Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

भीनमाल के आंगनबाड़ी केन्द्र पर सुपोषण दिवस, पोषक तत्वों का संतुलित आहार पर जोर

HBHeeralal Bhati
Oct 16, 2025 05:00:44
Jalore, Rajasthan
भीनमाल के आंगनबाड़ी केंद्र 07 (रामदेव जी मंदिर) पर राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत सुपोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं की गोद भराई रस्म और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य दिवस एवं शीघ्र पोषण के महत्व पर जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किस भोजन में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और संतुलित आहार से कुपोषण को कैसे दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूरज, रोहिणी, संतोष मालवीय, पारुदेवी, जसोदा, चंदन, प्रकाश, दीपिका, मंजू, इंदिरा सहित विभागीय अधिकारी सावलाराम और गोवर्धनराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम उनकी देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAMAN KAPOOR
Oct 16, 2025 08:31:39
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी में दो दिन पूर्व प्रिया नाम की युवती के मर्डर की गुत्थी महेशनगर पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा युवक ही युवती का हथियारा निकला। पुलिस ने पूछताछ के दौरान युवक से सारे राज उगलवाए और उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व अंबाला छावनी के बोह के शिव शक्ति नगर में 34 वर्षीय प्रिया नाम की युवती के मर्डर का मामला सामने आया था। प्रिया के साथ रह रहे युवक ने खुद पुलिस को सूचना दी थी कि देर रात वो प्रिया के साथ थे लेकिन इतने में लूट के इरादे से कुछ लोग घर में घुसे और उसी दौरान उनसे हुई झड़प में प्रिया को लुटेरों ने मौत के घाट उतार दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवती के साथ रहने वाले युवक अरु के बयानों के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हर पहलू पर जांच की, आस पास के CCTV खंगाले तो पाया कि मृतका प्रिया के साथ रिलेशनशिप में रहने वाला अरु नाम का व्यक्ति सब झूठ बोल रहा है, क्योंकि उस रात कोई उनके घर में नहीं घुसा। पुलिस ने मामले में जब अरु से सख्ती से पूछताछ की तो अरु टूट गया और उसने बताया कि वह प्रिया के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था; प्रिया 13 तारीख को वापस अपने घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन युवक नहीं चाहता था कि वह वापस अपने घर जाए। इसी को लेकर पहले भी उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था लेकिन इस बार कहा सुनी के बाद अरु ने प्रिया को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने अरु को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है ताकि उससे अन्य राज उगलवाए जा सकें。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 16, 2025 08:31:25
Jodhpur, Rajasthan:जैसलमेर बस हादसे के एक घायल ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी के अनुसार बंबोरों की ढाणी निवासी भागू बानो (54) की मृत्यु हो गई। वह करीब 80 फीसदी झुलसी थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। मोर्चरी पर धरना शुरू, मुआवजे की मांग महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर शेरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र मेघवाल के समाज के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मेघवाल समाज के जोराराम मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा करें तब हम हमारे पांच शवों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि विधायक और मंत्री भी यहां आए थे उन्होंने आश्वासन दिया लेकिन अभी तक हुआ कुछ नहीं। 6 मरीजों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है इसको लेकर लगातार अस्पताल प्रशासन की पूरी यूनिट उनके उपचार में लगी हुई है जो की वेंटिलेटर पर बढ़ती है डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा ने बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और जितने भी घायल हैं उनको बचाने के लिए इतना संभव कोशिश जारी है लेकिन जो क्रिटिकल है उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है 7 वेंटिलेटर पर है उसमें से एक की डेथ हो गई है
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Oct 16, 2025 08:31:12
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 16, 2025 08:31:01
Khordha, Odisha:କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି ଉପଲକ୍ଷେ ଏକ ପ୍ରସ୍ତୁତି ବୈଠକ କଟକ- କଟକ ମହାନଗର ନିଗମ ଆନୁକୂଳ୍ୟ ରେ କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି ଉପଲକ୍ଷେ ଏକ ପ୍ରସ୍ତୁତି ବୈଠକ କଟକ ସହିଦ ଭବନ ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ମେୟର ଙ୍କ ଅଧକ୍ଷତା ରେ ହୋଇଥିବା ଏହି ବୈଠକ ରେ ଉଭୟ ମହାନଗର ଶାନ୍ତି କମିଟି ଓ ପୂଜା କମିଟି ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା, ବିଭିନ୍ନ ପୂଜା କମିଟି ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଙ୍କ ସହ ବିଭିନ୍ନ ରାଜନୈତିକ ଦଳ ର ନେତୃବୃନ୍ଦ ସାମିଲ ଥିଲେ। କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି କିଭଳି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ରେ ଶେଷ କରାଯିବା ନେଇ ବୈଠକ ରେ ମତ ପ୍ରକାଶ ପାଇଥିଲା। ବିଶେଷକରି ଦଶହରା ଭସାଣି ଅଘଟଣ କୁ ପଛରେ ରଖି କଟକ ର ମର୍ଯ୍ୟାଦା,ସମ୍ମାନ ଓ ଭାଇଚାରାକୁ ଅକ୍ଷୁର୍ଣ ରଖି କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣୀ କରାଯିବାକୁ ସମସ୍ତେ ମତ ରଖିଥିଲେ। ତେବେ କାଳୀ ପୂଜା ଭସାଣୀ ରୁଟ ପରିବର୍ତନ କୁ ମନା କରିଦେଇଛି ମହାନଗର ପୂଜା କମିଟି। ଏନେଇ ପ୍ରଶାସନ ସହ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇ ସାରିଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି।କଟକ ମହାନଗର ପୂଜା କମିଟି ସମ୍ପାଦକ ତଥା ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟକ ପ୍ରଭାତ ତ୍ରିପାଠୀ। ସେହିପରି କଟକ ସହର ର ଗୌରବ ଓ ମର୍ଯ୍ୟାଦା କୁ ବଜାଇ ରଖି କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମେୟର ସୁବାସ ସିଂ।
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 08:30:58
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Oct 16, 2025 08:30:47
Korba, Chhattisgarh:कोरबा 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के अंतिम दिन बिलासपुर संभागीय टीम के खिलाडियों के बीच हुए जमकर विवाद का वीडियो आया सामने, हॉकी का फाइनल जितने के बाद चैंपियनशीप ट्रॉफी को अपने पास रखने के लिए बिलासपुर संभागीय टीम अंतर्गत जांजगीर और कोरबा के हाॅकी के खिलाड़ियों के बीच खूनी संघर्ष, पहले चैंपियन ट्रॉफी को रखने के लिए विवाद फिर विवाद बढ़ने पर जांजगीर के खिलाड़ी हेमंत ने कोरबा के आयुष के सिर पर दे मारा हाॅकी स्टीक, हॉकी स्टिक के हमले से आयुष के सिर पर आई गंभीर चोटे, सिर पर लगे 14 टांके, घायल का मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा इलाज, 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कोरबा के CSEB फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित था 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Oct 16, 2025 08:30:19
Lucknow, Uttar Pradesh:दिवाली में बस से सफर करने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। प्राइवेट बसों ने टिकट के दाम 3 गुना तक बढ़ा दिए हैं। नोएडा से लखनऊ के टिकट के दाम जो आम दिनों में ₹1000 तक के होते हैं वह दिवाली से पहले 3000 तक पहुंच गए हैं। सबसे महंगे टिकट 17 व 18 अक्टूबर के हैं वहीं 19 और 20 अक्टूबर को दाम थोड़े कम हैं। प्राइवेट बस कंपनी वाले मनमाने ढंग से बसों का किराया बढ़ा रहे हैं जिससे त्योहार में अपने घर जाने वाले आम लोगों की जेब पर अच्छा खासा बोझ पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि नोएडा से लखनऊ आने में जहां आम दिनों में 1000 से नीचे का टिकट पड़ता है वही दिवाली के मौके पर 3000 तक दाम हो गए हैं। वही लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्हें बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यहां से नोएडा या दिल्ली की बसों का किराया त्योहारी में बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता क्योंकि दिल्ली गुड़गांव नोएडा जैसी जगहों पर लखनऊ और आसपास के जिलों के लोग नौकरी करते हैं जो त्योहारों में अपने घर आते हैं यहां से ज्यादा लोग दिल्ली नहीं जाते।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Oct 16, 2025 08:28:13
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म हुआ. राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत्त बाजार करने आई महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया. दो आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. महिला ने 13 तारीख को थाने में शिकायत की कि 4 तारीख को वह बाजार सामान लेने आई थी और वह अकेली थी. वह घर जा रही थी तो उसके गांव के दो व्यक्ति पीछे से मोटरसाइकिल पर आए और बोले चलो गांव तक पहुंचा देते हैं, और मोटर साइकिल से एक सुनें मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए. जंगल किनारे बने घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. राजेंद्रग्राम थाने में मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार.
3
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 16, 2025 08:27:37
Chatra, Jharkhand:चतरा शहर के अव्वल मोहल्ला में चोरों का दशहत देखने को मिला है। चोरों ने एक तीन महीने से बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी उदय शर्मा के मकान में हुई। यह जानकारी तब मिली जब मकान की साफ-सफाई करने वाले संजय यादव दीपावली के मद्देनजर आज वहाँ पहुँचे। घर के अंदर का नजारा देखकर संजय यादव हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि गोदरेज की अलमारी, बक्सा और पलंग का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी की है। बताया जाता है कि मकान मालिक उदय शर्मा तीन महीने से बाहर थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। संजय यादव ने तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक उदय शर्मा को दी है। फिलहाल, मकान मालिक के लौटने के बाद चोरी हुए सामानों का सही आकलन हो पाएगा। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है, लेकिन शहर के बीचों-बीच बंद घर में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है。
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 16, 2025 08:27:24
Jasa, Bihar:मोहनिया में ट्रांसफार्मर विवाद पर थाने में एफआईआर दर्ज बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य बृजेश कुमार उर्फ गोल्डन सिंह, उनके भाई और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी。 वियो - कैमूर जिले के बिजली विभाग मोहनिया के कार्यालय में नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने जिला परिषद सदस्य सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की है。 मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में कहा गया है कि जिला परिषद सदस्य बृजेश कुमार उर्फ गोल्डन सिंह, उनके भाई विनय सिंह जो उसरी गांव के रहने वाले हैं, और लगभग दस अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ कार्य में व्यवधान डाला, बल्कि अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए कार्यालय परिसर में हंगामा किया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मोहनिया थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की अनुसंधान की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और बाद में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकरण में दो व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जबकि दस अज्ञात लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है। जिले के वरीय अधिकारी मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव न फैल सके।उधर, जिला परिषद सदस्य बृजेश कुमार उर्फ गोल्डन सिंह ने भी इस विवाद के सिलसिले में अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। उनके आवेदन की भी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की बातों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 16, 2025 08:26:58
Noida, Uttar Pradesh:दानापुर, पटना: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "1990 से 2005 तक बिहार के जंगलराज और वंशवादी राजनीति के बारे में कौन नहीं जानता। आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे जिन्होंने बिहार की आध्यात्मिक ज्ञान की धरती को वंशवादी राजनीति और अपराध की धरती में बदल दिया, हमारे युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा कर दिया। विकास के नाम पर यहाँ कैसे अराजकता फैलाई गई, ये किसी से छिपा नहीं है... इसलिए पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार ने बिहार को उस कलंक से मुक्त करने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया है। आज बिहार में डबल इंजन की सरकार इसे और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान करने फिर आई है।"
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top