icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा के चंद्रेसल मठ हत्याकांड: संपत्ति के लालच से उभरी साजिश

Kota, Rajasthan:कोटा: संपत्ति का लालच और प्रतिशोध चंद्रेसल मठ हत्याकांड का खुलासा चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद की नृशंस हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों की अकूत संपत्ति पर कब्जे के लिए रची गई एक सुनियोजित और खूनी साजिश का जीवंत उदाहरण है। 1100 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मठ के पास मौजूद लगभग 750 बीघा बेशकीमती जमीन और बैंक खातों में जमा 4.33 करोड़ रुपये ही इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह बने। पुलिस खुलासे के अनुसार, यह पूरी वारदात ट्रस्ट और सत्ता के नियंत्रण की जंग थी। एडवोकेट संतोष कुमार राय, जो खुद को पुरानी कार्यकारिणी का कथित अध्यक्ष बता रहा था, मठ के करोड़ों के आर्थिक संसाधनों पर एकाधिकार चाहता था। जब महंत देवानंद ने नई कार्यकारिणी का गठन कर उसे कानूनी जामा पहनाने की कवायद शुरू की, तो संतोष राय ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए महज एक लाख रुपये की सुपारी दे डाली। इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू इसकी क्रिमिनल प्लानिंग है। मुख्य साजिशकर्ता ने खुद को कानून की गिरफ्त से बचाने के लिए एलिबाई (अपराध के वक्त कहीं और होना) तैयार किया और वारदात से ठीक पहले जयपुर के अस्पताल में भर्ती हो गया। बिना सीसीटीवी और एकांत क्षेत्र होने के बावजूद, कोटा पुलिस की साइबर सेल और डीएसटी ने जिस तरह तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई, वह काबिले-तारीफ है। हालांकि, मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जो पुलिस के लिए अगली बड़ी चुनौती है बाइट कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम
0
0
Report

सोलन की नौवीं क्लास की एरेन मिस टीन हिमाचल बनीं, जिले का मान बढ़ा

Solan, Himachal Pradesh:सोलन : नौवीं की छात्रा एरेन बनीं ‘मिस टीन हिमाचल’, सोलन का नाम किया रोशन एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल, सोलन की नौवीं कक्षा की छात्रा एरेन ने ‘मिस टीन हिमाचल’ का खिताब जीतकर जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। हमीरपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में एरेन ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की。 इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉसम इवेंट्स, मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन और मिस हिमाचल ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन एरेन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के बल पर निर्णायकों का दिल जीतते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया。 मूल रूप से जुब्बल तहसील के बहाल गांव की रहने वाली एरेन ने बताया कि मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें परिवार का पूरा समर्थन नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। अपने मजबूत इरादों और निरंतर प्रयासों के बल पर उन्होंने न केवल अपने सपने को साकार किया, बल्कि अपने माता-पिता का विश्वास भी जीता。 एरेन ने कहा कि उनका सपना था कि वह एक दिन अपने घर यह क्राउन लेकर आएं और आज वह सपना पूरा हो गया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया。 ‘मिस टीन हिमाचल’ का खिताब जीतने के बाद एरेन ने भविष्य में भी मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा जताई है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। BYTE - एरिन
0
0
Report

हिमाचल ITI प्रशिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग के लिए सरकार पर दबाव बढ़ाया

Solan, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ प्रशिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर तीखा रोष व्यक्त किया है। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा, जिससे सैकड़ों परिवार असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। कांग्रेस नहीं; संगठन के अध्यक्ष प्रतीक सिलोपाल ने बताया कि प्रदेशभर में लगभग 246 प्रशिक्षक वर्ष 2016 से विभिन्न आईटीआई संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से पहले नियुक्त 945 प्रशिक्षकों को नियमित किया जा चुका है, जबकि समान प्रक्रिया और योग्यता के आधार पर नियुक्त हुए शेष प्रशिक्षकों को आज तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्होंने सरकार से इस भेदभाव को समाप्त करने की मांग की। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशिक्षकों ने अपनी आर्थिक और सामाजिक परेशानियां भी साझा कीं। उनका कहना था कि लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कई प्रशिक्षकों ने स्वयं को “दिहाड़ीदार” जैसी स्थिति में बताया और कहा कि भविष्य को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी हुई है। प्रशिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभिन्न सरकारों और मंत्रियों से कई बार मुलाकात करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि वर्षों से मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर के प्रशिक्षक आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर डिस्कॉम ने बिजली चोरी के खिलाफ 87 मामलों का खुलासा; कुल जुर्माने 12.13 लाख

Noida, Uttar Pradesh:जिलेभर में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर डिस्कॉम ने बड़ा अभियान चलाते हुए 87 मामलों का खुलासा किया है। डिस्कॉम की सीएमडी आरती डोंगरा के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता की देखरेख में हुई इस कार्रवाई के दौरान 135 परिसरों की सघन जांच की गई। जांच में 87 उपभोक्ता एवं गैर-उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए, जिनके खिलाफ वीसीआर भरते हुए कुल 12 लाख 13 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। अधिकारी आर.के. बैरवा के नेतृत्व में 9 टीमों ने बून्दी शहर, दबलाना, हिण्डोली, बून्दी ग्रामीण और तालेड़ा क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया। डिस्कॉम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना राशि जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur में कुरियर पार्सलों से शराब की खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में कुरियर के बड़े-बड़े पार्सलों के जरिए शराब की खेप पहुंची थी. उत्पाद टीम को भनक लगने पर रिसीवर बनकर डिलीवरी लेने पहुंचे, बॉक्स खुले तो शराब की भारी खेप मिली. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. शराब दिल्ली से कुरियर के जरिए पार्सल बॉक्स में पैक कर लायी गयी थी; पर पार्सल में बोतलों को स्कैनर से बचाने के लिए कार्बन और चमकीले प्लास्टिक से पैक किया गया ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके. मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने पार्सल रिसीव करने आये दो तस्करों को दबोचा. 6 बड़े बॉक्स पार्सल कुरियर के माध्यम से लाये गये थे, जिनमें 50 से ज्यादा विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. इसकी जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर धरना जारी, ठोस फैसले के बिना आंदोलन तेजक Threatened

Panipat, Haryana:शिक्षा मंत्री के आवास पर डटे कंप्यूटर लैब सहायक मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी समाधान के आश्वासन बहुत मिले, अब चाहिए ठोस फैसला पानीपत में प्रदेशभर के कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप 2,000 से अधिक लैब सहायक और 1,800 से ज्यादा कंप्यूटर फैकल्टी के भविष्य का सवाल पानीपत। हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कंप्यूटर लैब सहायक और कंप्यूटर फैकल्टी कर्मचारियों ने बुधवार को पानीपत में एकत्रित होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निवास स्थान तक पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब उनका धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। सरकार द्वारा नौकरी सुरक्षा और कर्मचारियों के हितों की बात किए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, जिससे कर्मचारियों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष करमजीत संधू ने कहा कि कर्मचारी कई बार अपनी समस्याओं को लेकर सरकार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा, "जब तक हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक शिक्षा मंत्री के निवास स्थान के बाहर हमारा धरना जारी रहेगा। हम कई बार मंत्री जी से मिल चुके हैं। हर बार आश्वासन मिलता है कि समस्या का समाधान होगा, लेकिन अधिकारियों के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती।" संधू ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आये कर्मचारी अपनी पीड़ा सरकार तक पहुंचाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 2,088 कंप्यूटर लैब अटेंडेंट और 1,875 कंप्यूटर फैकल्टी कार्यरत हैं। कंप्यूटर फैकल्टी को लगभग 18 हजार रुपये तथा कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को 12 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। दोनों वर्ग एक ही लैब में समान प्रकृति का कार्य करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। करमजीत संधू ने कहा कि कर्मचारी शिक्षा मंत्री के गृह जिले में इस उम्मीद के साथ आए हैं कि उनकी बात सुनी जाएगी और समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आवास के बाहर डालेंगे स्थायी डेरा आंदोलन के अगले चरण को लेकर पूछे गए सवाल पर संधू ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो कर्मचारी शिक्षा मंत्री के निवास स्थान के बाहर अनिश्चितकालीन डेरा डाल देंगे और समाधान होने तक वहीं डٹے रहेंगे। बाइट कर्मजीत सिंधु प्रदेश अध्य्क्ष
0
0
Report

पंचकूला पुलिस का नशा-हिंसा मुक्त अभियान: युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान “नशा और हिंसा मुक्त – मेरा गाँव, मेरी शाम” के अंतर्गत महिला थाना इंचार्ज एवं उनकी टीम द्वारा पंचकूला के एक निजी संस्थान में विद्यार्थियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं हिंसा के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें सकारात्मक, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। महिला थाना इंचार्ज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान से जुड़े युवा स्वयंसेवकों एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नशे और हिंसा से दूर रहने तथा शिक्षा, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अभियान की विभिन्न गतिविधियों, जागरूकता संदेशों एवं युवाओं की सहभागिता पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त और हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। पंचकूला पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आमजन को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी रखा जाएगा। ::
0
0
Report
Advertisement

जीतू पटवारी ने दिल्ली बुलाए विधायक, मोदी के खिलाफ महंगाई-NEET मुद्दे उछाले

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहते हैं, \"संघर्ष के अगले चरण के लिए सभी विधायक कल दिल्ली आ रहे हैं। हमने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है? और समय मिलने ka इंतज़ार कर रहे हैं। कल हम अपनी बात रखने के लिए पूरी मीडिया को बुलाएंगे और फिर आगे के कदम उठाएंगे। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की सोच क्या है? अगर पेट्रोल महंगा होता है, तो वे किसी और को दोष देते हैं? अगर महंगाई बहुत ज़्यादा होती है, तो वे किसी और को दोष देते हैं। अगर NEET का पेपर लीक होता है, तो वे किसी और को दोष देते हैं। अगर किसान परेशाल हैं और उन्हें यूरिया या खाद नहीं मिल पा रही है, तो वे किसी और को दोष देते हैं। देश में अराजकता का माहौल है, चाहे वह विदेश नीति हो, अर्थव्यवस्था हो या किसानों की बदहाली। अगर इन सबके लिए कोई एक निशाना है, तो वह मोदी हैं...\"
0
0
Report

दानापुर में लापता शुभम की हत्या की आशंका, परिवार ने आगजनी कर सड़क जाम

Danapur, Bihar:दानापुर चार दिन से लापता युवक की हत्या कि आशंका में परिजनों ने किया आगजनी कर सड़क जाम, समझने गई पुलिस से नोकझोंक, गायब युवक का वीडिओ भी है वायरल. खबर दानापुर से है जहां दानापुर के तकियापर इलाके से चार दिन से लापता युवक शिवम् की हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने तकिया पर पुलिस चौकी के पास आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि फंटूश और उसके साथी ने मिलकर हमारे बेटे को बैटरी चोरी के आरोप में पहले मारपीट किया और उसके बाद करंट लगाकर उसकी जान लेने की कोशिश की हमे शक है कि उसकी हत्या कर दी गई है. गायब युवक का वीडिओ भी है वायरल.जिसमें उसके साथ मारपीट किया जा रहा है. इसमें उसका दोस्त रोहित भाग कर आया है उसने परिजनों को सारी घटना बताई है जिससे आशंका जाहिर होती है कि उसकी हत्या कर सबको गायब कर दिया गया है. लापता युवक का पहचान तकियापर खगड़ी रोड निवासी धमेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में किया गया है. लापता शिवम के परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर लाश को गायब करने का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान मुख्य मार्ग को तकियापार पुलिस चौकी के पास आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई. लापता शुभम के पिता धमेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व चोरी के आरोप लगाकर फंटूश खान ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर कब्रिस्तान गैरेज में लेकर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है और शव को गायब करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि 3 जून को 9 बजे रात में शुभम काफी नशा का सेवन में शुभम कुमार को काफी नशा का सेवन के कारण हमारे बीच काफी कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद वह घर से गुस्से में निकल गया और कई दिनों तक घर नहीं लौट था. उन्होंने बताया कि 9 जून को रोहित कुमार उन लोगों से छूट कर आया तो बताया कि फंटूश खान तकियापर मस्जिद गली, सन्नी कुमार,गाभतल कुर्मियाइन गली,पंकज कुमार, खग्ड़ी रोड, रोड नं , चित्रकूट नगर, पवन कुमार, गोला पर निचली गली, निवासी ने मुझे व शिवम को चोरी का झूठा आरोप लगा कर तकियापर कब्रिस्तान के पास फंटूस खान के गैरेज में बांध कर काफी मारपीट किया. उन्होंने बताया कि मैं किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग निकला लेकिन शुभम कुमार वहाँ से नहीं भाग पाया.जिसके बाद हमलोग उक्त फंटूस खान के गैरेज पर गए तो गैरेज बंद कर फरार हो गए थे. उसके बाद से मेरे भाई का कोई जानकारी नहीं है एवं हमें डर है कि नामजद लोगो के द्वारा मेरे पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना न किया गया हो. बाईट मृतक कि बहन बाईट रेखा देवी, मां बाईट अनूप कुमार रिस्तेदार माया देवी
0
0
Report

सर्पदंश से मुंगेर में युवक शिवम कुमार की मौत, गांव में शोक

Munger, Bihar:सर्पदंश से एक युवक की मौत मुंगेर : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव में सांप के डंसने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान मनकोठिया गांव निवासी पवन यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवम बुधवार की रात भोजन करने बाद घर की छत पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। देर रात उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। शुरुआत में उसे इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। किशोर की हालत देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मुंगेर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। गुरुवार सुबह मृतक के घर लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम व्यवहार कुशल और मेहनती लड़का था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। वहीं घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top