Back
बेटी की शादी तय करने पर पिता पर हमला, घायल युवक की हालत गंभीर
SDShankar Dan
Jan 06, 2026 03:18:46
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -जैसलमर
लोकेशन -जैसलमेर
बेटी की शादी तय करना पिता को पड़ा महंगा
घायल युवक के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सत्तो गांव में खूनी संघर्ष-खालताना गांव का मामला
सत्तार खान (35) पुत्र इदरीस खान हुआ गंभीर घायल
धारदार हथियारों से बदमाशो ने किया हमला
एक राय होकर 15 से 20 लोगों ने एक युवक पर किया हमला
जैसलमेर
जैसलमेर के म्याजलार थाना क्षेत्र के सत्तो गांव में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां समाज का कहना न मानकर अपनी बेटी की शादी अपने ही समाज के युवक से तय करना एक पिता को भारी पड़ गया।
दरअसल सत्तो ग्राम पंचायत के खलताना गांव में सत्तार खान (35) पुत्र इदरीस खान के एक बेटी के अलावा और कोई संतान नहीं थी। इस दौरान उसने अपनी बेटी की शादी अपने ही समाज के एक युवक से तय की और अपनी भी उसने दोबारा शादी बेटी के बदले में उसी घराने में तय की। बीते शनिवार को ही सत्तार खान की शादी हुई वही यह बात समाज के कुछ लोगों को रास नहीं आई है और इसके बाद उन्होंने सोमवार को ट्रैक्टर पर जा रहे निहत्थे سत्तार खान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे सतार खान गंभीर घायल हो गया।
इसके बाद परिजन उसे जैसलमेर शहर स्थित जवाहिर चिकित्सालय ले आए। जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया गया वही हालत गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रेफर किया गया। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पायलट आशीष चौधरी व एएमटी मुकेश जोधपुर ले रवाना हुए।
घायल युवक के भाई मठार खा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई के सिर, पैर और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटे आई है। उन्होंने इस मामले में बताया कि उसने बदमाशो के खिलाफ म्याजलार थाना में पहले ही शिकायत दर्ज की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर आरोप भी लगाया कि उन्होंने म्याजलार पुलिस को कार्यवाही न करते उदासीनता दिखाने पर 15 हजार रुपये की रिश्वत भी दी। मठार खान का कहना है कि उसके पूरे परिवार को बदमाशों से खतरा है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 07, 2026 14:17:420
Report
RKRavi Kumar
FollowJan 07, 2026 14:15:540
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 07, 2026 14:15:070
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowJan 07, 2026 14:14:070
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 07, 2026 14:12:410
Report
APAVINASH PATEL
FollowJan 07, 2026 14:11:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 07, 2026 14:11:34Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण, मेला अधिकारी आशीष सिंह व कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने दिए दिशा-निर्देश
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 14:11:060
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 14:10:260
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 07, 2026 14:09:190
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 07, 2026 14:07:520
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 07, 2026 14:07:220
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 07, 2026 14:05:520
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 07, 2026 14:05:000
Report