Back
पुलिस ने लाठी में पैदल गश्त शुरू की; SHO के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
SDShankar Dan
Nov 25, 2025 08:03:14
Jaisalmer, Rajasthan
पुलिस मुख्यालय जयपुर ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत सभी थानों के थाना प्रभारियों (SHO) से लेकर आईजी/कमिश्नर स्तर तक के अधिकारियों को शाम 6 बजे से 9 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करने को कहा गया है। आदेशों के तत्काल बाद लाठी थानाक्षेत्र क्षेत्र में भी पैदल गश्त शुरू कर दी गई। लाठी थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी नाथूसिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों सहित कई संवेदनशील स्थानों पर गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और युवाओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
थानाधिकारी नाथूसिंह चारण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर प्रतिदिन पैदल गश्त जारी रहेगी। उनका कहना था कि इससे अपराधियों में भय पैदा होगा और पुलिस तथा आम जनता के बीच संपर्क भी मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के प्रत्येक महत्वपूर्ण इलाके में पुलिस की नियमित मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। इस दौरान, पुलिस जवानों ने यातायात अनुशासन की भी समीक्षा की और अवैध पार्किंग तथा भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विशेष ध्यान दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 25, 2025 09:42:310
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 25, 2025 09:42:190
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 25, 2025 09:41:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 25, 2025 09:41:110
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowNov 25, 2025 09:40:590
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowNov 25, 2025 09:40:450
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 25, 2025 09:40:320
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 25, 2025 09:39:230
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 25, 2025 09:39:060
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 25, 2025 09:38:550
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 25, 2025 09:38:410
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowNov 25, 2025 09:38:200
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 25, 2025 09:37:590
Report