Back
जैसलमेर कांग्रेस का प्रदर्शन: तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध और पुलिस से टकराव
SDShankar Dan
Dec 17, 2025 17:15:26
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर मे कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार की तानाशाही व संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष अमरदिन फकीर
जैसलमेर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री व पुलिस आमने-सामने
जैसलमेर
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर आज जैसलमेर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद और पुलिस आमने-सामने हो गए। प्रदर्शन रोके जाने पर सालेह मोहम्मद नाराज़ हो गए और उन्होंने सरकार पर शांतिपूर्ण आंदोलन दबाने तथा तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
वही जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर कूच करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हनुमान चौराहे पर ही रोक दिया।
कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोके जाने पर पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भी दबाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चौराहे पर नारों की लहर लगाई।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिससे लोकतंत्र के स्तंभ कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जनविरोधी नीति के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।
बाइट - अमरदिन फकीर,कॉग्रेस जिला अध्यक्ष जैसलमेर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 17, 2025 18:46:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 17, 2025 18:45:410
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 18:33:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 18:32:000
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 17, 2025 18:31:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 18:31:300
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 18:31:170
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:31:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:30:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:30:310
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 18:16:040
Report
APAMOL PEDNEKAR
FollowDec 17, 2025 18:15:500
Report
0
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 17, 2025 18:15:250
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 17, 2025 18:01:17Noida, Uttar Pradesh:She is amazing and young in gymnastic
0
Report