Back
चोंग ग्राम पंचायत, कुल्लू में नशे के युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
MTManish Thakur
Jan 09, 2026 09:58:14
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में हेरोइन के शिकार युवाओं के द्वारा जहां आए दिन चोरी करने के मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं महिलाओं के साथ भी अब यह छेड़खानी कर रहे हैं. जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के ग्राम पंचायत चोंग में भी दो भाई हेरोइन का नशा कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हैं. तो वहीं महिलाओं के साथ भी आए दिन अश्लील हरकतें कर रहे हैं. दोनों नशेड़ी युवाओं की हरकतों से परेशान दर्जनों महिलाएं जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर पहुंचे और प्रशासन से मांग रखी कि दोनों भाइयों को पंचायत से बाहर किया जाए ताकि महिलाएं यहां आराम से जी सके. महिलाओं के द्वारा एडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रदेश सरकार को भेजा गया और जल्द से जल्द दोनों भाइयों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई. ग्राम पंचायत चौंग की प्रधान विमला देवी ने बताया कि बीते लंबे समय से दोनों युवक नशा करने के बाद स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हैं, कभी हथियार लेकर लोगों को डराते हैं, तो कभी महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं. ऐसे में महिलाओं का अपने घरों से निकलना भी दूभर हो गया है. बीते दिन भी उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत की और औरत से जान से मारने की धमकी दी. ऐसे में जल्द से जल्द दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. वहीं आंगनवाड़ी वर्कर दीपा का कहना है कि जब वह एक गर्भवती महिला की केवाईसी करने रही थी, तब एक युवक नशे की हालत में वहां आया और उसके साथ अश्लील हरकतें की. जब वह विरोध करने लगी तो वह युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. उस दौरान उसके साथ उसकी छोटी बेटी भी थी. नशेड़ी युवक की हरकत देखकर दोनों डर गए और उन्होंने इस बारे में पुलिस चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं ग्रामीण महिला चौबी देवी ने बताया कि आए दिन दोनों युवकों की इन हरकतों से पूरा गांव परेशान हो चुका है. दोनों युवक हथियार लेकर गांव में घूमते हैं और ग्रामीणों के साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं. महिलाओं को अकेला देखकर वह अश्लील हरकतें करते हैं. ऐसे में दोनों युवकों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report