343001
जालोर में बिशनगढ़ पुलिस ने 1.6 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर पकड़े
Jalore, Rajasthan:जालोर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिशनगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 1 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम आशाराम और भरत कुमार हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। वर्तमान में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरोही निकाय चुनाव का पहला चरण: शांतिपूर्ण मतदान और कड़े सुरक्षा इंतजाम
Sirohi, Rajasthan:सिरोही निकाय चुनाव 2026 — मतदान शुरू सिरोही जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू आबूरोड, शिवगंज और मंडार नगरपालिका में आज हो रहा मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता डालेंगे वोट आबूरोड नगरपालिका के 40 वार्डों में 38 हजार 280 मतदाता करेंगे मतदान आबूरोड में 19 हजार 908 पुरुष और 18 हजार 466 महिला मतदाता शिवगंज नगरपालिका के 35 वार्डों में 24 हजार 617 मतदाता करेंगे मतदान शिवगंज में 12 हजार 416 पुरुष और 12 हजार 201 महिला मतदाता मंडार नगरपालिका के 20 वार्डों में 11 हजार 311 मतदाता करेंगे मतदान मंडार में 5 हजार 898 पुरुष और 5 हजार 413 महिला मतदाता तीनों निकायों में कुल 74 हजार 208 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग आबूरोड में 42 मतदान केंद्रों पर 147 प्रत्याशी मैदान में शिवगंज में 35 मतदान केंद्रों पर 110 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला मंडार में 20 मतदान केंद्रों पर 86 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद राजस्थान में आज निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
उन्नाव में चलती कार में आग, दमकल ने आग पर काबू पाया
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - अज्ञात कारणों से चलती कार में लगी आग । देखते ही देखते कार में लगी भीषण आग । कार सवारों ने समय रहते कार से निकलकर बचाई जान । कार में आग लगने की सूचना पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची । कार में आग लगने से ट्रैफिक को रोका गया । आग लगने की वजह से गंगा पुल पर रुका रहा ट्रैफिक । दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नए गंगा पुल का मामला ।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के फ्लैट से पटाखों का जखीरा बरामद, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट ,शाहबेरी में फ्लैट के अंदर मिला लाखों रुपये के पटाखों का जखीरा फ्लैट के अंदर भारी मात्रा में रखे मिले बम-पटाखों के कार्टून मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद कई टेंपो में लादकर पटाखों के कार्टूनों को ले जाया जा रहा इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे फ्लैट के अंदर कैसे पहुंचे, जांच में जुटी पुलिस फ्लैट बना था पटाखों का गोदाम? सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल बिसरख कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: सत्य निकेतन के पास कमजोर इमारत आज गिराई जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमज़ोर इमारत को आज गिराया जाएगा।0
0
Report
मेरठ पुलिस कस्टडी में युवक ने पिया तेजाब, हालत गंभीर
मेरठ पुलिस कस्टडी में युवक ने पिया तेजाब - हालत बिगड़ गई पुलिस चौकी के टॉयलेट में जाकर युवक ने पिया तेजाब स्थिति बिगड़ने पर पुलिस चौकी में मचा हड़कंप युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती बाइक चोरी के आरोप में युवक को लिया था हिरासत में गाजियाबाद के मसूरी से पकड़कर लाई थी मेरठ पुलिस पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर तेजाब पीने का आरोप खरखौदा थाना क्षेत्र की धीरखेड़ा चौकी की घटना0
0
Report
40 किसानों का दल चिन्यालीसौड़ कृषि विज्ञान केंद्र के लिए रवाना, प्रशिक्षण शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -सीडीओ ने 40 कृषकों के दल को कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना उत्तरकाशी मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषि विज्ञान केन्द्र, चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना किया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना किसानों की उत्पादकता एवं आय वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है।कृषि विज्ञान केन्द्र चिन्यालीसौड़ में इन 40 कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण, उन्नत बीजों का चयन, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि आधारित नवाचारों सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
स्वाट टीम ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर समेत 2 शातिर गिरफ्तार, ब्रेजा कार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई ब्रेजा कार बरामद । बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम0
0
Report
मैनपुरी-करहल बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान,BRC करहल में आयोजित ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान,BRC करहल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे,पोषण-शिक्षा में भूमिका की सराहना । विकास खंड करहल में मंगलवार को बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों और आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण,प्रारंभिक शिक्षा और महिला-बाल विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका पर चर्चा हुई। इस दौरान CDPO अंजू भदौरिया,सुपरवाइजर शानू कुमारी,राजेश कुमारी,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर छोटू सिंह,मंडल अध्यक्ष कल्पेंद्र भारती,रामनरेश यादव, अध्यापक शैलेश यादव,शिव प्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना की।0
0
Report
वाराणसी में अन्नपूर्णा देवी व योगी आदित्यनाथ 9वें पोषण माह 2026 का शुभारम्भ करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग * वाराणसी से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ करेंगे। * इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। * पोषण माह 2026 पांच मुख्य विषयों—आहार विविधता, गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व, बाल विकास व शिक्षा और PMMVY के 10 वर्ष—पर केंद्रित रहेगा। * नए SNP दिशानिर्देशों के तहत पहली बार 'गर्म पके हुए भोजन' को परिभाषित किया गया है और आंगनवाड़ी केंद्रों में मेनू बोर्ड अनिवार्य किए गए हैं। * प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ' अभियान और पोषण मेलों के माध्यम से स्थानीय व संतुलित आहार को बढ़ावा दिया जाएगा। * सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 'आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां' (AMC) गठित होंगी; भोजन की गुणवत्ता की निगरानी AMC और माता समितियां करेंगी। * 'नवचेतना' के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परामर्श देंगी और 34 विकासात्मक पहचानों को दर्ज करेंगी। * 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ECCE दिवस का आयोजन होगा तथा 5-6 वर्ष के बच्चों को पास के प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया जाएगा। * प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं के नामांकन और DBT हस्तांतरण में तेजी लाई जाएगी। * 'सुपोषित भारत' से 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने के लिए पूरे देश में महीने भर जन-आंदोलन चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनवाड़ियों पर जोर
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग * वाराणसी से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ करेंगे। * इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। * पोषण माह 2026 पांच मुख्य विषयों—आहार विविधता, गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व, बाल विकास व शिक्षा और PMMVY के 10 वर्ष—पर केंद्रित रहेगा। * नए SNP दिशानिर्देशों के तहत पहली बार 'गर्म पके हुए भोजन' को परिभाषित किया गया है और आंगनवाड़ी केंद्रों में मेनू बोर्ड अनिवार्य किए गए हैं। * प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ' अभियान और पोषण मेलों के माध्यम से स्थानीय व संतुलित आहार को बढ़ावा दिया जाएगा। * सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 'आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां' (AMC) गठित होंगी; भोजन की गुणवत्ता की निगरानी AMC और माता समितियां करेंगी: • 'नवचेतना' के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परामर्श देंगे और 34 विकासात्मक पहचानों को दर्ज करेंगे। * 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ECCE दिवस का आयोजन होगा तथा 5-6 वर्ष के बच्चों को पास के प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया जाएगा। * प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं के नामांकन और DBT हस्तांतरण में तेजी लाई जाएगी। * 'सुपोषित भारत' से 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने के लिए पूरे देश में महीने भर जन-आंदोलन चलाया जाएगा।0
0
Report
टीकाराम जूली ने मतदान किया; नगर निकाय चुनाव में जनता के फैसले पर जोर
Alwar, Rajasthan:अलवर से खबर नगर निकाय चुनाव जय कृष्णा क्लब स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया अपना मतदान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा नगर निकाय चुनाव का फैसला जनता के हाथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप नगर निगम बनने के बाद भी नहीं हुए लोगों के काम पूरे शहर में गंदगी सहित अन्य समस्याओं का आलम0
0
Report
जबलपुर में पैसे नहीं मिले, पति ने नदी में शव विसर्जन की तैयारी रोकी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में पैसे नहीं मिले, पति ने नदी में शव विसर्जन की तैयारी रोकी। उसका उल्लेख है कि 51 साल के श्याम विश्वकर्मा की पत्नी आरती विश्वकर्मा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालत यह थी कि श्याम पत्नी का अंतिम संस्कार कराने के लिए पैसे नहीं बचे थे, जिसके कारण उसने नदी में शव विसर्जन करने की योजना बनाई थी। नर्स ने गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली को यह बात बताई, और वहां इनायत अली पहुंचे ताकि अंतिम संस्कार कराने में मदद हो सके; ग्वारीघाट में आरती विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार कराया गया।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार सिडकुल नाले में 30 घंटे बाद बच्ची का शव मिला, SDRF रेस्क्यू खत्म
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार सिडकुल के नाले में बही बच्ची का करीब 30 घंटे बाद रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट के पास नाले में पड़ा शव। नाले के पास पशु चरा रहे गुर्जरों की नजर शव पर पड़ी, रानीपुर पुलिस को दी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी पुलिस। बच्ची की तलाश में SDRF ने करीब 28 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, नाले के कई हिस्सों में लगातार की गई सर्चिंग। तेज बहाव, नाले में जमा कचरे और अतिक्रमण के बीच SDRF के जवानों ने लगातार चलाया सर्च अभियान, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल Sका था। करीब 30 घंटे बाद गैस प्लांट के पास शव मिलने से रेस्क्यू ऑपरेशन का हुआ दुखद अंत, बच्ची के परिजनों में मचा कोहराम।0
0
Report
कौशाम्बी पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट, CCTV वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मार-पीट, वीडियो वायरल कौशाम्बी ज़िले में पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप पर दो लोगों ने युवक को मिलकर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा का बताया जा रहा है।0
0
Report
उत्तरकाशी के जिला सहकारी बैंक की पहली महिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-जिला सहकारी बैंक को मिली पहली महिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। शारदा राणा इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। वहीं जनपद के 12 वार्डों में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध समिति / संचालक मंडल के चुनाव में सभी 12 निदेशक पदों पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए और अध्यक्ष पद के लिए एक ही पर्चा होने के कारण चुनाव समिति ने श्रीमती शारदा राणा को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।0
0
Report
Advertisement
