किया और बताया कि जगह-जगह निर्माण हो रहे हैं, सीवर का पानी बह रहा है, रोड़ों की हालत खराब है; सड़क बनाने के आदेश और टेंडर दे दिए गए हैं ताकि स्थानीय लोगों को समस्या न हो। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह खुद आकर देखें कि लोग कितने परेशान हैं और हालात कितने खराब हैं, जिसका लेकर सख्त कार्रवाई के आदेश दूंगा।0
0
Report
लालू यादव की हालत स्थिर; दिल्ली इलाज के लिए रवाना, गंदगी पर आवाज़
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: RJD सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती कहती हैं, "वे (लालू प्रसाद यादव) अब ठीक हैं। हम कल दिल्ली जा रहे हैं" उनके ब्लड पैरामीटर्स में थोड़ा उतार-चढ़ाव था, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि वे स्टेबल हैं। हालांकि, उन्हें घर पर निगरानी में रहने की ज़रूरत है। वे कल दिल्ली जा रहे हैं क्योंकि वहीं उनका रेगुलर इलाज होता है। आरोपों के बारे में—आप सभी ने स्थिति देखी है— वहां वाकई गंदगी है। लेकिन अगर हम आवाज़ उठाते हैं, तो लोग कह सकते हैं कि हम सिर्फ़ इसलिए शिकायत कर रहे हैं क्योंकि हमें अपना घर खाली करना पड़ा। यह सिर्फ़ हमारे घर के सामने वाले इलाके की बात नहीं है अगर आप बिहार की राजधानी पटना में कहीं भी जाएं, तो आपको ऐसी ही स्थिति मिलेगी...0
0
Report
Advertisement
सीधी नगर पालिका के जलनिकासी इ��تजाम पर सवाल, बारिश में सड़क तालाब बन गई
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका कार्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित गोल मार्केट/कुबेर कॉम्प्लेक्स से अस्पताल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग पर कुछ मिनट की बारिश के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई। दुकानदारों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से वे उचित जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि नियमित सफाई और नालियों की देखरेख नहीं होने से हर बारिश में यही हाल होता है। हालात पर तंज कसते हुए दुकानदारों ने कहा कि अब दुकान तक पहुंचने के लिए शायद नाव का सहारा लेना पड़े।0
0
Report
खंडवा में उर्वरक कालाबाजारी: दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कृषि विभाग ने यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले एक निजी दुकानदार के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज करवाया। इस दुकानदार के सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर 1100 बोरी यूरिया खाद स्टॉक में दिख रहा था लेकिन कृषि विभाग ने जब दुकान और गोदाम की जांच की तो वहां एक बोरी यूरिया भी नहीं था। जांच में दुकानदार ने फर्जी किसानों के नाम पर बिल काटकर पूरा यूरिया बेच दिया। पिछले सप्ताह भी हरसूद तहसील में इसी तरह की कार्यवाही एक दुकानदार के खिलाफ की गई थी। कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुस्तमपुर स्थित प्रेरणा कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। जांच में ऑनलाइन पीओएस मशीन पर 49.59 मीट्रिक टन यानी 1102 बोरी यूरिया स्टॉक में दर्ज था, लेकिन दुकान और गोदाम में निरीक्षण किया तो वहां एक भी बोरी यूरिया खाद नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि कई किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से बिल काटे गए। विभाग का कहना है कि ई-टोकन प्रणाली और उर्वरक नियंत्रण आदेश के कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। कृषि विभाग ने दुकान संचालक के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
तिरुपति गार्डन चोरी मामले में CCTV के आधार पर तीन गिरफ्तारी
Vidisha, Madhya Pradesh:एक दिन पहले सुबह से तिरुपति गार्डन में पानी की मोटर लोहे का एंगल और विद्युत केवल चोरी हो गए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिरुपति गार्डन में कल सुबह कावड़ बीनने वाली दो महिलाओं द्वारा पानी की मोटर, लोहे का एंगल और विद्युत केवल चोरी की गई थी, जैसे एक कबाड़ की दुकान पर बेच दिया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा, उसके आधार पर कबाड़ बीनने वालों की पहचान की गई। जिसमें शिवानी उर्फ सोनू और फूलवती नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही एक युवक हमजा को भी गिरफ्तार किया गया। कोतवाली टीआई आनंद राज ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और ₹10000 का मशरूम का जप्त होने की जानकारी दी0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: सुप्रीम कोर्ट ने मदनी मस्जिद विवाद में याचिका खारिज की, हाईकोर्ट में अपील संभव
Kushinagar, Uttar Pradesh:- कुशीनगर मदनी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला - बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ मदनी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज - 16 जुलाई की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार - पहले से मिली अंतरिम रोक (स्टे) भी हुई समाप्त - सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में हुई प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा है मामला - सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज हाईकोर्ट में अपील करने की कही बात - अब हाईकोर्ट न्यायालय के आदेश और प्रचलित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी कार्रवाई - मदनी मस्जिद पक्षकारों ने कहा कि वह हाई कोर्ट प्रयागराज में अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगे - हाटा नगरपालिका के करमहा चौराहा स्थित मदनी मस्जिद कमेटी का मामला।0
0
Report
MCD: स्थायी समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव 27 जुलाई को, नामांकन 21 जुलाई तक
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम (MCD) ने स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. 15 जुलाई को स्थायी समिति के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई अब 27 जुलाई 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे स्थायी समिति की पहली बैठक होगी. इसी बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा. चुनाव सिविक सेंटर, नई दिल्ली में होगा. चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं . उम्मीदवार मतदान से पहले किसी भी समय अपना नाम वापस ले सकता है.0
0
Report
राजगढ़ के बुजुर्ग की ब्लैक कोबरा डंस से मौत; शव के साथ सांप अस्पताल लाया गया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया। राजगढ़ जिले के एक बुजुर्ग की जहरीले ब्लैक कोबरा के डंसने से मौत हो गई। परिजन जिस सांप ने बुजुर्ग को काटा था, उसे भी मृत अवस्था में एक झोले में बंद कर जिला अस्पताल साथ लेकर पहुंचे, जिससे वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के झाड़ पिपलिया निवासी लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीनारायण घर पर पूजा-पाठ करने के बाद कंघी कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्लैक कोबरा ने उनके पैर के अंगूठे पर डंस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बुजुर्ग और मृत सांप, दोनों को एक ही वाहन से उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी。 चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में झोले में बंद मृत ब्लैक कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह अनोखा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। मृतक के भाई प्रेम सिंह ने बताया, "मेरा भाई लक्ष्मीनारायण घर पर पूजा-पाठ कर रहा था। इसके बाद वह कंघी कर रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसके पैर के अंगूठे पर काट लिया। हमने जिस सांप ने मेरे भाई को काटा था, उसे भी पकड़कर झोले में भरकर साथ लाए थे।"0
0
Report
Advertisement
