Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaisalmer345001

जैसलमेर में एंट्री टैक्स, 10 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और टोल नाके लागू होंगे

SDShankar Dan
Jan 27, 2026 07:36:24
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर घूमने आए तो तैयार रहिए—अब शहर में एंट्री पर लगेगा यात्री टैक्स, 10 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और सोनार दुर्ग के पास बदली व्यवस्था जैसलमेर घूमने आने वाले सैलानियों पर अब नया टैक्स लगेगा। अपने वाहन से आने वाले पर्यटकों को देना होगा यात्री कर। स्वायत्त शासन विभाग से नगर परिषद को मिली मंजूरी। शहर के एंट्री पॉइंट पर बनाए जाएंगे टोल नाके। बाड़मेर रोड और जोधपुर रोड पर वसूली होगी。 जैसलमेर अगर आप जैसलमेर घूमने आने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा प्लानिंग के साथ आना होगा। वजह ये है कि स्वर्णनगरी जैसलमेर में अब पर्यटन का तरीका बदलने जा रहा है। नगर परिषद ने सैलानियों के लिए एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर उनकी जेब और घूमने के अनुभव—दोनों पर पड़ेगा। अब शहर में एंट्री करते ही यात्री टैक्स देना होगा, सोनार दुर्ग के पास निजी वाहनों की आवाजाही बंद होगी और शहर के 10 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। दरअसल, जैसलमेर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को अब तक सोनार दुर्ग के म्यूजियम, पटवा हवेली, बड़ाबाग, कुलधरा और सम जैसे पर्यटन स्थलों पर अलग-अलग टिकट लेनी पड़ती थी। लेकिन अब नगर परिषद ने इसमें एक और टैक्स जोड़ दिया है। अपने निजी वाहन या टैक्सी से जैसलमेर घूमने आने वाले पर्यटकों को अब यात्री कर देना अनिवार्य होगा।स्वायत्त शासन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद ने इस योजना को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत शहर के दो मुख्य एंट्री पॉइंट—बाड़मेर रोड और जोधपुर रोड पर टोल नाके बनाए जाएंगे। जैसे ही वाहन शहर की सीमा में प्रवेश करेगा, वहीं टैक्स वसूला जाएगा।नगर परिषद ने टैक्स की दरें भी साफ-साफ तय कर दी हैं। 35 सीटर बस के लिए 200 रुपए, 25 सीटर बस के लिए 150 रुपए, पांच सीटर कार के लिए 100 रुपए और टैक्सी व अन्य सभी प्रकार की कारों के लिए 50 रुपए टैक्स लिया जाएगा। यानी अब जैसलमेर में कदम रखते ही सैलानियों की जेब पर पहला असर पड़ेगा।नगर परिषद का कहना है कि यह टैक्स केवल राजस्व बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगाया जा रहा है। परिषद का तर्क है कि पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़, वाहनों की संख्या और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत है, और यही संसाधन इस टैक्स से जुटाए जाएंगे。 अब बात शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की। जैसलमेर में बढ़ते यातायात और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर परिषद ने 10 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए एनएस पब्लिसिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है।खास बात यह है कि इन ट्रैफिक लाइटों का निर्माण, संचालन और रखरखाव का पूरा खर्च संबंधित कंपनी ही उठाएगी। नगर परिषद के आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा का कहना है कि पर्यटन सीजन में सैलानियों की बढ़ती आवक को देखते हुए ये नवाचार जरूरी थे। उनके अनुसार शहर के एंट्री पॉइंट पर टोल नाके बनाए जाएंगे, सोनार किले के चारों ओर रिंग रोड पर ट्रैफिक बंद किया गया है और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे, ताकि व्यवस्था सुधरे और परिषद को अतिरिक्त आय मिल सके। बाईट-लजपालसिंह सोढा - आयुक्त - नगर परिषद जैसलमेर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 27, 2026 08:55:35
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। हड़ताल में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्यदिवस लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया। हड़ताल के कारण शहर की अधिकांश बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा के सामने बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया और सभा आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर बैंक कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Jan 27, 2026 08:52:40
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki : अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार मंगलवार को विशेष दौरे पर बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने नवाबगंज तहसील मुख्यालय में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र SIR (Special Interactive Revision) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया रहा। कमिश्नर ने धरातल पर चल रहे कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक सुधारों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। समीक्षा के दौरान बाराबंकी प्रशासन की कार्यशैली पर कमिश्नर ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों को अत्यंत कुशलता से संपन्न किया गया है। इसी के चलते शासन की ओर से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और संबंधित ERO को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कमिश्नर ने इस उपलब्धि को जिले की पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया। मतदाता पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कमिश्नर ने बताया कि वर्तमान में नोटिस जनरेशन और आपत्तियों के निस्तारण (डिस्पोजल) का कार्य तेजी से चल रहा है। यह पूरी प्रक्रिया अगले छह महीनों तक जारी रहेगी। फरवरी माह में विशेष रूप से उन आवेदनों पर ध्यान दिया जाएगा जो फॉर्म-6 (नया नाम), फॉर्म-7 (नाम विलोपन) और फॉर्म-8 (संशोधन) के तहत प्राप्त हो रहे हैं। आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए कमिश्नर ने 'विशेष रविवार' (Special Sunday) अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस विशेष अभियान में सभी जिलाधिकारी स्वयं सक्रिय रहेंगे। इस दिन बूथों पर विशेष शिविर लगेंगे ताकि कोई भी नया पात्र नागरिक अपना वोट बनवाने से वंचित न रहे। शासन का स्पष्ट आदेश है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाया जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में कमिश्नर के साथ जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसडीएम नवाबगंज सहित राजस्व और निर्वाचन विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करें।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Jan 27, 2026 08:51:27
Sawai Madhopur, Rajasthan:खंडार उपखण्ड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश। सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर क्षेत्र में लगातार बना हुआ है क्षेत्र में सुबह से ही मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। आसमान में घनी काली घटाएं छाई रहीं और कई स्थानों पर बिजली चमकने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। अचानक बदले मौसम के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। बारिश से जहां रबी फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। किसानों के अनुसार बारिश से सरसों, चना और गेहूं की फसलों को अच्छा फायदा मिलेगा, जिससे उत्पादन बढ़ने की संभावना है। खेतों में नमी आने से फसल की बढ़वार को बल मिलेगा। वहीं बहरावंडा कलां उपतहसील क्षेत्र के बालेर सहित बहरावंडा खुर्द, छाण और दौलतपुरा मई, खंडेवला सहित कहीं गांवों में मिर्च और टमाटर की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगह मिर्च व टमाटर की फसलों प्रभावित हुई है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की चिंता सता रही है। मिर्च और टमाटर की खेती करने वाले किसानों में इस अचानक बदले मौसम को लेकर मायूसी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है वहीं तेज सर्दी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Jan 27, 2026 08:50:38
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है. सैनिकों द्वारा लिखे गए खून से खत में सरकार के इस यूजीसी एक्ट को काला कानून बताया गया है और राष्ट्रपति से जल्द से जल्द इस एक्ट में सुधार करने.. अन्यथा इसे निरस्त करने की मांग की गई है. राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि यूजीसी द्वारा बनाए गए नियम देश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों पर समान रूप से लागू किए जाते हैं. ऐसे में वर्तमान सरकार द्वारा यूजीसी एक्ट में किया गया संशोधन समाज में जातीय असमानता को उत्पन्न करेगा. ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि इस काले कानून का दुष्प्रभाव हमारे बच्चों के भविष्य में दिखाई देगा. देश के राष्ट्रपति से मांग की जाती है कि वह जल्द से जल्द इस यूजीसी एक्ट को संशोधित करें या फिर इसे निरस्त करें.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Jan 27, 2026 08:50:23
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Jan 27, 2026 08:49:57
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 27, 2026 08:49:39
Paradeep, Odisha:Anchor ବିସ୍ଥାପିତ ଥଇଥାନ ହୋଇଥିବା ଗାଁ କୁ ପୂରିଲା ୨୫ବର୍ଷ। ଏନେଇ ମହା ଆଡମ୍ବରରେ ପାଳନ ହୋଇଛି ବିଜୟଚାନ୍ଦ ପୁର ଗ୍ରାମର ରୌପ୍ୟ ଜୟନ୍ତୀ। ଏହି ଅବସରରେ ୩ଦିନ ଧରି ନିମନ୍ତ୍ରିତ ଅତିଥି ମାନେ ଯୋଗଦେଇ ଗ୍ରାମବାସୀ ମାନଙ୍କୁ ଉତ୍ସାହିତ କରିବା ସହିତ ଗ୍ରାମର ଉନ୍ନତି ସଂପର୍କରେ ବିଶେଷ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇଥିଲା। ତେବେ ୨୦୦୧ ମସିହାରେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ସଂପ୍ରସାରଣ ହେବା ପରେ ଘନଗଳିଆରେ ବସବାସ କରୁଥିବା ଅଧିବାସୀ ମାନଙ୍କୁ ଥଇଥାନ ନିମନ୍ତେ ବହୁ ଘାତ ପ୍ରତିଘାତ ଭିତରେ ବିଜୟଚାନ୍ଦ ପୁରକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଥିଲା। ଆଜିକି ଗ୍ରାମକୁ ୨୫ବର୍ଷ ପୂରିଛି ହେଲେ ବିଜୟଚାନ୍ଦ ପୁର ଗ୍ରାମର ଉନ୍ନତି ପାଇଁ କାହାର ନିଘା ନାହିଁ। ଖଟିଖିଆ ଦିନ ମଜୁରିଆ ଓ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନେ ଏହି ଗ୍ରାମରେ ବସବାସ କରୁଥିବା ବେଳେ ଗ୍ରାମର ୨୫ବର୍ଷ ପୂର୍ତ୍ତି ଅବସରରେ ୩ଦିନଧରି ମଞ୍ଚରେ ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ମାନଙ୍କୁ ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧିତ କରାଯାଇଥିଲା। ଏହି ଅବସରରେ ଉତ୍ସବ ର ତୃତୀୟ ଦିନରେ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଭାରତୀୟ କମ୍ୟୁନିଷ୍ଟ ପାର୍ଟି ର ପୂରବତନ ରାଜ୍ୟ ସଂପାଦକ ଜନାର୍ଦ୍ଦନ ପତି ଯୋଗଦେଇ ଗ୍ରାମବାସୀ ମାନଙ୍କୁ ଉତ୍ସାହିତ କରିବା ସହିତ ସମସ୍ତେ ଏକତା ବଜାୟ ରଖିବା ପାଇଁ ଗ୍ରାମବାସୀ ମାନଙ୍କୁ ଆହ୍ୱାନ ଦେଇଥିଲେ। ସରକାର ଙ୍କ ତରଫରୁ ଯେଭଳି ଭାବରେ ଉଛେଦ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଚାଲିଛି ସେଥିରୁ ସାବଧାନ ରହିବା ପାଇଁ ବିଜୟଚାନ୍ଦ ପୁର ଗ୍ରାମବାସୀ ଙ୍କୁ କହିବା ସହିତ ୨୫ବର୍ଷ ତଳେ ବିଜୟଚାନ୍ଦ ପୁର ବାସୀଙ୍କୁ ଥଇଥାନ କରିବାରେ କମ୍ୟୁନିଷ୍ଟ ପାର୍ଟି ର ଭୂମିକା ଥିବାବେଳେ ଆଜି ଗ୍ରାମବାସୀ ଙ୍କୁ ଦେଖି ଅନେକ ଖୁସି ଥିବା କହିଛନ୍ତି କମ୍ରେଡ୍ ଜନାର୍ଦ୍ଦନ ପତି ।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Jan 27, 2026 08:47:52
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस के 6 जवान बने ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान\n\nजयपुर पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और अच्छे काम को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिसंबर 2025 के लिए ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ अवार्ड घोषित किए गए। जयपुर पुलिस कमिशनर सचिन मित्तल ने सराहनीय काम करने वाले छह कांस्टेबलों को सम्मानित किया है।इस दौरान पुलिस कमिशनर सचिन मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस का उद्देश्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना को मजबूत करना है। ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ जैसे पुरस्कारों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर तथा जिम्मेदार तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।\n\nये कांस्टेबल हुए सम्मानित- \n\nगणेश चौधरी कांस्टेबल पुलिस थाना प्रतापनगर \nमहेन्द्र कुमार कांस्टेबल, एसीपी ऑफिस सदर पुलिस थाना \nमहेश कुमार कांस्टेबल,पुलिस थाना विद्याधरनगर\nहिम्मत सिंह कांस्टेबल पुलिस थाना, महिला साउथ\nराकेश कुमार, कांस्टेबल, ट्रैफिक ईस्ट\nसीताराम, कांस्टेबल,ऑफिस एडिशनल कमिश्नर,पुलिस लाईन
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top