Back
फलसूंड रोड हादसे के बाद समझौता: धरना समाप्त, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पूरी
SDShankar Dan
Jan 08, 2026 14:22:38
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -पोकरण
लोकेशन -पोकरण
फलसूंड रोड हादसा, 24 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना
प्रशासन–परिजनों में बनी सहमति, मांगें मानी गईं
पोकरण, जैसलमेर
पोकरण थाना क्षेत्र के फलसूंड रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में 24 घंटे से जारी धरना आखिरकार समाप्त हो गया। बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार समंदर भील की मौत के बाद परिजन मुआवजे और बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोकरण जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे।
लगातार चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मौजिज लोगों की मध्यस्थता से परिजनों के साथ सहमति बनी। वार्ता के दौरान मृतक पक्ष की सभी मांगें मान ली गईं, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
धरना स्थल पर उपखंड अधिकारी हीरसिंह चारण, दलित अधिकार अभियान कमेटी के अध्यक्ष सुरेश नागौरा, पार्षद दिनेश व्यास, कैलाश नागौरा, सचिव गणपत गर्ग, देव चौहान सहित कई सामाजिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
धरना समाप्त होने के बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
बाइट – सुरेश नागौरा,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 09:58:410
Report
MTManish Thakur
FollowJan 09, 2026 09:58:140
Report
NANasim Ahmad
FollowJan 09, 2026 09:57:260
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowJan 09, 2026 09:56:130
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowJan 09, 2026 09:55:370
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowJan 09, 2026 09:55:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 09:54:51Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): APARNA BISHT YADAV (BJP LEADER & UP WOMEN'S COMMISSION VICE-CHAIRPERSON) PRESS CONFERENCE PROTEST
0
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 09, 2026 09:54:400
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 09, 2026 09:54:160
Report
ASArvind Singh
FollowJan 09, 2026 09:53:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 09, 2026 09:53:20Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में महिला की हत्या और बेटी का अपहरण मामले में महिला की फोटो अपहृत लड़की का फोटो
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowJan 09, 2026 09:53:100
Report
MTManish Thakur
FollowJan 09, 2026 09:52:410
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 09, 2026 09:52:000
Report
0
Report